नारी शक्ति पुरस्कार योजना 2023: (Nari Shakti Puraskar) दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लिस्ट

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं को दिया जाने वाला पुरस्कार है। ये महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देने हेतु शुरू की गयी योजना है। इसके तहत सरकार चयनित महिलाओं को एक सर्टिफिकेट के साथ साथ 2 लाख की पुरस्कार राशि भी प्रदान करती है।

ये पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। वर्तमान में वर्ष 2023 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 रखी गयी है। इसलिए जो भी महिला या संस्था इस पुरस्कार हेतु नामांकन करना चाहते हों वो इसके लिए नामांकन कर सकते हैं।

नारी शक्ति पुरस्कार योजना 2023: (Nari Shakti Puraskar) दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लिस्ट
नारी शक्ति पुरस्कार योजना 2023:

आज इस लेख में हम आप को Nari Shakti Puraskar के बारे में ही जानकारी प्रदान करेंगे। जाइए की – Nari Shakti Puruskar Online Registration और Nari Shakti Puruskar Application Form आदि से संबंधित जानकारी आप को प्रदान करेंगे।

यहाँ जानिये क्या है नारी शक्ति पुरस्कार

 नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं को सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर होने के लिए प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार हर वर्ष 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया है। प्रतिवर्ष लगभग 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरुस्कार हेतु चयनित महिला को सरकार एक सर्टिफिकेट और 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

20 फ़रवरी को इस पुरस्कार हेतु चयनित महिलाओं के नामों की सूची जारी की जाती है और 8 मार्च को उन्हें सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में भाग लेने और अपनी पहचान बनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। महिलाओ की उपलब्धि को एक पहचान प्रदान करना व उन्हें इसके लिए सम्मानित करना सरकार का प्रयास है।

महिलाओं के सशक्तिकरण व इससे संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित कर उनके प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। नारी शक्ति पुरस्कार की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गयी है। इस पुरूस्कार हेतु महिलाओं का चयन सबंधित मंत्रालय द्वारा बनाई गयी दो समितियों के द्वारा होगा। जिनमे से पहली समिति नामांकन की जाँच एवं संक्षिप्त सूची की स्क्रीनिंग करेगी और दूसरी स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगी। 

Highlights Of Nari Shakti Puraskar

आर्टिकल का नामनारी शक्ति पुरस्कार योजना
उद्देश्यउन महिलाओं को सम्म्मानित करना जो महिला
सशक्तिकरण हेतु बेहतरीन कार्य कर रही हैं।
लाभार्थीमहिलाएं
शुरुआत हुईवर्ष 1999 में
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटराष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल /
नारी शक्ति पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट

नारी शक्ति पुरस्कार के उदेश्य

Nari Shakti Puraskar देश की महिलाओं को दिया जाने वाला पुरस्कार है। इस पुरस्कार के माध्यम से सरकार उन सभी महिलाओं को सम्मानित करती है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। इससे न सिर्फ महिला सशक्तिकरण होता है बल्कि ऐसा करने के लिए बाकियों को भी प्रेरणा मिलती है। कुल मिलाक्र महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनर्भर बनाने हेतु सरकार की ये एक बेहतरीन पहल है।

नारी शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत कौन कौन नामित कर सकते हैं ?

  • संघ राज्य क्षेत्र प्रसाशन (Union Territory Administration)
  • राज्य सरकार (State Government )
  • गैर सरकारी संगठन (Non government organization)
  • चयन समिति (selection committee)
  • निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (Private and Public Sector Undertakings)
  • सम्बंधित केन्द्रय मंत्रालय/विभाग (Concerned Central Ministries/Departments)
  • विश्विद्यालय/संसथान (University / Institute)
  • स्वनामांकन (self enrollment

यहाँ जानिए Nari Shakti Puraskar हेतु पात्रता

  1. नारी शक्ति योजना में सिर्फ महिलाओं को ही पुरस्कृत किया जाएगा।
  2. महिलाओं के अतिरिक्त इसमें संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया जाता है जो महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं।
  3. यदि कोई महिला व्यक्तिगत रूप से इसमें आवेदन करती है तो आवेदन हेतु आवश्यक है कि महिला की उम्र कम से कम 25 वर्ष हो।
  4. कोई भी संस्था जिसे पुरस्कार हेतु नामित किया जाता है, उस संस्था का संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों तक कार्यरत होना आवश्यक है।
  5. यदि पहले भी किसी महिला या संस्था या संस्था को अपने सराहनीय कार्य हेतु नारी शक्ति पुरस्कार पहले भी दिया जा चूका है तो वो इस आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
  6. कोई महिला जो किसी संस्थान से जुड़कर या व्यक्तिगत रूप से महला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है, वो इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
  7. आम तौर पर पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान नहीं किए जाएंगे; उन मामलों को छोड़कर जहां मृत्यु इन दिशानिर्देशों में निर्धारित तरीके से मंत्रालय को प्रस्तुत किए जाने के बाद हुई है।
  8. ये पुरस्कार देने के लिए उस महिला का चयन किया जाएगा जिसने :
    • महिलाओं को निर्णय लेने की भूमिकाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया;
    • पारंपरिक और गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहित किया;
    • ग्रामीण महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की सुविधा;
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, कला, संस्कृति जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास, जीवन कौशल, महिलाओं के सम्मान और सम्मान आदि के लिए ठोस और महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा दिया।
Nari Shakti Puraskar हेतु आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में लाभन्वित होने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल में पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकरण करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिनके बारे में आगे दी गयी सूची के माध्यम से आप जान सकते हैं।

