Diwali Simple Rangoli 2023: सरल रंगोली डिजाइन यहां से चुनें, इस दिवाली घर को सजाएं ट्रेंडी रंगोली से

नमस्कार दोस्तों, हिन्दू धर्म में दीवाली (Diwali) का त्यौहार पवित्र और पावन माना जाता है। आप तो जानते ही हैं की हमारे देश दीपावली का त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया जाता है। पुरानी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार के ऐसा माना जाता है की भगवान श्री राम अपने 14 वर्ष का ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

नमस्कार दोस्तों, हिन्दू धर्म में दीवाली (Diwali) का त्यौहार पवित्र और पावन माना जाता है। आप तो जानते ही हैं की हमारे देश दीपावली का त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया जाता है। पुरानी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार के ऐसा माना जाता है की भगवान श्री राम अपने 14 वर्ष का वनवास काट के माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे उस समय कार्तिक माह की काली अंधियारी अमावस की रात थी। जब अयोध्या के निवासियों को पता चला की भगवान अपना वनवास खत्म करके अयोध्या आ रहे हैं तो लोगों को भगवान इस अमावस की रात में अपने महल का रास्ता ना भूल जाएं इसके लिए अयोध्या नगर निवासियों ने घी के दिए जलाकर भगवान राम के आगमन का स्वागत किया।

यह भी देखें :- दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

Diwali Simple Rangoli Designs
Diwali Simple Rangoli Designs: इस दिवाली घर को सजाएं ट्रेंडी रंगोली से

इसे बाद से ही देश में हर साल कार्तिक माह की अमावस को दिवाली मनाने की प्रथा शुरू हुई। वैसे आपको तो यह पता ही है की दिवाली को रोशनी का प्रतीक माना जाता है। लोग दिवाली के दिन घरों की साफ़-सफाई कर भिन्न-भिन्न प्रकार से अपने घरों को सजाते हैं। दिवाली के दिन लोग घरों में दिए जलाकर, रंगोली बनाकर, लाइटिंग कर इस त्यौहार को Celebrate करते हैं। एक बात यह भी है की दिवाली पर घरों में रंगोली बनाने का अपना ही महत्व है। दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको दिवाली पर घरों में आसान एवं सरल रंगोली कैसे बनाएं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सरल रंगोली डिज़ाइन के बारे में बताएँगे जिनकों बनाकर आप दिवाली पर अपने घरों की सजावट में चार चाँद लगा सकते हैं। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और देखते एवं समझते हैं कुछ आसान रंगोली डिज़ाइनस को।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

रंगोली को बनाने हेतु रखें कुछ बातों का ध्यान

दोस्तों रंगोली बनाने से पूर्व आपको कुछ बातों को जान लेना आवश्यक है। यदि आप रंगोली बनाते समय इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप घर पर सरल, सुन्दर एवं आकर्षक रंगोली बना सकते हैं।

  1. रंगोली बनाते समय सबसे महत्वपूर्ण बात स्थान और दिशा का चुनाव हम देखते हैं की कई लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे (द्वार) पर रंगोली बनाते हैं तो कई लोग घर के आँगन या घर पर जो पूजा स्थल है वहां रंगोली बनाना पसंद करते हैं। आप अपनी सुविधानुसार रंगोली के स्थान का चयन कर सकते हैं। यदि आप घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बना रहे हैं तो ध्यान रखें की वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार की दिशा उत्तर होनी चाहिए। और यदि आप घर के आँगन या पूजा स्थल पर रंगोली बना रहे हैं तो इसके लिए दिशा की कोई बाध्यता नहीं है। आप अपनी इच्छानुसार इन स्थानों पर रंगोली बना सकते हैं।
  2. शानदार और बेहतरीन रंगोली बनाने के लिए आप घर पर उपलब्ध सामग्री (जैसे: आटा ,हल्दी, चावल आदि) का उपयोग कर सकते हैं नहीं तो आप फूल और Natural Colors, गुलाल आदि का उपयोग कर सकते हैं। बाज़ार में रंगोली बनाने हेतु बहुत से आर्टिफिशल कलर्स उपलबध हैं लेकिन हो सकता है की इन रंगों का उपयोग हर किसी को शूट ना करें। हम आपसे यही कहेंगे की जहाँ तक हो सके रंगोली के डिज़ाइन हेतु प्राकृतिक रंग और फूलों का उपयोग हो तो अच्छा है।
  3. रंगोली बनाने के लिए करें सरल डिज़ाइन का Selection क्योंकि आप जितनी सरल रंगोली के डिज़ाइन का चयन करेंगे उसको बनाने के लिए आपको मेहनत भी कम करनी पड़ेगी और रंगोली को बनाने में लगने वाले समय की बचत भी होगी।
  4. रंगोली की खूबसूरती को बढ़ाने और आकर्षक दिखाने के लिए कई सारे रंगों का उपयोग कर सकते हैं अधिक से अधिक रंगों का समावेश सरल रंगोली के डिज़ाइन को और भी खूबसूरत बना सकता है।
  5. यदि रंगोली में कुछ Special Effect देना चाहते हैं तो आप पेन, कांटे, चम्मच आदि का उपयोग कर सकते हैं इससे आपकी बनाई गयी रंगोली बेहद ही खूबसूरत दिखेगी।

