Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking | Darshan E-Pass Online Registration, Timings on gajananmaharaj portal

आप ने भारत के बहुत से धाम और मंदिरों के बारे में सुना और जाना होगा। जहाँ बहुत से श्रद्धालु समय समय पर दर्शन करने जाते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसा ही एक धाम है महराष्ट्र में स्थित शेगांव गजानन महराज का धाम। यहाँ भी लोग हज़ारों की संख्या में लोग दर्शन हेतु पहुँचते हैं।

इसकी बहुत मान्यता है और लोग यहाँ आने के लिए पहले से ही ई पास बनवाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को इसी बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking कैसे करें ? मंदिर में दर्शन हेतु निर्धारित समय आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आप को इस लेख के माध्यम से मिल जाएगी।

यह भी देखें :- बागेश्वर धाम कैसे जाएँ पूरी जानकारी

Shegaon Gajanan Maharaj, जानिये कैसे करें Darshan E-Pass Online Registration
Darshan E-Pass Online Registration

जानिए Shegaon Gajanan Maharaj मंदिर के बारे में

शेगांव गजानन मंदिर / श्री समाधी मंदिर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में महाराष्ट्र में स्थित है। ये मंदिर प्रसिद्द संत गजानन महाराज का समाधिस्थल भी हैं। लोग इन्हे भगवान शिव के अवतार के रूप भी मानते हैं। जनश्रुति के अनुसार फरवरी 1878 में शेगांव में संत गजानन महाराज को पहली बार देखा गया था। इससे अधिक जानकारी जैसे की गजानन महाराज का जन्म कहाँ हुआ, जन्मस्थान आदि अन्य ऐसे ही जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। बताते हैं कि अपने चमत्कारों से गजानन महाराज ने बहुत से लोगों का भला किया। इससे लोग काफी प्रभावित हुए और इनकी भक्ति में रम गए। और जब इनकी समाधि का समय आया तब उनकी समाधी पूर्व ही इस जगह पर मंदिर का निर्माण करवा दिया गया।

मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी भक्तों के लिए अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दर्शन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण और ई पास का आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है। इस पोर्टल के जरिये सभी भक्तजन अब ई पास (Darshan E-Pass) हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल है – www.gajananmaharaj.org . जानकारी दे दें की दूर से आने वाले दर्शानार्थियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
Darshan E-Pass के साथ ही आप को अपना आधार कार्ड भी साथ रखना होगा। हालाँकि मंदिर सभी दिनों खुला रहता है लेकिन आप को दर्शन सिर्फ ई पास के अनुसार ही मिलेंगे। दर्शन हेतु मंदिर परिषद द्वारा कुछ दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं जिसके आधार पर ही दर्शन हो सकेंगे।

भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिर – 10 Famous Temples of India

आर्टिकल का नाम Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking
राज्य का नाममहाराष्ट्र
ई पास रजिस्ट्रेशन/ बुकिंग मोड ऑनलाइन मोड
संबंधित पोर्टलश्री गजानन महाराज संस्थान शेगांव
उद्देश्यश्रद्धालुओं को ऑनलाइन माध्यम से ई – पास प्राप्त करने हेतु सुविधा प्रदान करना
वर्तमान वर्ष 2023
दर्शन करने का समयसुबह 5 से रात 8 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइटwww.gajananmaharaj.org

Gajanan Maharaj Darshan Timings 

जो भी श्राद्धलु शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करने के इच्छुक हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक मदिर में दर्शन हेतु जाने की अनुमति मिलेगी । जैसे की आप ने जाना कि मंदिर सभी दिनों खुले रहता है लेकिन आप को निर्धारित समय पर ही दर्शन करने होंगे। इसलिए नियत समय पर पहुंचकर ही दर्शन करें।

Daily Routine in Shegaon Gajanan Maharaj Mandir: प्रतिदिन दिनचर्या

Shegaon Gajanan Maharaj मंदिर में दर्शन हेतु भक्तों का तांता लगा रहता है। हालाँकि दर्शन हेतु समय अलग से निर्धारित किया गया है। इसलिए आप यहाँ मंदिर की प्रतिदिन की दिनचर्या के संबंध में यहाँ जानकारी हासिल कर सकते हैं –

सुबह 5 बजे  शुभ संगीत स्वरों के साथ श्री मंदिर और श्री राम मंदिर का उद्घाटन।
सुबह 5:30 बजेसमाधी मंदिर और राम मंदिर में काकड़ा आरती।
सुबह 5.30 से 7.30 बजेसभी रीति रिवाजों के साथ पंचामृत पूजा
रूद्र , ब्रम्हाणस्वातिसूक्त ,रूद्र सूक्त ,सरस्वती सूक्त, मन्यु सूक्त , सौर सूक्त, अथर्वशीर्ष के 121 अवतरण, नैवेद्य और पंचा आरती
सुबह 5.30 से 7.30 बजेअथर्वशीर्ष के साथ श्री की पादुका पर भक्तों द्वारा अभिषेक तथा संस्थान के पुजारी जी द्वारा समाधि के पवित्र स्थान पर अभिषेक किया जाता है।
सुबह 11 बजेश्री पंचोपचार पूजा, आरती और महानेवेद्य।
4.00 से 5.00 बजे अपराह्नश्री ज्ञानेश्वरी प्रवचन
5.00 से 6.00 अपराह्नहरी पाठ
शाम 5 बजे से 6.00 बजे तकहर गुरुवार और दशमी के समय श्री गजानन महाराज के मंदिर के चारों ओर श्री की पालकी (एक भक्ति जुलूस)।
सुर्यास्त परश्री पंचोपचार पूजा, आरती और नेवेद्य।
8.00 से 9.00 बजे तकभजन और पंचपदी
8.00 से 10.00 बजे तकहर गुरुवार, दशमी, एकादशी तथा महत्वपूर्ण त्योहारों के समय कीर्तन ।
9.30 बजेश्री पंचोपचार पूजा और शेजराती। 
(दिन की प्रार्थना का समापन) कीर्तन या प्रवचन के बाद , शेजराती, श्री को तंबूल चढ़ाया जाता है और प्रसाद बांटा जाता है ।

नोट : कृपया सभी श्रद्धालु ध्यान दें कि शेजराती के बाद, पहले से ही कतार में लगे भक्तों को दर्शन के लिए अनुमति दी जाती है और मंदिर को सुबह 5 बजे तक बंद रखा जाता है।

यहाँ जानिए Darshan E-Pass Online Registration Process

अगर आप भी श्री मंदिर में  गजानन महाराज जी के दर्शन हेतु जाना चाहते हैं तो आप को Darshan E-Pass Online Registration Process को पूरा करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप को दर्शन हेतु ऑनलाइन ई -पास प्राप्त हो जाएगा। जिस के बाद मंदिर में पहुंचकर निर्धारित समय पर दर्शन कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं दर्शन ई पास ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आपको Gajanan Maharaj Sansthan की आधिकारिक वेबसाइट gajananmaharaj.org पर जाना है।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ आप को E-Darshan Pass के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को कुछ नियम व शर्तें पढ़ने को मिलेगी।
  • सभी नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ें और मैं नियम और शर्तें स्वीकार करता हूं‘ (i accept terms and conditions) के सामने दिए चेक बॉक्स पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप को नीचे दिए गए निर्धारित स्थान पर अपने आधार कार्ड की संख्या को दर्ज करना होगा।
  • आधार संख्या दर्ज करने के बाद  सबमिट फॉर दर्शन ई-पास (Submit For Darshan E – Pass ) के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद ही आप की स्क्रीन पर टिकट बुकिंग फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको Ticket Booking Form में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि – अपना नाम ,टाइम स्लॉट ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी ,जन्म दिनांक आदि को भरना होगा।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको Apply For E-Pass के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप को मंदिर के अधिकारियों द्वारा पुष्टि के संबंध में एक मैसेज प्राप्त होगा।
  • इस प्रकार आप को दर्शन हेतु पंजीकरण और ई पास प्राप्त रकरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नोट : कृपया ध्यान दें की आप को दर्शन करने के लिए ई पास के साथ साथ आधार कार्ड (फोटोकॉपी ) भी रखना आवश्यक होगा।

चार धाम यात्रा पंजीकरण कैसे करें – यात्रा ई-पास

शेगाव गजानन महाराज ऑनलाइन बुकिंग से संबंधित प्रश्न उत्तर

Shegaon Gajanan Maharaj Mandir कहाँ स्थित है ?

शेगाव गजानन महाराज समाधि मंदिर महराष्ट्र में स्थित है।

शेगाव गजानन महाराज दर्शन हेतु ई पास होना आवश्यक है ?

जी हाँ, आप को गजानन महराज दर्शन हेतु ई पास की आवश्यकता होगी।

Shegaon Gajanan Maharaj दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें ?

यदि आप को शेगांव गजानन महाराज के दर्शन हेतु ई पास बनाना है तो आप को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.gajananmaharaj.org/ पर जाकर ई पास हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

शेगांव गजानन महाराज समाधि के दर्शन हेतु निर्धारित समय कौन सा है ?

जानकारी हेतु बता दें कि मंदिर सातों दिन खुला रहता है लेकिन दर्शन हेतु निर्धारित समय  सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक का है।

आज इस लेख में आप ने Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ी। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आप ऐसी ही अन्य उपयोगी जानकारी के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ पर विजिट कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment