RCMS MPOnline 2023: लॉगिन प्रक्रिया , डाउनलोड खसरा प्रतिलिपि, m-RCMS Mobile App Download

भारत में बढ़ते इस डिजिटलीकरण जहाँ सरकार अपने द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को ऑनलाइन कर रही है वहीं नागरिक भी ऑनलाइन सेवाएं प्राप्त कर अपने समय की बचत कर पा रहे हैं। इस तरह की सुविधाओं से नागरिकों को काफी सहूलियत हुई है। दोस्तों आज हम आपको मध्य प्रदेश राज्य की एक ऐसी ही ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

भारत में बढ़ते इस डिजिटलीकरण जहाँ सरकार अपने द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को ऑनलाइन कर रही है वहीं नागरिक भी ऑनलाइन सेवाएं प्राप्त कर अपने समय की बचत कर पा रहे हैं।

इस तरह की सुविधाओं से नागरिकों को काफी सहूलियत हुई है। दोस्तों आज हम आपको मध्य प्रदेश राज्य की एक ऐसी ही ऑनलाइन सर्विस RCMS MPOnline पोर्टल के बारे में बताने जा रहे हैं।

RCMS MPOnline 2023: लॉगिन प्रक्रिया , डाउनलोड खसरा प्रतिलिपि, m-RCMS Mobile App Download
RCMS MPOnline 2023: लॉगिन प्रक्रिया , डाउनलोड खसरा प्रतिलिपि

जिसकी मदद से राज्य के नागरिक अपनी भूमि से संबंधित, खसरा रिकॉर्ड, भू अधिकार पुस्तिका, अभिलेखागार प्रतिलिपि, नक्शा प्रतिलिपि आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और आपके नाम कोई जमीन है या आपने जमीन खरीदी या बेची है।

यदि आप इन सभी से संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आपको मध्य राज्य के आयुक्त भू-अभिलेख के द्वारा बनाया गया पोर्टल rcms.mponline.gov.in पर ऑनलाइन जाकर चेक कर सकते हैं। आगे आर्टिकल में हमने आपको इन सभी प्रक्रियाओं के बारे में बताया है जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। एमपी भूलेख – मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल यहाँ से देखिए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

RCMS Madhya Pradesh 2023

MP भू – अभिलेख पोर्टल का नाम RCMS MPOnline
पोर्टल कब लांच किया गया जनवरी 2020
पोर्टल किसके द्वारा लांच किया गया मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा
विभाग आयुक्त भू-अभिलेख
पोर्टल के लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक
पोर्टल का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को उनकी भू-रिकॉर्ड से संबंधित
जानकारी एक ऑनलाइन ई-प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाना
RCMS MPOnline की आधिकारिक वेबसाइट rcms.mponline.gov.in

RCMS Madhya Pradesh Online पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं:

  • मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुविधाओं के लिए RCMS MPOnline पोर्टल लांच किया है।
  • दोस्तों पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक खसरे की नकल, किश्त बंद खतौनी एवं नक्शे प्रतिलिपि आदि को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
  • RCMS MPOnline पोर्टल के कारण नागरिकों को अपने भू रिकॉर्ड के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। जिससे नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • MPOnline पोर्टल ने भू-अभिलेख प्रबंधन की प्रक्रिया को सुलभ और आसान बनाया है।
  • MPOnline पोर्टल ने जमीन की खरीद और बेचने की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार रहित और पारदर्शी बनाया है।
  • पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेजों को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • “भू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि” की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध है जिसका लाभ राज्य के नागरिक ले सकते हैं।

RCMS MPOnline पोर्टल पर Login कैसे करें ?

यदि आप RCMS MPOnline पोर्टल पर लॉगिन करके भू-अभिलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आपको पोर्टल पर सबसे पहले login करना होगा login की प्रक्रिया हमने स्टेप बाय स्टेप आगे बताई है –

  • पोर्टल पर login करने के लिए आप सबसे पहले RCMS MPOnline की ऑफिसियल वेबसाइट rcms.mponline.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर कीओस्क लॉगिन का लिंक मिलेगा। RCMS MPOnline के पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। RCMS MPOnline kiosk login process
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल के login पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • पेज पर आने के बाद दिखाई दे रहे Login फॉर्म में अपना यूजर नेम और पासवर्ड की जानकारी को दर्ज करें।
  • जानकरी दर्ज करने के बाद लॉगिन फॉर्म में दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें। mponline login form
  • पोर्टल के द्वारा आपके लॉगिन यूजर नेम और पासवर्ड की जांच होने के बाद आप पोर्टल पर सफलता पूर्वक लॉगिन हो जायेंगे।
  • इस तरह से आप RCMS MPOnline पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

MPOnline पोर्टल से खसरा प्रतिलिपि कैसे Download करें ?

दोस्तों यदि आप अपने भू-रिकॉर्ड से संबंधित खसरा प्रतिलिपि ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको सबको पहले पोर्टल की कीओस्क लॉगिन सुविधा के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। बिना लॉगिन किये आप खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमने आपको आगे आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताई है –

  • दोस्तों सबसे पहले आप RCMS MPOnline की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कीओस्क लॉगिन की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन कीजिये।
  • Login की पूरी प्रक्रिया हमने आपको उपरोक्त बताई है। आप पढ़ सकते हैं।
  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आपको खसरा की प्रतिलिपि के लिंक पर क्लिक करना है। mponline khasara pratilipi online download
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने खसरा की प्रतिलिपि हेतु आवेदन का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब फॉर्म में मांगी गयी जानकारियों को सावधानी से और ध्यानपूर्वक भरें।
  • जानकारीयों को भरने के भरने के बाद फॉर्म में दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन शुल्क की पेमेंट करने को कहा जायेगा। आपको बता दें की खसरे की प्रतिलिपि के लिए आवेदन शुल्क 60 रूपये है जो आप ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर पाएंगे। पेमेंट करने के लिए Proceed to Payment के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप पेमेंट के पेज पर पहुँच जाएंगे। यहाँ दिए गए बटन Confirm Payment के बटन पर क्लिक करें।
  • फीस पेमेंट होने के बाद खसरे की आवेदक शुल्क की प्रति को डाउनलोड कर सेव कर लें। और इसी आवदेक प्रति में आपको खसरे की प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज़ पर पहुँच जाएंगे। इस नए पेज पर Download पीडीऍफ़ के तहत दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी भूमि का खसरा रिकॉर्ड पीडीऍफ़ फाइल में डाउनलोड हो जायेगा। जिसे आप आसानी से प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप MPOnline पोर्टल से खसरा रिकॉर्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे। दोस्तों उपरोक्त प्रक्रिया को फॉलो करके आप खसरे की प्रतिलिपि (खाते के समस्त) से संबंधित रिकॉर्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।

MPOnline पोर्टल पर बी-1 की प्रतिलिपि कैसे डाउनलोड करें ?

पोर्टल से ऑनलाइन माध्यम से बी-1 प्रतिलिपि को डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित इस प्रकार से है –

  • सबसे पहले आप MPOnline पोर्टल पर कीओस्क माध्यम से लॉगिन कीजिये।
  • लॉगिन होने के बाद आपको RCMS पोर्टल के होम पेज पर बी-1 की प्रतिलिपि का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारियों को भरें।
  • जानकरियों को भरने के बाद आप फॉर्म में दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद सेवा से संबंधित आवेदन शुल्क की पेमेंट कीजिये। आपको यहां हम बता दें की बी-1 की प्रतिलिपि को डाउनलोड करने का आवेदन शुल्क 30 रूपये है।
  • पेमेंट हो जाने के बाद आप बी-1 की प्रतिलिपि को पीडीऍफ़ फाइल में डाउनलोड कर पाएंगे। इस डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल को आप अपनी आवश्यकता अनुसार प्रिंट भी कर सकते हैं।

भू-अधिकार पुस्तिका कैसे Download करें ?

  • सबसे पहले आप MPOnline पोर्टल पर कीओस्क माध्यम से लॉगिन कीजिये।
  • लॉगिन होने के बाद आपको RCMS पोर्टल के होम पेज पर भू-अधिकार पुस्तिका का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारियों को भरें।
  • जानकरियों को भरने के बाद आप फॉर्म में दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद सेवा से संबंधित आवेदन शुल्क की पेमेंट कीजिये।
  • पेमेंट हो जाने के बाद आप भू-अधिकार पुस्तिका को पीडीऍफ़ फाइल में डाउनलोड कर पाएंगे। इस डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल को आप अपनी आवश्यकता अनुसार प्रिंट भी कर सकते हैं।

m-RCMS Mobile App कैसे Download करें

दोस्तों यदि आप MPOnline की सुविधा अपने स्मार्टफोन पर चाहते हैं तो आप m-RCMS Mobile App को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। App डाउनलोड की प्रक्रिया हमने आपको आगे बताई है –

  • m-RCMS Mobile App को डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर एप्प ओपन करें।
  • एप्प ओपन करने के बाद आपको सर्च बॉक्स में जाकर m-RCMS टाइप करना है। टाइप करने के बाद सर्च आइकॉन पर क्लिक करें।
  • सर्च आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आप Mobile App के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • अब यहाँ पर दिए गए Install के बटन पर क्लिक कर App को डाउनलोड कीजिये।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद m-RCMS Mobile App आपके फ़ोन में सफलतापूर्वक इंस्टाल हो जायेगी।

MPOnline पोर्टल से संपर्क हेतु Details:

दोस्तों यदि आपको मध्य प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल की सेवाओं से कोई समस्या है तो आप नीचे दिए Contact details से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।

Address (पता):मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, मोती महल, ग्वालियर
फ़ोन नंबर डिटेल्स:दूरभाष क्रमांक – 0751-2441200 फैक्स – 0751-2441202
ईमेल सम्पर्क डिटेल्स:clrgwa@mp.nic.in

RCMS MPOnline से संबंधित प्रश्न

RCMS MPOnline की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है

RCMS MPOnline की ऑफिसियल वेबसाइ rcms.mponline.gov.in है।

RCMS MPOnline का हेल्पलाइन नंबर क्या है

RCMS MPOnline हेल्पलाइन फ़ोन नंबर दूरभाष क्रमांक – 0751-2441200 फैक्स – 0751-2441202 है।

खसरा प्रतिलपि क्या होती है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

दोस्तों आपके नाम जो भी जमीन है उसका रिकॉर्ड की एक प्रतिलिपि आयुक्त भू विभाग के पास होती है जिसे खसरा कहा जाता है। आप जब भी जमीन का लेन – देन करते हैं उससे संबंधित रिकॉर्ड आयुक्त भू-विभाग में दर्ज करवाना होता है।

खसरा रिकॉर्ड निकलने के लिए कितनी फीस लगेगी ?

ऑनलाइन RCMS MPOnline पोर्टल के माध्यम से खसरा रिकॉर्ड निकलने के लिए आपको 60 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।

Photo of author

Leave a Comment