मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी शुरुआत की है इसे 1 अप्रैल 2007 को शुरू किया गया। एम पी की लड़कियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया गया है इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आर्टिकल में नीचे दी गयी है।
एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र ऐसे प्राप्त करें?
- सबसे पहले हमें मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर विजिट करने के लिये यहां क्लिक करें।
- प्रमाण पत्र पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है।
- फिर आपके सामने प्रमाण पत्र फॉर्म खुल जाता है अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र क्या है ?
मध्य प्रदेश सरकार ने लड़कियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है जैसे की हम जानते है लड़कियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है इसलिए इस योजना का नाम लाड़ली लक्ष्मी योजना रखा गया है।
आज के समय में लड़कियां देश का नाम लड़कों से ज्यादा रोशन कर रही हैं उनको भी लड़को की बराबरी करने का मौका दिया जाता है लेकिन कुछ राज्यों में केवल लड़कों की पढ़ाई पर ही ध्यान दिया जाता है लड़कियों को नहीं पढ़ाया जाता किसी परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से भी वह उनकी पढ़ाई नहीं करवा पते हैं।
ऐसे परिवारों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लड़कियों के लिए एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र की शुरुआत की है जिससे उनको आर्थिक रूप से मदद मिलेगी उनकी पढ़ाई पर होने वाले सारे खर्चे की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाई जा रही है और उनको प्राइमरी से ले कर कॉलेज तक पढ़ाई करने के लिए पैसे दिए जायेंगें है ताकि लड़कियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और देश का नाम रोशन करने में हमेशा आगे रहें।
Madhya Pradesh Ladli Lakshmi Yojana 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र से जुडी जानकारी प्रदान करने जा रहें है। आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से इन सूचनाओं को प्राप्त कर सकते है –
योजना का नाम | एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र |
योजना लांच की | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
घोषणा | 2007 |
मंत्रालय | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार |
वेबसाइट | ladlilaxmi.mp.gov.in |
टोल फ्री नंबर हेल्पलाइन नंबर | 7879804079 0755-2550910 |
ईमेल | ladlihelp@gmail.com |
बजट | 7000 करोड़ रूपये |
लाभराशि | 1 लाख 18 हजार रूपए |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश राज्य की बेटियां |
लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य क्या है ?
ऐसे बहुत से राज्य है जहां लड़कियों को हमेशा लड़को के मुकाबले कम आँका जाता है चाहे उन्हें पढ़ाई में रुची हो तभी भी उन्हें स्कूल नहीं जाने दिया जाता है क्योंकि लोगों की सोच यह बनी है
कि लड़कियों को जन्म दे कर बड़े होने के उनकी शादी हो जानी है तो उन्हें पढ़ा कर क्या फायदा जब घर का ही काम करना है. लोगों की सोच और शिक्षा में सुधार करने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना को 6 अन्य राज्यों में भी शुरू किया गया है
बालिकाओं के स्वस्थ और शिक्षा के लिए सरकार द्वारा पैसे दिए जाते हैं। यहां तक की उसके साथ अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है जैसे योजना के बाद भी पहले जैसा पैसा मिलता रहेगा,उन्हें किसी प्रतियोगिता के लिए तयारी भी करनी है उसके लिए भी सरकार पैसे दे रही है।
इसके अलावा अगर अपना बिजनेस सेटअप करना है उसके लिए भी मदद दी जायेगी। लेकिन ये राशि उन लड़कियों को नहीं मिल सकती जिन्होंने 18 साल की उम्र से पहले शादी कर ली वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र के लिए महत्वपूर्ण जानकारी -:
- लाभ लेने वाली लड़की के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
- लाभार्थी के माता- पिता सरकार को किसी भी तरह का कर ना देते हों।
- यदि किसी परिवार ने किसी बालिका को गोद लिया है तो उस परिवार के पास उस बालिका को गोद लेने का प्रमाण पत्र होना चाहिए वो भी उसे प्रथम बालिका मान कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- यदि किसी बालिका का नाम आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज है और उसकी केंद्र में उपस्थिति पूरी है तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- किसी परिवार में पहले प्रसव में यदि बालक बालिका है और दूसरे प्रसव में उनके दो जुड़वा लड़कियां हैं तो उन दोनों बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ लेने वाली सबसे पहले जन्मे बालिका की जन्म तिथि यदि 1/4/2008 के बाद हुआ है तो उन्हें दूसरे प्रसव के दौरान परिवार नियोजन अपनाना जरुरी है।
- दूसरी बालिका को जन्म देने के उपरान्त माता-पिता को परिवार नियोजन अपनाना जरुरी है तभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- इसका मतलब है की उनके पास इस बात का प्रमाण होना चाहिए की हमें बस एक बालक और एक बालिका ही चाहिए।
Ladli Laxmi Yojana Certificate 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश में शुरू की गयी है।
इस योजना को मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अप्रैल 2007 में शुरू किया।
लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश के उन बालिकाओं के लिए शुरू की गयी है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण उन्हें पढ़ाया नहीं जाता एमपी सरकार द्वारा उनकी पढ़ाई के लिए पैसे दिए जाते हैं।
MP Ladli Laxmi Yojana का प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने अपने इस लेख में उपलब्ध कराया है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा व स्वस्थ में सुधार करना हैं इस योजना में लड़कियों को सरकार की तरफ से पैसे दिए जाते है जिनसे वह अपनी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें.
MP Ladli Laxmi Yojana सम्बन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ईमेल आईडी- ladlihelp@gmail.com पर मेसेज कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर – 0755-2550910 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं , यहां से लाभार्थियों को सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती हैं।
लाभार्थी जो योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।