RTE Maharashtra Lottery Result Link: 1st, 2nd & 3rd Round Draw & Waiting List

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

महाराष्ट्र राज्य सरकार के आधीन स्कूल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स विभाग ने बच्चों के एडमिशन हेतु पहले चरण के लॉटरी रिजल्ट जारी किये हैं। (RTE Maharashtra Lottery Result) रिजल्ट की सूचना आपको मोबाइल पर SMS के माध्यम से प्राप्त हो जायेगी। यदि आपने भी महाराष्ट्र की लॉटरी स्कीम के तहत एडमिशन के लिए आवेदन किया है तो आप महाराष्ट्र सरकार की स्कूल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति और जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आगे आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र लॉटरी की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी देंगे। आपसे अनुरोध है की आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

RTE Maharashtra Lottery Result Link: 1st, 2nd & 3rd Round Draw & Waiting List
RTE Maharashtra Lottery Result Link: 1st, 2nd & 3rd Round Draw & Waiting List

क्या है महारष्ट्र लॉटरी एडमिशन स्कीम

महाराष्ट्र राज्य सरकार प्रदेश में गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन स्कीम लागू की है जिसके तहत राज्य में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन के लिए 25% सीटें आरक्षित रखीं जाती हैं। इस स्कीम के तहत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के एडमिशन के लिए आवेदन मांगे जाते हैं।

इस स्कीम के तहत किये गए एडमिशन में गरीब बच्चों की शिक्षा सरकार के द्वारा मुफ्त प्रदान की जाती है। बच्चों के एडमिशन के लिए लॉटरी का रिजल्ट तीन चरणों में जारी किया जाता है। यह स्कीम केंद्र सरकार की राइट तो एजुकेशन के तहत कार्य करती है। राज्य सरकार के अनुसार महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन स्कीम के अंतर्गत राज्य के 9,331 स्कूलों को रजिस्टर किया जा चुका है।

यह भी देखें: म्हाडा लॉटरी Online Form

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

RTE Maharashtra Lottery Result

क्रम संख्या महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन से संबंधित संबंधित जानकारियां
1केटेगरीरिजल्ट
2शैक्षणिक वर्ष2024-25
3राज्यमहाराष्ट्र
4एडमिशन के लिए संस्थाSchool Education and Sports
Department, Government of Maharashtra
5कक्षाएंप्री प्राइमरी से लेकर 8 वीं तक
6एडमिशन की प्रक्रियालॉटरी के द्वारा
7महाराष्ट्र में कुल RTE स्कूलों की संख्या9,331
8आवेदन का माध्यमऑनलाइन
9आधिकारिक वेबसाइटstudent.maharashtra.gov.in
10पहले चरण के रिजल्ट की घोषणा
11शिकायत एवं सुझाव हेतु आधिकारिक ईमेल आईडीrtemah2020@gmail.com
12संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर91-9158877431

महाराष्ट्र लोटरी एडमिशन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण डेट्स

क्रम संख्या लॉटरी रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
1आवेदन की शुरुआत
2आवेदन की अंतिम तिथि
3पहले चरण के लॉटरी के रिजल्ट
4दूसरे चरण के लॉटरी के रिजल्ट
5दूसरे चरण के लॉटरी के रिजल्ट

महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन स्कीम की स्थिति की जिलेवार सूची

क्रम संख्याजिले का नाम RTE SchoolsRTE VacancyTotalSelections
1अहमदनगर396354170653382
2अकोला201232373332278
3अमरावती243248690032456
4औरंगाबाद5845073165874914
5भंडारा948972276897
6बीड226292668952845
7बुल्डाना231278565102699
8चंद्रपुर197180744141742
9धुले103125928521216
10गढ़चिरौली757041008616
11गोंडिया1418973597903
12हिंगोली706891989680
13जळगाव287359484633341
14जालना290387270663683
15कोल्हापूर345348629962388
16लातूर235213052742033
17मुंबई2975673124024053
18नागपुर70139617331318
19नांदेड़6806784310446685
20नंदुरबार246325296593154
21नासिक45442838412
22उस्मानाबाद4475557176305307
23पालघर1329781983916
24परभणी271502118311478
25पुणे972169496291916617
26रायगढ़266448083693862
27रत्नागिरी909341083735
28सांगली226191821171272
29सातारा236213131051875
30सिंधुदुर्ग51347379235
31सोलापुर329276459852362
32ठाणे66912929203409326
33वर्धा122134748531343
34वाशिम10110112256976
35यवतमाल200170160241647
कुल9331115446291365100927

महारष्ट्र के स्कूल एजुकेशन और खेल विभाग पोर्टल पर उपलब्ध अन्य वेबसाइटस और उनके लिंक्स

क्रम संख्या वेबसाइट का नाम वेबसाइट के लिंक
1MHRD (Ministry of Human Resource Department)यहां क्लिक करें
2महाराष्ट्र सरकारयहां क्लिक करें
3भारत सरकारयहां क्लिक करें
4मेरी सरकारयहां क्लिक करें
5महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड , पुणेयहां क्लिक करें

महा आरटीई की मैरिट सूची पर उपलब्ध सूचनाएं

जब महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन रिजल्ट की घोषणा की जाती है तो अलग-अलग चरणों के लिए महाराष्ट्र के खेल विभाग के द्वारा मैरिट लिस्ट भी अलग – अलग जारी की जायेगी। यहाँ हम आपको लिस्ट में उपलब्ध निम्नलिखित सूचनाओं के बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार से हैं –

  • जिले का नाम
  • शैक्षणिक वर्ष
  • क्रमांक नंबर
  • Udise No.
  • स्कूल का नाम
  • कक्षा
  • शिक्षा का मीडियम
  • चयनित हुए अभ्यर्थी का नाम
  • विद्यार्थी का एप्लीकेशन नंबर
  • विद्यार्थी की जन्मतिथि

लॉटरी एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • एड्रेस प्रूफ (जैसे :- राशन कार्ड , बिजली का बिल , पानी का बिल , ड्राइविंग लाइसेंस , टेलीफोन बिल आदि। )
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो )
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • छात्र/छात्रा का जन्म प्रमाण पत्र
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र
  • तलाक का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो )
  • एकल अभिभावक प्रमाण पत्र (यदि लागु हो )

महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन के लॉगिन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद इसके होम पेज “Online Application” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस ओपन हुए नए पेज पर यदि आप पहले से रजिस्टर हैं तो अपने Application Number और पासवर्ड की जानकारी को दर्ज करें तथा इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Login के बटन पर क्लिक कर लॉगिन कीजिये। महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन लॉगिन प्रक्रिया
  • यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो “रिकवर पासवर्ड ” के लिंक पर क्लिक कर अपना नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
  • लॉगिन होने के बाद आप रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके एडमिशन से जुड़े रिजल्ट की डिटेल आपके सामने आ जायेगी। इस तरह से आप ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लॉटरी एडमिशन के लिए स्व प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया :-

  • सबसे पहले आप महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको इसके होम पेज पर “Self Declaration / हमीपत्र “ का लिंक दिखेगा। RTE महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन स्व प्रमाण पत्र डोनलोड फॉर्म
  • स्व प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका Self Declaration फॉर्म एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड किया जाएगा। जिसे आप प्रिंट भी कर सकते हैं।

RTE Maharashtra Lottery Result FAQs

महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं ?

महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट https://student.maharashtra.gov.in/adm_portal/Users/rteindex है।

लॉटरी एडमिशन के आवेदन के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

आवेदक छात्र / छात्रा महाराष्ट्र राज्य की निवासी होना चाहिए।
लॉटरी एडमिशन सिस्टम के आदेश के अनुसार स्कूल के 1 किलो मीटर क्षेत्र के दायरे में रहने वाले छात्रों को ही लॉटरी एडमिशन के तहत एडमिशन दिया जाएगा।
एडमिशन देने वाला स्कूल RTE एक्ट के अंतगत रजिस्टर होना चाहिए।
यदि छात्रों का स्कूल 2 से 3 किलो मीटर के क्षेत्रफल दायरे में है तो छात्र को EB के तहत एडमिशन दिया जाएगा।

यह भी देखेंList-RTO-Offices-in-Punjab-with-Codes

पंजाब RTO ऑफिस की लिस्ट कोड के साथ - List RTO Offices in Punjab with Codes

लॉटरी एडमिशन से संबंधित शिकयत कहाँ दर्ज कराएं ?

महाराष्ट्र एडमिशन से संबंधित शिकायतें आप आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं।
आधिकारिक ईमेल आईडी :- rtemah2020@gmail.com है।

RTE लॉटरी एडमिशन के लिए क्या आवश्यक दस्तावेज चाहिए ?

लॉटरी एडमिशन रिजल्ट के लिए मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची हमने ऊपर आर्टिकल में दी है आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

रिजल्ट में सिलेक्टेड बच्चों की सूची कैसे देखें ?

सबसे पहले आप लॉटरी एडमिशन रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर “selected / यादी ” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
इसके बाद अपना शैक्षणिक वर्ष को चुनें , जिले को चुनें।
उपरोक्त प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद “Go “ के बटन पर क्लिक करें।
बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट से संबंधित सूची आपके सामने आ जायेगी। इस तरह से आप ऑनलाइन रिजल्ट की मैरिट लिस्ट या सेलेक्ट बच्चों की लिस्ट चेक कर पायेंगें।

स्कूल की लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सबसे पहले आप लॉटरी एडमिशन रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर “List of School ” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
इसके बाद अपना शैक्षणिक वर्ष को चुनें , जिले को चुनें , ब्लॉक , तहसील आदि की जानकारी को भरें। और सर्च के बटन पर क्लिक करें।
बटन पर क्लिक करने के बाद महाराष्ट्र के RTE के तहत रजिस्टर स्कूल की सूची आपके सामने आ जायेगी। इस तरह से आप ऑनलाइन माध्यम से स्कूल और एडमिशन फीस के बारे में चेक कर सकते हैं।

आशा करते हैं की आपको हमारा महाराष्ट्र लॉटरी एडमिशन से संबंधित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर पूछ सकते हैं। हम आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने का भरपूर प्रयास करेंगे। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

यह भी देखेंRam Mandir Aarti Pass Booking: अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग शुरू हुई, ऑनलाइन ऑफलाइन ऐसे करें आवेदन

Ram Mandir Aarti Pass Booking: अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग शुरू हुई, ऑनलाइन ऑफलाइन ऐसे कर सकेंगे बुक

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें