महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी | Ocean name in Hindi

हम जानते हैं कि पृथ्वी के लगभग 70 प्रतिशत भू भाग पर पानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस 70 प्रतिशत जल में से भी लगभग 98 प्रतिशत जल महासागरों में है। इस लेख में हम आपको महासागरों के बारे में जानकारी देंगे। जैसे महासागर के नाम (Ocean name in Hindi) और उनसे जुडी कुछ रोचक जानकारियां आपको इस लेख में मिलेंगी। सम्पूर्ण जानकारी के लिये इस लेख को पूरा अवश्य पढें।

महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी | Ocean name in Hindi
Ocean name in Hindi

महासागर किसे कहते हैं

आमतौर पर समुद्र को ही महासागर मान लिया जाता है। जो कि पूरी तरह से सही नहीं है। महासागर समुद्रों से अधिक विशाल और बडे होते हैं। महासागर धरती का वह हिस्सा हैं जो कि अथाह खारे पानी से भरे हुये हैं और महाद्वीपों को एक दूसरे से अलग करते हैं।

जबकि समुद्र इसी बडे महासागर का वह हिस्सा है जिसकी सीमा जमीन से लगती है। इस प्रकार समुद्र महासागर का ही एक छोटा हिस्सा हैं। महासागरों में पृथ्वी पर उपलब्ध जल का करीबन 97 प्रतिशत हिस्सा पाया जाता है।

पृथ्वी पर कितने महासागर हैं

धरती के तीन चौथाई हिस्से में महासागर हैं। यह महासागर पृथ्वी के मौसम और जलवायु तथा वर्षा को प्रभावित करते हैं। साथ ही ये असंख्य जलीय जीवों का घर भी है। समुद्री माध्यम से व्यापार में भी अधिक सुविधा मिलती है। सामान्यत इन महासागरों के जमीन से लगने वाले हिस्से, जिन्हें समुद्र कहते हैं।

इन्हीं समुद्रों के माध्यम से जलीय आवागमन और व्यापार किया जाता है। समुद्रों की सीमायें निर्धारित करते हुये उन्हें अलग अलग नाम दिया गया है। इसी प्रकार महासागरों की भी सीमायें निर्धारित की गयी हैं। महासागरों को 5 हिस्सों में बांटा गया है। इस प्रकार दुनिया में 5 महासागर हैं।

महासागर के नाम (Names Of Oceans)

विश्व में कुल 5 महासागर हैं। इनकी भौगोलिक स्थिति और विशेषताओं के आधार पर इनका नामकरण किया गया है। धरती के 5 महासागरों के नाम इस प्रकार हैं-

  • हिंद महासागर (Indian Ocean)
  • प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
  • अटलांटिक या अन्ध महासागर (Atlantic Ocean)
  • आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)
  • अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)

हिंद महासागर (Indian Ocean)

हिन्द महासागर अथवा Indian Ocean एक मात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के आधार पर रखा गया है। यह महासागर हिन्दुस्तान की सीमाओं को छूता है इसलिये इसे हिन्द महासागर कहा जाता है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण में स्थित महासागर है। सीमाओं की बात करें तो इस महासागर के उत्तर और उत्तर पूर्व में भारतीय उपमहाद्वीप पूर्व में आस्ट्रेलिया महाद्वीप और दक्षिण में अंटार्कटिका महासागर है। भारत की खोज भी हिन्द महासागर के जरिये ही हो पायी थी।

महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी | Ocean name in Hindi
हिन्द महासागर – Indian ocean

यह महासागर समुद्री यात्राओं के लिये ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्व रहा है। पश्चिमी देशों और एशिया महाद्वीप के मध्य खरबों डॉलरों का व्यापार भी इस महासागर के जरिये ही होता है। भारत से निकलने वाली अधिकांश नदियां हिन्द महासागर में ही मिलती हैं।

जैसे गंगा, गोदावरी, नर्मदा, ब्रहमपुत्र आदि नदियां अन्त में हिन्द महासागर में ही आकर मिलती हैं। विश्व के सबसे बडे महासागरों में हिन्द महासागर का स्थान तीसरा है। पृथ्वी पर मौजूद पानी का लगभग 20 प्रतिशत का विशाल हिस्सा इसी महासागर में है।

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

Pacific Ocean विश्व का सबसे बडा महासागर है। इसमें महासागरों में मौजूद जल का करीबन 46 प्रतिशत हिस्सा पाया जाता है। और विश्व में मौजूद जल का 30 प्रतिशत प्रशांत महासागर में पाया जाता है। यह सबसे गहरा महासागर भी है। मारियाना ट्रेंच (Mariana Trench) इस महासागर की सबसे गहरी खाई है।

यह चार महाद्वीपों को जोडता है। इसकी सीमाओं में उत्तर पूर्व में उत्तरी अमेेरिका, दक्षिण पूर्व में दक्षिण अमेरिका उत्तर पश्चिम में एशिया और दक्षिण पश्चिम में आस्ट्रेलिया महाद्वीप हैं। इस प्रकार यह चारों महाद्वीपों के मध्य यात्रा और व्यापार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Pacific Ocean
Pacific Ocean

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

यह महासागर अमेरिकी महाद्वीपों और अफ्रीका तथा यूरोप को अलग अलग करता है। उत्तरी यूरोप से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिक महासागर तक यह फैला हुआ है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बडा महासागर है।

अटलांटिक महासागर का अधिकांश हिस्सा महाद्वीपों को छूते हुये निकलता है। इसलिये इस महासागर में समुद्री यात्रायें सबसे अधिक की जाती हैं। यह महासागर सबसे प्राचीन महासागर माना जाता है। जिस कारण यह कई रहस्यों से भरा पडा है। आज भी खाजकर्ताओं के द्वारा महासागर के अन्दर विभिन्न प्रकार के खोजी अभियान चलाये जाते हैं।

अटलांटिक महासागर

अपने खतरनाक रहस्यों के लिये प्रसिद्व बरमूडा ट्राई ऐंगल भी Atlantic Ocean में ही स्थित है। मानव सभ्यता के इतिहास में हवाई जहाज और समुद्री जहाज दोनों से पार किया जाने वाला यह पहला महासागर है। ऐतिहासिक समुद्री जहाज टाईटैनिक भी इसी महासागर में डूबा था।

आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

सुदूर उत्तरी ध्रुव में फैले इस महासागर को उत्तरी धु्रव महासागर भी कहा जाता है। यह सभी महासागरों में सबसे छोटा महासागर है। उत्तरी ध्रुव में स्थित होने के कारण इस महासागर में यात्रा करना अत्यंत कठिन है। क्योंकि यहां वर्ष भर बर्फीली हवायें और तूफान चलते रहते हैं।

शीतकाल में महासागर का अधिकांश हिस्सा बर्फ से जम जाता है। Arctic Ocean की सीमायें 6 देशों से लगती है। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, स्कैन्डेवियन देश जैसे नार्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, और कनाडा शामिल हैं। यह महासागर अन्य की तुलना में अपेक्षाकृत कम गहरा है।

महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी | Ocean name in Hindi
आर्कटिक महासागर

अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)

Antarctic Ocean सुदूर दक्षिणी ध्रुव में स्थित है। इस कारण इसे दक्षिणी ध्रुव महासागर भी कहा जाता है। यह दुनिया का चौथा सबसे बडा महासागर है। साउथ पोल में स्थित होने के कारण यहां की जलवायु की स्थिति यकायक बदल जाती है। जिस कारण से यहां समुद्री यात्रा करना सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण और कठिन है।

अंटार्कटिक महासागर की सीमायें तीन महासागरों प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर और अटलांटिक महासागर से मिलती है। शीत जलवायु के कारण महासागर का मौसम बेहद ठंडा रहता है। और शीत ऋतु में तो अधिकांश हिस्से का पानी जम जाता है। यह महासागर पेंग्विन की सबसे अधिक प्रजातियों के लिये प्रसिद्व है।

अंटार्कटिक महासागर

महासागर से सम्बन्धित प्रश्न

पृथ्वी पर कितने महासागर है?

पृथ्वी पर 5 महासागर हैं। हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर।

सबसे बडा महासागर कौन सा है?

प्रशान्त महासागर सबसे बडा और सबसे गहरा महासागर है।

हिन्द महासागर कहां स्थित है?

भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।

5 महासागर के नाम बताइये?

प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर ये पांच महासागर हैं।

विश्व में कितने महाद्वीप हैं?

विश्व में 7 महाद्वीप और 5 महासागर हैं।

सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

आर्कटिक महासागर धरती पर सबसे छोटा महासागर है।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram