PCS Full Form in Hindi | पीसीएस का फुल फॉर्म क्या होता है ?

समय के साथ साथ लोगों के पास करियर ऑप्शंस भी बहुत हो गए हैं लेकिन बावजूद इसके आज भी युवाओं में सरकारी नौकरी का क्रेज कम नहीं हुआ है। खासकर सिविल सर्विसेस की जॉब्स हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं। आप ने भी कभी न कभी आईएएस और पीसीएस की परीक्षा के बारे में सुना ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

समय के साथ साथ लोगों के पास करियर ऑप्शंस भी बहुत हो गए हैं लेकिन बावजूद इसके आज भी युवाओं में सरकारी नौकरी का क्रेज कम नहीं हुआ है। खासकर सिविल सर्विसेस की जॉब्स हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं। आप ने भी कभी न कभी आईएएस और पीसीएस की परीक्षा के बारे में सुना ही होगा। जिसके लिए बहुत से युवा हर साल परीक्षा देते हैं। तो आज इस लेख में हम आप को राज्य स्तरीय पर होने वाली पीसीएस की परीक्षा के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आप को बताएंगे की PCS Full Form in Hindi में क्या होता है ?

PCS Full Form in Hindi | पीसीएस का फुल फॉर्म क्या होता है ?
PCS Full Form in Hindi | पीसीएस का फुल फॉर्म क्या होता है ?

PCS Full Form in Hindi | पीसीएस का फुल फॉर्म क्या होता है ?

पीसीएस का फुल फॉर्म ( PCS KA FULL FORM IN HINDI ) होता है – पीसीएस का फुल फॉर्म होता है Provincial Civil Services जिसका हिंदी में अनुवाद होगा – प्रांतीय / राज्य सिविल सेवा। इसके लिए हर साल राज्य सरकार द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। एक पीसीएस अधिकारी का पद राज्य सरकार के अधीन होता है। जिस राज्य में उम्मीदवार की पोस्टिंग होती है , उसे उसी राज्य के विभिन्न जिलों में कार्य करना होता है। उनका ट्रांसफर अन्य राज्य में नहीं किया जा सकता है।

राज्य सिविल सेवा या पीसीएस को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक नौकरी माना जाता है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति राजयपाल द्वारा दी जाती है। पीसीएस अधिकारी का कार्य जिले में कानून व्यवस्था और राजस्व प्रशासन व्यवस्था को बनाये रखना होता है।

पीसीएस अधिकारी कैसे बने ?

पीसीएस अधिकारी बनने के लिए सबसे पहले आप को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गयी विभिन्न पदों पर रिक्तियों पर आवेदन करना होगा। इसके लिए आप को अपनी योग्यता और रूचि के आधार पर इन पदों पर आवेदन करना होगा। इसके बाद आप को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस की परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा। ये परीक्षा आप को कुल तीन चरणों में पूरी करनी होगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  • मेंस परीक्षा (Mains Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)

जिसमे प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आप को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। यदि इन तीनो ही परीक्षा में उम्मीदवार उत्तीर्ण कर लेता है तो उसका चयन इन सभी परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंत में मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी उम्मीदवारों को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। सभी उम्मीदवार ऐसी ही संबंधित जानकारी हेतु राज्य की लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिक्तियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें।

यह भी पढ़े :- IAS Kaise Bane – आईएएस योग्यता, सिलेबस, सैलरी, कार्य पूरी जानकारी हिंदी में

पीसीएस बनने के लिए आवश्यक योग्यता /PCS Full Form in Hindi

सभी उम्मीदवार जो पीसीएस अधिकारी बनने के इच्छुक हैं तो आप को कुछ आवश्यक योग्यता शर्तें पूरी करनी होंगी। आप में पढ़ सकते हैं –

  • उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
    • आरक्षित वर्ग के लिए 5 वर्ष की छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया है
    • दिव्यांग या शारीरिक तौर पर अक्षम उम्मीदवारों को 15 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
  • पीसीएस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / शिक्षण संस्थान से कम से कम स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • व्यक्ति भारतीय मूल का ही होना चाहिये।

नोट : सभी उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि इन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाने वाली अधिसूचना (Notification) को अवश्य पढ़ें।

पीसीएस में मिलने वाली पोस्ट

आइये अब जानते हैं की जो उम्मीदवार पीसीएस की परीक्षा को उत्तीर्ण करते हैं उन्हें पीसीएस पद प्राप्त हो सकते हैं। कृपया ध्यान दें की यहाँ बताये जा रहे सभी पदों पर एक ही वर्ष में नियुक्ति नहीं की जाती। ये इस बात पर निर्भर करता है कि किन पदों पर भर्तियां खुली हैं।

  1. Block Development Officer BDO
  2. Deputy Superintendent of Police DSP
  3. Assistant Sugar Commissioner (सहायक चीनी आयुक्त)
  4. District Food Marketing officer (जिला खाद्य विपणन अधिकारी)
  5. Statistical Officer (सांख्यिकी अधिकारी)
  6. District Handicapped Welfare Officer (जिला विकलांग कल्याण अधिकारी)
  7. Assistant Labor Commissioner
  8. District Youth Welfare and Pradesh Vikas Dal Officer (जिला युवा कल्याण एवं प्रदेश विकास दल अधिकारी)
  9. District Audit Officer (Rev. Audit)
  10. District Commandant Home guards (जिला कमांडेंट होमगार्ड)
  11. Jail Superintendent (जेल अधीक्षक)
  12. Assistant Employment Officer
  13. Designated Officer (नामित अधिकारी)
  14. Senior Lecturer Diet
  15. District Programme Officer
  16. District Cane Officer, U.P. Ag. Service Group “B” (Dev. Branch)
  17. Assistant Director Industries (Marketing)
  18. Assistant Controller (Legal Measurement) (Grade-1)
  19. Assistant Commissioner (Commercial Tax)- सहायक आयुक्त (वाणिज्यिक कर)
  20. District Administrative Officer
  21. District Basic Education Officer BSA /Associate
  22. Sub Registrar
  23. District Horticulture Officer Grade-1/Supdt. Govt. Garden
  24. District Horticulture Officer Grade-2
  25. District Probation Officer
  26. Assistant Prosecuting Officer (Transport)
  27. Deputy Secretary Madhyamik Shiksha (उप सचिव माध्यमिक शिक्षा)
  28. District Backward Class Welfare Officer (जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी)
  29. Commercial Tax Officer (वाणिज्यिक कर अधिकारी)
  30. District Backward Class Welfare Officer
  31. Area Rationing Officer
  32. Regional Employment Officer
  33. Accounts Officer (Local Bodies)
  34. Assistant Regional Transport Officer
  35. District Panchayat Raj Officer
  36. District Savings Officer
  37. Assistant Commissioner (Commercial Tax) ACCT
  38. District Food Marketing Officer
  39. Commercial Tax Officer
  40. District Handicapped Welfare Officer
  41. Manager (Marketing and Economic Survey) Small Industries
  42. Manager (Credit) Small Industries
  43. Superintendent Jail. Passenger/Goods Tax Officer
  44. Additional District Development Officer (Sw) ADDO
  45. Supply Officer Grade-2
  46. Accounts Officer (Nagar Vikas)
  47. Assistant Employment Officer (सहायक रोजगार अधिकारी) ,
  48. Executive Officer (Nagar Vikas)
  49. Sugar Commissioner
  50. Cane Inspector and Assistant
  51. Executive Officer Grade-l /Assistant Nagar Ayukta
  52. District Social welfare Officer DSWO
  53. Treasury officer/Account officer (Treasury)
  54. Accounts Officer (Treasury)
  55. Deputy Collector
  56. District Commandant Home guards
  57. Naib Tehsildar
  58. Deputy Secretary (Housing and Urban Planning)
  59. EOPR

पीसीएस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

PCS का फुल फॉर्म क्या होता है ?

पीसीएस का फुल फॉर्म Provincial Civil Services है। इसका हिंदी में अनुवाद प्रांतीय सिविल सेवा है।

PCS से क्या बनते है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जो भी उम्मीदवार पीसीएस की परीक्षा देते हैं उन्हें एसडीएम (SDM), डीएसपी (DSP), एआरटीओ (ARTO), बीडीओ (BDO), जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर आदि समेत 59 विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्राप्त होती है।

पीसीएस का वेतन कितना होता है?

एक पीसीएस अधिकारी को शुरुआत में वेतन 56,100 / – रुपये से लेकर 1,32,000 / – रुपये (वेतन स्तर 10 पर) के बीच होता है। कुछ वर्षों के अनुभव के साथ वेतन 1,82,200 रुपये से लेकर 2,24,100/- रुपये (वेतन स्तर 15) के बीच में मिलता है।

पीसीएस अधिकारी का काम क्या होता है?

एक PCS अधिकारी का कार्य अपने जिले में कानून व्यवस्था और राजस्व प्रशासन व्यवस्था को सम्हालना होता है।

पीसीएस अधिकारी कैसे बने ?

यदि आप भी पीसीएस अधिकारी बनने के इच्छुक हैं तो आप को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली पीएससी की परीक्षा देनी होगी। इसमें चयनित होने पर आप पीसीएस अधिकारी बन सकते हैं।

आज इस लेख में आप ने जाना PCS Full Form in Hindi क्या होता है ? साथ ही पीसीएस से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी आपको प्राप्त हुई हैं। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होंगी। ऐसे ही अन्य जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

1 thought on “PCS Full Form in Hindi | पीसीएस का फुल फॉर्म क्या होता है ?”

Leave a Comment