RCMS MP 2023: रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश, rcms login

आरसीएमएस जिसका पूरा नाम रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (Revenue Case Management System) है। यह एक वेब पोर्टल है जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल को वर्ष 2016 के अप्रैल माह में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कुल 5 जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

आरसीएमएस जिसका पूरा नाम रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (Revenue Case Management System) है। यह एक वेब पोर्टल है जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल को वर्ष 2016 के अप्रैल माह में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कुल 5 जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। उसी वर्ष 2016 के अक्टूबर माह में इस पोर्टल (RCMS MP) को राज्य के सभी जिलों के राजस्व न्यायालयों में लागू कर दिया गया था।

RCMS MP 2023: रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश, rcms login
RCMS MP 2023: rcms login

RCMS MP 2023 के तहत राज्य की जनता को न्यायालयों से सम्बन्धित प्रक्रिया को ऑनलाइन समझने तथा ऑनलाइन घर बैठे ही राजस्व प्रकरणों के लिए आवेदन करने में आसानी हो सकेगी। राज्य की जनता पोर्टल की सहायता से प्रकरणों की स्थिति को देख सकेगी साथ ही आदेश हो जाने के बाद घर बैठे ऑनलाइन आदेश की प्रति को भी डाउनलोड कर सकेगी।

नागरिकों को पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं को सरलीकृत करने के लिए पोर्टल को अन्य विभागों के सॉफ्टवेयर के साथ एकीकृत किया गया है। आज के इस लेख में हम जानेंगे की रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश क्या है ? RCMS MP login कैसे करें ?रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर किन सुविधाओं को दिया जाएगा ? mp rcms के लाभ और उद्देश्य क्या हैं ?आदि से सम्बन्धित जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें। Vimarsh portal, मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल में रजिस्ट्रेशन ऐसे करें।

MP RCMS पोर्टल क्या है?

मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा इस आरसीएमएस पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल पर राजस्व विभाग द्वारा राजस्व से सम्बन्धित सभी जानकारियों तथा सेवाओं को नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया गया है, जिससे अब आवेदक को राजस्व न्यायालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

साथ ही साथ वह आवेदन जो लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आता है, ऐसे मामलो का निराकरण एक समय सीमा के भीतर किया जाता है। आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन आरसीएमएस पोर्टल की सहायता से स्वयं अथवा CSC सेंटर की सहायता से कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं या जानकारियों के लिए नागरिकों को अपना रेजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करना होगा। मध्य प्रदेश के नागरिक अब अपना RCMS registration करके राजस्व प्रकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही साथ आदेश होने पर आदेश की प्रति को भी रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल की सहायता से घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

RCMS MP 2023 HIGHLIGHTS

पोर्टल का नाम रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (RCMS)
सम्बंधित राज्यमध्य प्रदेश
सम्बंधित विभाग राजस्व आयुक्त विभाग
पोर्टल की शुरूआतअक्टूबर 2016
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यराजस्व प्रकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटरेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल
/आधिकारिक वेबसाइट
शिकायत निपटारन के लिए ईमेल आईडीprirevcom@mp.gov.in
पोर्टल पर कुल पंजीकृत प्रकरण11713824
पोर्टल पर कुल निराकृत प्रकरण10880915
पोर्टल पर कुल प्रक्रियाधीन प्रकरण815936

एमपी RCMS portal के उद्देश्य

RCMS पोर्टल जो की राजस्व विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल द्वारा मध्य प्रदेश के नागरिक अनेक सुविधाओं और सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ले सकेंगे। राजस्व से जुडी सेवाओं के लिए पोर्टल पर सूचनाएं तथा अनेक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।

पोर्टल द्वारा नागरिक राजस्व प्रकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे साथ ही आवेदन की स्थिति को भी को ऑनलाइन देख सकेंगे। राजस्व न्यायालयों की सभी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना तथा नागरिकों को राजस्व से सम्बन्धित सुविधाएँ एवं सूचनाएं प्रदान करना पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।

