SGPA क्या है और इसे कैसे कैलकुलेट करें – SGPA To Percentage Conversion Calculator

यदि आप एक student हैं तो आपने जरूर SGPA या CGPA के बारे में जरूर सुना होगा। देश में होने वाली दसवीं एवं बारहवीं /कॉलेज एवं university से संबंधित परीक्षाओं के परिणाम में छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार दिए जाने अंकों के आधार पर SGPA निकाली जाती है। अंकों के अनुसार कैलकुलेट की जाने वाली ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

यदि आप एक student हैं तो आपने जरूर SGPA या CGPA के बारे में जरूर सुना होगा। देश में होने वाली दसवीं एवं बारहवीं /कॉलेज एवं university से संबंधित परीक्षाओं के परिणाम में छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार दिए जाने अंकों के आधार पर SGPA निकाली जाती है। अंकों के अनुसार कैलकुलेट की जाने वाली SGPA प्रतिशत सेमेस्टर परीक्षा के परिणामों पर निर्धारित होती है।

SGPA क्या है और इसे कैसे कैलकुलेट करें
SGPA क्या है और इसे कैसे कैलकुलेट करें

कॉलेज के रिजल्ट हेतु छात्रों के अंकों का मूल्यांकन करने के बाद प्रदान की जाने SGPA ग्रेड स्टूडेंट के अच्छे करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब किसी छात्र की सेमेस्टर परीक्षा के आधार पर SGPA प्रतिशत अच्छी बनती है तो उसके अनुसार छात्र का ग्रेड भी अच्छे बनते हैं। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपको SGPA ग्रेडिंग प्रतिशत सिस्टम के बारे में सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आप SGPA ग्रेड सिस्टम के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़े :- CGPA और GPA क्या है? CGPA को Percentage में कैसे Convert करें?

SGPA क्या है ?

SGPA एक सेमेस्टर परीक्षा आधारित अंक ग्रेड सिस्टम है। SGPA का पूरा नाम (semester grade point average) है। देश और दुनियाभर के बहुत से शिक्षण प्रणाली और शिक्षण संस्थानों में परीक्षा परिणामों के तहत SGPA का उपयोग किया जाता है। कॉलेज में होने वाली 6-6 महीने की सेमेस्टर परीक्षा के परिणामों के औसत अंकों का आधार बनाकर छात्र को SGPA ग्रेड प्रदान किये जाते हैं। आगे आर्टिकल में हमने आपको SGPA प्रतिशत को कैसे कैलकुलेट किया जाता है उसके बारे में बताया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

SGPA की गणना हेतु formula (सूत्र):

दोस्तों SGPA को कैलकुलेट करने से पहले आप यह समझ लें की SGPA ग्रेडिंग सिस्टम में छात्रों को विषय के ग्रेड पॉइंट के अनुसार अच्छी प्रतिशत लानी होती है। SGPA में दो तरह के ग्रेड पॉइंट होते हैं कोर्स के पाठ्यक्रम (Syllabus) के अनुसार एक विषय ग्रेड पॉइंट और दूसरा विषय के Credit पॉइंट। इन दोनों ही पॉइंट्स को आधार बनाकर SGPA को कैलकुलेट किया जाता है। SGPA को calculate करने के लिए आपको निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करना होता है। यह सूत्र इस प्रकार से है –

SGPA = सेमेस्टर परीक्षा के अनुरूप सिलेबस के ग्रेड पॉइंट / सेमेस्टर परीक्षा के अनुरूप विषय के क्रेडिट पॉइंट

SGPA कैसे Calculate किया जाता है ?

SGPA को कैलकुलेट करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप सेमेस्टर परीक्षा में पूछे जा रहे सभी विषयों के क्रेडिट पॉइंट को लिख लें।
  • अब सेमेस्टर के सिलेबस के अनुसार निर्धारित ग्रेड पॉइंटस को लिख लें।
  • अब आपको इसके बाद सेमेस्टर के प्रत्येक विषय के क्रेडिट अंक से सिलेबस के ग्रेड पॉइंट से गुणा (Multiplication) करना होगा।
  • प्राप्त सभी अंकों को जोड़ लें। इसके बाद आपको प्राप्त अंकों को कुल क्रेडिट्स पॉइंट्स से भाग (Divide) करना होगा।
  • भाग करने के बाद आपको जो भी अंक प्राप्त होगा वह सेमेस्टर परीक्षा परिणाम का SGPA कहलायेगा। और यदि आप SGPA अंक को प्रतिशत में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको SGPA को 10 से गुणा करना होगा।

आप यहां दिए गए SGPA कैलकुलेटर से भी एसजीपीए को प्रतिशत में कन्वर्ट कर सकते हैं।

SGPA से प्रतिशत कैलकुलेट करें

अब आप यहां पर दिए जा रहे उदाहरण से समझ सकते हैं की SGPA की गणना कैसे की जाती है -

उदाहरण: नीचे दिए गए उदाहरण में हमने एक छात्र के दो सेमेस्टर परीक्षा परिणामों को प्रदर्शित किया है जिसमें छात्र को पहले सेमेस्टर में 179 अंक प्राप्त हुए तथा दूसरे सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में 143 अंक प्राप्त हुए। हमने दोनों सेमेस्टर का SGPA अलग-अलग निकालकर आपको बताया है। इसी के साथ आप उदाहरण में दोनों सेमेस्टर के SGPA प्रतिशत की तुलना भी कर सकते हैं।

  • पहले सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम:
सेमेस्टर विषय कोड (Subject Code)कुल क्रेडिट पॉइंट प्राप्त क्रेडिट पॉइंटग्रेडग्रेड पॉइंट्सअंक = प्राप्त क्रेडिट अंक X ग्रेड पॉइंट्स
TWU COM44B+832
TWU LIB44C+624
TWU ECO54A+1040
TWU HIS54A-936
TWU PAI33C-515
TWU SCI22B-714
TWU GTR22A-918
Total25 23179

SGPA = प्राप्त कुल अंक / प्राप्त कुल क्रेडिट अंक

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उपरोक्त सारणी के अनुसार SGPA = 179 / 23 के तहत उत्तर प्राप्त हुआ 7.78 यदि हम प्रतिशत निकालें तो यह होगा 7.78 X 10 = 77.8 %

  • दूसरे सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम:
सेमेस्टर विषय कोड (Subject Code)कुल क्रेडिट पॉइंट प्राप्त क्रेडिट पॉइंटग्रेडग्रेड पॉइंट्सअंक = प्राप्त क्रेडिट अंक X ग्रेड पॉइंट्स
TWU COM44B+832
TWU ENG44C+624
TWU ECO54A+1040
TWU MTH50F00
TWU PAI33C-515
TWU SCI22B-714
TWU GTR22A-918
Total2519143

उपरोक्त सारणी के अनुसार SGPA = 143 / 19 के तहत उत्तर प्राप्त हुआ 7.52 इसी प्रकार छात्र के दूसरे सेमेस्टर परीक्षा परिणाम का प्रतिशत निकालें तो यह होगा 7.52 X 10 = 75.2 %

दोस्तों यदि हम उपरोक्त परीक्षा परिणाम के CGPA प्रतिशत की बात करें तो यहाँ हमें दोनों सेमेस्टर परीक्षा प्रतिशत अंकों को जोड़कर कुल सेमेस्टर की संख्या से विभाजित करना होगा।

CGPA = कुल SGPA अंकों का योग / कुल सेमेस्टर की संख्या

CGPA = (7.78 + 7.52) / 2

CGPA = 7.65

अब यदि हम CGPA को प्रतिशत में बदलें तो (7.65 X 10) = 76.5 % इसका मतलब की छात्र की ओवरऑल प्रतिशत 76.5 % होगी।

SGPA और CGPA में क्या अंतर है ?

उपरोक्त उदाहरण से आप SGPA के बारे में समझ गए होंगे जो की एक साल में होने वाली 6-6 महीने की सेमेस्टर परीक्षा परिणाम के ऊपर आधारित होता है। लेकिन यदि हम CGPA की बात करें तो यह सभी सेमेस्टर परीक्षा में प्राप्त SGPA अंकों का औसत (Average) होता है। CGPA को कैलकुलेट कर आप अपने कोर्स से संबंधित Overall रिजल्ट की प्रतिशत (Percentage) को कैलकुलेट कर सकते हैं।

SGPA से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

ग्रेड पॉइंट और क्रेडिट पॉइंट क्या होते हैं ?

ग्रेड पॉइंट (Grade Point): किसी सेमेस्टर (Semester) में पढ़ाये जाने वाले सभी विषयों के सिलेबस को दिए जाने पॉइंट्स को ग्रेड पॉइंट कहा जाता है।
क्रेडिट पॉइंट (Credit Point): सेमेस्टर के अंतर्गत सभी विषयों को उनकी स्तर के अनुसार दिए जाने वाले पॉइंट्स को क्रेडिट पॉइंट कहा जाता है।

SGPA को प्रतिशत में कैसे बदलते हैं ?

SGPA To Percentage Conversion करने के लिए आपको SGPA अंक को 10 से गुणा करना होता है। प्राप्त प्रतिशत अंक को SGPA Percentage कहा जाता है।

SGPA की फुल फॉर्म क्या है ?

SGPA की फुल फॉर्म - semester grade point average (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट औसत अंक)

SGPA को कैलकुलेट करने का फार्मूला क्या है ?

SGPA को कैलकुलेट करने का फार्मूला इस प्रकार से है -
SGPA = सेमेस्टर परीक्षा के अनुरूप सिलेबस के ग्रेड पॉइंट / सेमेस्टर परीक्षा के अनुरूप विषय के क्रेडिट पॉइंट

CGPA की फुल फॉर्म क्या है ?

CGPA की फूल फॉर्म = Cumulative Grade Point Average

CGPA कैसे कैलकुलेट करते हैं ?

CGPA को कैलकुलेट करने के लिए आप निम्नलिखित सूत्र का उपयोग कर सकते हैं -
CGPA = कुल SGPA अंकों का योग / कुल सेमेस्टर की संख्या

Photo of author

Leave a Comment