विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? | World Earth Day 2023 facts, history in hindi

पृथ्वी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। World Earth Day 2023 के जरिये earth (पृथ्वी) को जीवनदायनी अमूल्य संपदा को संरक्षण मिल सके इस लिए एक साथ पूरी दुनिया में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हमारे लिए पृथ्वी बहुत अमूल्य चीज़ है क्योंकि सारे जगत का भाग पृथ्वी ने उठा रखा है जितनी भी चीज़ें पृथ्वी पर स्थित है वे सब हमारे लिए अमूल्य है जिसका मनुष्य तेजी से उपयोग कर रहा है। दिन-प्रतिदिन पृथ्वी की सम्पदा खत्म होती जा रही है मनुष्य अपने लाभ के लिए पृथ्वी को हानि पंहुचा रहा है हर दिन ग्लोबाल वॉर्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है जिससे पूरी दुनिया खतरे में आ गयी है।

विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? | World Earth Day 2023 facts, history in hindi
विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

आपको बता दे कि पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को विश्व भर में मनाया जाता है जिसमे लगभग 192 देश इस दिवस को मनाते है पृथ्वी दिवस सबसे पहले 1970 को मनाया गया था जिसके बाद धीरे-धीरे करके प्रत्येक देश इसमें शामिल होते गए और तब पूरी दुनिया में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य शुद्ध पानी, शुद्ध हवा तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनयुए रखने के लिए लोगो को जागरूक करना है। इस आर्टिकल में हम आपको विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? | World Earth Day 2023 facts, history in hindi के विषय में जानकरी बताएंगे।

विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

विश्व पृथ्वी दिवस को हम इंटरनेशनल एअर्थ डे के रूप में भी मनाते है इस दिवस को 22 अप्रैल को मानते है। पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है की मनुष्य अपने जीवन में पृथ्वी का महत्व समझ सके कि पृथ्वी हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है वह धरती को बचाने का प्रयास करे तथा और पृथ्वी तथा पृथ्वी के पर्यावरण को स्वच्छ रख सके। पृथ्वी में बढ़ते हुए प्रदूषण को कम कर सके। विश्व पृथ्वी दिवस के दिन पृथ्वी को को स्वच्छ रखने तथा पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने का Resolution (संकल्प) लिया जाता है। यह दिवस स्कूल तथा कॉलेजों में बच्चों द्वारा बड़े-धूम धाम से मनाया जाता है इस दिन पृथ्वी पर्यावरण से सम्बंधित कार्यकर्म किये जाते है।

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन धरती पर पेड़ों का महत्व समझया जाता है हम अपने पर्यावरण को किस तरह स्वच्छ रख सकते है इस दिन संकल्प लिया जाता कि हम पृथ्वी को गन्दगी मुक्त करने का पूरा प्रयास करेंगे। पृथ्वी से हमें अनेक प्रकार की अमूल्य साधन प्राप्त होते है जिनका प्रयोग हम अपने जीवन जीने के लिए करते है। परन्तु ये साधन पृथ्वी पर सीमित है जिनका मनुष्य तेजी से दोहन कर रहे है जिसके के वजह से पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधन खत्म होने की कगार पर है जिसके कारण मानव का जीवन समाप्त हो सकता है मानव जीवन हे क्या पुरे पृथ्वी का जीवन खतरे में है। World Earth Day 2023

पृथ्वी में हर दिन प्रदूषण की मात्रा में वृद्धि होती जा रही है जिसके कारण हर दिन ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ती जा रही बड़े-बड़े ग्लेशियर पिघल रहे है जिसके कारण बाढ़ आने का खतरा बढ़ता जा रहा है इसकी वजह से पर्यावरण के तापमान में विभिन्नताएं आ रही है इस समस्या को कम करने के लिए हमे प्रयास करना चाहिए हमे अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की पूरी कोशिश करनी होगी।

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास (history)

सबसे पहले 1970 में World Earth Day मनाया गया था। अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने सबसे पहले एअर्थ डे की शुरुवात शिक्षा के तौर पर करि थी। जब शुरूवात होने वाली थी उससे 1 साल पहले 1969 में सांता बारबरा कैलफोर्निआ में तेल का रिसाव हुआ था। इस कारण उस समय बहुत नुकसान हुआ था। इस घटना को देखकर नेल्सन ने एक कार्यक्रम किया था।

कार्यक्रम पर्यावरण में हो रही समस्या को सुलझाने तथा लोगों को पृथ्वी के पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बनाया गया था तथा नेल्सन मंडेला ने 22 अप्रैल 1970 के दिन सर्वप्रथम पृथ्वी दिवस मनाया था।

इस दिवस को मानाने का मुख्य कारण उस समय हुए तेल रिसाव, विषैले पदार्थ, प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टीरिया, जंगलों का कटाव तथा जीवो के विलुप्त की समस्या थी। तथा अन्य पर्यावरण से सम्बंधित अन्य मुद्दों को भी लाया गया। 1970 से ही पृथ्वी दिवस मानाने की शुरुवात हो गयी जिसके तहत हर वर्ष इस दिवस के कार्यक्रम बढ़ते जा रहे है।

पृथ्वी दिवस से जुड़े कुछ अन्य तथ्य

  • 1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा पृथ्वी दिवस मनाने की शुरूवात की गयी थी
  • ब्रह्माण्ड में केवल पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जिसमे जीवन संभव है।
  • पृथ्वी दिवस के दिन लोगो को अपने पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए जागरूक किया जाता है।
  • पूरी दुनिया में प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को वैश्विक स्टार तथा वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है।
  • पूरी दुनिया में विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मनाया जाता है।
  • आपको बता दे की पृथ्वी में जल तीन (ठोस, तरल, गैस) अवस्था में पाया जाता है सौरमंडल में ऐसा और कोई ग्रह है।

वर्ल्ड एअर्थ डे थीम

हर साल विश्व पृथ्वी दिवस पर एक थीम तैयार की जाती है इसके तहत कार्यक्रमों का आयोजन होता है थीम का चुनाव पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए की जाती है।

  1. MOBILIZED THE EARTH 2012-धरती को संगठित करना
  2. THE FACE OF CLIMATE CHANGE 2013-जलवायु परिवर्तन का चेहरा
  3. GREEN CITIES 2014-हरे शहर
  4. IT’S OUR TURN TO LEAD 2015-अब नेतृत्व करने की हमारी बारी
  5. TREE FOR THE EARTH 2016-पृथ्वी के लिए पेड़
  6. ENVIRONMENTAL AND CLIMATE LITERACY 2017-पर्यावरण और जलवायु साक्षरता
  7. END OF PLASTIC POLLUTION 2018-प्लास्टिक प्रदुषण का समापन
  8. PROTECT OUR SPECIES 2019-अपनी प्रजातियों की रक्षा करें
  9. CLIMATE ACTION 2020-जलवाई कार्यवाई
  10. RESTORE OUR EARTH 2021-हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें
  11. INVEST IN OUR PLANET 2022-हमारी पृथ्वी में निवेश करें

वर्ल्ड एअर्थ डे का महत्व

यदि पृथ्वी का पर्यावरण स्वच्छ नहीं होगा तो हमारा जीवन खतरे में है पृथ्वी पर पेड़-पौधें, जीव-जंतु तथा मानव सभी लोग निवास करते है पृथ्वी के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमारा सारा जीवन पृथ्वी से जुड़ा हुआ है पृथ्वी का स्वच्छ रहना हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मनुष्य ने अपने लाभ के लिए कई प्रकार के उद्योग खोल रखे है जिसके कारण पर्यावण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गयी है और दिन-प्रतिदिन पर्यावरण दूषित होते जा रहा है इसके कारण पृथ्वी का जीवन संकट में पड़ गया है।

इन सभी समस्याओं को देखते हुए विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का निर्णय किया गया की हमे पृथ्वी के जीवन को बचाने के लिए क्या करना है क्या नहीं ये सब बताने के लिए लोगो को जागरूक किया जाता है। पृथ्वी हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है तथा पृथ्वी में स्वछता की और अधिक ध्यान दिया जाये। पृथ्वी में होने वाले नुकसान को हम कैसे रोके इन समस्या का हल बताया जाता है।

हमारी पृथ्वी में जो सीमित संसाधन है हमे उन संसाधनों का कम-से कम उपयोग करना चाहिए। पर मनुष्य बहुत लालची है अपने लालच के लिए वह कुछ भी कर सकता है उसके लोभ के कारण पृथ्वी को बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है रोज पेड़ो की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जिसके कारण जंगल नष्ट होने के कगार पर आ पहुंचे जंगल नष्ट होने के कारण जीव-जंतु पशु-पक्षी शहरों की और आ जाते है तथा मनुष्य उनको भी नहीं छोड़ता उनको भी नुक्सान पंहुचा रहा है। इन सभी कारणों को रोकने के लिए हमे लोगो को जागरूक करना पड़ेगा।

पृथ्वी को कैसे बचाएं

  1. अपने डेली लाइफ में प्लास्टिक का कम-से-कम उपयोग करें।
  2. रीसायकल होने वाली चीज़ों का उपयोग करें।
  3. पर्यावरण में जीव-जंतुओं को नुकसान न पहुचाए उनको आप प्यार करें।
  4. हमे प्रत्येक दिन एक न एक पौधा अपने आस-पास लगाना चाहिए।
  5. अपने आस-पास पर्यावरण में कूड़ा-करकट न करें।
  6. पेड़ो का कटाव अधाधुंध न करें।
  7. सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।
  8. पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने आस-पास के लोगो को जागरूक करें।

विश्व पृथ्वी दिवस से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

विश्व पृथ्वी दिवस २२ अप्रैल को पृथ्वी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

सर्वप्रथम पृथ्वी दिवस कब और किसने मनाया था?

सबसे पहले 1970 में पृथ्वी दिवस अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन के द्वारा मनाया गया था सबसे पहले एअर्थ डे की शुरुवात शिक्षा के तौर पर करि थी।

2019 की वर्ल्ड एअर्थ डे थीम क्या थी?

PROTECT OUR SPECIES 2019-अपनी प्रजातियों की रक्षा करें 2019 वर्ल्ड एअर्थ डे थीम थी।

पृथ्वी को हम कैसे बचाएं दो उदाहरण दीजिये?

1. सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।
2. हमे प्रत्येक दिन एक न एक पौधा अपने आस-पास लगाना चाहिए।

Photo of author

Leave a Comment