नाम धातु क्रिया की परिभाषा एवं उदाहरण – Nam Dhatu Kriya

क्रिया का सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने के लिए उसके विभिन्न भेदो का जान लेना आवश्यक है। आज हम आपको नाम धातु क्रिया के बारे में बताने जा रहे है। यह वे क्रिया है, जो संज्ञा और विशेषण शब्दों से बनती है, जैसे – मोटा से मोटापा, बात से बतियाना आदि। इस प्रकार के शब्दों को नाम धातु क्रिया कहते है। तो आइये जानते है नाम धातु क्रिया की परिभाषा क्या है ? उदाहरण सहित जाने सभी जानकारी।

Nam Dhatu Kriya | नामधातु क्रिया की परिभाषा एवं उदाहरण
Nam Dhatu Kriya

नामधातु क्रिया की परिभाषा

संज्ञा और विशेषण से उत्पन्न क्रिया को नाम धातु क्रिया कहा जाता है। अर्थात संज्ञा और विशेषण दोनों के द्वारा जब कोई क्रिया उत्पन्न होती है, तो वह नाम धातु क्रिया होती है। इसी प्रकार से प्रेरणार्थक क्रिया ऐसी क्रिया है जिसमें कर्ता स्वयं कुछ न करके दूसरों को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

नाम धातु क्रिया के महत्वपूर्ण उदाहरण

  • बिलग से बिलगाना 
  • स्वीकार से स्वीकारना  
  • धिक्कार से धिक्कारना 
  • अपना से अपनाना 
  • कटना से कटवाना
  • गिरना से गिरवाना
  • लड़ना से लड़वाना
  • उठना से उठवाना
  • जगना से जगाना
  • दोहरा से दोहराना

संज्ञा से बने नामधातु उदाहरण

संज्ञा नामधातु
शर्मशरमाना
दुखदुखना
झूठ झुटलाना
लज्जालजाना
बातबतियाना
हाथहथियाना

विशेषण से बने नामधातु उदाहरण

विशेषण नामधातु
चिकनाचिकनाना
गरमगरमाना
लड़नालड़वाना
जगनाजगाना
स्वीकारस्वीकारना
उद्धारउद्धारना

ठंडा
ठंडाना
सर्वनाम से बने नामधातु
सर्वनामनामधातु
अपनाअपनापन
परायापरायापन

अनुकरणवाची शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण

अनुकरणवाची शब्दनामधातु क्रिया
थप-थपथपथपाना
थर-थरथरथराना
कंप-कंपकंपकंपाना
टन-टनटनटनाना
बड़-बड़बड़बड़ाना
खट-खटखटखटाना

Nam Dhatu Kriya से जुड़े सवालों के जवाब –

नामधातु क्रिया किसे कहते हैं?

क्रिया का ऐसा स्वरुप जिसमे क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता है, तो उसे नामधातु क्रिया कहते है।

नाम धातु क्रिया का निर्माण कैसे होता है उदाहरण सहित बताइए?

क्रिया का निर्माण धातु से होता है, जब संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों के अंत में “ना” वर्ण जुड़ जाता है, तो नाम धातु क्रिया बन जाती है। जैसे – हाथ से हथियाना, अपना से अपनाना, लात से लतियाना, बात से बतियाना एवं टक्कर से टकराना आदि।

हिंदी भाषा के शब्दों से नामधातु का निर्माण कैसे होता है ?

जब किसी वाक्य के अंत में “आ” और आद्य “आ” वर्ण का बोध होता है, तो नाम धातु क्रिया का निर्माण होगा जैसे – दुःख + ना = दुखना, लाठी + ना = लाठियाना आदि।

‘फिल्म’ शब्द का नामधातु क्रिया क्या है ?

‘फिल्म’ शब्द का नामधातु क्रिया “फिल्माना” है।

विशेषण के आधार पर तोतला शब्द को नाम धातु क्रिया में कैसे परिवर्तित करेंगे?

विशेषण के आधार पर तोतला शब्द को तुतलाना कहेंगे।

Photo of author

Leave a Comment