उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने के लिए ‘रोजगार प्रयाग पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। यह पोर्टल राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरियों और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर, नौकरी चाहने वाले और नियोक्ता दोनों ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से, नागरिकों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार नौकरियां प्रदान की जाती हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
इस लेख में, हम ‘रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण‘ की प्रक्रिया और इससे जुड़ी अन्य जानकारियाँ बताने जा रहे हैं। जो नागरिक इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक है, और इसके माध्यम से नागरिकों को उनकी योग्यता के अनुसार सही नौकरी मिल सकती है। इस पोर्टल का उपयोग करके, उत्तराखंड के युवा अपने रोजगार की तलाश में नई दिशा पा सकते हैं।
रोजगार प्रयाग पोर्टल क्या है?
रोजगार प्रयाग पोर्टल उत्तराखंड सरकार की एक पहल है जो राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद करती है। इस पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने की है। यह पोर्टल खासतौर पर राज्य के बेरोजगार युवकों और युवतियों के लिए बनाया गया है, ताकि उन्हें उचित रोजगार के अवसर मिल सकें।
पोर्टल पर पंजीकरण करने से, उत्तराखंड के युवा विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उन्हें अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर सही नौकरी खोजने में मदद करती है। पोर्टल पर पंजीकरण करना आसान है और इससे नागरिकों को घर बैठे रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलने से राज्य में बेरोजगारी का स्तर कम होगा और युवा आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे। इस पोर्टल का उपयोग करके, युवा उत्तराखंड के विकास और प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं। पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, आप आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं और उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी देखें- अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन: अपणि सरकार पोर्टल क्या है ?
Rojgar Prayag Portal Registration Form Uttarakhand Highlights
आर्टिकल का नाम | रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण |
योजना का नाम | रोजगार प्रयाग पोर्टल योजना |
शुरू की गई | उत्तराखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
राज्य | उत्तराखंड |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | rojgarprayag.uk.gov.in |
रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण के लाभ
- नौकरी चाहने वालों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कहीं भी, कभी भी।
- इस पोर्टल पर सभी आउटसोर्स नौकरियां उपलब्ध की गई है।
- विभाग, फ़िल्टर श्रेणी, स्थान एवं युवा श्रेणी का इस्तेमाल करके जॉब ढूंढ सकते हैं।
- आप अपनी ईमेल आईडी के माध्यम से नौकरी की अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण करने की प्रक्रिया
रोजगार प्रयाग पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- आवेदक को सर्वप्रथम रोजगार प्रयाग की ऑफिसियल वेबसाइट rojgarprayag.uk.gov.in पर विजिट करना है।
- अब आपके सामने वेबसाइट का नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपको New Account का एक ऑप्शन दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
- इस करने के बाद आपको jobseeker के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक sign up पेज खुलकर आएगा।
- यहाँ पर आपसे एक और विकल्प पूछा गया है क्या आप पहले से ही उत्तराखंड के किसी में पंजीकृत हैं।
- अगर आप पंजीकृत नहीं है तो आपको रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करने के लिए इस लिंक eservice s.uk.gov.in पर क्लिक करना है। और यदि आप हाँ के बटन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब इस पंजीकरण फॉर्म में आपसे कुछ जानकारी पूछी गई है जैसे- नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, उपयोगकर्ता आईडी, रोजगार आईडी, रोजगार पंजीकरण तिथि, रोजगार कार्यालय तथा कैप्चा कोड आदि को आपको फॉर्म में ध्यान से भरना है।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के पश्चात लास्ट में आपको submit का बटन दिखेगा उस पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आप रोजगार प्रयाग पोर्टल में पंजीकरण प्रक्रिया को आसानी से पूर्ण कर सकते हो।
रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण से जुड़े प्रश्न/उत्तर
रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
रोजगार प्रयाग पोर्टल पंजीकरण की ऑफिसियल वेबसाइट rojgarprayag.uk.gov.in ये है।
रोजगार प्रयाग पंजीकरण पोर्टल को किस राज्य में शुरू किया गया है?
उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है।
Rojgar Prayag Portal को किसके द्वारा शुरू किया है?
Rojgar Prayag Portal को उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा शुरू किया गया है।
Rojgar Prayag Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
राज्य के बेरोजगार लोगों को उचित रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है।