  1. आवेदिका का आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. स्थायी / मूल निवास प्रमाण पत्र
  5. आय का प्रमाण पत्र
  6. मोबाइल नंबर
  7. ईमेल आईडी 

नारी शक्ति पुरस्कार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले आप को नेशनल अवार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    नारी शक्ति पुरस्कार पंजीकरण पोर्टल
  • दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ आप को दिख रहे विकल्पों में से आप को Awardpedia के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने पर आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को विभिन्न अवार्ड के बारे में जानकारी दिखेगी। यहाँ Nari Shakti Puraskar में View Details का ऑप्शन दिखेगा, यहाँ क्लिक कर लें।
  • क्लिक करने पर आपके सामने अगला आगे खुलेगा यहाँ संबंधित अवार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
  • आप को यहाँ Nominate/Apply Now पर क्लिक करना है। ऐसे करें नारी शक्ति पुरस्कार योजना हेतु पोर्टल पर पंजीकरण
  • जिस के बाद आप को लॉगिन का सेक्शन दिखेगा।
  • अब आप को Click here to Register के लिंक पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आप को पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र दिखेगा।
  • आप को पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • जैसे – नॉमिनेटर टाइप, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट नंबर, कैप्चा कोड आदि। नारी शक्ति पुरस्कार पोर्टल पंजीकरण -राष्ट्रिय पुरस्कार पोर्टल पर पंजीकरण
  • पूछी गयी सभी जानकारियों को भरके आप अंत में सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप की राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पुरस्कार पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के पूरे होने के बाद आप को लॉगिन करना होगा। जिस के बाद ही आप स्त्री शक्ति पुरस्कारर / नारी शक्ति पुरस्कार योजना में आवेदन कर सकेंगे। आगे जानिये पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया और नारी शक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

यह भी देखें(PMVVY) प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

(PMVVY) प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2024 : ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म Pdf

  • सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आप को लॉगिन सेक्शन में पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
  • इस जानकारी में आप को अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। नारी शक्ति पोर्टल लॉगिन ऐसे करें
  • इसके बाद आप को लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को नारी शक्ति पुरस्कार के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप के सामने इस योजना का फॉर्म यानी एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आप को इसमें पूछी गयी सभी जानकारियां सही सही भरनी होंगी।
  • अंत में सब्मिट कर दें।
  • इस प्रकार आप की नारी शक्ति पुरस्कार योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नारी शक्ति पुरस्कार योजना से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Nari Shakti Puraskar Yojana क्या है ?

नारी शक्ति पुरस्कार देश में दिया जाने वाला ऐसा पुरस्कार है जिसे किसी महिला या संस्था को महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किये गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए दिया जाता है। इसके तहत चयनित महिला अथवा संस्था को 2 लाख रूपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

नारी शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय धनराशि कितनी है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Nari Shakti Puraskar Yojana के तहत सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को 2 लाख रूपए की धनराशि मिलेगी।

प्रतिवर्ष कितने Nari Shakti Puraskar प्रदान किये जाते हैं ?

हर साल 15 चयनित महिलाओं या संस्था को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। आवश्यकता के अनुसार सरकार अधिक लोगों को भी पुरस्कृत कर सकती है।

नारी शक्ति पुरस्कार योजना के लिए कैसे आवेदन करें ?

यदि नारी शक्ति पुरस्कार के इच्छुक हैं तो आप को https://awards.gov.in पर जाकर इसके लिए अपना पंजीकरण करना होगा। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पढ़ सकते हैं।

Nari Shakti Puraskar Yojana की शुरुआत किसके लिए की गयी है ?

इस पुरस्कार को मुख्य रूप से उन महिलाओं और संस्थाओं के लिए शुरू किया गया है जो महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्य करती हैं।

नारी शक्ति पुरस्कार से संबंधित विभाग कौन सा है ?

Nari Shakti Puraskar का सञ्चालन महिला एवं बाल विकास द्वारा किया जाता है।

नारी शक्ति पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?

इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1999 में की गयी थी। हर साल 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाते हैं।

आज इस लेख में हमने आप को नारी शक्ति पुरस्कार योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसे ही अन्य उपयोगी योजनाओं के बारे में पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखें“पोषण भी पढ़ाई भी” अभियान क्या है? | Poshan Bhi Padhai Bhi Yojana in Hindi for Early Childhood Care, Education (ECCE)

“पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान क्या है? | Poshan Bhi Padhai Bhi Yojana in Hindi for Early Childhood Care, Education (ECCE)

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें