क्रिकेट में “सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी” कौन है? Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi

भारत में क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। जब क्रिकेट की बात आती है तो सामान्यतः पुरुष क्रिकेट की बात की जाती है। पुरुष क्रिकेट में भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम विश्व पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड दर्ज ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

भारत में क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। जब क्रिकेट की बात आती है तो सामान्यतः पुरुष क्रिकेट की बात की जाती है। पुरुष क्रिकेट में भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम विश्व पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड दर्ज है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व क्रिकेट में “सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी” कौन है? (Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi). महिला क्रिकेट और उससे जुड़े रिकार्ड्स की जानकारी आपको इस लेख में दी जा रही है। सम्पूर्ण जानकारी के लिये इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

वर्तमान दौर में महिला क्रिकेट भी पुरुष क्रिकेट से पीछे नहीं है। बात की जाये रिकार्ड की तो इस मामले में भी भारतीय महिलायें पीछे नहीं हैं। महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी एक भारतीय ही है। भारतीय बल्लेबाज मिताली राज (Mithali Raj) के नाम महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। इसके साथ ही एक कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच खेलने, सबसे अधिक जीत दर्ज करने और सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड भी मिताली के नाम दर्ज है।

कौन हैं मिताली राज ? (Mithali Raj Kaun Hai)

Mithali Raj एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे सबसे अधिक समय तक क्रिकेट खेलने वाली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली राज का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। अपने शानदार खेल और क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के लिये उन्हें क्वीन ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है। वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली राज ने भारत के लिये 230 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

क्रिकेट में “सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी” कौन है? Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi
क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी
नाम (Name)मिताली दोराई राज (Mithali Dorai Raj)
उपनामलेडी सचिन,
क्वीन ऑफ क्रिकेट (Queen Of Cricket)
जन्म 3 दिसम्बर 1982 (जोधपुर,राजस्थान)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पेशाभारतीय महिला क्रिकेटर
टीमभारतीय महिला क्रिकेट टीम,
इसके अलावा मिताली घरेलू स्तर पर रेलवे के लिये भी खेलती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यूवन डे इंटरनेशनल में 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ मिल्टन कीन्स में।
टेस्ट में 14 जनवरी 2002 को इंग्लैण्ड के खिलाफ लखनऊ में।
टी 20 में 5 अगस्त 2006 को इंग्लैण्ड के खिलाफ डर्बी में।
जर्सी नम्बर#3
रिकॉर्डसबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी (7805)
सबसे अधिक एक दिवसीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर (230 एक दिवसीय मैच )
सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाली महिला क्रिकेटर
टेस्ट मैचों में दूसरा सबसे बडा व्यक्तिगत स्कोर (214 रन )
सबसे अधिक लम्बा क्रिकेट करियर (22 साल 274 दिन)
संन्यास8 जून 2022

प्रारंभिक जीवन

जोधपुर, राजस्थान में जन्मी मिताली का पूरा नाम मिताली दोराई राज (Mithali Dorai Raj) है। मिताली राज के पिता धीरज राज दोराई भारतीय वायुसेना में अधिकारी थे। उनकी मां लीला राज भी एक सरकारी अधिकारी थीं। मिताली के पिता स्वयं भी एक क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने मिताली को क्रिकेट खेलने के लिये काफी प्रोत्साहित किया और मिताली के क्रिकेट करियर के लिये हर संभव प्रयास किया। मिताली की मां ने बाद में बेटी के करियर पर ध्यान देने के लिये अपनी नौकरी छोड दी। मिताली टीम में एक आलरांउडर की भूमिका निभाती हैं। वे दाहिने हाथ से बल्ले बाजी करती हैं। और दाहिने हाथ की लेग ब्रेक गेंदबाज भी हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी देखें: क्रिकेटर सौरव गांगुली का जीवन परिचय

मिताली राज क्रिकेट करियर (Mithali Raj Cricket Career)

Mithali Raj ने सर्वप्रथम अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू वर्ष 1999 में किया था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना वन डे डेब्यू किया। इस मैच में मिताली ने नाबाद 114 रन बनाये। इस प्रकार मिताली अपने डेब्यू मैच में शतक बनाने वाली पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। टेस्ट की बात करें तो मिताली ने टेस्ट मैचों में अपना डेब्यू साल 2002 में इंग्लैण्ड की टीम के खिलाफ किया। मिताली के नाम टेस्ट मैचों में, एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाडी का रिकार्ड भी दर्ज है। उन्होंने 2002 में इंग्लैण्ड के ही खिलाफ महिला टेस्ट क्रिकेट की सबसे बडी पारी खेली और 214 रन बनाये।

उनके इस रिकार्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। टी 20 की बात करें तो मिताली ने टी 20 में अपना पदार्पण 2006 में इंग्लैण्ड के खिलाफ खेलते हुये किया। मिताली एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में 2000 या इससे अधिक रन बनाये हैं। मिताली ने भारत की ओर से 12 टेस्ट, 230 वन डे और 89 टी 20 मैच खेले हैं। 8 जून 2022 को मिताली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया और क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

सबसे अधिक अर्ध शतक बनाने वाली महिला खिलाड़ी

Mithali Raj के नाम एक दिवसीय मैचों में सबसे अधिक अर्ध शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। मिताली ने 230 वन डे मैचों में 71 बार 50 या इससे अधिक रन बनाये हैं। इसके साथ ही सबसे अधिक नाइंटीज 90 का रिकार्ड भी मिताली के नाम दर्ज है। वे पहली और एक मात्र महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने लगातार 7 बार 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाया है। मिताली राज किसी भी टीम के लिये लगातार सबसे अधिक वन डे मैच खेलने वाली महिला खिलाडी हैं। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये लगातार 109 वन डे मैच खेले हैं।

सबसे अधिक समय तक क्रिकेट खेलने वाली महिला खिलाड़ी- मिताली राज

महिला क्रिकेट की दुनिया में सबसे अधिक लम्बे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का रिकॉर्ड भी मिताली राज के नाम ही है। मिताली राज लगभग 23 वर्षों तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही हैं। इन 23 वर्षों में मिताली ने कई सारे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स बनाये हैं। अपने इतने लम्बे क्रिकेट करियर के कारण मिताली भारतीय महिला क्रिकेट का पर्याय बन गयी हैं।

मिताली राज तथ्य – Mithali Raj Key Points

  • मिताली राज का पूरा नाम मिताली दोराई राज है।
  • राज के नाम महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला का रिकॉर्ड दर्ज है. मिताली राज एक दिवसीय क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • राज के नाम वन डे क्रिकेट में 7805 रन दर्ज हैं। जो कि विश्व में सबसे अधिक है।
  • मिताली अपने डेब्यू मैच में शतक बनाने वाली पहली और एकमात्र क्रिकेटर हैं।
  • राज दोहरा शतक जडने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर हैं। उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 214 रन हैं जो उनके क्रम में सर्वाधिक है।
  • मिताली का करियर 22 साल 274 दिन का रहा है। जो कि महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा करियर है।
  • मिताली राज ने बेहद कम उम्र में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ अपना डेब्यू कर लिया था। उन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच 16 वर्ष की उम्र में खेला।
  • उनकी प्रतिभा और क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुये वर्ष 2003 में मिताली को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2015 में मिताली राज को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • मिताली भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाडी हैं। उन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की।
  • वे दो विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
  • बतौर महिला क्रिकेटर मिताली ने सबसे अधिक विश्व कप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।

मिताली राज अवार्ड्स

  • वर्ष 2003 में मिताली राज को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2015 में मिताली को भारत सरकार के द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया।
  • वर्ष 2015 में ही मिताली राज को विजडन इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। वे यह पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला क्रिकेटर हैं।
  • 2017 में जानी मानी खेल पत्रिका वोग की 10 वीं वर्षगांठ पर मिताली को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर सम्मान दिया गया।
  • वर्ष 2017 में बीबीसी के द्वारा 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में मिताली राज का नाम शामिल किया गया।
  • वर्ष 2021 में मिताली राज को भारत सरकार के द्वारा क्रिकेट में उनके योगदान और शानदार रिकॉर्ड को देखते हुये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में भारत सरकार के द्वारा दिया जाने वाला यह सबसे बडा पुरस्कार है।
  • मिताली राज सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद खेल रत्न पाने वाली मात्र पांचवीं क्रिकेटर हैं।
  • मिताली राज खेल रत्न पाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।

Mithali Raj से सम्बन्धित प्रश्न-FAQ

विश्व महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

मिताली राज एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी है।

मिताली राज क्यों प्रसिद्व हैं?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Mitali Raj पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भूतपूर्व कप्तान हैं। उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में कई सारे विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। वे सबसे अधिक एक दिवसीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर हैं। साथ ही उनके नाम सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

क्या मिताली राज शादीशुदा है?

नहीं, मिताली राज अविवाहित हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास कब लिया?

8 जून 2022 को मिताली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया।

महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकार्ड किसके नाम दर्ज है?

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाडी मेग लैनिंग के नाम सबसे अधिक शतक है।

Photo of author

Leave a Comment