मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना शिकायत पंजीकरण : Dial 1100 Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana

हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल को जारी किया गया है जिसके तहत प्रदेश के वासियों के द्वारा शिकायत संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जायेगा। पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के सभी नागरिक अब अपनी ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल को जारी किया गया है जिसके तहत प्रदेश के वासियों के द्वारा शिकायत संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जायेगा। पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के सभी नागरिक अब अपनी शिकायत को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 1100 इस नंबर के माध्यम से शिकायत को दर्ज किया जायेगा और सभी नागरिकों के लिए उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास राज्य सरकार के अंतर्गत किया जायेगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे, अतः मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना शिकायत पंजीकरण : Dial 1100 Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana,
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना शिकायत पंजीकरण

HP Seva Sankalp Dial 1100 Helpline

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक सुबह 7 से रात 10 बजे तक अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है, योजना के अंतर्गत शिकायत को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा दर्ज किया जायेगा। ऑनलाइन प्रकिया के द्वारा प्राप्त शिकायतों के विवरण का समाधान अधिकारीयों के द्वारा 1 या 2 हफ्ते के अंदर किया जायेगा। राज्य सरकार के तहत योजना के कार्य को सफल करने के लिए 56 विभागों के 6500 कर्मचारियों को कार्य सौंपा गया है। हेल्पलाइन सेवा को सरकार के तहत राज्य के नागरिकों के लिए निशुल्क प्रदान किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा आम नागरिक की परेशानी का निष्कर्ष निकालने के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना लागू की गयी है। सभी नागरिक अब अपनी समस्याओं को बिना किसी बाधा के सरकार के समक्ष रख सकते है। इस हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अब नागरिको के समस्या का तुरंत निवारण किया जायेगा।

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana

हेल्पलाइन का नाममुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
योजना शुरू की गयी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा
लाभार्थीहिमांचल प्रदेश के सभी नागरिक
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
वर्ष 2023
उद्देश्यशिकायतों का निवारण
लाभजन सुनवाई
श्रेणीहिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटcmsankalp.hp.gov.in

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश के सभी नागरिकों की जन समस्याओं का समाधान करना इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अब राज्य के नागरिकों को cm कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी सभी लोगो को शिकायत दर्ज करने के लिए या फिर अपनी मांगो को पूर्ण करने के लिए अपनी सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। ऑनलाइन पोर्टल के तहत अब घर बैठे शिकायत संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा मोबाइल आप भी जारी किया गया है। इस ऍप के जरिये नागरिको की सभी समस्याओं का निवारण किया जायेगा। यह आम नागरिकों का जनसुनवाई का वह केंद्र है जिसमें नागरिक बिना किसी परेशानी को अपनी समस्या को सरकार के सामने रख सकते है।

यह पोर्टल समय-समय पर आमजन नागरिको की समस्याओं के निवारण करने हेतु एक मुख्य बिंदु है। साथ ही लोगो को डिजिटली करण से जोड़ने का यह एक प्रयास हिमांचल सरकार के द्वारा किया गया है। अब ऑनलाइन के अंतर्गत नागरिक अपनी समस्याओं को दर्ज एवं उनका समाधान प्राप्त कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Himachal Pradesh Seva Sankalp Yojana के लाभ

  • राज्य सरकार के द्वारा जारी किये गए इस हेल्प लाइन नंबर का उपयोग राज्य के सभी क्षेत्रों के लोग कर सकते है।
  • खंड, तहसील, जिला और राज्य स्तर की शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन अधिकारीयों के द्वारा 1 से 2 हफ्ते में समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा हेल्पलाइन के सभी अधिकारीयों को तत्परता के साथ काम करने का आदेश दिया जायेगा।
  • इसके साथ ही सेवाओं को और आसान बनाने के लिए मोबाइल ऍप का भी निर्माण राज्य सरकार के द्वारा किया गया है।
  • Mukhyamantri Seva Sankalp App की सहायता से नागरिक कभी भी अपनी शिकायत को दर्ज एवं तर्क करने की स्थिति का विवरण प्राप्त कर सकते है।
  • सभी शिकायत दारो से उनकी शिकायत के संबंध में निरंतर अपडेट लिए जायेंगे तथा उनके प्रस्ताव के मौलिकता पर अधिकारियो के मत को देखते हुए योजनाओ में परिवर्तन किया जायेगा।
  • सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से अब सभी नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है।
  • राज्य में अब सभी आम नागरिकों की समस्याओं का सरकार के द्वारा सही समय पर हल किया जायेगा।

हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज ऐसे करें ?

  • इसके लिए नागरिको को 1100 टोलफ्री नंबर को डायल करना है। नंबर डायल करने के बाद कॉल सेंटर के सदस्य के द्वारा आपकी कॉल को उठाया जायेगा।
  • अब आप अपनी शिकायत संबंधी सूचना को उस सदस्य के पास दर्ज कर सकते है।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद आपको कॉल सेंटर के एजेंट के द्वारा रेफ़्रेन्स नंबर प्रदान किया जायेगा।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद आपको 15 दिनों के भीतर समस्या का हल प्रदान किया जायेगा।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज ऐसे करें ?

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने के लिए नीचे दिए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • सबसे पहले आवेदक को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की  आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा।
  • वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज में आपको “शिकायत/सुझाव दर्ज करें का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको इस ऑप्शन का चयन करना है।
  • इसके पश्चात अगले पेज में आपको शिकायत संबंधी प्रक्रियाओं के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए गए है,आपको सहमत के ऑप्शन में टिक करके सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन में फॉर्म प्राप्त हो जायेगा। फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना है। मुख्यमंत्री-सेवा-संकल्प-योजना
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको जन शिकायत के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपकी ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Mukhymntri Seva Sankalp yojana हेल्पलाइन शिकायत पंजीकरण स्थिति की जाँच ऐसे करें ?

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की शिकायत पंजीकरण स्थिति की जांच करने के लिए नीचे दिए स्टेपस को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज में आपको “शिकायत/सुझाव की स्थिति के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन में अगला पेज खुल जायेगा अगले पेज में आपको शिकायत की स्थिति की जांच करने के लिए शिकायत क्रमांक संख्या दर्ज करनी होगी। मुख्यमंत्री-सेवा-संकल्प-योजना
  • इसके बाद आपको get otp वाले ऑप्शन में क्लिक करना है। अब आपके मोबाइल नंबर में ओटीपी नंबर प्राप्त होगा।
  • ओटीपी कॉलम में ओटीपी नंबर दर्ज करके आप अपने शिकायत की स्थिति का विवरण अपनी स्क्रीन में देख सकते है।
  • इस तरह से आपकी शिकायत स्थिति जांच करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना मोबाइल ऍप डाउनलोड ऐसे करें ?
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के ऍप को आप अपने मोबाइल की सहायता से डाउनलोड कर सकते है।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • प्ले स्टोर में आपको सर्च के ऑप्शन में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना मोबाइल ऍप लिखकर सर्च करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल में मोबाइल ऍप की लिस्ट दिखाई देगी। आपको cm sankalp वाले ऍप में क्लिक करना है।sewa-sankalp-app
  • अब आपको इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करना है। इस तरह से आपके मोबाइल में cm sankalp ऍप डाउनलोड हो जायेगा।
  • मोबाइल ऍप की सहायता से भी आप अपनी शिकायत को दर्ज और उसकी स्तिथि की जांच कर सकते है।

Himachal Pradesh Seva Sankalp Yojana से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

Himachal Pradesh Seva Sankalp Yojana के माध्यम से राज्य के नागरिकों को कौन से लाभ प्राप्त होंगे ?

राज्य के नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए अब किसी भी मुख्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह घर बैठे ही Himachal Pradesh Seva Sankalp Yojana के माध्यम से शिकायत को दर्ज कर सकता है।

हिमांचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से कैसे शिकायत को दर्ज किया जायेगा?

राज्य के नागरिकों की शिकायत को हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट के तहत दर्ज किया जायेगा।

नागरिकों की शिकायत का निवारण मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से कितनो दिनों में पूर्ण किया जायेगा ?

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से नागरिकों के शिकायत का समाधान संबंधित अधिकारीयों के द्वारा 7 से 15 दिनों के मध्य में किया जायेगा।

Himachal Pradesh Seva Sankalp Yojana का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का हेल्पलाइन नंबर 1100 है।

क्या सीएम संकल्प मोबाइल ऍप के तहत भी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जा सकता है ?

हाँ वेब पोर्टल के साथ नागरिकों के लिए मोबाइल ऍप को भी लॉन्च किया गया है जिसके तहत नागरिक और आसानी से अपनी शिकायत संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा कर सकते है।

क्या यह पोर्टल आमजनता की समस्या के समाधान के लिए लॉन्च किया गया है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हाँ आम जनता की समस्या के समाधान के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है, प्रदेश की जनता को अपनी छोटी-छोटी शिकायत दर्ज करने के लिए किसी भी विभाग में जाने जरूरत नहीं पड़ेगी पोर्टल और ऍप के तहत वह अपनी समस्या को सरकार के समक्ष रख सकते है एवं कुछ समय के बाद आसानी से अपनी समस्या के हल को प्राप्त कर सकते है।

Photo of author

Leave a Comment