मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य की गर्भवती महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती हैं ताकि ऐसी महिलाओं को को लाभ मिल सके। इसी प्रकार राज्य की गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की घोषणा की है।

वे इच्छुक उम्मीदवार एवं पात्र गर्भवती महिलाएं जो मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ लेना चाहती हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं। जल्द ही इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन करने की प्रक्रिया जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ
मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना

यहाँ हम आपको बतायेंगे मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023 क्या है ? मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है ? जीवन जननी योजना आवेदन हेतु पात्रता क्या है ? Jeevan Janani Yojana आवेदन फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ? Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana 2023 सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की घोषणा की थी। इस योजना के अंतर्गत एमपी राज्य की ऐसी समस्त गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए 4000 रूपये दिए जाएंगे जो आयकर दाता नहीं है। इस योजना का लाभ केवल एमपी राज्य की गर्भवती महिलाओं को मिलेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana 2023 Highlights

नीचे दी गई सारणी के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023 सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना रजिस्ट्रेशन
साल2023
राज्य का नाममध्य प्रदेश
स्कीम का नामMukhyamantri Jeevan Janani Yojana
कब शुरू की गई6 अप्रैल 2023
लाभार्थीराज्य की गर्भवती महिलाएं
उद्देश्यगर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
वित्तीय सहायता4000 रूपये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजारी की जाएगी

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  1. Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 6 अप्रैल 2023 को शुरू किया था।
  2. इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 4000 रूपये मिलेंगे।
  3. ऐसे परिवारों की गर्भवती महिलाओं को जीवन जननी योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो आयकर दाता हैं।
  4. इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि के माध्यम से गर्भवती महिलाएं अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाएं रखने हेतु अपने खान-पान की सामग्री खरीद सकती हैं।
  5. सभी लाभार्थियों को जीवन जननी योजना लाभ की राशि डीबीटी माध्यम से दी जाएगी।

जीवन जननी योजना आवेदन हेतु पात्रता

  • आवेदक महिलाएं मध्य प्रदेश राज्य की निवासी हो।
  • केवल गर्भवती महिलाएं ही इस योजना का आवेदन करने हेतु पात्र होंगी।
  • आवेदक महिलाएं आयकर दाता न हो।
  • आवेदक महिला का किसी भी बैंक में खाता खुला होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक पात्रता
  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. राशन कार्ड
  7. मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana के लिए अभी तक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा केवल घोषणा की गई है। राज्य की ऐसी गर्भवती महिलाएं जो मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं उन महिलाओं को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

अभी तक मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का आवेदन करने के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट निर्धारित नहीं की गई है। संभावित है जल्द ही इस योजना का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन करने की प्रक्रिया जारी की जाएगी। उसके बाद आप आसानी से फॉर्म भरकर आवेदन कर सकेंगे।

यह भी देखेंमहाराष्ट्र-ओबीसी-प्रमाण-पत्र-ऑनलाइन

महाराष्ट्र ओबीसी प्रमाण पत्र कैसे बनवायें | OBC (How to make obc cast certificate Maharastra)

Jeevan Janani Yojana 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न/उत्तर

जीवन जननी योजना के तहत महिलाओं को कितनी प्रोत्साहन राशि मिलेगी ?

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत लाभार्थी गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहन के रूप में 4000 रूपये मिलेंगे। इस राशि के माध्यम से महिलाएं अपने खान-पान की सामग्री खरीद सकती हैं।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना आवेदन करने के लिए अभी तक कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है। संभावित है इस योजना के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाएगी।

जीवन जननी योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

जीवन जननी योजना का लाभ एमपी राज्य की ऐसे परिवारों की गर्भवती महिलाओं को मिलेगा जो आयकर दाता नहीं है।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है।

जीवन जीवन योजना फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना फॉर्म भरने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे – आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आदि।

इस आर्टिकल में हमने आपसे मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना रजिस्ट्रेशन और इस योजना से सम्बंधित अनेक जानकारियां साझा की हैं। अगर आप हमारे द्वारा दी गई जानकारियों के आलावा कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। आपको हमारी टीम द्वारा सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

यह भी देखेंRojgar Hami Yojana: महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना पंजीकरण ऐसे करें

Rojgar Hami Yojana: महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना पंजीकरण ऐसे करें

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें