Self Confidence kaise badhaye in hindi | आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये ? आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके और टिप्स जानें

जीवन में यदि आप कोई भी फैसला या निर्णय लेते हो तो उसमे आपके आत्मविश्वाश की जरुरत पड़ती क्योंकि आत्मविश्वास का हमारे जीवन में होना बहुत महत्वपूर्ण है। कई बार हमारे मन में सवाल आता है की हम अपने आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाये? जिसके जरिये हम अपने काम स्वयं बिना किसी के सहायता से कर ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

जीवन में यदि आप कोई भी फैसला या निर्णय लेते हो तो उसमे आपके आत्मविश्वाश की जरुरत पड़ती क्योंकि आत्मविश्वास का हमारे जीवन में होना बहुत महत्वपूर्ण है।

कई बार हमारे मन में सवाल आता है की हम अपने आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाये? जिसके जरिये हम अपने काम स्वयं बिना किसी के सहायता से कर सके और अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सके।

Self Confidence kaise badhaye in hindi | आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये ? आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके और टिप्स जानें

यदि हमारा आत्मविश्वास कमजोर होगा तो हम कभी भी अपनी जिंदगी में कामयाबी हासिल नहीं कर पाते और हार कर थक जाते है। इसलिए जीवन में Confidence का होना अतिआवश्यक है।

हम किसी भी काम को बिना आत्मविश्वास के कभी नहीं कर सकते चाहे वह कितना भी बड़ा काम हो या चाहे कितना छोटा काम हो हर जगह Confidence की जरूरत पड़ती है यदि हम किसी से बात भी करते है तो उसमे भी हमे आत्मविश्वास की जरुरत पड़ती है यदि आत्मविश्वास कमजोर होगा तो हम उस व्यक्ति से बात नहीं कर पाते।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आज हम आपको इस लेख में Self Confidence Kaise badhaye in Hindi | आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये ? आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके और टिप्स जानें के विषय में आपके साथ पूरी जानकारी साझा करेंगे।

Self Confidence क्या है?

Self Confidence को हम हिंदी में आत्मविश्वास बोलते है आत्मविश्वास का मतलब होता है खुद पर भरोसा करना। एक तो होता है की हम किसी और पर भरोसा करते है और एक भरोसा हमारा खुद अपने आप पर होता है की हम स्वयं पर कितना भरोसा करते है इसे ही हम आत्मविश्वास कहते है।

Confidence शब्द लैटिन भाषा के fidere शब्द से बना हुआ है जिसका मतलब विश्वास करना होता है।

हमारा खुद पर आत्मविश्वास होना बहुत जरुरी है आत्मविश्वास के जरिये ही हम किसी भी काम को पूरा कर सकते है तथा सफलता हासिल कर सकता है।

यदि हमारा अपने आप पर full कॉन्फिडेंस है तो हम किसी भी अन्य व्यक्ति को खुद से कम नहीं समझते है हम किसी भी क्षेत्र में कोई भी काम करने से डरते नहीं है और उस काम को पूरा करने का प्रयास करते है। आत्मविश्वास हमारे अंदर एक आंतरिक प्रेणना की तरह काम करता है।

जब हमारे अंदर आत्मविश्वास होता है और हम किसी कार्य को करने में असफल हो जाते है तो हम हार कर चुप है बैठ जाते बल्कि उस कार्य को करने की पूरी कोशिश करते है की यह कार्य कभी-न-कभी तो पूरा ही होगा Self Confidence का फायदा ही यही होता है।

Self Confidence kaise badhaye?

आत्मविश्वास हर व्यक्ति के पास जरूर होना चाहिए तभी वह अपने जीवन में सफल हो सकता है। यदि आम्तविश्वास बहुत कम है और आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते है तो हमने नीचे आत्मविश्वास बढ़ाने के निम्नलिखित तरीके बताये हुए है आप देख सकते है-

1. कभी भी आप दूसरो से अपनी तुलना न करें-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हां, कभी भी आप दूसरो से अपनी तुलना न करें यही सबसे बड़ा कारण होता है जिसके कारण हम अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को कभी नहीं बढ़ा पाते।

दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसमे बुराई तो है परन्तु उसमे कोई ना कोई खूबी तो जरूर होती है जो सबके पास अलग-अलग होती है। कभी हम किसी व्यक्ति की खूबी को पसंद करते है और खुद से उस व्यक्ति की खूबी को compare करने लगते है जिसके कारण हमारा Self Confidence घट या गिर जाता है जिसके कारण हम उदास हो जाते है।

हमे अपनी कमियों को सुधारना चाहिए तथा अपनी काबिलियत की तुलना दूसरे व्यक्तियों से नहीं करनी चाहिए। तभी जाकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा और हम कोई भी कार्य आसानी से कर लेंगे।

2. सकारात्मक सोच वाले लोगो के साथ रहे-

हमें कभी भी नकारात्मक भावना वाले लोगो के साथ नहीं रहना चाहिए क्योंकि उनके साथ रह की हमारी सोच भी नकारात्मक हो जाती है जिसकी वजह से हमारा सेल्फ कॉन्फिडेंस भी घट जाता है और हम अपने आप पर विश्वास नहीं करते।

हमें हमेशा सकारात्मक सोच वाले लोगो के साथ समय बिताना चाहिए जब हम उनके साथ होते है तो हमे अच्छी बात सुनने को मिलती है जिससे हमारे अंदर सकारात्मक विचार आते है। जिससे हमारा Self Confidence भी बढ़ता है।

3. अपने आप पर भरोसा करें-

किसी पर भरोसा करने से पहले हमें खुद पर भरोसा करना चाहिए यदि हम खुद पर ही भरोसा नहीं करते तो हम किसी भी काम को स्वयं खुद नहीं कर सकते और दूसरे पर निर्भर हो जाते है।

जब तक हम अपने आप पर भरोसा नहीं करेंगे तब तक हम किसी काम को पूरा नहीं कर पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खुद पर पूरा भरोसा होना चाहिए।

4. अपनी कमियों को सुधारें-

हम अपना कॉन्फिडेंस इसलिए खो देते है क्योंकि हम आधी जिंदगी अपनी कमियों को छुपाते और उसी पर ध्यान देते रहते है जिससे हमारा कॉन्फिडेंस लेवल डाउन हो जाता है।

हमे अपनी कमियों को छुपाने के बजाय उन कमियों को सुधारना चाहिए और किसी भी मुसीबत समस्या से भागना नहीं चाहिए बल्कि उस समस्या का डट कर सामना करना चाहिए।

5. अन्य लोगो की मदद करें-

हमें अपने जीवन में अन्य दूसरे लोगो की भी मदद करनी चाहिए जब हम किसी भी व्यक्ति की मदद करते है तो हमारा खुद के ऊपर विश्वास बढ़ता है और हमारे अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है।

6. निरंतर अपना काम करें-

हम कई बार ऐसा काम करते है जिसे हम नहीं कर पाते और हार मानकर उस काम को छोड़ देते है जिससे हम अपने आप से भरोसा करना छोड़ देते है और अपना आत्मविश्वास खो देते है।

हम जब भी कोई काम करना शुरू करते है और यदि वह काम हमसे नहीं होता तो हमे उस काम को छोड़ने के बजाय उस काम को करने का प्रयास निरंतर करना चाहिए बल्कि उसे छोड़ना नहीं चाहिए अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए की हम इस काम को पूरा कर लेंगे।

हमे अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए और निरंतर अपने काम का प्रयास करना चाहिए इससे हमारा Self Confidence भी बढ़ेगा।

7. शारीरिक व मानसिक कमी को दूर करें-

Self Confidence का घटने का कारण हमारी शारीरिक व मानसिक कमी का होना। हर किसी व्यक्ति में ये कमियां अलग-अलग प्रकार की होती है कई लोग अपनी बीमारी को लेकर ही चिंतित रहते है जैसे- मानसिक कमी जैसे- हमारी भूलने की आदत का होना, यादाश कमजोर आदि और शारीरिक जैसे- गंजापन, दुबला, मोटापा तथा पतला आदि ये कमियाँ है।

आपको अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करना है और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

8. रूचिबद्ध काम करना-

हर किसी व्यक्ति के पास अपनी कोई स्किल होती है और उस स्किल काम को करने में वह बहुत आत्मविश्वास का अनुभव करता है।

जो काम हमें सबसे अधिक रूचिबद्ध लगता है हमें उस काम को करना चाहिए क्योंकि रूचिबद्ध काम करने से हमारा Self Confidence अधिक बढ़ जाता है।

9. समय से सोने का प्रयास करें-

समय पर ना सोना भी आत्मविश्वास कम होने का कारण भी हो सकता है क्योंकि अगर हम समय पर नहीं सोते है तो हमारी नींद पूरी नहीं होती है और हम सुबह अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाते जिससे हमारा आत्मविश्वास घट जाता है। हमें अपनी लाइफ में समय का महत्व पता होना चाहिए तथा समय के साथ चलना चाहिए।

हमें रात को टाइम से सोना चाहिए तथा सुबह भी टाइम से ही उठना चाहिए जिससे हमारी नींद पूरी होगी और हमारा माइंड फ्रेस होगा जिससे हम कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे।

10. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें-

सबसे पहले आपको और कुछ काम बाद में देखना और पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है आपको स्वस्थ आहार लेना है साथ ही अपने शरीर की पोषण अव्यश्कताओं को पूरा करना है। जब तक आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तब तक आपका आत्मविश्वास भी नहीं बढ़ेगा।

11. ऑय कॉन्टेक्ट करें-

जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करते है तो आपको बिना डरे बिना झिझके उस व्यक्ति की नजरों से आँखे मिलाकर बात करें इससे आपका Self Confidence भी बढ़ेगा।

12. परिवार और दोस्तों के साथ बात करें-

यदि आपके पास आत्मविश्वास की कमी है और आप बाहर किसी भी व्यक्ति से बात नहीं कर सकते और आपको उनसे कुछ भी कहने में दर लगता है तो आप बातचीत की शुरुवात अपने परिवार वालों या दोस्तों से करें आपको धीरे-धीरे आदत हो जाएगी।

यदि आपके दोस्त आपसे मजाक करते है तो आप उनसे गुस्सा या डरे ना बल्कि हसीं के साथ उनके साथ भी मजाक करें।

13. अपनी जिम्मेदारी ले-

आपको अपने परिवार में थोड़ी जिम्मेदारी खुद भी लेनी चाहिए चाहे आप छोटे क्यों ना हो जब आप किसी काम को करने की स्वयं जिम्मेदारी लेंगे इससे आपका खुद पर भरोसा बढ़ेगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

14. आँख खोल कर सपने देखें-

आपको हमेशा आँख खोल कर सपना देखना चाहिए आपको सोचना चाहिए की मैं यह काम कर सकता हूँ और आपके इस काम से सब लोग खुश भी है आपका जोश बढ़ेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

15. गलती करने से बिल्कुल ना डरे-

जब आप कोई अच्छा काम करते है और आपको लगता है आपका यह काम सफल जरूर होगा परन्तु आप इस काम को शुरू करने से पहले ये सोचते है की अगर कोई गलती हो जाएगी और हमको डांट पड़ेगी तो आपका आत्मविश्वास घट जाता है।

आपको उस काम को शुरू कर लेना चाहिए और गलती का डर नहीं होना चाहिए यदि गलती हो भी जाती है तो उस गलती को सुधारा भी जा सकता है।

16. नकारात्मक विचार ना सोचे-

कई बार हम अपने जीवन में सफल नहीं हो पाते चाहे हम पढ़ाई में ही काम रह गए या हमें अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो हम दिमाग में नकारात्मक विचारों को लाने लगते है। जिससे हमारा आत्मविश्वास कम हो जाता है इसलिए नकारात्मक सोच के बजाय सकारात्मक विचार सोचे।

Self Confidence Kaise badhaye से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

Self Confidence क्या है?

Self Confidence को हम हिंदी में आत्मविश्वास बोलते है Self Confidence का मतलब होता है खुद पर भरोसा करना। एक तो होता है की हम किसी और पर भरोसा करते है और एक भरोसा हमारा खुद अपने आप पर होता है की हम स्वयं पर कितना भरोसा करते है इसे ही हम Self Confidence या आत्मविश्वास कहते है।

क्या आत्मविश्वास को ज्योतिष उपाय से भी बढ़ा सकते है?

जी नहीं, आत्मविश्वास को ज्योतिष उपाय से नहीं बढ़ा सकते है। जब तक आप अपने आप पर भरोसा नहीं करेंगे तब तक आप अपना आत्मविश्वास नहीं बढ़ा सकते है इसके लिए आपको खुद पर पूरा यकींन भरोसा करना होगा तभी जाके आपका Self Confidence बढ़ेगा।

Confidence शब्द किस भाषा के शब्द से बना है?

Confidence शब्द लैटिन भाषा के fidere शब्द से बना हुआ है जिसका मतलब विश्वास करना होता है।

Self Confidence कैसे बढ़ाएं पांच तरीके बताईये?

1. कभी भी आप दूसरो से अपनी तुलना न करें।
2. सकारात्मक सोच वाले लोगो के साथ रहे।
3. अपने आप पर भरोसा करें।
4. शारीरिक व मानसिक कमी को दूर करें।
5. निरंतर अपना काम करें।

Photo of author

Leave a Comment