श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली

यदि आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो आपने भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का नाम तो जरूर सुना होगा। इन्हें दाएं हाथ से विस्फोटक बैट्समैन एवं दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल खेलते हैं। लोग इनको दूसरा ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

यदि आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो आपने भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का नाम तो जरूर सुना होगा। इन्हें दाएं हाथ से विस्फोटक बैट्समैन एवं दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल खेलते हैं। लोग इनको दूसरा वीरेंद्र सहवाग भी कहते हैं क्योंकि ये उन्हीं की तरह खेलते हैं। यह मुंबई क्रिकेट टीम को घरेलू क्रिकेट टीम की ओर से Representation (प्रतिनिधित्व) करते हैं। इन्हें (IPL) इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम का कप्तान बनाया गया था। अय्यर ने बचपन से ही क्रिकेट का अभ्यास करना शुरू कर दिया था और वर्तमान में एक ऊँचा मुकाम हासिल कर लिया है। आज इस लेख में हम आपको श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली से जुड़ी प्रत्येक जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं अतः जो भी इच्छुक नागरिक इनकी जीवनी की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वे इस आर्टिकल के लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली
Shreyas Iyer Biography in Hindi

श्रेयस अय्यर जीवन परिचय

अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। इनके पिता का नाम संतोष अय्यर जो कि पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। एवं माता का नाम रोहिणी अय्यर है जो कि एक हाउसवाइफ हैं। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम श्रेष्ठा अय्यर है। यह एक मंगलोरियन तुलुवा परिवार है। इन्हें बचपन से ही पढ़ाई से अधिक रुचि क्रिकेट में थी। इनका पूरा नाम श्रेयस संतोष अय्यर है। इनके पिता एवं माता के सपोर्ट से आज ये एक क्रिकेटर हैं पिता बिजनेस के काम के साथ समय निकाल कर इनको क्रिकेट का अभ्यास करवाते थे।

Shreyas Iyer Biography Highlights

नामश्रेयस अय्यर
जन्म6 दिसंबर 1994
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
पेशाभारतीय क्रिकेटर
पूरा नामश्रेयस संतोष अय्यर
आयु27 वर्ष
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
राष्ट्रीयताभारतीय
जातिब्राह्मण
धर्महिन्दू
शिक्षास्नातक
स्कूलएंटोनियो स्कूल एवं डॉन बोस्को
कॉलेजआर-ए-पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स
जर्सी नंबर# 41
कोचप्रवीण आमरे
होमटाउनमुंबई
वजन65 kg
लम्बाई5 फीट 11 इंच
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
बल्लेबाजीदाएं हाथ बल्लेबाज
बॉलिंगराइट आर्म लेग ब्रेक
भूमिकाबल्लेबाज
टीमदिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई
घरेलू टीममुंबई
पसंदीदा क्रिकेटरएबी डिविलियर्स एवं वीरेंदर सहवाग
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्रीदीपिका पादुकोण, स्कारलेट जोहानसन एवं जेसिका एल्बा
पसंदीदा व्यंजनपानी पूरी, आलू करी, रसम एवं सांभर
पसंदीदा फिल्मअजब प्रेम की गजब कहानी

Shreyas Iyer Family

पितासंतोष अय्यर
मातारोहिणी अय्यर
बहनश्रेष्ठा अय्यर
भाई
गर्लफ्रेंडपता नहीं
श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली
Shreyas Iyer Family

शिक्षा (Education)

इनकी शिक्षा की बात करें, इन्होंने मुंबई में स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा को पूरा किया था। इसके पश्चात इन्होंने माटुंगा एवं रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स विषय से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की। लेकिन इनका मन पढ़ाई पर कम एवं क्रिकेट खेल पर अधिक लगता है।

क्रिकेट करियर की शुरुआत

संतोष को बचपन से ही पढ़ाई से अधिक रुचि खेलों में रहती थी। ये सबसे अधिक क्रिकेट खेल खेलते थे इसके साथ ही ये फुटबॉल एवं बैडमिंटन भी खेलते थे। महज 4 वर्ष की आयु में इन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इनके पिता इनके साथ क्रिकेट खेलते थे। इनके पिता ने इन्हें क्रिकेट सीखने के लिए क्रिकेट क्लब भेजा उस समय इनकी उम्र 11 वर्ष थी। उस समय इनके कोच प्रवीण आमरे थे जिनकी वजह से अय्यर को 12 वर्ष की आयु में मुंबई के स्थानीय क्रिकेट क्लब शिवाजी जिमखाना में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ था। अपने अच्छे खेल प्रदर्शन से उन्होंने खेल में अपनी एक जगह बनाई।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वर्ष 2009 में इन्होंने कुछ ट्रायल्स खेले थे जिसमें इनका प्रदर्शन बहुत ख़राब रहा जिस कारण इनको अस्वीकार कर दिया गया। अपनी गलतियाँ की वजह से वे परेशान होने लगे और निराश होते गए लेकिन इनके पिता ने इन्हें हौसला दिया।

घरेलू क्रिकेट

Shreyas Iyer को अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के साथ खेलने का अवसर साल 2014 में प्राप्त हुआ। इस वर्ल्ड कप मैच में इन्होंने पांच अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद इसी वर्ष इन्होंने यूनाइटेक किंगडम ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट टीम के साथ खेला था। इसमें इन्होंने तीन मैचों में 99 की औसत से लगभग 297 रन बनाए थे।

वर्ष 2014-15 में संतोष ने मुंबई क्रिकेट टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए 54.60 के औसत से 273 रन बनाए थे। वर्ष 2015 में रणजी सीजन में खेलते हुए 50.56 के औसत से 809 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके पश्चात इन्होंने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सीजन में 74 औसत से एक सीजन में लगभग 1300 से ज्यादा रनों का एक बेहतर लक्ष्य बनाया इसके बाद इन्हें मुंबई टीम का उप कप्तान चुना गया था।

आईपीएल क्रिकेट करियर

अय्यर ने IPL में वर्ष 2015 को डेब्यू किया। दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा 2.6 करोड़ रूपए में श्रेयस को खरीदा गया था जिस कारण यह टूर्नामेंट से सभी अधिक महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। 14 मैच खेलने के दौरान इन्होंने अपने बेहतर तरीके से खेलकर 33.76 को औसत तथा 128.36 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए और टीम में एक अच्छे खिलाड़ी बन गए। इसके पश्चात इन्हें एक अच्छे performance के लिए बेस्ट प्लयेर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वर्ष 2018 में इनको दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया गया था जिस कारण इतिहास में ये सबसे कम आयु के कप्तान बनने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उस समय ये केवल 23 वर्ष के थे। इसके पश्चात वर्ष 2018 में इन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला था। वर्ष 2019 में डेयरडेविल्स का नाम दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया था और इस इस टीम को प्लेऑफ तक पहुँचाने का काम किया। फिर IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा वर्ष 2019 में संतोष को 12.25 करोड़ रूपए में खरीदा गया।

अय्यर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

टी-20 क्रिकेट: अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम ने टी-20 मैचों के लिए श्रेयस को सेलेक्ट किया था। इसके पश्चात पहला टी-20 मैच इन्होंने वर्ष 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। लेकिन इन्हें पहले टी-20 मैच में बैटिंग करने का अवसर ही नहीं मिला परन्तु दूसरे अवसर पर इनके द्वारा 21 गेंदों में 23 रन बनाए गए। और इस सीरीज के लास्ट मैच में ये केवल 6 ही रन बना पाए। इसके बाद इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच खेला जिसमें इन्होंने अपना पहला अर्धशतक लगाया।

वनडे क्रिकेट: श्रेयस ने अपने वनडे करियर का आरम्भ 10 दिसंबर 2017 से किया था जिसमें इन्होंने 27 गेंदों के केवल 9 ही रन बनाए थे। इस खेल में इनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं था। फिर इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में दूसरा वनडे मैच खेला था जिसमें इन्होंने 70 गेंदों में 88 रन बनाने का लक्ष्य रखा। अय्यर ने वनडे क्रिकेट मैच के पहले वनडे क्रिकेट मैच को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जिसमें वनडे क्रिकेट में इसने अपना पहला शतक लगाया था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

टेस्ट क्रिकेट: संतोष ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच 25 नवंबर 2021 को खेला था इन्होंने टेस्ट पारी में 13 चौके एवं 2 छक्कों से 105 रन बनाए थे। इसके बाद ये 16वें भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे अधिक शतक लगाए थे।

श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड

  • इन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार पांच हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अंडर 19 के तहत वर्ष 2014 में तोड़ा था।
  • अय्यर ने तीन टी-20 मैच में लगातार फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ा और चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
  • Shreyas ने यूके ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट टीम की ओर से वर्ष 2014 में मैच खेला था। इस मैच में इन्होंने 171 रनों का शीर्ष स्कोर बनाया एवं 99 के औसत से 297 रन बना कर एक नया टीम रिकॉर्ड बनाया।
  • रणजी टॉफी सीजन में वर्ष 2015-16 में 13 परियों में 930 रन बनाए इसके साथ ही 71 को औसत से 3 शतक एवं 4 अर्धशतक एवं दोहरा अर्धशतक लगाया था।
  • श्रेयस अय्यर सबसे कम आयु (23 साल) की उम्र में आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान बने।

पुरस्कार एवं सम्मान

  • इन्हें आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से वर्ष 2015 में नवाजा गया था।
  • रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने पर इन्हें वर्ष 2016 में एस वी राजद्यक्ष ट्रॉफी अवार्ड प्रदान की गई थी।
  • इनको भारतीय घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से वर्ष 2016 में CEAT क्रिकेट रेटिंग द्वारा प्रदान किया गया था।

कुल सम्पति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी कुल सम्पति 7 मिलियन डॉलर है जिन्हें भारतीय रुपयों में देखा जाए तो 53 करोड़ के करीबन हैं। इनकी जो वार्षिक इनकम है वह 1.7 मिलियन तक है।

Also Read –

Shreyas Iyer Biography से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Shreyas Iyer का जन्म का हुआ?

इनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 6 दिसंबर 1994 को हुआ था।

Shreyas Iyer की जर्सी का क्या नंबर है?

इनके जर्सी का नंबर # 41 है।

श्रेयस अय्यर को आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से कब सम्मानित किया गया था?

श्रेयस अय्यर को आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से वर्ष 2015 में सम्मानित किया गया था।

Shreyas Iyer ने स्कूली शिक्षा कहाँ प्राप्त की?

इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एंटोनियो स्कूल एवं डॉन बोस्को से पूर्ण की थी।

श्रेयस अय्यर के पिता का क्या नाम है?

इनके पिता का नाम संतोष अय्यर है।

Shreyas Iyer कौन है?

Shreyas Iyer एक भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी हैं।

इस लेख में हमने Shreyas Iyer Biography से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी को साझा कर दिया है यदि आपको इस जीवनी से जुड़ी अन्य जानकारी या कोई प्रश्न पूछना है तो इसके लिए आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में अपना प्रश्न लिख सकते हैं हमारी टीम द्वारा जल्द ही आपके प्रश्रों का उत्तर दिया जाएगा। इसी तरह के अन्य जीवनी से जुड़े लेख, शिक्षा से सम्बंधित जानकारी एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी साइट hindi.nvshq.org को विजिट कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो धन्यवाद।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें