नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

जैसा कि आप सभी जानते है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती है जिसके तहत उनके जीवन स्तर को सुधारा जा सके। ऐसी ही एक नई योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई है इस योजना का नाम नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना है यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही है।

योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी इसके अतिरिक्त पीएम सम्मान योजना में भी 6000 रूपए मिलते है जो दोनों मिलकर 12,000 रूपए हो जाएंगे अर्थात हर साल महाराष्ट्र के किसानों को 12,000 रूपए की राशि मिलेगी।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana

आज हम आपको इस आर्टिकल में नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना क्या है? योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है? योजना में आवेदन हेतु पात्रता क्या है? योजना में लाभ प्रदान करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है? एवं योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है? से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी को साझा करने वाले है, इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ना होगा।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना क्या है?

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू किया गया है इस योजना का बजट संचालित करते हुए 9 मार्च को घोषणा की गई है। योजना के तहत किसानों को शामिल किया जाएगा। इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही बनाया गया है जिसके माध्यम से किसानों को हर साल 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यहां भी देखें- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए इस दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

योजना के माध्यम से किसान के खातों में प्रत्येक वर्ष तीन किस्ते दी जाएगी जिसमे सहायता राशि को किसान आवेदक के बैंक खाते में भेजा जाएगा। इस योजना को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 6900 रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana Highlights

योजना का नाम नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना
वर्ष 2023
शुरू की गई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
राज्य महाराष्ट्र
लाभ मिलेगा 1.5 करोड़ किसान परिवार
लाभार्थी राज्य के सभी किसान
उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुविधा प्रदान करना
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई
आर्थिक सहायता राशि 6,000 रूपए
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द शुरू होगी

योजना के उद्देश्य

राज्य के किसान परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इससे लाभान्वित होकर किसानों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और उन्हें बेहतर आजीविका प्रदान होगी। इस योजना की एक खाश बात है इसमें किसानों को 1 रूपए का प्रीमियम फसल बीमा भी प्रदान किया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसनों को आत्मनिर्भर बनाना है।

महाराष्ट्र के किसानों को मिलेंगे 12,000 रूपए

आपको बता दे देश के किसानों के लिए शुरू की गई किसान सम्मान योजना की तरह ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि स्कीम को शुरू किया गया है इसमें भी प्रत्येक वर्ष किसानों को 6 हजार रूपए दिए जाएंगे दोनों योजना के तहत किसानों हर साल 12 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • योजना का लाभ राज्य के किसान परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसान परिवार को हर साल 6000 रूपए की वित्तीय सहायता राशि इस योजना के तहत दी जाएगी।
  • Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi स्कीम का लाभ किसान को तीन क़िस्त में दिया जाएगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana को भी शुरू किया गया है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करके किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे एवं उनका एक उज्जवल जीवन बनेगा।
  • किसानों के बैंक अकाउंट में प्रत्येक तीन महीने में 2000 रूपए हस्तांतरित किए जाएंगे।
  • योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सीधे सहायता किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • योजना के तहत राज्य के करीबन 1.5 करोड़ किसान परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • योजना से मिलने वाली मदद से किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
  • योजना के तहत किसानों हर साल सरकार द्वारा 12,000 रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसमें 50 प्रतिशत महाराष्ट्र सरकार द्वारा तथा 50 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • योजना का संचालन करने के लिए सरकार 6900 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया हुआ है।

योजना में आवेदन हेतु पात्रता

यदि आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ निर्धारित पात्रता का होना आवश्यक है जो नीचे निम्न प्रकार से दी हुई है।

  • योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महाराष्ट्र के कृषि विभाग में उम्मीदवार का पंकजीकृत होना जरुरी है।
  • राज्य के किसान ही इस योजना में आवेदन कर सकते है।
  • उम्मीदवार का बैंक में खाता खुला हुआ होना जरुरी है जो कि आधार कार्ड से लिंक हो।
  • योजना में उन ही किसनों को लाभ दिया जाएगा जिनके पास अपनी स्वयं की जमीन हो।
आवश्यक दस्तावेज

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Scheme में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास नीचे दिए हुए आवश्यक दस्तावेज होने जरुरी है इनके बिना आप योजना में आवेदन नहीं कर सकते है।

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता
  • जमीनी दस्तावेज
  • खेत का विवरण

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

जो भी आवेदक Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi स्कीम में ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन करना चाहते है उनको बता दे अभी महाराष्ट्र सरकार द्वारा केवल योजना के बारे में घोषणा की गई है अभी सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन प्रक्रिया अथवा ऑफिसियल वेबसाइट को जारी नहीं किया गया है। जैसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से अपडेट प्रदान कर देंगे।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

इस योजना को महाराष्ट्र राज्य में शुरू किया गया है।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के लाभ हेतु कौन पात्र है?

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ महाराष्ट्र राज्य के किसानों को प्रदान किया जाएगा।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Scheme के तहत किसानों को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के तहत किसानों को 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Scheme को किसने लॉन्च किया है?

महाराष्ट्र राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे जी द्वारा इस योजना को लॉन्च किया गया है।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि स्कीम का लाभ महाराष्ट्र राज्य के कितने किसान परिवारों को दिया जाएगा?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि स्कीम का लाभ महाराष्ट्र राज्य के लगभग 1.5 करोड़ किसान परिवारों को दिया जाएगा।

इस लेख में हमने नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा कर दिया गया है। इसके आलावा फिर भी यदि आप योजना से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी या प्रश्न पूछना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में अपना प्रश्न लिख सकते है हमारी टीम द्वारा जल्द ही आपके प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। इसी तरह अन्य सरकार योजनाओं के बारे में जानने के लिए हमारी साइट से ऐसे ही जुड़े रहे। उम्मीद करते है कि आपको हमारे लेख द्वारा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई हो।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram