भारत की आधिकारिक भाषाएं । National language of India in Hindi

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

हमारा देश भारत, विविधताओं से भरा देश है। जो अपनी संस्कृति और अनेक भाषाओँ के चलते जाना जाता है। ऐसा किसी अन्य देश में नहीं है जहाँ इतनी सारी संस्कृतियो, धर्म, मतों और भाषाओँ को मानने वाले लोग एक साथ मिलकर रहते हों। इतनी विभिन्नताओं के बाद भी देश की की एकता अपने आप में मिसाल है । आज इस लेख में हम इसी अनेकता में एकता के परिचायक में से एक कारक – भाषा (National language of India ) के बारे में बात करेंगे। हमारे देश में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाएं हैं, जिसमे से मुख्य रूप से हिंदी और इंग्लिश बहुतायत में बोली जाती है। इसके अलावा भी और भाषाएं हैं जिन्हे स्थानीय क्षेत्रों में बोला जाता है। आइये आगे जानते हैं इसके बारे में –

जानिये National language of India और official लैंग्वेज में अंतर
National language of India

भारत की आधिकारिक भाषाएं

भारत देश में अनेक भाषाएं हैं जिनका अपना एक समृद्ध इतिहास है। देश में भाषाओं के साथ साथ अनेक बोलियां भी हैं जो की क्षेत्र / स्थान के परिवर्तन के साथ साथ बदलती चली जाती हैं। इन सभी बोलियों और भाषाओँ का प्रयोग नागरिक बोलने लिखने और पढ़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं। शायद यही वजह है कि भारत में किसी भी भाषा को अभी तक राष्ट्रीय भाषा घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में किसी भी एक भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाना भी संभव नहीं था। हमारे संविधान में राष्ट्रीय भाषा के बजाए कुल 22 आधिकारिक भाषाओँ का वर्णन किया गया है और इन भाषाओँ को मान्यता दी गयी है। जिनके बारे में आप लेख में आगे जानेंगे।

यह भी पढ़े :- शब्द-विचार किसे कहते हैं: परिभाषा एवं प्रकार

Highlights Of National language of India

आर्टिकल का नामभारत की आधिकारिक भाषाएं
भारत की राज भाषाहिंदी
देश की राष्ट्रीय भाषाकोई नहीं
आधिकारिक भाषाएंहिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 22 भाषाएं
संविधान में सम्बंधित अनुच्छेदभाग 17 का अनुच्‍छेद 343(1)
देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाहिंदी

भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं आधिकारिक भाषा

हमारे देश में आज भी बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि हमारे देश भारत की कोई भी राष्ट्रीय भाषा –National language of India नहीं है। ऐसे कितने ही नागरिक हैं जिन्हे आज भी ये लगता है कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। जबकि ऐसा नहीं है। बता दें की देश में अधिकतर आबादी हिंदी भाषा का उपयोग करती है। 2011 में की गयी गणना के अनुसार 43.63% भारतीय लोगों ने हिंदी को अपनी मूल भाषा या मातृभाषा घोषित कर दिया था। लेकिन बावजूद इसके आज भी बहुत से क्षेत्रों के लोग हिंदी न समझते हैं और न ही बोलते हैं। इसलिए किसी भी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।

हमारे देश के संविधान में विभिन्न भाषाओं के चलते सरकारी दफ्तरों कार्यालयों व सरकारी कार्यों हेतु एक भाषायी आधार बनाने के उद्देश्य से हिंदी भाषा (Hindi Language) और अंग्रेजी भाषा (English language) दोनों को ऑफिसियल लैंग्वेज / राज भाषा (Official Language) का दर्जा प्रदान किया गया है। कृपया ध्यान दें कि अंग्रेजी भाषा को गौण आधिकारिक भाषा (Associate Official Language) रूप में मान्यता प्राप्त है। हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी व गैर हिंदी भाषी राज्यों में सरकारी कार्यों हेतु अंग्रेजी का उपयोग किया जाएगा। संविधान के भाग 17 में इससे संबंधित महत्‍वपूर्ण प्रावधान भी किए गए हैं। भारत के संविधान के भाग 17 के अनुच्‍छेद 343(1) के अनुसार राष्‍ट्र की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागिरी होगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जानिए राष्ट्रीय भाषा और आधिकारिक भाषा में अंतर

जैसे कि लेख में अभी तक आप ने जाना कि हमारे देश की अभी तक कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है। सरकारी कार्यों के लिए राजभाषा हिंदी को मान्यता दी गयी वहीँ इंग्लिश को सहायक या गौण आधिकारिक भाषा (Associate Official Language) के तौर पर मान्यता प्राप्त है। लेकिन क्या आप जानते हैं राष्ट्रीय भाषा और राजभाषा में क्या अंतर है ?  (Difference between national and official language) यदि नहीं तो आगे पढ़िए –

राष्ट्रीय भाषा उस भाषा को कहेंगे जो किसी देश में या राष्ट्र में एक बहुत बड़ी आबादी द्वारा बोली जाती हो। जो देश के सामाजिक राजनीतिक व सांस्कृतिक पहलु से जुडी हुई हो। वहीँ बात करें राजभाषा / आधिकारिक भाषा की तो राजभाषा उसे कहेंगे जिस का उपयोग प्रशासन की भाषा के रूप में किया जाता हो। यानि जिसका उपयोग सरकारी कार्यों व संबंधित मुद्दों में हो।

भारत की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची (List of regional Languages of India)

2 आधिकारिक भाषाओ (Official language)- हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त भी अन्य कई भाषाएं हमारे देश में बोली जाती है। हमारे देश के संविधान ने कुल 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्रदान किया है। इन सभी 22 भाषाओँ को जिन्हे आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता दी गयी है, उनकी सूची निम्नलिखित है –

क्रम संख्या भाषा सम्बंधित राज्य
1आसामी
(Assamese)
असम और अरुणांचल प्रदेश
2बंगाली (Bengali)पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा 
3बोडो (Bodo)असम
4डोगरी (Dogri)जम्मू और कश्मीर
5गुजराती (Gujarati)दादरा ,नगर हवेली, दमन दीव एवं गुजरात
6हिंदी (Hindi)अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
दादरा नगर हवेली
दमन और दीव,
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
बिहार,
गुजरात
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
जम्मू और कश्मीर
मिजोरम
राजस्थान
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल
7कन्नड़ (Kannada)कर्नाटक

8
कश्मीरी (Kashmiri)जम्मू और कश्मीर
9कोंकणी (Konkani)महाराष्ट्र, गोवा,
दादरा और नगर हवेली
दमन और दीव
कर्नाटक और केरल (कोंकण तट)
10मैथिली (Maithili)बिहार और झारखण्ड 
11मलयालम (Malayalam)केरल, लक्षद्वीप और पुदुचेरी
12मणिपुरी (Manipuri)मणिपुर
13मराठी (Marathi)दादरा और नगर हवेली
गोवा
महाराष्ट्र
दमन और दीव
14नेपाली (Nepali)सिक्किम और पश्चिम बंगाल
15ओड़िया (Odia)उड़ीसा
16पंजाबी (Punjabi)पंजाब ,चंडीगढ़
दिल्ली और हरियाणा की दूसरी आधिकारिक भाषा
17संस्कृत (Sanskrit)हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
18संथाली (Santali)संथाल लोगों द्वारा बोली जाने वाली मुख्य रूप से झारखंड राज्य बिहार, छत्तीसगढ़, मिजोरम,असम,पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा
19सिन्धी (Sindhi)गुजरात , महाराष्ट्र, उल्हासनगर
20तमिल (Tamil)तमिलनाडु, पुदुचेरी
21तेलुगु (Telugu)पुदुचेरी,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
22उर्दू (Urdu)जम्मू कश्मीर,झारखंड, दिल्ली,
बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल

National language of India से संबंधित प्रश्न उत्तर

भारत की राष्ट्र भाषा कौन सी है ?

भारतीय संविधान के अनुसार भारत में 22 भाषाओँ को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है परन्तु भारत की कोई भी राष्ट्र भाषा नहीं है।

भारत में कुल कितनी आधिकारिक भाषाएं हैं?

यह भी देखेंभारत के टॉप 10 ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म / India Top 10 Online Learning Platforms

भारत के टॉप 10 ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म लिस्ट | Top 10 Online Learning Platforms in India 2023

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कुल 22 भाषाएं आधिकारिक भाषाएं हैं।

भारत की ऑफिसियल लैंग्वेज कौन सी हैं ?

India की Official language हिंदी और अंग्रेजी है।

भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है ?

हिंदी भाषा भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है ?

14 सितम्बर को हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी भाषा का विश्व में कौन सा स्थान है ?

विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा की सूची में भारत का चौथा स्थान है।

आज इस लेख में आप ने भारत की आधिकारिक भाषाएं (National language of India) के बारे में जानकारी पढ़ी। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंBank of Baroda का बैलेंस कैसे चेक करे

Bank of Baroda का बैलेंस कैसे चेक करे? 8 आसान तरीके हिंदी में जाने | Bank of Baroda Balance Check Number

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें