क्या आप भी बाबा अमरनाथ के दर्शन करना चाहते हैं, यदि हाँ तो सभी भक्तजनों के लिए अच्छी खबर है। अमरनाथ हिन्दुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर यहाँ बाबा के दर्शन के लिए आते हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रेल 2023 से शुरू हो चुके हैं। जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। 62 दिनों की यह यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक चलेगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं।
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व सम्बंधित ऑफिसियल सूचना इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताई जाएगी। कृपया ध्यान से इस यात्रा के बारे में पढ़ें और प्रोसेस को समझें।
श्री अमरनाथ यात्रा के बारे में जाने
अमरनाथ यात्रा हिमालय तीर्थयात्रा की सबसे पुरानी संगठित यात्रा प्रणाली है, जो हिन्दू ऋषियों के द्वारा समय के साथ विकसित की गई और भटकने, जोखिम भरे, रोमांच और आध्यात्मिकता की भावना को मूर्त रूप देती है।
अमरनाथ गुफा हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहाँ पर लोग बर्फ के शिवलिंग (शिवजी भगवान) के दर्शन करने आते हैं। इस यात्रा के लिए बटलाल, वन ब्लॉक, पहलगाम आदि से होकर जाते हैं। अमरनाथ गुफा समुद्रतल से 3890 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यात्रा का ट्रैक 36 से 48 किमी लम्बा है।
देश-विदेश के सभी नागरिक यहाँ दर्शन करने आते हैं। अमरनाथ गुफा का इतिहास हजारों साल पुराना है यहाँ बर्फ की टपकती बूंदों के साथ हर साल 10 से 12 फ़ीट ऊँचा शिवलिंग बन जाता है। शिवलिंग की ऊंचाई चन्द्रमा के घटने बढ़ने के साथ घटती बढ़ती रहती है और पूर्णिमा के दिन शिवलिंग अपने पूरे में आकार का होता है। यदि आप चार धाम यात्रा करना चाहते हैं तो इस प्रकार से पंजीकरण करें।
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नियम व शर्तें
श्री अमरनाथ यात्रा सबसे दुर्गम तीर्थ स्थलों में से एक है, इसलिए यहाँ पर जाने के लिए भारत सरकार व अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा सख्त नियम व शर्तें बनाई गई है। जिनका पालन करना प्रत्येक यात्री के लिए अनिवार्य है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में हमेशा से आतंकवाद की समस्या से भी जूझता रहा है, जिसके कारण समय-समय पर खतरा बना रहता है। इन सभी चीज़ों को देखते हुए बोर्ड व प्रशासन द्वारा लागू किए गए नियम व शर्तों को जिम्मेदार नागरिक बनकर पालन करना चाहिए। नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें-
- सभी भक्त व श्रद्धालु जो बाबा अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं उन सभी को ऑनलाइन या ऑफलाइन परमिट लेना अनिवार्य है।
- बोर्ड द्वारा जारी किया गया एक परमिट केवल एक ही यात्रा के लिए मान्य होगा।
- जो भी इच्छुक श्रद्धालु है उनकी उम्र 13 साल व 75 साल के बीच में होनी चाहिए और इसके अलावा 6 सप्ताह से कम गर्भावस्था वाली महिलाएं अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- सभी यात्रियों को परमिट बनाने के लिए अपना हेल्थ सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा।
श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए बीमा कवर
जो भी यात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाता है उसका बीमा करवाया जाता है, पिछले कुछ सालों तक बीमा की राशि 3 लाख रूपये थी, जिसे अब बढाकर 5 लाख रूपये कर दी गई है। इसके अलावा यात्रियों के लिए घोड़ा, खच्चर पर यात्रा करवाने वालों का भी बीमा करवाया जाता है।
Amarnath Yatra 2023 Highlights
यात्रा का नाम | श्री अमरनाथ यात्रा 2023 |
योजना बोर्ड | श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड |
रजिस्ट्रियन शुरू | 17 अप्रैल 2023 |
यात्रा की तिथियां | 01 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 |
चेरमैन | राज्यपाल एनएन वोहरा |
राज्य | जम्मू & कश्मीर |
ऑफिसियल वेबसाइट | click here |
फिटनेस सर्टिफिकेट | click here |
SASB मोबाइल एप | click here |
Amarnath Yatra 2023 Application Form
सभी श्रद्धालु यात्रा का परमिट आवेदन पात्र फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है या हम आपको डायरेक्ट लिंक के माध्यम से फॉर्म उपलब्ध कराएँगे। पंजीकरण की प्रक्रिया देशभर में लगभग 445 बैंक की शाखाओं की मदद से पूरी की जाती है। बैंको की शाखाओं के माध्यम से परमिट पंजीकरण फॉर्म को जमा कर सकते हैं। जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है।
अमरनाथ जाने वाले सभी यात्रियों को यात्रा के लिए यात्रा परमिट प्राप्त करने हेतु अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) के साथ आवेदन पत्र जमा करना होता है। पंजीकरण व अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप SASB द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है। ये सभी आप निचे दिए गए लिंक या ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन लिंक | click here |
अमरनाथ यात्रा आवेदन पत्र | Download |
अमरनाथ यात्रा फिटनेस सर्टिफिकेट फॉर्म | Download |
अधिकृत डॉक्टरों/संस्थानों की फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने की राज्यवार सूची | Download |
नामित बैंकों की शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया | Download |
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सुविधा भी उपलब्ध है, यहाँ पर हमने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रोसेस बताई है जिसे आप फॉलो करके अपना पंजीकरण कर सकते है –
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जो कुछ इस प्रकार दिखेगी, जिसमे आपको सबसे नीचे click here to Registrer online for yara 2023 के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको सबसे नीचे I agree पर टिक करके Register पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आप अपनी जानकारी ध्यान से भरें। जैसे आपको यात्रा कहाँ से शुरू करनी है, यात्रा किस दिन शुरू करनी है, अपना नाम, पता, मेडिकल डिटेल्स, अपनी फोटो ये सभी भरकर सबमिट कर लेना है।
- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक मेसेज आएगा की आपकी डिटेल्स सेव हो गई है और आपके ईमेल और नंबर पर एक आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और otp आएगा, जिसे आपको एंटर करके सबमिट करना है।
- इसके बाद आपका पंजीकरण उन्हें प्राप्त हो जाएगा और बोर्ड द्वारा डिटेल्स वेरीफाई करने के बाद आपको यात्रा परमिट डाउनलोड करने का एक मेल आएगा जिसमे लिखा होगा की यात्रा परमिट डाउनलोड करने के लिए 24 घंटे के अंदर पेमेंट करें और अपना परमिट डाउनलोड करें।
- आप पेमेंट करने के बाद अपने यात्रा परमिट को pdf फॉर्म में डाउनलोड कर सकते है।
- यात्रा परमिट मिलने में कुछ दिनों का समय लगता है, आप ऑफिसियल वेबसाइट पर Track Application करके अपना रजिस्ट्रेशन भी चेक कर सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा ज़रूरी दस्तावेज
- यात्रा आवेदन पत्र
- स्वस्थ्या प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
- 4 पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन फॉर्म के लिए 1 और यात्रा परमिट के लिए 4)
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण शुल्क
- ऑनलाइन पंजीकरण फीस 220 रुपए है।
- एक मोबाइल से 5 लोगों का पंजीकरण किया जा सकता है।
हेल्पलाइन डेस्क
अमरनाथ यात्रा से जुडी और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए या किसी भी समस्या के हल के लिए नीचे दिए ईमेल या नंबर से पूछताछ कर सकते हो –
- हेल्पलाइन नंबर – 14464
- जम्मू – 0191-2503399, 0191-255662, 18001807198
- श्रीनगर – 0194-2313146, 0194-2313147, 1800180199
- ईमेल आईडी – sasbjk2001@gmail.com
- हेलीकाप्टर सेवा – +911942313146
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 से सम्बंधित प्रश्न
हाँ, यदि आप आप चाहें तो जम्मू पहुँचने के बाद भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, लेकिन बेहतर ये होगा कि असुविधा न होने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवा लेना है।
अमरनाथ यात्रा में लगभग 15000 रूपये तक का खर्चा आता है, यह राशि न्यूनतम है क्यूंकि वहां पर संशाधन भी काम होते हैं जिस से खर्चा कम होता है।
अगर आप बालटाल से पवित्र गुफा श्रमिक पिट्ठू द्वारा जाते हो तो आपको लगभग 4000 खर्च करने होंगे और अगर आप घोड़े से जाते हो तो आपको करीब 5000 खर्च करने होंगे।
अमरनाथ यात्रा इस साल 62 दिनों तक चलेगी।
जी हाँ आप हेली सेवा लेकर भी अमरनाथ जा सकते हैं जिसके लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट से बुकिंग करनी होगी।
बिलकुल, बिना रजिस्ट्रेशन के आप यात्रा नहीं कर पाएंगे, रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी ऊपर पोस्ट में समझे गई है।
2023 की अमरनाथ यात्रा 01 जुलाई से 31 अगस्त चलेगी।
मान्यता के अनुसार इस पवित्र गुफा में भगवन शंकर ने पार्वती जी को मोक्ष का मार्ग दिखाया था। जिसे ‘अमरकथा’ कहा जाता है इस कथा में भगवती पार्वती व भगवान शिव के बीच संवाद हुआ था। इसलिए इस स्थान का नाम ‘अमरनाथ‘ पड़ा।