जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2023: मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करें, MP Karj Mafi List Check

जय किसान फसल ऋण माफी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जी द्वारा की गयी। MP सरकार द्वारा किसानों द्वारा लिए गए कर्ज को माफ़ करने की घोषणा की गयी है। जिन किसानों ने फसल के लिए कर्ज लिया है। उस कर्ज को सरकार द्वारा माफ़ कर दिया जाएगा। किसान अपनी कर्ज माफ़ी लिस्ट को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है। इस योजना के तहत किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा।

उम्मीदवार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट mpkrishi.mp.gov.in पर जा कर ऑनलाइन कर्ज माफी लिस्ट चेक कर सकते हैं। MP Karj Mafi list check सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना : मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करें

आप सभी को बतादे की मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा इस प्रकार की कई अन्य योजनाएं बनायीं गयी है। जिनमे से एक एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना है। अगर आप भी इस योजना का आवेदन करना चाहते है। तो ऐसे करें आवेदन

जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2023

MP Karj Mafi माफ़ी के लिए जिन किसानों ने आवेदन किया होगा वे कर्ज माफ़ी लिस्ट को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सचिन यादव द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों की तहसीलों में किसानों के लिए किसान सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में किसानों के कर्ज माफी प्रमाण पत्र बनवाये गए।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2023 के तहत किसानों के लिए पहले चरण में 50 हजार तक कर्ज को माफ़ कर दिया गया। जिन किसानों ने पहले चरण के लिए आवेदन किया उनका 36 हजार से 80 लाख तक का लोन माफ़ कर दिया गया। व दूसरे चरण में एक लाख तक का लोन माफ़ किया जाएगा।

हालाँकि दुसरा चरण अभी दो महीने से चल रहा है। सरकार द्वारा बताया गया है की दूसरे चरण में 3,749 किसानों का 26 करोड़ 32 लाख रुपये का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा। MP Karj Mafi list सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे- मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करें? कर्ज माफी लिस्ट को डाउनलोड कैसे कर सकते हैं ? आदि आर्टिकल में दिया गया है। उम्मीदवार लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपनी कर्ज माफ़ी लिस्ट को देख सकते हैं। पूरी प्रक्रिया का वर्णन नीचे किया गया है।

आर्टिकल मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट
राज्य मध्य प्रदेश
विभाग किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग
लाभार्थी राज्य के किसान
योजना का नाम जय किसान फसल ऋण माफी योजना
लिस्ट चेक ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट mpkrishi.mp.gov.in

MP Karj Mafi Yojana

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाया गया की उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया है। कमलनाथ की सरकार में 60 हज़ार मी टन गेहू की खरीद हुई थी परन्तु इस बार फसल में 1 .30 लाख मी टन गेहू की खरीद हुई है।

मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान द्वारा किसानों के समर्थन में कहा गया की किसानों की फसल का एक भी दाना फिजूल नहीं जाने दिया जाएगा। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत 35 लाख किसान जिनका 2009 में कर्ज बकायदा रह गया है उन्हें भी MP Karj Mafi Yojana का लाभ प्रदान किया जाएगा।

किसानों को कर्ज से राहत प्रदान करने हेतु जय किसान फसल ऋण माफी योजना को पुरे प्रदेश भर में लागू किया गया है। आम किसान व्यक्तियों को इस योजना के तहत सहायता मिलेगी। साथ ही यह किसानों को ऋण माफ़ करने में भी एक विशेष राहत प्रदान करेगी।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लाभ

योजना के तहत जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरें हैं उन्हें ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लाभों की जानकारी नीचे सूची में दी जा रही है।

  • जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों के 2 लाख तक का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा।
  • यदि किसान द्वारा एक से अधिक बैंकों से लोन लिया गया है। तो अन्य सहकारी बैंकों से लिया गया लोन भी माफ़ किया जाएगा।
  • किसानों का केवल खेती के लिए लिया गया कर्ज माफ़ किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश के किसानों का केवल खेती के लिए लिया गया लोन माफ़ किया जाएगा।
  • किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट को आसानी से चेक कर सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत 56 हजार करोड़ रुपये का कर्ज 41 लाख किसानों द्वारा लिया गया है।
  • यदि किसानों ने नहर बनाने के लिए, कुआ बनाने के लिए, या टेक्टर लेने के लिए कर्ज लिया है तो उनका कर्ज माफ़ नहीं किया जाएगा।
  • जिन किसानों ने बैंकों से कर्ज लिया है केवल उनका कर्ज ही माफ़ किया जाएगा।
  • योजना के तहत 35 लाख किसान जिनका 2009 में कर्ज बकायदा रह गया है उन्हें भी योजना का लाभ प्राप्त होगा
  • पहले चरण में 11 हजार किसानों का कर्ज माफ़ किया गया है।
मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट ऐसे देखें

कर्ज माफ़ी लिस्ट देखने के लिए मध्य प्रदेश के निवासियों को मध्य प्रदेश की कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर चेक करना होगा। MP Karj Mafi लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया का वर्णन नीचे किया गया है।

  • मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • खुले हुए होम पेज पर जय किसान फसल ऋण माफी योजना लिखा हुआ दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर जिलों की सूची खुल जाती है।
  • अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर कर्ज माफी लिस्ट में दर्ज सभी नामों की सूची खुल जाती है।
  • आप सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश जिलावार कर्ज माफी लिस्ट नीचे भी दी गयी है। उम्मीदवार अपने जिले के नाम पर क्लिक करें
  • जिले के नाम पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाती है।
  • पीडीएफ का नाम डाल कर आप उसे ड्राइव फाइल में सेव कर सकते हैं।
    मध्य-प्रदेश-कर्ज-माफी-लिस्ट

मध्य प्रदेश जिलावार कर्ज माफी लिस्ट

क्र. स.जिला
1सागर 
2जबलपुर 
3भिण्ड
4ग्वालियर
5दतिया
6शिवपुरी 
7गुना 
8टीकमगढ़
9छतरपुर 
10पन्ना 
11मुरैना
12दमोह
13सतना
14रीवा
15उमरिया 
16शहडोल
17सीधी
18नीमच
19श्योपुर
20रतलाम
21उज्जैन
22शाजापुर
23देवास
24झाबुआ 
25धार 
26मंदसौर
27खरगोन 
28इन्दौर 
29खण्डवा 
30राजगढ़़ 
31विदिशा 
32रायसेन 
33सीहोर
34बडवानी
35बेतुल 
36हरदा 
37होशंगाबाद 
38कटनी 
39भोपाल
40नरसिहंपुर
41डिण्डोरी
42मंडला 
43छिन्दवाडा 
44सिवनी 
45बालाघाट
46अशेाक नगर 
47बुरहानपुर
48अनुपपुर
49अलीराजपूर
50सिंगरौली
51आगर 

हेल्पलाइन नंबर

जय किसान फसल ऋण माफी योजना की सभी जानकारी आर्टिकल में दे दी गयी है। यदि लेख के अलावा उम्मीदवारों को कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो उन्हें हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सभी सम्पर्क नंबर को लाभार्थी नीचे दी गयी सूची से प्राप्त कर सकते हैं।

  • MP Karj Mafi List चेक करने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वहां आपको होम पेज में आपको सम्पर्क के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • सम्पर्क पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी सम्पर्क नम्बरों की सूची खुल जाती है।
  • वहां से लाभार्थी किसी भी नंबर पर सम्पर्क कर के सम्बन्धित जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। Karj Mafi List helpline number

जय किसान फसल ऋण माफी योजना सम्बन्धित प्रश्नोत्तर:

मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट को कैसे चेक कर सकते हैं ?

लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक करना होगा। मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में दी गयी है।

क्या हम मध्य प्रदेश कर्ज माफ़ी लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं ?

हाँ, आप एमपी कर्ज माफ़ी लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। सभी जिलों की लिस्ट आर्टिकल में दी गयी है आप उनके नाम पर क्लिक कर के लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्ज माफी लिस्ट को चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpkrishi.mp.gov.in हैं।

क्या सरकार द्वारा किसी भी तरह के लोन को माफ़ किया जाएगा ?

नहीं, सरकार द्वारा केवल खेती के लिए लिया गया लोन को माफ़ किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के सभी किसानों को योजना का लाभ प्राप्त होगा ?

नहीं, जिन उम्मीदवारों ने योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरें हैं केवल उनकों ही योजना का लाभ प्राप्त होगा।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत लाभर्थियों को कितने की छूट मिलेगी ?

योजना के तहत लाभर्थियों को दो लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के क्या-क्या लाभ हैं ?

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट को आसानी से चेक कर सकते हैं। आवेदन करने किसानों के 2 लाख तक का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा। अभी तक योजना के तहत 56 हजार करोड़ रुपये का कर्ज 41 लाख किसानों द्वारा लिया गया जिन किसानों ने बैंकों से कर्ज लिया है सिर्फ उनका कर्ज ही माफ़ कर दिया जाएगा। किसानों का केवल खेती के लिए लिया गया लोन माफ़ किया जाएगा मध्य प्रदेश के किसानों का योजना के तहत 35 लाख किसान जिनका 2009 में कर्ज शेष रह गया है उन्हें भी योजना का लाभ प्राप्त होगा।

यदि लाभार्थियों को जय किसान फसल ऋण माफी योजना से सम्बन्धित कोई अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ?

योजना सम्बन्धित अन्य जानकारियों को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर चेक करना होगा जिसकी पूरी प्रकिया आर्टिकल में दी गयी है। वहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram