PG Portal क्या है | PG Portal Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल?

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

PG Portal भारत सरकार द्वारा नागरिकों के लिए शुरू किया गया एक विशेष पोर्टल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान प्रदान करना है। यदि आपको किसी सरकारी योजना जैसे पीएम किसान योजना, PM आवास योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना या किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, या योजना के तहत किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस पोर्टल को CPGRAMS टेक्नोलॉजी पर आधारित बनाया गया है, जो शिकायतों की दर्ज और निगरानी में मदद करती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको PG Portal से संबंधित सभी जानकारी प्रदान कर रहे हैं, ताकि जो भी नागरिक सरकारी समस्याओं से परेशान हैं, वे इस पोर्टल का उपयोग करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकें। इस तरह, PG Portal सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करता है, जिससे सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और कुशलता बढ़ती है।

PG Portal क्या है | PG Portal Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल?
PG Portal Complaint Registration, Login, Status

यह भी देखें: राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल | NVSP Portal | nvsp.in क्या है

PG Portal क्या है?

PG Portal एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे भारत सरकार ने जनता की सुविधा के लिए बनाया है। यह एक शिकायत निवारण पोर्टल है, जहां नागरिक किसी भी सरकारी योजना या सेवा से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए शिकायत करने के बाद, आप उसकी स्थिति की ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि जब तक शिकायत का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वह खुली रहेगी।

इसके अलावा, अगर आप किसी सरकारी दफ्तर में जाते हैं और वहां का कोई कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है, तो आप उसकी शिकायत इस पोर्टल पर कर सकते हैं। इस पोर्टल का इस्तेमाल करके आप विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, जो आपको या देश की अखंडता को प्रभावित कर रही हों।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कोई भी भारतीय नागरिक, अगर किसी कंपनी, संगठन, कर्मचारी या विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहता है, तो उसे Public Grievance Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस पोर्टल को केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने मिलकर स्थापित किया है।

PG Portal Complaint Registration Highlights

पोर्टल का नामPG Portal (Public Grievance)
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
विभागकार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
शिकायत प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटpgportal.gov.in

पोर्टल पर किस प्रकार की शिकायत कर सकते हैं?

  • किसी भी तरह का सुझाव
  • व्यक्ति अथवा पारिवारिक विवाद
  • अदालत द्वारा बताए गए फैसले
  • ऐसा कार्य जो देश की अखंडता पर प्रभाव डाल सकता है
  • ऐसा कोई व्यक्ति जो अपने देश की खबर दूसरे देश तक पहुंचा रहा हो
  • सूचना के अधिकार से सम्बंधित कोई भी मामला

PG पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

PG पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आपको नीचे बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना है।

  • शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदक को सबसे पहले इस ऑफिसियल वेबसाइट pgportal.gov.in पर विजिट करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा इसमें आपको ऊपर Grievance के विकल्प पर क्लिक करना है। PG Portal क्या है | PG Portal Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल?
  • क्लिक करते ही आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे इनमें से आपको Lodge Public Grievance के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपको विभिन्न तरह के डिपार्टमेंट दिखाई देंगे, आपको जिस भी डिपार्टमेंट के विषय में शिकायत दर्ज करनी उस पर क्लिक कर दें।
  • यदि आपको इन सब डिपार्टमेंट में अपना शिकायत वाला डिपार्टमेंट नहीं दिखाई दे रहा है तो ऐसे में आपको Other Department के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके पास एक नया फॉर्म ओपन होगा इसमें आपके कुछ जानकारी पूछी गई है जिसे आपको ध्यान से भरना है।
  • सम्पूर्ण डिटेल्स को भरने के पश्चात आपको अपनी शिकायत को चार हजार शब्दों में लिख लेना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक मैसेज आएगा इसमें आपको अपना शिकायत नंबर दिखाई देगा इसे आपको लिख लेना है।
  • इस शिकायत नंबर की सहायता से आप अपनी कंप्लेंट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

PG Portal Complaint Registration Process

PG पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने से पहले आपको पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है उसके पश्चात ही आप किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे निम्न प्रकार से बताने जा रहें हैं।

यह भी देखेंMission Karmayogi: (NPCSCB) मिशन कर्मयोगी योजना लक्ष्य, उद्देश्य व लाभ

Mission Karmayogi: (NPCSCB) मिशन कर्मयोगी योजना लक्ष्य, उद्देश्य व लाभ

  • आवेदक को सबसे पहले पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट pgportal.gov.in/Home/LodgeGrievance पर विजिट करना है। Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल
  • यदि आवेदक ने पहले ही रजिस्ट्रेशन किया है तो आप लॉगिन कर सकते हैं अथवा आपको Click here to register के लिंक पर क्लिक कर लेना है। PG Portal क्या है | PG Portal Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल?
  • ऊपर बताई गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन Registration/Sign up form ओपन होगा।
  • अब इस फॉर्म में आपसे कुछ जानकारी पूछी गई है जैसे- अपना नाम, राज्य, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा पिन कोड आदि।
  • सम्पूर्ण जानकारी ध्यान से भरने के पश्चात आपको कैप्चा कोड को दर्ज करना है तथा इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी पर लॉगिन जानकारी को भेज दिया जाएगा इससे आप पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल पर स्थिति को ट्रैक कैसे करें?

यदि आप पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल पर स्थिति को ट्रैक करना चाहते हैं तो नीचे दिए हुई प्रक्रिया को ध्यान दे देखें।

  • पीजी पोर्टल पर ग्रीवेंस स्टेटस ट्रैक करने के लिए उम्मीदवार को सर्वप्रथम इस दिए गए लिंक View Status (pgportal.gov.in)पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने View Status का पेज खुलकर आ जाएगा। PG Portal क्या है | PG Portal Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल?
  • इस पेज में आपको अपनी शिकायत का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
  • इसके अतिरिक्त आपको अपना ईमेल आईडी नंबर भी दर्ज करना है।
  • सभी डिटेल्स को सही से भरने के बाद आपको security code को दर्ज करना है इसके बाद आपको नीचे दिए हुए submit के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपका grievance का स्टेटस दिखाई देगा।
  • इस प्रकार से आप इस आसान प्रक्रिया से ग्रीवेंस स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

PG Portal क्या है? से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

PG Portal क्या है?

पीजी पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है, इस पोर्टल को नागरिकों के शिकायत करने के लिए शुरू किया गया है। यदि आप देश के किसी भी सरकारी संगठन के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप आसानी से अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

PG Portal का फुल फॉर्म क्या है?

PG Portal का फुल फॉर्म Public Grievance Portal है।

शिकायत करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

शिकायत करने की ऑफिसियल वेबसाइट ये pgportal.gov.in है।

PG Portal पर स्थिति की जाँच कैसे करें?

PG Portal पर स्थिति की जाँच चेक करने की प्रक्रिया हमने ऊपर आर्टिकल में बताई हुई है आप देख सकते हैं।

पीजी पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना है उसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना है तथा इसके बाद आपको पासवर्ड भरना है और अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

पीजी पोर्टल का संचालन किस विभाग द्वारा किया गया है?

पीजी पोर्टल का संचालन कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा किया गया है।

यह भी देखेंटोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी घर बैठे जाने

टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी घर बैठे जाने | Highway Toll Plaza Rate Update

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें