RCH Portal Registration Rch.nhm.gov.in

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अपने राज्य के नागरिकों के आर्थिक, सामाजिक तथा उनके स्वास्थ्य के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारम्भ किया जाता है। जैसा की हम सभी जानते हैं की 139 करोड़ की जनसंख्या वाला यह देश मानव संसाधन में दूसरे पायदान पर है। यहाँ की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या के 18 प्रतिशत है। यह चीन के बाद जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर आता है। रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ सोसाइटी का उद्देश्य भारत में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए उचित उपायों को स्थापित करना है।

REPRODUCTIVE CHILD HEALTH जिसे हिंदी में प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम भी कहा जाता है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं के कल्याण के लिए कई सेवाओं और सुविधाओं को प्रदान किया जाता है। RCH पोर्टल का उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनकी जानकारियों को एकत्र कर उन्हें सहायता प्रदान करना हैं। इसके अतिरिक्त सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना भी चलायी जा रही है।

RCH Portal Registration Rch.nhm.gov.in
RCH Portal Registration Rch.nhm.gov.in

RCH पोर्टल पर Self Registration कैसे करें ?

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से RCH पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उसकी निम्नलिखित प्रक्रिया हमने यहाँ स्टेप बाय स्टेप बतायी है –

  • दोस्तों RCH पोर्टल पर Online माध्यम से Self Registration के लिए सबसे पहले आप RCH की official वेबसाइट https://rch.nhm.gov.in को ओपन करें।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको Self Registration का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। self registration RCH portal
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। इस ओपन हुए नए पेज पर आप गर्भवती महिला और बच्चे दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • पेज पर दिख रहे विकल्पों में से आप आवश्यकता अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें। उदाहरण के लिए हम आपको यहां गर्भवती महिला की रजिस्टर प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।
  • Registration करने हेतु आप Register Pregnant Woman के तहत दिए गए New Registration के लिंक पर क्लिक करें। Reproductive and child health new registration process
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Pregnant Woman Registration का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको सावधानीपूर्वक फॉर्म में मांगी गयी डिटेल्स को भरना है। डिटेल्स भरने के बाद आपको पेज पर दिए गए Save के बटन पर क्लिक करना है। RCH Pregnant Woman Registration form
  • सेव के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके द्वारा दी गयी जानकारी पोर्टल पर अपलोड हो जायेगी।
  • इस तरह से आपकी Pregnant Woman Registration की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। दोस्तों इसी तरह की प्रक्रिया को फॉलो करके आप बच्चे (Child) के लिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आरसीएच पोर्टल पर अपने हेल्थ रिकॉर्ड के बारे में कैसे जानें ?

  • अपने हेल्थ रिकॉर्ड के बारे में चेक करने के लिए आप सर्वप्रथम RCH की ऑफिसियल वेबसाइट rch.nhm.gov.in को ओपन करें।
  • अपना हेल्थ रिकार्ड जानने के लिये यहां क्लिक करें।
  • अब इस ओपन हुए पेज पर आपको RCH ID नंबर और MCTS ID नंबर के दो विकल्प देखने को मिलेंगे। आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें। known your heatlth record RCH portal
  • विकल्प का चयन करने के बाद संबंधित जानकारी को भरें। जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर Get OTP के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP कोड आएगा। OTP कोड को डालकर वेरीफाई करें।
  • कोड वेरीफाई होने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करें। Submit के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके हेल्थ रिकॉर्ड की सारी जानकारी ओपन हो जायेगी।

आरसीएच पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? RCH LOGIN PROCESS

  • सबसे पहले आपको आरसीएच पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rch.nhm.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुलेगा जहाँ पर आपको “डेटा एंट्री” वाले विकल्प का चयन कर लेना है। rch पोर्टल
  • डेटा एंट्री” का चयन करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जो कुछ इस प्रकार से होगा –rch पोर्टल लॉगिन
  • इस नए पेज पर आपको अपने राज्य का नाम, राज्य का कोड, यूजर नाम, पासवर्ड, और कैप्चा कोड को एंटर करना है।
  • एंटर कर लेने के उपरान्त आपको लॉगिन वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आवेदक की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

RCH Portal क्या है ?

महिलाओं तथा शिशुओं के स्वास्थ्य कल्याण तथा उनके देखभाल के उद्देश्य से REPRODUCTIVE CHILD HEALTH सोसाइटी को वर्ष 1997 में स्थापित किया गया था। RCH जिसका पूरा नाम Reproductive and Child Health Program (रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम) जिसे हिंदी में प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से भी जाना जाता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रजनन, मातृत्व, नवजात शिशु तथा बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से इस प्रोग्राम को शामिल किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से महिलाओं को बांझपन की समस्या, गर्भावस्था के चक्र तथा प्रसव के समय उचित सहायता दिए जाने के साथ पति पत्नी दोनों की यौन सुरक्षा को भी शामिल किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

RCH PORTAL 2023 HIGHLIGHTS

पोर्टल का नाम REPRODUCTIVE CHILD HEALTH
(प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम)
सम्बन्धित विभागस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
उद्देश्यगर्भवती महिला तथा शिशुओं के कल्याण हेतु सेवाएं प्रदान करना
लाभार्थीगर्भवती महिलाएं तथा शिशु
कुल योग्य जोड़े पंजीकृतEligible Couples Registered
23,87,82,259
कुल पंजीकृत गर्भवती महिलाएंPregnant Women Registered
22,20,35,746
पंजीकृत बच्चेChildren Registered
19,08,96,442
हेल्थ वर्कर्सHealth Workers
16,83,046
आधिकारिक वेबसाईटrch.nhm.gov.in

Rch.nhm.gov.in के उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं तथा शिशुओं स्वास्थ्य को मध्य नजर रखकर उनके कल्याण के लिए लोगों में प्रजनन क्षमता को पुनः उत्पन्न करने, विनियमित करने की क्षमता तथा महिलाओं के गर्भावस्था, प्रसव से सुरक्षित रूप से गुजरने में सक्षम करना तथा स्वस्थ गर्भावस्था परिणाम, शिशु कल्याण आदि को सफल बनाने के उद्देश्य से इस प्रोग्राम के तहत RCH Portal को लांच किया गया है। Reproductive and Child Health Program के उद्देश्य कुछ इस प्रकार से हैं –

  • प्रति 1000 जनसँख्या पर जन्मदर को 21 से नीचे करना।
  • शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्म पर 60 से कम करना।
  • मातृ मृत्यु दर में कमी करना।
  • संस्थागत प्रसव को 80 प्रतिशत से अधिक करना।
  • सभी नवजात शिशुओं को 100 प्रतिशत टीकाकरण प्रदान करना है।
  • 100 प्रतिशत तक उचित प्रसव पूर्व देखभाल करना
  • देश में स्वस्थ सेवाओं में सुधार लाना।

REPRODUCTIVE CHILD HEALTH (RCH )पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के Reproductive and Child Health Program (RCH) कार्यक्रम द्वारा महिलाओं और शिशुओं के स्वस्थ लाभ के लिए तथा मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। Reproductive and Child Health Program पोर्टल से मिलने वाले लाभ तथा पोर्टल की विशेषताएं निम्न प्रकार से है –

  • पोर्टल की सहायता से सभी गर्भवती महिलाओं को उनकी देखभाल के लिए आवश्यक उपायों की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित हासिल कर सकेंगी।
  • कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
  • पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाएं अपने हेल्थ रिपोर्ट को ट्रैक कर सकेंगी ।
  • महिलाएं गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा।
  • महिलाएं पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाएं अपने आईडी नंबर के जरिये अपने मोबाइल फ़ोन पर अपनी डिटेल्स को देख सकेंगी।
  • टीके से सम्बन्धित जानकारियों को पोर्टल की सहायता से घर बैठे हासिल किया जा सकेगा।
  • प्रसव से पहले होने वाली जाँच की जानकारी को भी पोर्टल की सहायता से अपलोड किया जाएगा जिससे गर्भवती महिलाओं को टीके से सम्बन्धित जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

RCH के चरण

आरसीएच को 4 चरणों में बांटा गया है। ये चार चरण निम्न प्रकार से हैं-

1 .परिवार नियोजन(Family Planning)-RCH कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण करने के तरीकों पर ध्यान देना तथा जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों की विफल होने वाले पहलुओं पर शोध करना।

2 .मातृत्व की रक्षा करना (Securing the Motherhood)-गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना तथा यह गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल के लिए सहायता प्रदान करना।

यह भी देखेंVaccine chart for baby in Hindi: शिशु को कौन-कौन से टीके लगाए जाते है? शिशु टीकाकरण सारणी

Vaccine chart for baby in Hindi: शिशु को कौन-कौन से टीके लगाए जाते है? शिशु टीकाकरण सारणी

3 .माताओं की देखभाल (Care for Mothers)- आरसीएच पोर्टल के इस चरण में गर्भवती महिलाओं को पोषण प्रदान करना ,टीकाकरण ,तथा गर्भवती महिला के प्रसव के बाद के स्वास्थ्य की निगरानी करना।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

4 .बच्चों की देखभाल (Care for Children)– आरसीएच पोर्टल द्वारा गर्भवती महिलाओं के द्वारा अपने शिशुओं को स्तन पान कराने तथा नवजात शिशुओं के स्वास्थ की देखभाल के लिए ,उनके टीका करण से सम्बन्धित जानकारियों के बारे में माता-पिता को शिक्षित करना है।

RCH पोर्टल रजिस्ट्रेशन

RCH का पूरा नाम Reproductive and Child Health Program है। लाभार्थी को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ली के लिए सबसे पहले अपना पंजीकरण पोर्टल पर करना होगा। Rch.nhm.gov.in पर पंजीकरण कैसे करें? इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

  • पोर्टल पर आपका पंजीकरण ANM द्वारा रजिस्टर पर किये गए पहचान के आधार पर किया जाता है।
  • घरेलू सर्वेक्षण के माध्यम से पहचान के आधार पर इसमें लाभार्थी शामिल किये जाएंगे।
  • ANM द्वारा लाभार्थियों को पहचान संख्या प्रदान नहीं की जाती।
  • आपकी पहचान किये जाने के बाद RCH पोर्टल पर आपके डाटा को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पास भेज दिया जाता है।
  • डाटा में निम्नलिखित सूचनाओं को शामिल किया जाता है –
    1. ग्रामवार सूचना
    2. गर्भ निरोधकों का उपयोग करने वाले पात्र दंपत्ति की ट्रैकिंग।
    3. गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग।
    4. बच्चों की ट्रैकिंग।
    5. आरसीएच पोर्टल में शामिल होने पर लाभार्थी को एक 12 अंकों की आईडी नंबर जारी कर दिया जाता है।
  • इस प्रकार से आपका पंजीकरण हो जाएगा।

RCH PORTAL पर DATA ENTRY PROCESS

RCH पोर्टल द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा उनके शिशुओं को अनेक सुविधाएँ /सेवाएं प्रदान की जाती है ।इन सेवाओं के लाभ के लिए जानकारी को एकत्र किया जाता है। RCH पोर्टल पर डेटा दर्ज कैसे करें? इसकी प्रक्रिया को नीचे दिया गया है –

  • सबसे पहले RCH पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “डाटा एंट्री “वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपको यहाँ पर राज्य और उपयोगकर्ता नाम चुनकर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन इनपुट करना है और अपने खाते में जाकर साइन इन करना होगा।
  • अब आपको पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे जिला, लेबल और स्वास्थ्य ब्लॉक इनका आपको चयन कर लेना है।
  • इसके बाद स्वास्थ्य सुविधा का प्रकार, उप सुविधा तथा गाँव का चयन करें।
  • अब आपको स्क्रीन में डेटा प्रविष्टि” (डाटा एंट्री)” का लाभ दिखाई देगा।
  • आपको उस डेटा के प्रकार कर लेना है जिसे आप दर्ज करना चाहते हैं।
  • दर्ज करने के लिए डेटा का प्रकार-जनसंख्या प्रवेश
    1. नागरिकों की कुल संख्या
    2. एक उपयुक्त आवेदक की गणना
    3. बच्चों की अपेक्षा करने वाली महिलाओं की अनुमानित संख्या
    4. शिशु जनसंख्या
    5. स्वास्थ्य प्रदाता का विवरण,
  • योग्य जोड़े
    1. जोड़े का शीर्षक
    2. जोड़ों का आवासीय विवरण
    3. जोड़ों का विवरण
    4. वैध मोबाइल नंबर
    5. गर्भवती महिला
    6. बाल प्रवेश
    7. स्वास्थ्य प्रदाता
    8. डायरेक्ट डेटा एंट्री
  • अब जनसंख्या की जानकारी और योग्य उम्मीदवार का विवरण को डाल दें।
  • अब डाटा को सहेज कर रख लें।

REPRODUCTIVE CHILD HEALTH पोर्टल से सम्बंधित सवाल /जबाब

RCH का पूरा नाम क्या है ?

RCH का पूरा नाम REPRODUCTIVE CHILD HEALTH है ?

आरसीएच पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

पोर्टल का उद्देश्य रजिस्टर्ड गर्भवती महिला तथा शिशुओं के कल्याण हेतु उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है।

RCH लॉगिन कैसे करें ?

पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया को आर्टिकल में बताया गया है जिसकी सहायता से आप लॉगिन कर सकते हैं?

RCH को कितने चरणों में बांटा गया है ?

आरसीएच को 4 चरणों में बांटा गया है।

यह भी देखेंEehhaaa App Kya Hai: Www Eehhaaa Com Login Kaise Kare

Eehhaaa App Kya Hai: Www Eehhaaa Com Login Kaise Kare

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें