Raghav Chadha Biography in Hindi: उम्र, गर्लफ्रेंड, पत्नी, Caste, परिवार, राजनीति

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सबसे युवा नेता के रूप में चर्चित रहे हैं। वे कम उम्र के राज्यसभा सांसदों में से एक भी हैं। इस लेख में हम आपको राघ चड्ढा से जुडी तमाम जानकारियां (Raghav Chadha age, Caste, Politics) और उनका जीवन परिचय (Raghav Chadha Biography) आपको बताने जा रहे हैं। राघव ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सबसे युवा नेता के रूप में चर्चित रहे हैं। वे कम उम्र के राज्यसभा सांसदों में से एक भी हैं। इस लेख में हम आपको राघ चड्ढा से जुडी तमाम जानकारियां (Raghav Chadha age, Caste, Politics) और उनका जीवन परिचय (Raghav Chadha Biography) आपको बताने जा रहे हैं। राघव चड्ढा से जुडी सभी जानकारी (Raghav Chadha Biography) राघव चड्ढा कौन हैं ? ऐसी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिये इस लेख को अंत तक अवश्य पढें।

Raghav Chadha Biography in Hindi:
Raghav Chadha Biography in Hindi: उम्र, गर्लफ्रेंड, पत्नी, Caste, परिवार, राजनीति

चर्चा में क्यों (Raghav Chadha Latest News)

हाल ही में आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा तब चर्चा में आये (Raghav Chadha Latest News) जब सोशल मीडिया में उनकी शादी (Raghav Chadha Marriage) और डेटिंग की खबरें चलने लगी। इन खबरों में कहा गया कि राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपडा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुयीं। हांलांकि इन खबरों पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपडा दोनों की कुछ भी कहने से बचते रहे हैं।

इन खबरों को तब अधिक प्रसिद्वि मिली जब भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्षता कर रहे जगदीप धनखड ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राज्यसभा में बैंको में वित्तीय हेर फेर करके भागे मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी होने के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी। राघव चड्ढा अपना पक्ष रखने के लिये खडे हुये तो उपराष्ट्रपति ने मजाकिया अंदाज में उनसे बैठ जाने को कहा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि – “आप (राघव) पहले से ही सोशल मीडिया पर छाये हुये हैं। आज का दिन आपका शांति के लिये हो सकता है”।

यह भी पढ़िए :- राज ठाकरे कौन है: आयु, जीवनी, शिक्षा, पत्नी, जाति, संपत्ति

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Raghav Chadha Biography Highlights

नाम (Name)राघव चड्ढा (Raghav Chadha)
पिता का नामसुनील चड्ढा
माता का नामअलका चड्ढा
जन्म11 नवम्बर 1988
नई दिल्ली, भारत
वैवाहिक स्थितिअविवाहित (Unmarried)
पेशा (Occupation)राजनेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
(National Spokesperson of Aam Admi Party )
धर्महिन्दू (Hindu)
पदआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता,
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से विधायक रहे,
दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष,
वर्तमान में आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब राज्यसभा से सांसद
पार्टीआम आदमी पार्टी (Aam Admi Party)

आरंभिक जीवन और शिक्षा (Early Life and Education)

Raghav Chadha का जन्म 11 नवम्बर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। नई दिल्ली में ही पले बढे राघव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (Raghav Chadha Education) दिल्ली के मार्डन स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद राघव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक में डिग्री ली। एक राजनेता के साथ साथ राघव एक चार्टेड अकांउंटेंट भी रहे हैं। अपना ग्रेजुऐशन पूरा करने के बाद राघव प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में चले गये। यहां से अपनी पढाई पूरी करने के बाद राघव ने कई प्रष्ठित व्यापारिक संस्थानों के साथ काम भी किया। इनमें डिलॉयट और ग्रांट थॉर्नटान प्रमुख हैं।

राजनीतिक करियर (Raghav Chadha Political Career)

राघव अन्ना आंदोलन से जुडे हुये नेता रहे हैं। साल 2011 में अन्ना हजारे के द्वारा शुरू किये गये भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में राघव भी शामिल हुये थे। इसी आंदोलन के दौरान राघव अरविंद केजरीवाल के सम्पर्क में आये जो कि उस वक्त तक अपनी एक नई पार्टी बनाने की योजना बना रहे थे। इस प्रकार राघव आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही पार्टी के सदस्य रहे हैं। केजरीवाल ने राघव को साल 2012 में जन लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने के लिये सम्पर्क किया।

जल्द ही राघव आम आदमी पार्टी की ओर से टीवी डिबेट्स में हिस्सा लेने लगे। पार्टी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित कर दिया। वे उस दौर में किसी भी पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। उन्होंने पार्टी के लिये कार्य करते हुये आम आदमी पार्टी को वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा के चुनावों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राघव की प्रतिभा और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये इसी साल उन्हें आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। वर्ष 2018 में तत्कालीन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में हुयी राघव की नियुक्ति को रद्द घोषित कर दिया गया था। इसके बाद वे 2019 के लोकसभा चुनावों में दक्षिण दिल्ली की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडे। लेकिन वह यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश से हार गये।

Raghav Chadha-Member Of Legislative Assembly

दिल्ली लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद अगले ही साल वर्ष 2022 में राघव ने दिल्ली विधान सभा चुनावों में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से चुनाव लडा। वे यह चुनाव जीतने में सफल रहे। राघव ने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आर पी सिंह को 20 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। इस चुनाव में जीत के बाद राघव को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बना दिया गया। इसके साथ ही जल मंत्रालय की जिम्मेदारी भी राघव को सौंप दी गयी। राघव मात्र 26 साल की कम उम्र में विधायक बने हैं। इसके बाद पार्टी में उनका कद तब बडा हो गया जब आम आदमी पार्टी ने राघव को पंजाब की राज्यसभा सीट से संसद के लिये नामित करने की घोषणा की।

Raghav Chadha-Member Of Parliament

Raghav Chadha सबसे कम्र उम्र में सांसद बनने वाले राजनेता हैं। वे मात्र 33 वर्ष की उम्र में पंजाब राज्यसभा से सांसद बने हैं। इसके साथ ही राघव को संसद की स्थायी वित्तीय समीति का सदस्य भी नामित किया गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का श्रेय भी राघव को ही दिया जाता है। वे पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी के सह प्रभारी भी रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर बहुमत हासिल कर के ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने उन्हें एक सलाहकार समीति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। हांलांकि उनकी इस नियुक्ति पर बहुत विवाद भी हुआ। इस नियुक्ति के विरूद्व पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गयी। हाईकोर्ट ने राघव की नियुक्ति को सही बताते हुये यह याचिका खारिज कर दी।

राघव चड्ढा से जुडे तथ्य (Facts About Raghav Chadha)

  • राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
  • राजनीति में आने से पहले Raghav Chadha एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे हैं।
  • Raghav Chadha ने अपने करियर की शुरूआत में विभिन्न प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल प्रतिष्ठानों के साथ बतौर व्यावसायिक सलाहकार भी कार्य किया है।
  • राघव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रघुबीर सिंह जूनियर मार्डन स्कूल से प्राप्त की है। स्कूली दिनों से ही राघव पाठ्येत्तर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी करते थे।
  • राघव ने अपनी शिक्षा प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से प्राप्त की है।
  • Raghav Chadha को नयी पीढी का युवा नेता माना जाता है।
  • राघव ने भारत के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के साथ भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया।
  • अरूण जेटली के एक तत्कालीन मानहानि के मुकदमे में राघव की सेवायें ली गयी थी।
  • राघव ने एक फिल्म के लिये अभिनय भी किया है। साल 2018 में रिलीज इस फिल्म का नाम राजमा चावल था।
  • राघव चड्ढा वर्तमान में भारतीय संसद के सबसे कम उम्र के सांसद हैं। वे 33 वर्ष की आयु में ही सांसद बन गये थे।
  • क्रिकेट और बैटमिंटन राघव के पसंदीदा खेल हैं। Raghav Chadha राज्य स्तरीय बैटमिंटन खिलाडी भी रह चुके हैं।
  • राघव को काफी तेज तर्रार नेता माना जाता है।
  • Raghav Chadha पार्टी में मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद उनकी राजनीति को आगे बढाने के लिये जाना जाता है।

राघव चड्ढा से सम्बन्धित प्रश्न FAQ

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राघव चड्ढा कौन है?

राघव चड्ढा वर्तमान में आप पार्टी के पंजाब राज्यसभा सीट से सांसद हैं। इसके साथ ही Raghav Chadha आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी हैैं।

Raghav Chadha की उम्र कितनी है?

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वर्तमान में 34 साल के हैं। Raghav Chadha की जन्मतिथि 11 नवम्बर 1988 है।

राघव चड्ढा शादीशुदा हैं?

नहीं आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा वर्तमान तक अविवाहित हैं।

Photo of author

Leave a Comment