मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची :- राशन कार्ड की जानकारी होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है जैसा की हम जानते है की कोरोना काल में लोगों के पास काम नहीं है और जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है व खाने के लिए अनाज लेने में असमर्थ हैं सरकार द्वारा उन्हें राशन कार्ड पर हर महीने फ्री राशन दी जा रही है, इसके लिए उन्हें NFSA Ration Card Patrata Parchi डाउनलोड करनी होगी।
यदि आपके पास Ration Card है तो आप भी इसका लाभ ले सकते हैं। राशन कार्ड हमारे दस्तावेज के रूप में भी प्रयोग होता है। जिसमे हमारे परिवार के सदस्यों का नाम उनकी संख्या जन्मतिथि आदि जानकारी होती है राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभ प्राप्त होता है इसमें आपको सब्सिडी और खाद्य पदार्थ (गेंहू,चावल,दाल, आदि) सस्ते दरों पर उपलब्ध कराने में सहायता करते हैं और बहुत से सरकारी कामों में भी काम आता है। राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनाया जाता है। अब हम अपनी राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड ऑनलाइन माध्यम में भी कर सकते हैं।

राशन कार्ड भारत में लगभग सभी राज्यों में बनाया जाता है Ration Card का हमें बहुत लाभ मिलता है जिससे गरीब परिवारों को सरकार की तरफ से बहुत मदद मिलती है जैसे एपीएल, बीपीएल गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों का बीपीएल का कार्ड बनता है आज हम आपको राशन कार्ड के बारे में बताएंगे की यह कैसे बनाया जाता है और अपनी पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें? इसकी पूर्ण जानकारी आपको नीचे दिए गए आर्टिकल में दी जा रही है।
NFSA Ration Card mp पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें ?
Ration Card Patrata Parchi एक प्रकार की सूची होती है जिसमे आपके परिवार की एनएफएसए समग्र सूची होती है जिसके जरिये आप अपने परिवार की Ration Card सूची प्राप्त कर सकते हैं Ration Card डाउनलोड करने के लिए आपको NFSA समग्र की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.samagra.gov.in पर जाना होगा। जिसके माध्यम से आप आसानी से Ration Card पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से कुछ राज्यों के राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के बारे में बताने जा रहे हैं जैसे- मध्य प्रदेश के बारे में बता रहें हैं। Ration Card Patrata Parchi से सम्बंधित जानकारी आपको विस्तार पूर्वक बतायी जा रही है इसके लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
NFSA क्या है?
NFSA की फुल फॉर्म (National Food Security Act ) है। इसके आधार पर गरीबी रेखा में आने वाले लोगों को न्यूनतम राशि में राशन उपलब्ध करवाया जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 10 सितंबर 2013 में पारित किया गया था। इसका उद्देश्य आर्थिक स्थिति कमजोर होने वाले वर्गों के लिए राशन उपलब्ध करवाई जाती है।
MP NFSA Ration Card Patrata Parchi 2022 Highlights :-
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको NFSA Ration Card Patrata Parchi MP 2022 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। जिनके विषय में आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है-
आर्टिकल का आर्टिकल | राशन कार्ड पात्रता पर्ची |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
विभाग | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम |
वर्ष | 2022 |
मध्य प्रदेश वेबसाइट | nfsa.samagra.gov.in |
प्रक्रिया | ऑनलाइन |
MP RTO Registration, driving licence, Enquiry, Vehicle Owner Search
NFSA Patrata Parchi 2022 कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- फिर राशन कार्ड समग्र पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपको अपनी समग्र आईडी डालनी है
- आपको अपना जिस महीने का राशन लिस्ट देखनी है आप उस महीने की दिनांक और समग्र परिवार आईडी डाल कर वेरिफिकेशन कोड डालें।
- उसके बाद आपका NFSA पात्रता पर्ची खुल जाता है जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची
यदि आप मध्य प्रदेश निवासी हैं तो आप भी Ration Card से जुडी योजना का लाभ ले सकते हैं इसके लिए आपके पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है जैसा हम सब जानते हैं कोरोना के चलते सरकार सबको मुफ्त राशन दे रही है इसके लिए आपको Patrata Parchiआवश्यकता होगी जिससे सम्बंधित जानकारी हम आपको नीचे बता रहें हैं।
NFSA Patrata Parchi kaise download karen ? (पात्रता पर्ची कैसे निकालें)
Madhya Pradesh Ration Card Patrata Parchi Online डाउनलोड करने के लिए आवेदन कैसे करें या इसकी जानकारी आपको नीचे दी गयी सूची में दी जा रहे है।
- सबसे पहले आपको nfsa समग्र आईडी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके लिए आपको यहां क्लिक nfsa.samagra.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाता है।
- जिसके पश्चात आपको नीचे दिया गया है “खाद्य सामग्री के लिए पात्रता पर्ची डाउनलोड” पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक पेज खुलता है जिसमे आपको अपनी समग्र परिवार आईडी, माह और कैप्चा कोड डालना है और डाउनलोड करें पर क्लिक करना है।
- इसके बाद राशन कार्ड पात्रता स्लिप आ जाएगी, जिसमें आपके राशन से सम्बंधित पात्रता होगी इसे आप PDF में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बिजली बिल कैसे देखें ऑनलाइन 2022 | MP Bijli Bill Online
MP Ration Card पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े ?