पोर्टल के द्वारा अन्य विभागों के सॉफ्टवेयर के साथ एकीकरण किया गया है ताकि नागरिकों को पोर्टल की सहायता से मिलने वाली सुविधाओं को सरलीकृत किया जा सके। पोर्टल द्वारा पंजीयन विभाग के सम्पदा सॉफ्टवेयर ,भू-अभिलेख सॉफ्टवेयर ,लोक सेवा केंद्र/M .P ऑनलाइन/CSC आदि विभागों के सॉफ्टवेयर के साथ एकीकरण किया गया है जिससे नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को और सरलता से उपलब्ध कराया जा सके।

RCMS MP पोर्टल के लाभ /बेनिफिट्स

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश के लाभ राज्य के नागरिकों को पोर्टल पर मिल सकेंगे। पोर्टल पर मिलने वाले लाभ जो नागरिक प्राप्त कर सकेंगे ,आईये जानते हैं –

  • RCMS पोर्टल की सहायता से MP राज्य के नागरिक राजस्व प्रकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • नागरिक यदि चाहें तो लोक सेवा केंद्र/एम्.पी.ऑनलाइन/सी.एस.सी केन्द्रो पर जाकर भी अपना आवेदन बड़ी ही आसान प्रक्रिया से कर सकते है।
  • रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (RCMS) के भू-अभिलेख सॉफ्टवेअर के साथ एकीकरण से अब आवेदक पोर्टल की सहायता से पोर्टल पर उपलब्ध संशोधन पंजी के माध्यम से संशोधित खसरे की प्रति को बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर सकता है।
  • वह प्रकरण जो लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत आता हो उसका निराकरण तय समय सीमा के अन्दर न्यायालय द्वारा किया जा सकेगा।
  • वे सभी प्रकरण जिनका समय सीमा के अंतर्गत निराकरण होना है उनकी मॉनिटरिंग उच्च अधिकारियो द्वारा की जाएगी जो की पोर्टल के माध्यम से बड़ी ही आसानी से हो सकेगा।
  • पंजीयन विभाग के सम्पदा सॉफ्टवेयर से पोर्टल के एकीकरण से ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के रजिस्ट्री हो जाने के साथ ही आर.सी.एम्.एस में नामान्तरण के लिए प्रकरण स्वतः दर्ज कर लिया जाता है।
  • रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश द्वारा राज्य के न्यायालयों की कार्य प्रणाली को सुव्यवस्थित रूप से प्रबंधित किया जा सकेगा।
  • न्यायालयों के कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (RCMS) के माध्यम से नागरिक अपने प्रकरण विवरण को सर्च कर सकेंगे साथ ही प्रकरण की स्थिति को जान सकेंगे।
  • ऐसे प्रकरण जिनका निर्णय हो चुका है उनके आदेश की कॉपी को पोर्टल की सहायता से बड़ी ही आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • प्रकरणो की वाद सूचि पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके द्वार किसी तिथि पर प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  • न्यायालयों की कार्य प्रणाली RCMS MP के जरिये बेहतर हो सकेगी।
  • Revenue Case Management System पोर्टल के माध्यम से किसी मामले में आपत्ति होने पर पोर्टल पर उस मामले की आपत्ति को ऑनलाइन दर्ज किया जा सकेगा।
  • अपने प्रकरण अगली सुनवाई की डेट (दिनांक) को नागरिकों द्वारा पोर्टल की सहायता से देखा जा सकेगा।
  • मोबाइल नंबर का पोर्टल पर रजिस्ट्रेड होने पर नागरिकों को SMS के माध्यम से सुनवाई की दिनांक उपलब्ध कराई जा सकेगी।

आर.सी.एम.एस पर उपलब्ध सुविधाएँ

इस पोर्टल पर मध्य प्रदेश के नागरिकों को राजस्व विभाग द्वारा कई सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है। MP RCMS पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं कौन -कौन सी हैं आईये जानते हैं-.

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आर.सी.एम.एस पोर्टल (Revenue Case Management System) पर दी जाने वाली सुविधाएँ निम्न प्रकार से हैं-

नामान्तरणआवेदन करें
बँटवाराआवेदन करें
व्यपवर्तनआवेदन करें
भू आवंटनआवेदन करें
धारणाधिकारआवेदन करें
सीमांकनआवेदन करें
राहत हेतुआवेदन करें
आवासीय पट्टे हेतुआवेदन करें
आवासीय पट्टे हेतुआवेदन करें
बी.पी.एल. आवेदन
अन्य विषय जैसे अपील, अभिलेख दुरुस्ती , सीमांकन, रास्ता विवाद आदि हेतु आवेदन

नोट -इन सुविधाओं के लिए आप आवेदन कर सकते हैं जिसका लिंक आपको सुविधाओं के सामने दिया गया है। आप जिसके लिए भी आवेदन करना चाहते हैं उसके सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

म.प्र RCMS पोर्टल पर आवेदन कैसे करें ?

यदि आप उपरोक्त सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको RCMS की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा। यहाँ हम आपको पोर्टल की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं –

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग द्वारा लांच किये गए पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट rcms.mp.gov.in का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन वाले मेनू पर क्लिक कर लेना है जैसे की नीचे फोटो में दर्शाया गया है। RCMS MP ONLINE AVEDAN
  • अब आपके आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करते ही इसके नीचे कई सारे विकल्प खुल जाएंगे। जैसे नीचे फोटो में दर्शाया गया है।
    RCMS MP
  • अब आपको जिसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना है आप उस विकल्प का चयन कर सकते हैं।
  • यहाँ हमने “नामांतरण” के विकल्प को चयनित किया है। यहां हम आपको नामांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया को बता रहे हैं।
  • जैसे ही आप नामांतरण के विकल्प का चयन करेंगे आपके सामने नया पेज खुलेगा जो की फोटो में दिया गया है।
  • अब आप इन सेवाओं में से किसी भी सेवा के लिए आवेदन कर सकेंगे जिसके लिए भी आप आवेदन कर रहे हैं उस विकल्प का चयन कर लें।
  • यहाँ हम आपको क्रम संख्या 8 नाबालिग से बालिग होने पर आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप इस आवेदन प्रक्रिया के पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे। जहाँ पर आपको कुल 6 स्टेप्स को पूरा करना होगा जो कुछ इस प्रकार से होगा RCMS MP ONLINE
  • नाबालिग से बालिग होने पर आवेदन के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। –
    • स्टेप 1 :-आपको सबसे पहले इस पेज पर आवेदन पत्र भरने से पूर्व की तैयारी करने के लिए बालिग हुए व्यक्ति का आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र जन्म पत्र /10 वी की अंकसूची को स्कैन करके उसके पीडीऍफ़ जेपीजी फाइल को तैयार कर लें। ये सभी दस्तावेजों दो एमबी से ज्यादा के नहीं होने चाहिए।
  • यदि अपने यह दस्तावेज तैयार कर लिए हैं तो अब आप आगे बढ़ें वाले बटन पर क्लिक कर दें।
    • स्टेप 2 :-यहाँ पर आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे जिला ,तहसील ,गांव ,पिनकोड ,पता ,अभिभावक का नाम ,मोबाइल नंबर आदि को सही से भर लेना है। और जोड़े वाले बटन पर क्लिक कर लेना है।जैसे की नीचे फोटो में दर्शाया गया है –RCMS MP ONLINE
    • स्टेप 3:-अब आवेदक आवेदित भूमि का चयन करना होगा। आवेदित भूमि का का चयन करने के लिए यूजर को भूमि प्रकार, ग्राम, तहसील, जिला, न्यायलय, खसरा नंबर को चुन लेना है। चयन कर लेने के बाद चयनित खसरे की जानकारी आ जाएगी। अब यूजर को आगे बढ़ें के बटन पर क्लिक कर लेना है।
    • स्टेप 4 :-यहाँ पर यूजर को जन्म प्रमाण पत्र ,10 वी अंकतालिका को स्कैन करके अपलोड करना है। यूजर इस पेज में वकील की जानकारी को भी जोड़ सकते हैं। यूजर को न्यायलय में दस्तावेज को लेकर उपस्थित होने की तारीख का चयन कर लेना है और आगे बढ़ें बटन पर क्लिक कर देना है।
    • स्टेप 5 :-आवेदक की स्क्रीन पर आवेदन पत्र प्रस्तुत होगा जिसे प्रिंट करके हस्ताक्षर कर लेने के बाद स्कैन करके अपलोड कर लेना है। अपलोड कर लेने के बाद आगे बढ़ें वाले बटन पर क्लिक कर लेना है।
    • स्टेप 6 :-अब आवेदक को आवेदन की पावती प्राप्त हो जाएगी इसे आप प्रिंट करा सकते हैं और आवेदन जमा करें वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • जमा करें बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन सम्बन्धित न्यायालय में पहुंच जाएगा। जमा कर लेने के बाद आप अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

इस तरह से आप बड़ी ही आसानी से पोर्टल की सहायता से सेवाओं के लिए ऑनलाइनआवेदन कर सकते हैं।

RCMS LOGIN कैसे करें?

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर लॉगिन के लिए आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे जो इस प्रकार से हैं

1 .रेवेन्यू केस लॉगिन :- यह लॉगिन विकल्प राजस्व न्यायालय/पटवारी/एस.एल.आर आदि के द्वारा उपयोग में लाया जाता है यदि आप में से कोई भी राजस्व न्यायालय से सम्बन्धित कर्मचारी हैं तो आप इस विकल्प का उपयोग पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।

2. राजस्व मण्डल लॉगिन :-  मध्य प्रदेश के अन्य विभागों के एम.आई.एस. यूजर द्वारा यह लॉगिन विकल्प उपयोग में लाया जाता है।

राजस्व मण्डल लॉगिन कैसे करें?

म.प्र राज्य के विभागों के M.I .S यूजर द्वारा इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। राजस्व मण्डल लॉगिन के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • RCMS पोर्टल पर जाते ही वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको सबसे ऊपर दाहिनी तरफ “राजस्व मंडल लॉगिन”का विकल्प दिखाई देगा जिसका आपको चयन कर लेना है।
  • “राजस्व मंडल लॉगिन का चयन कर लेने के बाद अब नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको लॉगिन करने के लिए यूजरनेम, पासवर्ड, और कॅप्टचा कोड को डालना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से राजस्व मंडल लॉगिन कर सकते हैं।

MP RCMS पोर्टल पर वर्तमान आवेदन स्थिति कैसे देखें ?

आप RCMS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को भी देख सकते हैं आईये जानते है ऑनलाइन आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया के बारे में –

  • सबसे पहले आपको RCMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है। जिसका लिंक आपको आर्टिकल में दिया गया है।
  • अब वेबसाइट पर जाते सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको मेनू बार पर कई सरे विकल्प दिखाई देंगे आपको इनमे से सर्च मेनू पर क्लिक करना है।RCMS ऑनलाइन
  • सर्च पर आपके सामने  “आवेदन की वर्तमान स्थिति“ का विकल्प दिखेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • आवेदन की वर्तमान स्थिति करते ही आपके सामने नया पेज RCMS : Cause List (mp.gov.in) खुलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ पर आपको आवेदन की जानकारी जैसे आवेदन क्रम, रजिस्ट्री नंबर, LSK आईडी को भरना होगा।
  • जानकारी मको भर लेने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।

पोर्टल पर सार्वजनिक वाद सूची देखने की प्रक्रिया

RCMS पोर्टल पर सार्वजनिक वाद सूची देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  1. सबसे पहले आपको RCMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
  2. आपके सामने वेबसाईट काखुलेगा जहाँ पर आपको मेनू बार पर  सार्वजनिक वाद सूची “ का विकल्प दिखाई देगा।जिसपर आपको क्लिक कर देना है।
  3. क्लिक कर लेने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  4. इस नए पेज पर आपको “जिला , न्यायलय का प्रकार , न्यायालय चुनें, सुनवाई की तारेख इन सभी जानकारियों को भर लेने है। और देखें बटन पर क्लिक कर देना है।
  5. सभी को भर लेने के बाद आपके स्क्रीन पर आपको सार्वजनिक वाद सूची दिखाई देगी ।
  6. इस प्रकार आप सार्वजनिक वाद सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।

RCMS पोर्टल से आदेश डाउनलोड की प्रक्रिया

आप RCMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट से आदेश को डाउनलोड बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको RCMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “आदेश डाउनलोड ” का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने नया RCMS : Orders (mp.gov.in) पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज पर आपको प्रकरण क्रमांक तथा आदेश दिनांक वार” , “आवेदन क्रमांक अथवा मोबाइल क्रमांक वार” “ग्राम तथा विषय वार” में से किसी भी एक विकल्प का चयन करके “खोजें” बटन पर क्लिक कर देना है। जैसा की चित्र में दर्शाया गया है rcms ऑनलाइन पोर्टल
  • खोजें बटन पर क्लिक करते ही आपका आदेश डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप आदेश डाउनलोड बड़ी ही आसानी से कुछ स्टेप्स की सहायता से कर सकेंगे।

RCMS पोर्टल का एककीकरण

पोर्टल द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के सरलीकरण के लिए पोर्टल का एककीकरण अन्य विभागों के सॉफ्टवेयर के साथ किया गया है।आईये जानते हैं उन विभागों के बारें में जिनके साथ पोर्टल का है

  • पंजीयन विभाग के सम्पदा सॉफ्टवेयर के साथ
  • भू-अभिलेख सॉफ्टवेर के साथ
  • लोक सेवा केंद्र/एम्.पी.ऑनलाइन/सी.एस.सी के साथ
  • संचालनालय संस्थागत वित्त केआर.आर.सी प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर के साथ

नोट उमंग तथा एम्.पी. मोबाइल एप की सहायता से भी आप आर.सी.एम्.एस के प्रकरण का विवरण,सुनवाई की दिनांक को देख सकते है साथ ही आदेश की प्रति को भी डाउनलोड कर सकते हैं

ये भी पढ़ें : एमपी लॉन्च पैड योजना – ऑनलाइन आवेदन

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल से सम्बन्धित प्रश्नोतर

RCMS का पूरा नाम क्या है ?

RCMS का पूरा नाम रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम है।

आरसीएमएस पोर्टल क्या है ?

यह मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल है। जिसकी सहायता से राज्य की जनता प्रकरणों की स्थिति को देख सकेगी साथ ही आदेश हो जाने के बाद घर बैठे ऑनलाइन आदेश की प्रति को भी डाउनलोड कर सकेगी

M-RCMS एप क्या है ?

M-RCMS एप राजस्व विभाग द्वारा लॉन्च किये गए वेब पोर्टल का मोबाईल एप्लीकेशन है। जिसकी सहायता से राज्य के नागरिक मोबाइल फ़ोन के जरिये संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उमंग एप क्या है ?

यह केंद्र सरकार द्वारा लांच की गयी एप्लीकेशन है जिसकी सहायता से भी आप सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

RCMS पोर्टल का व्हाट्सअप नंबर क्या है ?

RCMS पोर्टल का व्हाट्सअप नंबर 9407299468 है।

आरसीएमएस पोर्टल मप्र के व्हाट्सएप नंबर की सहायता से किन सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा ?

आरसीएमएस पोर्टल मप्र के व्हट्सएप नंबर की सहायता से आप आवेदन की वर्तमान स्थिति के बारे में,आदेश की कॉपी को डाउनलोड करने ,शुल्क भुगतान से जुडी जानकारी प्राप्त करने जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rcms.mp.gov.in है।

पोर्टल पर आदेश डाउनलोड कैसे करें?

आपको आर्टिकल में आदेश डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गयी है जिसकी सहायता से आप बड़ी ही आसानी से आदेश डाउनलोड कर सकेंगे।

RCMS LOGIN कैसे करें?

पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको होम पेज पर लॉगिन के लिए 2 विकल्प दिखाई देंगे। लॉगिन प्रक्रिया को आर्टिकल में बताया गया है जिसकी सहायता से आप लॉगिन बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।

RCMS पर ऑनलाइन सेवाओं के लिए कितना शुल्क लिया जा रहा है?

RCMS पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाओं के लिए आवेदनकर्ता से 100 रुपए का शुल्क लिया जा रहा है।

पोर्टल पर किन किन सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है?

RCMS पर नागरिकों को नामांतरण सेवा ,बंटवारा ,भू-आवंटन जैसी अनेक सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है।

आशा करते है आपको इस आर्टिकल की सहायता से रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश क्या है ? rcms login कैसे करें ? पोर्टल के लाभ और उद्देश्य ,पोर्टल पर आदेश डाउनलोड कैसे करें ? सार्वजनिक वाढ सूचि कैसे देखें? आदि के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। यदि आपके RCMS पोर्टल से जुड़े अन्य सवाल है या आप हमे कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में हमे लिख सकते हैं।

यदि आप ऐसे ही अन्य योजनाओं के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment