क्या होते हैं शब्द-युग्म (Shabd Yugma), जानिए

दोस्तों नमस्कार, दोस्तों आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं हिंदी भाषा में उपयोग होने वाले शब्द युग्मों के बारे में। दोस्तों हम अपने सामन्य जीवन में कई ऐसे शब्द का उपयोग करते हैं जिनका उच्चारण तो लगभग एक समान होता है परन्तु इनके अर्थ भिन्न होते हैं। हिंदी वाक्यों में ऐसे शब्दों का उपयोग करने से वाक्य का पूरा अर्थ बदल जाता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे शब्द युग्म और उनके उदाहरणों के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी प्रदान करेंगे। आपसे अनुरोध है की शब्द – युग्म के बारे में और अधिक जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

क्या होते हैं शब्द-युग्म (Shabd Yugma), जानिए
क्या होते हैं शब्द-युग्म (Shabd Yugma), जानिए

क्या होते हैं शब्द – युग्म ?

दोस्तों जैसा की हम आपको उपरोक्त ही बता चुके हैं बोलने में एक समान पर अर्थ में भिन्नता ऐसे शब्दों के जोड़ों को हिंदी व्याकरण के अनुसार शब्द – युग्म कहा जाता है। हिंदी भाषा में लिखे, पढ़े और बोले जाने ऐसे शब्द जिनमें मात्राओं और वर्णों के अंतर से उनके अर्थ में भिन्न्ता आ जाती है। यह शब्द बोलने में एकसमान प्रतीत होते हैं। परन्तु इसके अर्थ भिन्न होते हैं। जब भी ऐसे शब्दों का उपयोग किसी हिंदी वाक्य में किया जाता है तो वाक्य के पुरे अर्थ में भिन्नता आ जाती है।

Shabd yugm (शब्द – युग्म के उदाहरण) :-

1 :- अ , अं , अँ

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 अंस
अंश
कंधा
हिस्सा
2 अँगना
अंगना
घर का आँगन
स्त्री
3 अन्न
अन्य
अनाज
दूसरा
4 अनिल
अनल
हवा
आग
5 अम्बु
अम्ब
जल
माता, आम
6 अथक
अकथ
बिना थके हुए
जो कहा ना जाय
7 अध्ययन
अध्यापन
पढ़ना
पढ़ाना
8 अधम
अधर्म
नीच
पाप
9 अली
अलि
सखी
भौंरा
10 अन्त
अन्त्य
समाप्ति
नीच,अन्तिम
11 अम्बुज
अम्बुधि
कमल
सागर
12 असन
आसन
भोजन
बैठने की वस्तु
13 अणु
अनु
कण
एक उपसर्ग, पीछे
14 अभिराम
अविराम
सुन्दर
लगातार, निरंतर
15 अपेक्षा
उपेक्षा
इच्छा, आवश्यकता, तुलना में
निरादर
16 अवलम्ब
अविलम्ब
सहारा
शीघ्र
17 अतुल
अतल
जिसकी तुलना ना हो सके
तलहीन
18 अचर
अनुचर
न चलनेवाला
दास, नौकर
19 अशक्त
असक्त
असमर्थ, शक्तिहीन
विरक्त
20 अगम
आगम
दुर्लभ, अगम्य प्राप्ति, शास्त्र
21 अभय
उभय
निर्भय
दोनों
22 अब्ज
अब्द
कमल
बादल, वर्ष
23 अरि
अरी
शत्रु
सम्बोधन (स्त्री के लिए)
24 अभिज्ञ
अनभिज्ञ
जाननेवाला
अनजान
25 अक्ष
यक्ष
धुरी
एक देवयोनि
26 अवधि
अवधी
काल, समय
अवध देश की भाषा
27 अभिहित
अविहित
कहा हुआ
अनुचित
28 अयश
अयस
अपकीर्त्ति
लोहा
29 असित
अशित
काला
भोथा
30 आकर
आकार
आना
रूप
31 आस्तिक
आस्तीक
ईश्वरवादी
एक मुनि
32 अन्यान्य
अन्योन्य
दूसरा-दूसरा
परस्पर
33 आर्ति
आर्त्त
दुःख
चीख
34 अभ्याश
अभ्यास
पास
रियाज / आदत

2 :- आ

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 आवास
आभास
रहने का स्थान
झलक, संकेत
2 आदि
आदी
आरम्भ, इत्यादि
अभ्यस्त, अदरक
3 आभरण
आमरण
गहना
मरण तक
4 आयत
आयात
समकोण चतुर्भुज
बाहर से आना
5 आर्त
आर्द्र
दुःखी
गीला

3 :- इ, ई, उ, ऋ, ए

क्रमांक शब्द अर्थ
1 इत्र
इतर
सुगंध
दूसरा
2 इति
ईति
समाप्ति
फसल की बाधा
3 इन्दु
इन्दुर
चन्द्रमा
चूहा
4 इड़ा
ईड़ा
पृथ्वी/नाड़ी
स्तुति
5 उपकार
अपकार
भलाई
बुराई
6 उद्धत
उद्दत
उद्दण्ड
तैयार
7 उपरक्त
उपरत
भोग विलास में लीन
विरक्त
8 उपाधि
उपाधी
पद / ख़िताब
उपद्रव
9 उपयुक्त
उपयुर्क्त
ठीक
ऊपर कहा हुआ
10 ऋत
ऋतु
सत्य
मौसम
11 एतवार
ऐतबार
रविवार
विश्वास

4 :- क

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1कुल
कूल
वंश, सब
किनारा
2कंगाल
कंकाल
भिखारी
ठठरी
3कर्म
क्रम
काम
सिलसिला
4कृपण
कृपाण
कंजूस
कटार
5कर
कारा
हाथ
जेल
6कपि
कपी
बंदर
घिरनी
7किला
कीला
गढ़
खूंटा, गड़ा हुआ
8कृति
कृती
रचना
निपुण, पुण्यात्मा
9कृत्ति
कीर्ति
मृगचर्म, हिरण की खाल
यश
10कृत
क्रीत
किया हुआ
खरीदा हुआ
11 क्रान्ति
क्लान्ति
कान्ति
उलटफेर
थकावट
चमक, चांदनी
12 कली
कलि
अधखिला फूल
कलियुग
13 करण
कर्ण
एक कारक, इन्द्रियां
कान, एक नाम
14 कुण्डल
कुन्तल
कान का आभूषण
सिर के बाल
15 कपीश
कपिश
हनुमान, सुग्रीव
मटमैला
16 कूट
कुट
पहाड़ की चोटी, दफ़्ती
किला, घर
17 करकट
कर्कट
कूड़ा
केंकड़ा
18 कटिबद्ध
कटिबंध
तैयार, कमर बांधे
कमरबंद, करधनी
19 कृशानु
कृषाण
आग
किसान
20 कटीली
कंटीली
तीक्ष्ण, धारदार
कांटेदार
21 कोष
कोश
खजाना
शब्द – संग्रह (Dictionary)
22 कलिल
क़लील
मिश्रित
थोड़ा
23 कीश
कीस
किस
बन्दर
गर्भ का थैला
किसका, कौन सा
24 कुटी
कुटि
झोपड़ी
दुती, जालसाज
25 कोर
कौर
किनारा
ग्रास
26 कांत
कांति
पति / चन्द्रमा
चमक
27कृत्तिका
कृत्यका
एक नक्षत्र
खतरनाक कार्य करने वाली देवी
28 कारीश
करीष
गजराज
सूखा, गोबर
29 कुजन
कूजन
बुरा आदमी
कलरव
30 कुनबा
कुनवा
परिवार
खरीदनेवाला
31 कोड़ा
कोरा
चाबुक
नया
32 केशर
केसर
कुंकुम
शेर के गर्दन के बाल

5 :- ख , ग

क्रमांक शब्द अर्थ
1 खड़ा
खरा
बैठने का विलोम
शुद्ध
2 खादि
खादी
खाद्य, कवच
ख़द्दर, कटीला
3 खोआ
खोया
दूध का बना ठोस पदार्थ
भूल गया, खो गया
4 खल
खलु
दुष्ट
ही तो, निश्चय ही
5 गण
गण्य
समूह
गिनने योग्य
6 गुड़
गुड
शक़्कर
गंभीर
7 ग्रह
गृह
सूर्य, पृथ्वी, चंद्र आदि
घर
8 गिरी
गीरी
गिरना
पर्वत
9 गिरीश
गिरीश
हिमालय
शिव
10 ग्रंथ
ग्रंथि
पुस्तक
गांठ

6 :- च, छ, ज, झ

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 चिर
चीर
पुराना
कपड़ा
2 चिता
चीता
शव जलाने के लिए लकड़ियों का ढेर
बाघ की एक जाति
3 चूर
चुड़
चर
कण, चूर्ण
चोटी, सिर
नौकर, दूत, जासूस
4 चतुष्पद
चतुष्पथ
चौपाया, जानवर
चौराहा
5 चार
चारु
चार संख्या, जासूस
सुन्दर
6 चक्रवात
चक्रवाक
बवंडर
चकवा पक्षी
7 चाष
चरी
नीलकंठ
खेत की जुताई
8 चसक
चषक
चस्का / लत
प्याला
9 चूकना
चुकना
समय पर कार्य ना होना
समाप्त होना
10 जिला
जीला
मंडल
चमक
11 जवान
जव
युवा
वेग / जौ
12 छत्र
क्षत्र
छाता
क्षत्रिय
13 छात्र
क्षात्र
विद्यार्थी
क्षत्रिय – संबंधी
14 छिपना
छीपना
अप्रकट होना
मछली फंसाकर निकालना
15 जलज
जलद
कमल
बादल
16 जघन्य
जघन
गर्हित , शूद्र
नितम्ब
17 जगत
जगत
कुँएं का चौतरा
संसार
18 जानू
जानु
घुटना
जांघ
19 जूति
जूती
वेग
छोटा जूता
20 जाया
जया
व्यर्थ
पत्नी
21 जोश
जोष
आवेश
आराम
22 झल
झल्ल
जलन / आंच
सनक

7 :- ट, ड, ढ

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 टूक
टुक
थोड़ा
टुकड़ा
2 टोटा
टोंटा
घाटा
बन्दुक का कारतूस
3 डीठ
ढीठ
दृष्टि
निडर
4 डोर
ढोर
सूत
मवेशी

8 :- त

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 तड़ाक
तड़ाग
जल्दी
तालाब
2 तरणि
तरणी
सूर्य
नाव, युवती
3 तक्र
तर्क
मट्ठा
बहस
4 तरी
तरि
गीलापन
नाव
5 तरंग
तुरंग
लहर
घोड़ा
6 तनी
तनि
थोड़ा
बंधन
7 तब
तव
उसके बाद
तुम्हारा
8 तुला
तूला
तराजू
कपास
9 तप्त
तृप्त
गर्म
संतुष्ट
10 तार
ताड़
धातु तंतु / टेलीग्राम
एक प्रकार का पेड़
11 तोश
तोष
हिंसा
संतोष

9 :- द , ध

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 दूत
द्यूत
संदेशवाहक
जुआ
2 दारु
दारू
लकड़ी
शराब
3 द्बीप
द्विप
हाथी
टापू
4 दमन
दामन
दबाना
आँचल, छोर
5 दांत
दात
दशन
दान, दाता
6 दशन
दंशन
दाँत
दांत से कांटना
7 दिवा
दीवा
दिन
दिया, दीपक
8 दंश
दश
डंक, काट
दस, दसवां अंक
9 दार
द्वार
पत्नी, भार्या
दरवाजा
10 दिन
दीन
दिवस
गरीब
11 दायी
दाई
देनेवाला, जवाबदेह
नौकरानी
12 देव
दैव
देवता
भाग्य
13 द्रव
द्रव्य
रस, पिघला हुआ
पदार्थ
14 दरद
दर्द
पर्वत / किनारा
पीड़ा
15 दौर
दौड़
चक्कर
दौड़ना
16 दाई
दायी
धात्री / दासी
देनेवाला
17 दह
दाह
कुंड / तालाब
शोक / ज्वाला
18 धराधर
धड़ाधड़
शेषनाग
जल्दी से
19 धारि
धारी
झुण्ड
धारण करने वाला
20 धूरा
धुरा
धूल
अक्ष
21 धत
धत्त
लत
दुत्कारना

10 :- न

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 निहत
निहित
मरा हुआ
छिपा हुआ, सलंग्न
2 नियत
नीयत
निश्चित
मंशा, इरादा
3 निश्छल
निश्चल
छलरहित
अटल
4 नान्दी
नंदी
मंगलाचरण
भगवान शिव के बैल का नाम
5 निमित्त
नामित
हेतु
झुका हुआ
6 नीरज
नीरद
कमल
बादल
7 निर्झर
निर्जर
झरना
देवता
8 निशाकर
निशाचर
चन्द्रमा
राक्षस
9 नाइ
नाई
तरह, समान
हजाम
10 नीड़
नीर
घोंसला, खोंता
पानी
11 नगर
नागर
शहर
चतुर व्यक्ति
12 नशा
निशा
बेहोशी, मद
रात
13 नाहर
नहर
सिंह
सिंचाई के बनाई गयी कृत्रिम नदी
14 नारी
नाड़ी
स्त्री
नब्ज
15 निसान
निशान
झंडा
चिन्ह
16 निवृत्ति
निवृति
लौटना
मुक्ति / शांति
17 नित
नीत
प्रतिदिन
लाया हुआ
18 निर्विवाद
निर्वाद
विवाद – रहित
निन्दा
19 निष्कृष्ट
निकृष्ट
सारांश
निम्न स्तरीय
20 नीवार
निवार
जंगली धान
रोकना
21 नेती
नेति
मथानी की रस्सी
अनन्त
22 नमित
निमित्त
झुका हुआ
हेतु

11 :- प

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 परुष
पुरुष
कठोर
मर्द, नर
2 प्रदीप
प्रतीप
दीपक
उल्टा, विशेष काव्यांकार
3 प्रसाद
प्रासाद
कृपा, भोग
महल
4 प्रणय
परिणय
प्रेम
विवाह
5 प्रबल
प्रवर
शक्तिशाली
श्रेष्ठ, गोत्र
6 परिणाम
परिमाण
नतीजा, फल
मात्रा
7 पास
पाश
नजदीक
बंधन
8 पीक
पिक
पान आदि का थूक
कोयल
9 प्राकार
प्रकार
घेरा, चारदीवारी
किस्म, तरह
10 परिताप
प्रताप
दुःख, संताप
ऐश्वर्य, पराक्रम
11 पति
पत
स्वामी
सम्मान, सतीत्व
12 पांशु
पशु
धूलि, बाल
जानवर
13 परीक्षा
परिक्षा
इम्तहान
कीचड़
14 प्रतिषेध
प्रतिशोध
निषेध, मनाही
बदला
15 पूर
पुर
बाढ़, आधिक्य
नगर
16 पार्श्र्व
पाश
बगल
बंधन
17 प्रहर
प्रहार
पहर (समय)
चोट, आघात
18 परवाह
प्रवाह
चिंता
बहाव (नदी का)
19 पट्ट
पट
तख्ता, उल्टा
कपड़ा
20 पानी
पाणि
जल
हाथ
21 प्रणाम
प्रमाण
नमस्कार
सबूत, नाप
22 पवन
पावन
हवा
पवित्र
23 पथ
पथ्य
रास्ता
आहार (रोगी के लिए)
24 पौत्र
पोत
पोता
जहाज
25 प्रण
प्राण
प्रतिज्ञा
जान
26 पन
पन्न
संकल्प
पड़ा हुआ
27 पर्यन्त
पर्यंक
तक
पलंग
28 पराग
पारग
पुष्पराज
पूरा जानकार
29 प्रकोट
प्रकोष्ठ
परकोंटा
कोठरी
30 परभृत
परभर्त
कौआ
कोयल
31 परिषद
पार्षद
सभा
परिषद के सदस्य
32 प्रदेश
प्रद्वेष
प्रांत
शत्रुता
33 प्रस्तर
प्रस्तार
पत्थर
फैलाव
34 प्रवृद्ध
प्रबुद्ध
परा बढ़ा हुआ
सचेत / बुद्धिमान
35 पत्ति
पत्ती
पैदल सिपाही
पत्ता
36 परमित
परिमित
चरमसीमा
मान / मर्यादा / तौल
37 प्रकृत
प्राकृत
यथार्थ
स्वाभाविक एक भाषा
38 प्रवाल
प्रवार
मूंगा
वस्त्र

12 :- फ

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 फुट
फूट
अकेला
खरबूजा
2 फण
फन
सांप का फण
कला, कारीगर

13 :- ब

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 बलि
बली
बलिदान
वीर
2 बास
वास
महक, गंध
निवास
3 बहन
वहन
बहिन
ढोना
4 बल
वल
ताकत
मेघ
5 बंदी
वन्दी
कैदी
भाट, चारण
6 बात
वात
वचन
हवा
7 बन
वन
बनना, मजदूरी
जंगल
8 बहु
बहू
बहुत
पुत्रवधु , ब्याही स्त्री
9 बार
वार
दफा
चोट, दिन
10 बान
बाण
आदत, चमक
तीर
11 व्रण
वर्ण
घाव
रंग, अक्षर
12 ब्रम्हा
वाहृय
बाहरी
वहन करने के योग्य
13 बगुला
बगूला
एक पक्षी
बवंडर
14 बाट
वाट
रास्ता / बटखरा
हिस्सा
15 बाजु
बाजू
बिना
बांह
16 बसन
व्यसन
कपड़ा
लत / बुरी आदत
17 बाई
बायीं
वेश्या
बायां का स्त्री रूप
18 बाला
वाला
लड़की
एक प्रत्यय
19 बदन
वदन
शरीर
मुख / चेहरा

14 :- भ

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 भंगि
भंगी
लहर, टेढ़ापन
मेहतर, भंग करनेवाला
2 भिड़
भीड़
बरें
जनसमूह
3 भित्ति
भीत
दीवार, आधार
डरा हुआ
4 भवन
भुवन
महल
संसार
5 भारतीय
भारती
भारत का
सरस्वती
6 भोर
विभोर
सबेरा
मग्न

15 :- म

क्रम संख्या शब्द संख्या
1 मनुज
मनोज
मनुष्य
कामदेव
2 मल
मल्ल
अपशिष्ट पदार्थ
पहलवान योद्धा
3 मेघ
मेध
बादल
यज्ञ
4 मांस
मास
गोश्त
महीना
5 मूल
मूल्य
जड़
कीमत
6 मद
मद्द
आनंद
शराब
7 मणि
मणी
एक रत्न
सांप
8 मरीचि
मरीची
किरण
सूर्य चंद्र
9 मनुजात
मनुजाद
मानव – उत्पन्न
मानव – भक्षी
10 मौलि
मौली
चोटी – मस्तक
जिसके सिर पर मुकुट हो
11 मत
मत्त
नहीं
मस्त / धुत्त

16 :- र , ल

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 रंक
रंग
गरीब
वर्ण
2 रग
राग
नस
लय
3 रत
रति
लीन
कामदेव की पत्नी, प्रेम
4 रोचक
रेचक
रुचनेवाला
दस्तावर
5 रद
रद्द
दांत
खराब
6 राज
राज
राजा / प्रान्त
रहस्य
7 रार
रांड
झगड़ा
विधवा
8 रोशन
रोषण
प्रकट / प्रदीप्त
कसौटी / पारा
9 लवण
लवन
नमक
खेती की कटाई
10 लुटना
लूटना
लुटा जाना, बर्बाद होना
लूट लेना
11 लक्ष्य
लक्ष
उद्देश्य
लाख
12 लाश
लास्य
शव
प्रेमभाव सूचक

17 :- व

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 वित्त
वृत्त
धन
गोलाकार, छंद
2 वाद
वाद्य
तर्क, विचार
बाजा
3 वस्तु
वास्तु
चीज
मकान, इमारत
4 व्यंग
व्यंग्य
विकलांग
ताना, उपालम्भ
5 वसन
व्यसन
कपड़ा
बुरी आदत
6 वासना
बासना
कामना
सुंगधित करना
7 वरद
विरद
वर देने वाला
यश
8 विधायक
विधेयक
रचनेवाला
विधान / कानून
9 विभात
विभाति
प्रभात
शोभा / सुंदरता
10 विराट
वीराट
बहुत बड़ा
मत्स्य जनपद / एक छंद
11 विस्मृत
विस्मित
भुला हुआ
आश्चर्य में पड़ा
12 बिपिन
विपन्न
जंगल
विप्पति में फसा हुआ
13 विभीत
विभीति
डरा हुआ
डर
14 विस्तर
बिस्तर
विस्तृत
बिछावन
15 वरण
वरन
चुनना
बल्कि

18 :- श

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 शुल्क
शुक्ल
फीस, टैक्स
उजाला
2 शुर
सुर
वीर
देवता, लय
3 शम
सम
संयम
समान
4 शर्व
सर्व
शिव
सब
5 शप्त
सप्त
शाप पाया हुआ
सात
6 शहर
सहर
नगर
सवेरा
7 शाला
साला
घर, मकान
पत्नी का भाई
8 शीशा
सीसा
कांच
एक प्रकार की धातु
9 शुक्ति
सूक्ति
सीप
अच्छी उक्ति
10 शती
सती
सैकड़ा
पतिव्रता स्त्री
11 शय्या
सज्जा
बिछावन
सजावट
12 शान
शाण
इज्जत, तड़क – भड़क
धार तेज करने का पत्थर
13 शराव
शराब
मिट्टी का प्याला
मदिरा
14 शब
शव
रात
लाश
15 शूक
शुक
जौ
सुग्गा
16 शिखर
शेखर
चोटी
सिर
17शास्त्र
शस्त्र
सैद्धांतिक विषय
हथियार
18शर
सर
बाण
तालाब / महाशय
19शकल
शक्ल
टुकड़ा
चेहरा
20शकृत
सकृत
मल
एकबार
21शर्म
श्रम
लाज
मेहनत
22शांत
सांत
शांतियुक्त
अंतवाला
23शप्ति
सप्ति
शाप
घोड़ा
24शंकर
संकर
भगवान शिव
दोगला / मिश्रित
25शारदा
सारदा
सरस्वती देवी
सार देने वाली
26शवल
सबल
चितकबरा
बलवान
27श्वजन
स्वजन
कुत्ता
अपने लोग
28शशधर
शशिधर
चंद्रमा
चंद्रमा को धारण करने वाले अर्थात शिव

19 :- स

क्रम संख्या शब्द अर्थ
1 सुमन
सुअन
फूल
पुत्र
2सुधी
सुधि
विद्वान
स्मरण
4सास
सांस
पति / पत्नी की माँ
नाँक / मुह से ली जाने वाली हवा
5स्वर्ग
सर्ग
तीसरा लोक
अध्याय
6सुखी
सखी
आनंदित
सहेली

Shabd Yugm से संबंधित प्रश्न-उत्तर

लक्ष्य का शब्द – युग्म क्या होगा ?

लक्ष्य का शब्द – युग्म लक्ष होता है ?

विस्मित का अर्थ क्या है ?

विस्मित का अर्थ :- आश्चर्य में पड़ा हुआ

सामान्य जीवन में उपयोग होने वाले शब्द युग्म कौन से हैं ?

जैसे-तैसे, देख-भाल, नहा-धोकर, मोटा-ताजा, सीधा-सादा, सुना-सुनाया, मंगल-कुशल, लड़ते-झगड़ते, चलते-फिरते, गाते-बजाते, सोच-समझकर, हिलना-डुलना, जहाँ कहीं, बैठे-ठाले, कुशल-क्षेम, धन-दौलत, दाल-रोटी आदि

युग्म शब्द को और किस नाम से जाना जाता है ?

युग्म शब्द को ‘श्रुतिसमभिन्नार्थक’ शब्द भी कहा जाता है।

वायु का शब्द युग्म क्या है ?

वायु का शब्द युग्म है अग्नि :- आग ।

Photo of author

Leave a Comment