nfsa.samagra.gov.in MP राशन कार्ड की पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़ना है इसका प्रोसेस आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप दिया गया है –
- एमपी पात्रता पर्ची में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले samagra.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- अब समग्र नागरिक सेवा के कॉलम में सदस्य पंजीकृत करेंके विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद अगले पेज पर आपके सामने सदस्य का नाम जोड़ने से सम्बंधित दिशा निर्देश आ जायेंगे इनको पढ़े तथा इसी पेज पर नीचे परिवार समग्र आईडी भरने को बोला जायेगा, समग्र आईडी तथा कैप्चा कोड भरने के बाद गेट फैमली डिटेल पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जैसे नीचे फोटो दिखाई गयी है ऐसे ही आपके परिवार की जानकारी आ जाएगी इसमें पंजीकृत सभी सदस्यों के नाम होंगे, इसी में नीचे “ऐड मेंम्बर” पर क्लिक करें।
- अब एक फॉर्म आ जायेगा जैसे नीचे दिखाया गया है, इसमें सदस्य की सभी जानकारी भरें और फॉर्म को भरने के बाद “ऐड मेंबर इन फैमली” पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर मेंबर जोड़ने के लिए एक ओटीपी भेजा जायेगा ओटीपी सब्मिट करें।
- इसके पात्रता पर्ची या समग्र आईडी में जोड़े जाने वाले सदस्य के डॉक्यूमेंट मांगे जायेंगे, मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सब्मिट करें।
तो दोस्तों patrata parchi me naam kaise jode ये हमने आपको यह बता दिया है, आप भी इसी तरह से नाम जोड़ सकते हैं।
पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स (IMPORTANT DOCUMENTS )
उम्मीदवारों को पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होगी। जिसके बारे में आप नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स के बारे में बता सकते है।
- 10 वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड वोटर
- आईडी कार्ड
- राशन पत्रिका
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधिकारिक परिचय पत्र
- सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता का प्रमाण पत्र जारी किया गया
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना : एमपी नया सवेरा कार्ड, Sambal Yojana
MP समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची हेतु लॉगिन प्रक्रिया :-
- पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आप मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.samagra.gov.in पर जाएँ।
- लॉगिन करने के लिए पोर्टल पर आने के बाद होम पेज पर दिए गए “Login” के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल के लॉगिन पेज पर पहुँच जाएंगे।
- पेज पर आने के बाद अपनी लॉगिन अकाउंट से संबंधित डिटेल्स यूजर नेम और पासवर्ड की जानकारी को दर्ज करें।
- जानकारी को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरकर “Login” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद पोर्टल पर सफलता पूर्वक लॉगिन हो जायेंगे।
समग्र पोर्टल का पासवर्ड भूल जाने पर पासवर्ड कैसे रिकवर करें :-
पोर्टल का लॉगिन अकाउंट का पासवर्ड भूल जाने पर आप यहां पर बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करके आप पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं यह प्रक्रिया इस प्रकार से निम्नलिखित है –
- सबसे पहले आप मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर “Login” का लिंक मिलेगा। लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल के लॉगिन पेज पर पहुँच जाएंगे।
- लॉगिन पेज पर आने के बाद आपको यहाँ “Forgot Password? Click here to initiate Password Recovery.” का लिंक मिलेगा। पासवर्ड रिकवरी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- अब इस नए पेज पर अपना यूजर नेम और मोबाइल नंबर की डिटेल्स को दर्ज करें।
- डिटेल्स को डालने के बाद कैप्चा कोड को डालकर “Request Pin” के बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर आप OTP के रूप एक PIN आएगा। पिन को डालें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको नए पासवर्ड को दर्ज करने को कहा जाएगा। पासवर्ड की जानकारी को दर्ज करने के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह से समग्र पोर्टल के लॉगिन अकाउंट के लिए नया पासवर्ड प्राप्त कर पोर्टल पर सफलता पूर्वक लॉगिन कर पाएंगे।
NFSA Ration Card Patrata Parchi से सम्बन्धित पूछे गए प्रश्न उत्तर
पात्रता पर्ची एक लिस्ट होती है जो NFSA के माध्यम से खुलती है इसमें आपके राशन कार्ड सम्बन्धित सारी जानकारी होती है।
इसकी फुल फॉर्म National Food Security Act है।
मध्य प्रदेश की पात्रता पर्ची National Food Security Act समग्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।
राशन कार्ड पात्रता पर्ची nfsa.samagra.gov.in से निकालें। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत 10 सितंबर 2013 में हुई थी।
मध्य प्रदेश खाद्य विभाग के द्वारा राज्य के नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए राशन कार्ड से संबंधी सभी सेवाओं को ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है वह राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब पोर्टल के तहत सुविधाओं को घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
इसके आधार पर गरीबी रेखा में आने वाले लोगों को न्यूनतम राशि में राशन उपलब्ध करवाया जाता है।
राशन कार्ड पात्रता पर्ची को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत स्थानीय निकायों के द्वारा जारी किया जाता है।
पात्रता पर्ची के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड वोटर, पैन कार्ड, आईडी कार्ड, राशन पत्रिका, आधिकारिक परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
जी हाँ पात्रता पर्ची में मध्य प्रदेश राज्य के निवासी परिवार के अन्य सदस्यों का नाम ऑनलाइन के अंतर्गत सूची में जोड़ सकते है।
तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप मध्य प्रदेश राशन कार्ड पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं यदि आपको इससे जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज कर सकते हैं। आपके सवाल का जवाब अवश्य दिया जाएगा।