SAMBHAVAM 2022-23:- देश में आए कोरोना काल के दौरान सोनू सूद हर उस आदमी के लिए मसीहा बन के सामने आया था जिसे भी उस मुश्किल घड़ी में किसी मेडिकल इमरजेंसी की मदद की ज़रूरत पड़ी या जिसे अपने घर जाना था। इस महान बॉलीवुड अभिनेता में लाखों लोगो की मदद की थी और आज भी हर दिन उनके घर की बाहर लोगों की लंबी कतार लगी रहती है। लोग अलग-अलग समस्या लेकर उनके पास आते हैं और मदद की गुहार लगाते हैं। सोनू सूद स्वयं उनके पास जाकर व्यक्तिगत रूप में मिलकर उनकी समस्या को सुनते हैं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा देते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने छात्रों के लिए एक शानदार पहल शुरू की है।
IAS Kaise Bane – आईएएस योग्यता, सिलेबस, सैलरी
जिसमें UPSC Civil Services (यूपीएससी सिविल सेवा) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फ्री कोचिंग सुविधा शुरू की है। जो भी योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की तैयारी करने के लिए महंगी कोचिंग नहीं ले सकते हैं वे सभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी अभिनेता सोनू सूद ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकॉउंट के ज़रिये दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘चलो मिलकर नया भारत बनाते हैं’, संभवम 22-23 का शुभारम्भ। फ्री ऑनलाइन कोचिंग फॉर आईएएस। उन्होंने इस बारे में एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा ‘आईएएस की तैयारी हम लेंगे आपकी ज़िम्मेदारी’।
SAMBHAVAM 2022-23 फ्री ऑनलाइन आईएएस कोचिंग
लास्ट ईयर IAS Scholarship Scheme की अपार सफलता के बाद। अभिनेता सोनू सूद के सूद चैरिटी फाउंडेशन ने DIYA (डिवाइड इंडिया यूथ एसोसिएशन) की मदद से वर्ष 2022-23 के लिए छात्रों के हित में ‘संभावम‘ नए सत्र के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। संभवम के ज़रिए चयनित छात्रों को मेंटरशिप सपोर्ट और पूर्ण व्यक्तित्व विकास के साथ भारत के उच्च सिविल सेवा संस्थानों में मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग करने का अवसर मिलता है। जहाँ पर युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की संभावनाओं में वृद्धि होगी। SAMBHAVAM का मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्राप्त करने में मदद करना और इन योग्य उम्मीदवारों को आईएएस प्रवेश परीक्षा में प्रतिस्पर्धा करने का समान अवसर देना है।
चलो मिलकर एक नया भारत बनाते हैं l
— sonu sood (@SonuSood) September 11, 2022
Launching ‘Sambhavam 2022-23’. FREE online coaching for IAS exams.
Details on https://t.co/juJL7Wk4oo@diyanewdelhi@soodfoundation🇮🇳 pic.twitter.com/3srQPiYB7i
Sonu Sood Scholarship Scheme 2022
स्कालरशिप आर्गेनाइजेशन | सूद चैरिटी फाउंडेशन और दीया (डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन) |
लांच किया गया है | बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद |
लांच करने की तिथि | 11 जून 2021 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 25 सितम्बर 2022 |
रजिस्ट्रेशन फीस | 50 रूपये |
श्रेणी | यूपीएससी आईएएस कोचिंग स्कॉलरशिप |
लाभार्थी | गरीब मेधावी यूपीएससी उम्मीदवार |
लाभ | फ्री यूपीएससी कोचिंग |
ऑफिसियल वेबसाइट | soodcharityfoundation.org |
Free Online UPSC IAS Coaching Scholarship 2022-23
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा 11 जून 2021 को इस अभियान SAMBHAVAM शुरू किया गया। जिसके अंतर्गत सिविल सेवा में सफल होने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग सेवा दी जाएगी। जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर बना सके और राष्ट्र के विकास में शामिल होकर अपनी प्रतिभाओं का योगदान दे।
Karni hai IAS ki tayyari ✍️
— sonu sood (@SonuSood) June 11, 2021
Hum lenge aapki zimmedari 🙏🏻
Thrilled to announce the launch of ‘SAMBHAVAM’.
A @SoodFoundation & @diyanewdelhi initiative.
Details on https://t.co/YO6UJqRIR5 pic.twitter.com/NvFgpL1Llj
फ्री ऑनलाइन IAS Coaching अप्लाई प्रोसेस
जो भी उम्मीदवार इस छात्रवृति का लाभ लेना चाहते हैं और इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली फ्री ऑनलाइन आईएएस कोचिंग की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे कुछ स्टेप्स बताए हैं उन्हें फॉलो करके आप अप्लाई कर सकते हैं-
- सबसे पहले आपको सूद चैरिटी फाउंडेशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। अब आपके सामने यहाँ पर होमपेज खुलेगा।
- यहाँ पर आपको सम्भवम के बारे में कुछ जानकारी देखने को मिलेगी और सबसे नीचे apply now को ऑप्शन दिखेगा। आपको इसपर क्लिक करने है। ध्यान रहे यहाँ पर दी गई terms & conditions को भी पद लें।
- apply now पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ पर इस स्कॉलर्शिप के बारे में कुछ डिटेल्स दी गई हैं उन्हें ध्यान से पढ़ लें।
- सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान से पढ़ने के बाद आपको इस फॉर्म को बिना किसी गलती के फइलल करके सबमिट करना है।
- सबमिट होने के बाद आल इंडिया लेवल पर एक प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी जिसमें क्वालीफाई करने वाले छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
- वेरीफाई होने के बाद सम्भवम टीम अपना निर्णय लेगी और चयनित छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस फॉर्म को हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में भरा जा सकता है।
- यह फॉर्म दो चरणों में भरा जाएगा, प्रथम चरण में आपके आपकी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी मांगी जाएगी और दूसरे चरण में नामांकन पंजीकरण और रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी।
SAMBHAVAM 2022-23 FAQ’s
SAMBHAVAM 2022-23 अभिनेता सोनू सूद द्वारा चलाया गया फ्री आईएएस ऑनलाइन कोचिंग देने का अभियान है। जिसके ज़रिये वे योग्य उम्मीदवार जो अपनी आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण महंगी कोचिंग लेने से वंचित रह जाते हैं और उनका आईएएस बनने का सपना पूरा नहीं हो पाता है। वे अब संभवम की मदद से अपने सपने को पूरा कर सकेंगे।
अगर आप सोनू सूद द्वारा चलाये है इस अभियान का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सूद चैरिटी फाउंडेशन की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन फॉर्म फिल करके सबमिट करना है। उसके बाद आल इंडिया लेवल पर एक एग्जाम आयोजित कराया जाएगा। उसमें चयनित छात्रों को इस छात्रवृति का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Sonu Sood द्वारा चलाये जा रहे सम्भवम में पंजीकरण करने के लिए मात्र 50 रूपये का शुल्क लिया जाएगा। जो कि रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी DIYA द्वारा लिया जा रहा है। पर जो कोचिंग की फीस होगी वो बिलकुल फ्री होगी। उसमें चयनित अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
SAMBHAVAM 2022-23 में आवेदन करने के लिए आपको soodcharityfoundation.org पर पंजीकरण करना होगा, उसके बाद आपका टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें चयनित होने पर ही आपको यह लाभ दिया जाएगा।
ऐसे ही अन्य लेखों को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।