सरकार द्वारा ऐसी बहुत सारी योजनाओं का शुभारम्भ किया जाता है, जो किसानों से सम्बंधित होती हैं। परन्तु हमें इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक और योजना शुरू की गयी है। जिसका नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 है। जैसे कि हमें नाम से ही प्रतीत हो रहा है, Cm Kisan Kalyan Yojana 2023 किसानों से सम्बंधित है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

योजना से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे –Cm Kisan Kalyan Yojana की आवेदन प्रक्रिया क्या है? मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए कौन -कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ? मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना फॉर्म और योजना के क्या-क्या लाभ है ? व योजना से सम्बंधित अन्य सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 क्या है ?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया है। राज्यों में किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देख कर योजना को लॉन्च किया गया है। कई किसान कर्ज में डूबे होने या आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। इन सब समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा योजना को जारी किया गया है, जिसकी जानकारी राज्य के प्रत्येक किसान तक पहुंचे, और किसान योजना का लाभ ले सकें। लाभ लेने वाले किसानों की संख्या मध्य प्रदेश में 80 लाख है। सभी किसानों को पहले प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के लिए आवेदन करना होगा उसके पश्चात ही वे मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 का लाभ ले सकते हैं।
MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन विशेष जानकारियों के बारे में आप नीचे दी गयी सरणी में उपलब्ध सूचनाओं को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है –
आर्टिकल | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना फॉर्म |
साल | 2023 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
शुरुआत किसने की | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने |
राज्य | Madhya Pradesh |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार |
आवेदन | ऑफलाइन |
राशि | 4,000 रुपये |
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दिए जाने वाली किस्तें
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि दो किस्तों में प्राप्त होती है। जिसमे किसानों को प्रति वर्ष 10,000 तक धनराशि प्राप्त होती है। इस राशि में से किसानों को 6,000 रुपये वित्तीय राशि और 4,000 रुपये सहायता के लिए दिए जाते हैं। योजना शुरू होने के पश्चात सरकार ने 5,70,000 रुपये 298 किसानों के खाते में डाली है। यह राशि किसानों के खाते में दो-दो हजार की क़िस्त में किसानों को दी गयी है। सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है, जिन किसानों के खाते में पहली बार की क़िस्त नहीं आयी है। उनके खाते में जल्द ही पैसे आ जायेंगे।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है ?
Cm Kisan Kalyan Yojana का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना और उनके आर्थिक जीवन में सुधार करना है। योजना के अंतर्गत किसानों को दो चरणों में धन राशि प्रदान की जायेगी। जो साल में दो-दो हजार की किस्तों पर मिलेगी, यह राशि पहले दो हजार मिलेगी दूसरी क़िस्त में फिर दो हजार मिलेगी जो 4 हजार हो रही है। यह राशि किसान कल्याण योजना के तहत मिलेगी। और 6,000 की राशि प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलती है। 4,000 केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है, और 6,000 राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। किसानों को मिलनी वाली कुल राशि प्रति वर्ष 10,000 रुपये है, जो की किसानों के आर्थिक मदद के लिए दी जाती है।
सरकार द्वारा निरंतर प्रयास रहता है, राज्य की स्थिति में आर्थिक रूप से भी सुधार किया जाए, जिससे राज्य के किसानों को अन्य समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इस योजना को सरकार द्वारा प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के साथ जोड़ा गया है, जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी है। यह योजना भी किसानों से सम्बंधित है। इसका मतलब है, यदि किसी लाभार्थी ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के लिए अपना बैंक खाता खोला है, तो उन्हें दूसरा खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की धन राशि प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना वाले आकउंट में ही आ जायेगी।
किसान कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिसकी जानकारी आपको विस्तार पूर्वक नीचे दी गयी है इन सभी दस्तावेजों का आपके पास होना आवश्यक है।
- आवेदक के पास उसका मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- भूमि सम्बंधित प्रमाण पत्र
- किसान क्रेडिट कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- यदि प्रधान मंत्री किसान योजना के लिए आवेदन किया है, तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर।
MKKY के लिए पात्रता
इस प्रक्रिया में हम आपको किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए दिए पात्रता मानदंडों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नागरिक इन पात्रता मानदंड के अनुरूप होगा वही इस योजना में आवेदन कर सकता है। दिए गए पात्रता मानदंड निम्न है –
- लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का किसान होना आवश्यक है।
- योजना में आवेदन करने वाले किसान के पास अपनी कोई जमीन का होना आवश्यक है।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ लेने वाले किसान भी इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
किसान कल्याण योजना नोटिफकेशन | Click Here |
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना फॉर्म pdf | Click Here |
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana (MKKY) के लाभ
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के किसानों को बहुत से लाभ मिलते है, जिसकी जानकारी आपको नीचे सूची में दी जा रही है इसके लिए आपको दिए गए चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
- इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगा।
- योजना के अंतर्गत किसानों को 4,000 रुपये की राशि प्रदान की जायेगी।
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना से जोड़ा जाएगा।
- Cm Kisan Kalyan Yojana के लाभ लेने लिए नया खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके पास प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के लिए बनाया गया खाता है, तो उसमे आपके दोनों योजनाओं के पैसे आएंगे।
- योजना के द्वारा किसानों की आय बढ़ जायेगी।
- प्रदान की जाने वाली राशि दो-दो हजार 2 किस्तों में मिलेगी।
- प्राप्त राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जायेगी।
- MP Cm Kisan Kalyan Yojana का लाभ केवल मध्य प्रदेश में निवास करने वाले किसानों को ही मिलेगा।
- बैंक में पैसे आने की जानकारी किसानों द्वारा किये गए रजिस्टर मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।
- पीएम किसान सम्मन योजना के तहत 6 हजार तथा किसान कल्याण योजना के तहत 4 हजार रूपये किसानो को प्राप्त होंगे।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको Farmer’s Corner में New Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- फॉर्म में आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही अब आपके सामने योजना का फॉर्म खुलेगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी दर्ज करनी होंगी।
- उसके बाद आपको सभी सूचना दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
किसान कल्याण योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और किसान कल्याण योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो ऑफलाइन माध्यम से योजना में आवेदन कर सकते हैं यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम अपने नजदीकी कृषि विभाग या ब्लॉक पर जाकर आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लें या नीचे दिए गए फॉर्म पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गयी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, वर्ग, जेंडर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, भूमि सम्बंधित जानकारी तथा घोषणा पत्र आदि को भर लें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न कर लें।
- इसके बाद फॉर्म को और दस्तावेजों को वापस कार्यालय में जमा करवा दें।
- इसके बाद आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों के सत्यापित होने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिल जायेगा।
किसान कल्याण योजना नामांकन की सूची चेक
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची चेक करने के लिए आपको प्रधान मंत्री किसान सम्मान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसकी सारी जानकारी आपको नीचे दिए गए चरणों में बताई गयी है।
- सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात पेज पर फार्मर कॉर्नर लिखा होगा, वहां क्लिक करें।
- फिर आपके सामने बिनिफिशियरी लिस्ट का ऑप्शन आएगा वहां क्लिक करें।
- आपके सामने एक पेज खुल जाता है। जहां आपको अपनी डिटेल गांव, शहर, जिला का चयन करना होगा। जैसा की आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है –
- उसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक कर दें,आपके सामने लिस्ट खुल जायेगी।
- इस लिस्ट में अपना नाम चेक करें, अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना फॉर्म सम्बन्धित कुछ प्रश्न उनके उत्तर
Cm Kisan Kalyan Yojana की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने की।
किसान कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश में की गयी है।
योजना का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना और उनके आर्थिक जीवन में सुधार करना है।
योजना के अंतर्गत किसानों को 4,000 रुपये की राशि प्रदान की जायेगी तथा प्रदान की जाने वाली राशि दो-दो हजार 2 किस्तों में मिलेगी।
नहीं। मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना को प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना से जोड़ा जाएगा जिसमे दोनों योजनाओं की धनराशि आएगी।
मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक में खाता खुला होना चाहिए।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण का नोटिफिकेशन का लिंक आर्टिकल में दिया गया है। वहां से उम्मीदवार नोटिफिकेशन फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं। जो की गूगल ड्राइव में सेव हो जाती है।
Cm Kisan Kalyan Yojana के तहत प्राप्त धनराशि उम्मीदवारों को दो किस्तों में दी जायेगी। जिसकी धनराशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक अकाउंट में आएगी।
मुख्य मंत्री किसान कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन अभी शुरू नहीं किये गए है। ऑनलाइन प्रकिया जारी होते ही उम्मीदवारों लेख के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रकिया शुरू कर सकते हैं। जिसे आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा।
Mukhya mantri Kisan Kalyan Yojana के तहत उम्मीदवारों को 4000 रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
मुख्य मंत्री किसान कल्याण योजना के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे अपनी नामांकन सूची पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जा कर चेक कर सकते हैं जिसकी जानकारी आर्टिकल में दी गयी हैउम्मीदवार लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के सूची चेक कर सकते हैं।
किसान कल्याण योजना की शुरुवात 25 सितम्बर 2020 को मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी।
किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आप लेख में बताये गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
तो जैसा ही हमने आपको इस लेख में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से सम्बंधित जानकारी तथा इस योजना में आप आवेदन कैसे कर सकते हैं आदि बताया यदि आपको इन योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या होती या या किसी प्रकार की अन्य जानकारी चाहिए तो हमे नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके बता सकते हैं। साथ ही ऐसे ही योजनाओं के बारे में पढ़ने के लिए आप Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजन