MP Rojgar Setu Yojana: रोजगार सेतु योजना रजिस्ट्रेशन

दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने मजदूरों की इस समस्या को देखते रोजगार सेतु योजना की शुरुआत की है। MP Rojgar Setu Yojana राज्य के प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए शुरू की गई है। रोजगार सेतु योजना का लाभ लेने के लिए मजदूर को प्रवासी मजदूर पोर्टल की वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने मजदूरों की इस समस्या को देखते रोजगार सेतु योजना की शुरुआत की है। MP Rojgar Setu Yojana राज्य के प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए शुरू की गई है। रोजगार सेतु योजना का लाभ लेने के लिए मजदूर को प्रवासी मजदूर पोर्टल की वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसा की आप जानते हैं की कोरोना महामारी के समय में बहुत से प्रवासी मजदूरों ने अपने रोजगार खोये और उन्हें मजबूरन अपनी काम वाली जगहों को छोड़कर अपने गांव वापस आना पड़ा। जिस कारण मजदूरों के सामने अपनी आजीविका को चलाने का संकट खड़ा हो गया। यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी और मजदूर हैं तो आप रोजगार सेतु योजना का लाभ ले सकते हैं।

योजना का नाममध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना
योजना की शुरुआत कब हुई26 मई 2020
योजना किसके द्वारा शुरू की गईमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
योजना के लाभार्थीमध्य प्रदेश के निवासी मजदूर नागरिक
योजना का उद्देश्यप्रवासी मजदूरों को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार दिलाना
rojgaar Registration हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइटsambal.mp.gov.in
रोजगार सेतु योजना क्या है? कैसे करें ऑनलाइन आवेदन जानें
रोजगार सेतु योजना आवेदन

मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना क्या है?

जैसा की हम आपको ऊपर पहले ही बता चुके हैं जिन भी मजदूरों ने COVID-19 कोरोना महामारी के समय अपने रोजगार या जॉब खोयी है मध्य प्रदेश सरकार उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 5 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से अपने गाँव लौटे हैं। रोजगार सेतु योजना के नियमानुसार योजना के तहत श्रमिकों को प्रवासी मजदूर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

मध्य प्रदेश सरकार मजदूरों के Skill योग्यता के आधार पर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाएगी। योजना के तहत सरकार ने श्रमिकों को निर्माण मजदूर के 43, असंगठित मजदूर के 40 और कारखानों में काम करने 9 वर्ग श्रेणी के अनुरूप बांटा गया है। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल रजिस्ट्रेशन ऐसे करें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

MP रोजगार सेतु योजना के लाभ (Benefits):

  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार 7,30,311 प्रवासी श्रमिकों का एकीकृत डाटाबेस तैयार करेगी।
  • डाटा का विश्लेषण कर जिला स्तर पर मजदूरों के रोजगार हेतु पलायन रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किये जाएंगे।
  • मजदूर के कौशल (Skill) के आधार पर रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार प्रवासी रोजगार श्रमिक पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता तथा श्रमिकों को एक मंच उपलब्ध कराएगी जिससे प्रवासी मजदूरों को योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान किया जा सके।
  • MP सरकार Skill Mapping के जरिये मजदूरों के शैक्षणिक योग्यता कौशल, कार्य अनुभव आदि की जानकारी प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करेंगी।
  • प्रवासी लाभार्थी मजदूर एवं उनके परिवार को मिलाकर कुल 13,10,186 लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • योजना के नियमों के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा हर सम्भव जरूरी सार्थक प्रयास किये जाएंगे।
  • रोजगार सेतु योजना के लागू होने से मजदूरों के पलायन में कमी आएगी।

रोजगार सेतु योजना के तहत दिए जाने वाले रोजगार क्षेत्र:

दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने योजना के तहत प्रवासी मजदूरों निम्नलिखित क्षेत्रों में रोजगार देने की बात कही है। यह क्षेत्र इस प्रकार से है –

  • भवन और अन्य निर्माण श्रमिक
  • ईंट भट्ठा खनन
  • कपड़ा
  • फैक्टरी
  • कृषि और संबद्ध गतिविधियाँ एवं अन्य सेक्टर्स

रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता मापदंड

यदि आप एक प्रवासी मजदूर हैं और मध्य प्रदेश राज्य सरकार की रोजगार सेतु योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा जो इस प्रकार से हैं –

  • आवेदक श्रमिक मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक मजदूर के रूप में राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत रजिस्टर होना चाहिए।
  • बेरोजगार प्रवासी मजदूर को योजना के तहत रोजगार प्रदान करने में प्राथमिकता दी जायेगी।
  • मजदूर को मध्य प्रदेश सरकार के तहत समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर समग्र आई डी जेनरेट करना जरूरी है। बिना समग्र आई डी के मजदूर प्रवासी श्रमिक पोर्टल पर रजिस्टर नहीं कर पाएंगे।

रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि मजदूर MP रोजगार सेतु योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन हेतु निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से है –

  • आवेदक श्रमिक की MP सरकार के द्वारा जारी की गयी समग्र आईडी
  • पहचान प्रमाण हेतु आवेदक श्रमिक का आधार कार्ड
  • पते के प्रमाण हेतु आवेदक श्रमिक का मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक मजदूर का श्रमिक कार्ड
  • आवेदक श्रमिक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • आवेदक मजदूर का हाल ही में खींचा गया नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

MP Rojgar Setu Yojana के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से रोजगार सेतु योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आप यहाँ पर बताई गई रजिस्ट्रेशन की निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते हैं जो इस प्रकार से है –

  1. MP रोजगार सेतु योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप सबसे पहले Rojgar Setu Yojana की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in/RojgarSetu को ओपन करना होगा।
  2. वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर “नियोक्ता / सूक्ष्म, लघु, मध्यम, व्रहद उद्योग / कारख़ाना/ व्यावसायिक प्रतिष्ठान /संस्थाए / ठेकेदार / बिल्डर/ भवन निर्माता/ दुकान/ मौल / प्लेसमेंट एजेंसी का पंजीयन करें” का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। Rojgar-Setu-Yojana-Registration
  3. link पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। ओपन हुए नए पेज पर आपको “पंजीयन करें ” का बटन दिखाई देगा। आपको बटन पर क्लिक करना है। online Rojgar-Setu-Yojana-Employer-Registration
  4. बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी कंप्यूटर/मोबाइल स्क्रीन पर “REGISTER EMPLOYERS DETAILS” का फॉर्म ओपन हो जाएगा। फॉर्म में मांगी गई details को भरें।
  5. फॉर्म में डिटेल्स भरने के बाद आपको फॉर्म में दिए गए Register Details के बटन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद अपने फॉर्म को एक बार रिव्यु कर चेक कर लें। चेक करने के बाद कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को फाइनल सबमिट कीजिये।
  6. इस तरह से आप रोजगार सेतु योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।

MP Rojgar Setu Yojana के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आपको बता दें की आप मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हमने आपको स्टेप बाय स्टेप आगे बताई है जो इस प्रकार से है-

  1. दोस्तों योजना के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आप sambal.mp.gov.in वेबसाइट को ओपन करें।
  2. वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर दिए गए प्रवासी श्रमिक पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जायेगा। अब इस ओपन हुए पेज पर आपको प्रवासी श्रमिक पंजीयन फॉर्म का बटन देखने को मिलेगा। बटन पर क्लिक करें।
  4. बटन पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर/मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म की पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड हो जायेगी।
  5. अब आपको डाउनलोड हुए फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है। प्रिंट निकालने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारियों के अनुसार फॉर्म को भरना है।
  6. फॉर्म भरने के बाद फॉर्म के साथ आवश्यक सभी दस्तावेजों को संलग्न करें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अपने नजदीकी श्रम एवं रोजगार कार्यालय के ऑफिस जाकर जमा करना होगा।
  7. जिसके बाद आपके आवेदन की जांच की जायेगी। जांच में आवेदन फॉर्म सही पाए जाने पर आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा। इस तरह से आप ऑफलाइन माध्यम से भी Rojgar Setu Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक:

Madhya Pradesh Shramik Sewa Mobile App कैसे डाउनलोड करें?

यदि मजदूर अपने स्मार्ट फ़ोन में MP की रोजगार योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए download और Installation की प्रक्रिया हमने आगे आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बतायी है जो इस प्रकार से है –

  • MP Shramik Sewa Mobile App डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Play Store App को ओपन करें।
  • ओपन होने के बाद आपको प्ले स्टोर App के सर्च बॉक्स में जाकर टाइप करना होगा Shramik Sewa Mobile App जिसके बाद आपको सर्च आइकॉन के बटन पर क्लिक करना है।
  • आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आप App के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएंगे। यहाँ आपको Install का बटन दिखाई देगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद श्रमिक सेवा मोबाइल App आपके फ़ोन में सफलता पूर्वक डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जायेगी। इस तरह से आप अपने फ़ोन में MP Shramik Sewa Mobile App को डाउनलोड कर पाएंगे।
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Madhya Pradesh Shramik Sewa Mobile App को डाउनलोड करने का लिंक:

मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना से जुड़े प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

रोजगार सेतु योजना के रजिस्ट्रेशन हेतु वेबसाइट क्या है ?

रोजगार सेतु योजना के रजिस्ट्रेशन हेतु वेबसाइट sambal.mp.gov.in है।

क्या रोजगार सेतु योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क देना होगा ?

जी नहीं योजना हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्णतः निः शुल्क है।

मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक पोर्टल लॉगिन जानकारी कैसे देखें ?

आप सबसे पहले प्रवासी मजदूर पोर्टल की वेबसाइट को ओपन करें।
वेबसाइट ओपन करने के बाद Login username के तहत पोर्टल पर लॉगिन यूजर जानकारी देखें का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। पेज पर मौजूद मांगी जा रही जानकारियों को भरें।
इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Get यूजर list के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने यूजर लिस्ट ओपन होकर आ जायेगी। इस तरह से आप प्रवासी श्रमिक पोर्टल पर लॉगिन यूजर की जानकारी चेक कर सकते हैं।

प्रवासी रोजगार श्रमिक पोर्टल पर कितने प्रवासी मजदूरों को पंजीकृत किया गया है ?

पोर्टल पर लगभग 7 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को पंजीकृत किया गया है।

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment