Rajasthan Anganwadi Bharti :- दोस्तों नमस्कार, मित्रों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं राजस्थान में राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा होने वाली आंगनवाड़ी, महिला सुपरवाइज़र, सेविका, सहायिका, सहयोगिनी , कार्यकर्ता आदि पदों की भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी। दोस्तों हम यहां आपको बता दें की राजस्थान सरकार प्रत्येक वर्ष आँगनवाड़ी के इन सभी रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करती रहती है। इस बार भी इस वर्ष में होने वाली उपरोक्त विभिन्न पदों के लिए राज्य सरकार के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा चूका है।
यदि आप राजस्थान की स्थायी निवासी हैं तो आप राजस्थान की महिला एवं विकास बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर आवेदन के लिए फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म को आवदेन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2022 को शाम 5 बजे तक राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता विभाग में जमा किया जा सकता है। अपने इस आर्टिकल में हम आपको आगे भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण नियम आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। इन सभी जानकरियों के लिए आपसे आग्रह है की आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्रम संख्या | ग्राम समिति का नाम | ग्राम समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत का नाम |
1 | खेतड़ी | त्यौन्दा |
2 | पिलानी | बजावा बनगोठड़ी कलां |
3 | सूरजगढ़ | कुलोठकलां |
4 | नवलगढ़ | तोगड़ाकलां |
कितने पदों पर की जायेगी भर्तियां
राजस्थान सरकार अपनी इस आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहयोगिनी के सभी अनुमानित 15,000 से भी अधिक पदों पर भर्ती करेगी। यहाँ हम आपको तालिका के माध्यम से भर्ती पदों के नाम और पदों की संख्या के बारे में बता रहे हैं –
क्रम संख्या | आंगनवाड़ी भर्ती पद का नाम | संबंधित पदों की संख्या |
1 | आँगनबाड़ी कार्यकर्ता | 3,686 |
2 | आँगनबाड़ी सहायिका | 4,122 |
3 | आँगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता | 708 |
4 | आँगनबाड़ी सहयोगिनी | 6,511 |
कुल पदों की संख्या | 15,000 |
भर्ती के आवेदन करने से पूर्व यह जरूर चेक कर लें की आपके पास भर्ती के लिए यहां बताई गयी निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए –
- आवेदनकर्ता महिला राजस्थान की संबंधित ग्राम पंचायत की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी होने तक आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती में राज्य के महिला अधिकारिता विभाग के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट प्रदान की जायेगी।
- आवेदनकर्ता महिला यदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करना चाहती है तो महिला का कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है। तथा अन्य कुछ पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता कम से कम 10वीं और अधिकतम 12वीं पास होनी चाहिए।
- यदि आवेदनकर्ता महिला आंगनवाड़ी भर्ती के तहत महिला सुपरवाइज़र के पद के लिए आवेदन करना चाहती है तो महिला को कम से कम राजस्थान राज्य सरकार के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटीज से किसी भी स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए।
- यदि आवेदनकर्ता महिला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित है और वह आरक्षण का लाभ लेने हेतु (नॉन क्रीमीलेयर) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करती है तो महिला को यह जरूर ध्यान रखना होगा की आवेदनकर्ता महिला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित प्रमाण पत्र छः महीने से अधिक पुराना ना हो। छः महीने से अधिक पुराने प्रमाण पत्र पर आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- प्रमाण पत्र प्रस्तुत ना करने की स्थिति में आवेदनकर्ता महिला को शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- भर्ती से संबंधित नियमों के अनुसार आवेदक के घर शौचालय होना आवश्यक है तथा शौचालय के नियमित उपयोग संबंधित प्रमाण पत्र को जमा करवाना आवश्यक है।
- आंगनवाड़ी भर्ती के नियम के अनुसार जिन भी ग्राम पंचायतों की 50 % जनसंख्या भारतीय संविधान के द्वारा निर्धारित आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आती है तो उनकी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित निर्णय का अधिकार ग्राम पंचायत का होगा।
- भर्ती के लिए भरा गया आधा अधूरा आवेदन फॉर्म किसी भी स्थिति में विभाग के द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- आवेदनकर्ता महिला के द्वारा एक बार आवेदन फॉर्म जमा हो जाने के पश्चात महिला को फॉर्म में किसी भी तरह के संसोधन या सुधार का मौक़ा नहीं दिया जाएगा।
- आवेदनकर्ता महिला को निर्धारित शैक्षिक योग्यता पूरी करने के साथ विवाहित होना आवश्यक है परन्तु महिला के तलाकशुदा /विधवा की स्थिति में संबंधित प्रमाणपत्रों को प्रस्तुत कर भर्ती पदों के लिए आवेदन कर सकती है।
- यदि आवेदनकर्ता महिला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित है और वह आरक्षण का लाभ लेने हेतु (नॉन क्रीमीलेयर) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करती है तो महिला को यह जरूर ध्यान रखना होगा की आवेदनकर्ता महिला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित प्रमाण पत्र छः महीने से अधिक पुराना ना हो। छः महीने से अधिक पुराने प्रमाण पत्र पर आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- प्रमाण पत्र प्रस्तुत ना करने की स्थिति में आवेदनकर्ता महिला को शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- भर्ती से संबंधित नियमों के अनुसार आवेदक के घर शौचालय होना आवश्यक है तथा शौचालय के नियमित उपयोग संबंधित प्रमाण पत्र को जमा करवाना आवश्यक है।
- आंगनवाड़ी भर्ती के नियम के अनुसार जिन भी ग्राम पंचायतों की 50% जनसंख्या भारतीय संविधान के द्वारा निर्धारित आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आती है तो उनकी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित निर्णय का अधिकार ग्राम पंचायत का होगा।
- भर्ती के लिए भरा गया आधा अधूरा आवेदन फॉर्म किसी भी स्थिति में विभाग के द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- आवेदनकर्ता महिला के द्वारा एक बार आवेदन फॉर्म जमा हो जाने के पश्चात महिला को फॉर्म में किसी भी तरह के संसोधन या सुधार का मौक़ा नहीं दिया जाएगा।
- आवेदनकर्ता महिला को निर्धारित शैक्षिक योग्यता पूरी करने के साथ विवाहित होना आवश्यक है परन्तु महिला के तलाकशुदा /विधवा की स्थिति में संबंधित प्रमाणपत्रों को प्रस्तुत कर भर्ती पदों के लिए आवेदन कर सकती है।
- आवेदन फॉर्म को जमा करते वक्त फॉर्म की दो प्रतियां जमा करनी आवश्यक हैं।
राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित आंगनवाड़ी महिलाओं को दिए जाने वाले वेतन की डिटेल्स इस प्रकार से हैं –
क्रम संख्या | पद का नाम | वेतन (Salary)–प्रतिमाह | ग्रेड पे |
1 | आँगनबाड़ी सहायिका | ₹1,800/- से ₹3300/- तक | ₹300/- |
2 | आँगनबाड़ी कार्यकर्ता | ₹5,000/- | ₹300/- |
3 | महिला सुपरवाइजर | ₹5,200/- से ₹20,200/- तक | ₹2,400/- |
क्रम संख्या | आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित | तिथियां |
1 | भर्ती के लिए आवेदन की प्रारंभिक तिथि | मार्च 2022 |
2 | भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अप्रैल 2022 (जिले के अनुसार तिथि में बदलाव संभव) |
3 | भर्ती हेतु लिखित परीक्षा | जल्द ही घोषित की जायेगी |
4 | परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि | जल्द ही घोषित की जायेगी |
5 | डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की तिथि | जल्द ही घोषित की जायेगी |
भर्ती के आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –
- आवेदनकर्ता महिला का आधार कार्ड।
- आवेदनकर्ता महिला का राजस्थान का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- आवेदनकर्ता का जाति प्रमाणपत्र/अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- विवाह /विधवा /तलाकशुदा से संबंधित प्रमाणपत्र
- आवेदनकर्ता का आयु प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ता के भर्ती के विभन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक दस्तावेज
- राजस्थान सरकार के द्वारा जारी आवेदनकर्ता महिला का BPL राशन कार्ड।
- कार्यानुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा जारी RSCIT प्रमाणपत्र
- आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आपको सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के आधीन महिला अधिकारिता विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://wcd.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। नहीं तो आप अपने जिले के महिला अधिकारिता विभाग में जाकर आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेने के पश्चात फॉर्म को सावधानी पूर्वक भरें।
- इसके बाद फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- दतावेज़ों के साथ संलग्न आवेदन फॉर्म को आपको अपने जिले में स्थित उपनिदेशक कार्यालय के महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।
- अधिकारी के द्वारा फॉर्म की जांच कर लेने के बाद फॉर्म को जमा कर लिया जाएगा वैसे आवेदन से संबंधित नियमों को आप उपरोक्त आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
- इस तरह से आपकी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सम्पूर्ण हो जाएगी।
क्रम संख्या | नोटिफिकेशन | डाउनलोड लिंक्स |
1 | झुंझुनू – साथिन विज्ञप्ति के समबन्ध में | यहां क्लिक करें |
2 | भरतपुर - साथिन के रिक्त पदों पर आवेदन हेतु विज्ञप्ति | यहां क्लिक करें |
3 | जोधपुर- साथिन विज्ञप्ति क्रमाक 930 दिनाक 02-04-2022 | यहां क्लिक करें |
4 | सहायक निदेशक महिला अधिकारिता के अतिरिक्त कार्यभार के संबंध में | यहां क्लिक करें |
5 | प्रतापगढ़ – साथिन विज्ञप्ति के संबंध में | यहां क्लिक करें |
राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.wcd.rajasthan.gov.in/ है।
राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग का हेल्पलाइन फ़ोन 0141-2716402 है।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया निः शुल्क है पर हम आपको कहेंगे की आप एक बार भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन में इसके बारे में अवशय पढ़ लें ताकि आपको किसी भी तरह की शंका या संशय ना रहे।
जी नहीं आंगनवाड़ी भर्ती के लिए सिर्फ विवाहित/ तलाकशुदा / विधवा महिला ही आवेदन कर सकती है जिसके साथ महिला को पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना होगा।
आंगनवाड़ी भर्ती के नियमानुसार महिला सुपरवाइजर पद के लिए चयनित महिला को प्रतिमाह ₹5,200/- से ₹20,200/- तक प्रतिमाह वेतन के रूप में राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किया जाता है।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए संबंधित शिकायत आप ऑनलाइन माध्यम से महिला विभाग के आधिकारिक ईमेल आईडी commissionerwe.wcd@rajasthan.gov.in पर मेल भेजकर दर्ज करवा सकते हैं।
आशा करते हैं की आपको हमारा यह राजस्थान आंगनवाड़ी से संबंधित आर्टिकल पसंद आया होगा। फिर भी आपके मन में आर्टिकल के विषय में कोई शंका हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स मैसेज कर पूछ सकते हैं। हम आपकी शंका को दूर करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।