सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा एवं भेद – Sarvanamik Visheshan

आपने हिंदी व्याकरण में कई बार विशेषण के बारे में पढ़ा होगा, पर क्या आप जानते हो सार्वनामिक विशेषण किसे कहते है। यदि नहीं जानते है, तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल की सहायता में सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा एवं उसके भेद की जानकारी देने वाले है, आर्टिकल से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़े।

Sarvanamik Visheshan | सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा एवं भेद
Sarvanamik Visheshan

सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा

ऐसे सर्वनाम शब्द को संज्ञा से पहले प्रयुक्त होकर उस संज्ञा की विशेषता बताते है, उन शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते है।

उदाहरण के लिए :-

  • मेरी पुस्तक
  • मेरा कॉलेज
  • यह जानवर
  • मेरी घर
  • वह लड़की
  • वह लड़का
  • मेरा मोबाइल
  • किसी का घर
  • वे कुत्ते
  • वह मजदुर

उपयुक्त उदाहरण में मेरी, मेरा, यह, वह, किसी, वे आदि सभी शब्द सार्वनामिक विशेषण है, जो संज्ञा से पहले लगकर उस संज्ञा की विशेषता व्यक्त करते हैं। अर्थात जो संज्ञा से पहले प्रयुक्त होते है, उन्हें सर्वनाम कहते है, पर क्या आप जानते हो सर्वनाम किसे कहते है ?

सार्वनामिक विशेषण के भेद

सार्वनामिक विशेषण के 6 भेद होते हैं –

  • संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • सम्बन्धवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • मौलिक सार्वनामिक विशेषण
  • यौगिक सार्वनामिक विशेषण

1) संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण

वह शब्द जो संज्ञा से पहले आकर विशेषता का बोध करवाता है, उसे संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है। जैसे – यह, वह, उस, इस आदि।

उदाहरण :-

  • यह मेरा मोबाइल है।
  • इस पुस्तक को हाथ मत लगाओ।
  • वह कुत्ता मेरा है।
  • इस गाड़ी को मत देखों।

उपयुक्त उदाहरण में यह, वह, इस, आदि शब्द किसी खास चीज़ की ओर संकेत दे रही है।

2) अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण

जिस वाक्य में ‘कोई‘ और ‘कुछ’ शब्द लगकर किसी अनजान वस्तु की तरह संकेत किया जाता है, तो उसे अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है। कोई, कुछ शब्द का प्रयोग सर्वनाम संज्ञा के पहले होता है।

उदाहरण :-

  • मुझे कुछ किसानो की आवश्यकता है।
  • हॉस्पिटल में कोई आदमी रो रहा है।
  • मुझे बाजार से कुछ सामान लाना है।
  • कल कुछ काम नहीं है मेरा।

उपयुक्त उदाहरण में कोई, कुछ शब्द संज्ञा में पहले प्रयुक्त होकर संज्ञा की ओर संकेत कर रहे है।

3) प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण

जिन वाक्यों में संज्ञा से पहले क्या, कौन आदि शब्दों का बोध होता है, इसे प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है।

उदाहरण –

  • क्या आप ठीक हो ?
  • क्या आप इस पुस्तक के बारे में जानते है।
  • कौन आया है, घर पर।

उपयुक्त उदाहरण में क्या, कौन सवर्नाम से संबंधित प्रश्नों का बोध कर रह है।

4) सम्बन्धवाचक सार्वनामिक विशेषण

जिन वाक्यों में संज्ञा से पहले हमारा, तुम्हारा, मेरा, तेरा, उसका, इसका, जिसका आदि शब्दों का बोध होता है, उसे सम्बन्धवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है।

उदाहरण –

  • तुम्हारा लैपटॉप मेरे पास है।
  • तेरा नाम क्या है।
  • मेरा घर दिल्ली में है।
  • इसका काम मुझे अच्छा लगता है।
  • जिसका जैसे मन करे वो वैसे काम करें।

5) मौलिक सार्वनामिक विशेषण

ऐसे शब्द जो विशेष रूप से संज्ञा के आगे लगकर संज्ञा की विशेषता बताते है, उसे मौलिक सार्वनामिक विशेषण कहते है।

उदाहरण –

  • वह लड़की बहुत सूंदर है।
  • रोहन का घर बहुत बड़ा है।
  • मेरा भाई बहुत परेशान है।
  • वह लड़की बहुत चतुर है।

6) यौगिक सार्वनामिक विशेषण

ऐसे वाक्य जिनमे संज्ञा से पहले ऐसा, कैसा, कितने, उतना और इतना आदि शब्दों का बोध होता है, उसे यौगिक सार्वनामिक विशेषण कहते है।

उदाहरण –

  • ऐसा कौन -सा कार्य है, जो हम नहीं कर सकते है।
  • जितनी अधिक सैलरी उतना अधिक कार्य।
  • ऐसा बंगला मुझे भी चाहिए।
  • कितने मजदुर आने वाले है।

सार्वनामिक विशेषण से संबंधित प्रश्नोत्तर –

सार्वनामिक विशेषण किसे कहते है ?

ऐसे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले लगकर उस संज्ञा की विशेषता का बोध करवाते है, उसे सार्वनामिक विशेषण कहते है।

सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण बताइए ?

सार्वनामिक विशेषण के कुछ उदाहरण – मेरा घर, मेरी पुस्तक, किसी का पेन, वह आदमी, वह लड़की, वह लड़का, वे बालक आदि।

संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण किसे कहते है ?

ऐसे वाक्य को संज्ञा के पहले प्रयुक्त होकर किसी वस्तु की ओर संकेत करते है, जैसे – वह लड़का बहुत ताकतवर है, उस पेन को लाकर यहाँ रख दो इत्यादि।

यह भी देखें
संधि की परिभाषा और भेद
विशेषण किसे कहते हैं
सर्वनाम किसे कहते हैं 
विराम चिन्ह : भेद (12), प्रयोग और नियम
व्यक्ति वाचक संज्ञा
तत्पुरुष समास: परिभाषा, भेद और उदाहरण
संज्ञा (Sangya) – परिभाषा, भेद और उदाहरण
जातिवाचक संज्ञा: परिभाषा और उदाहरण

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा और भेद
प्रत्यय – परिभाषा, भेद और उदाहरण
लिंग की परिभाषा: भेद, उदाहरण और नियम
वचन की परिभाषा, भेद और प्रयोग के नियम
विशेषण – परिभाषा, भेद और उदाहरण
सर्वनाम – सर्वनाम के भेद, परिभाषा, उदाहरण
भाववाचक संज्ञा: परिभाषा और उदाहरण
वाक्य की परिभाषा, भेद और उदाहरण : हिन्दी व्याकरण

संयुक्त वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण
अव्ययीभाव समास: परिभाषा, भेद और उदाहरण
द्वन्द्व समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
बहुव्रीहि समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा एवं भेद

Photo of author

Leave a Comment