Diwali पर बनाएं दिए और प्राकृतिक रंगों से बनी सरल रंगोली :

दिए और रंगों  की रंगोली
Diwali Simple Rangoli

दोस्तों उपरोक्त पिक्चर में आप देख सकते हैं कि यह दिए और प्राकृतिक रंगों (Colors) का उपयोग करके बनायी गयी सरल डिज़ाइन की रंगोली है। इस रंगोली में आप देखंगे की एक वृत्ताकार (Circle) की आकृति को बनाकर रंगों द्वारा डिज़ाइन बनाकर सजाया गया है। जैसा की आप जानते हैं की पीला, सफ़ेद, लाल और गुलाबी यह सभी रंग हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और ख़ुशी का प्रतीक हैं। इसलिए इस रंगोली में इन चार रंगों का समावेश (Including) किया गया है। रंगोली में आप देखेंगे की किनारे पर जलते दियों को रखा गया है जो एक तरह से दर्शाते हैं की बुरे समय के बाद हमेशा अच्छा समय आता है। लेकिन आप दिये के स्थान पर मोमबत्ती (Candels) का उपयोग भी कर सकते हैं।

फूलों से बनाएं ऐसी सुन्दर रंगोली :

diwali ki fool rangoli
Diwali Simple Rangoli

यह चित्र विभिन्न फूलों का उपयोग करके बनाई गयी Saral ट्रेंडी Design रंगोली का है। आप चित्र में देख सकते हैं की रंगोली में गुलाब के फूल की पंखुड़ियां, गेंदे का फूल, आम की पत्तियों से बनी माला का उपयोग किया गया। लेकिन हम आपसे कहेंगे आप के पास जो भी फूल उपलब्ध हों उससे इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। ऐसी रंगोली बनाने के लिए आप फर्श या जमीन पर पेन से एक सर्कल बना लें अब बने हुए सर्कल की चारों तरफ की बाउंड्री को गेंदे के फूल या अन्य किसी फूल से सजा सकते हैं। इसके बाद सर्कल के भीतर गुलाब की पंखुड़ियों से बने हुए डिज़ाइन को सजा सकते हैं। इसके अलावा आम के पत्तों का उपयोग कर रंगोली को हाई लाइट्स कर सकते हैं।

भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी जी के आगमन के लिए दिवाली पर बनाएं ऐसी रंगोली :
laxmi or ganesh diwali rangoli
Diwali Simple Rangoli

दोस्तों दिवाली पर हम सभी जानते हैं की भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी देवी की पूजा की जाती है। धन की देवी लक्ष्मी और सुख, समृद्धि के देवता श्री गणेश की कृपा जिस किसी के भी ऊपर हो जाती वह धन, धान्य और वैभव का मालिक हो जाता है। यह तो आप जानते ही हैं लोगों की ऐसी मान्यता है की दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश लोगों के घर आते हैं। यहाँ हम आपको भगवान के आगमन के स्वागत करने के लिए रंगोली कैसी रंगोली बनाएं। उपरोक्त चित्र में हमने आपको दर्शाया है की भगवान के स्वागत हेतु रंगोली कैसी होनी चाहिए। जैसा की आप देख सकते हैं रंगोली में चार से पांच प्रकार के प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है। आप देखें की लाल और गहरे हरे रंग से त्रिभुज जैसी ज्यामितीय आकृति को बनाया गया है।

जिसमें आकृति को भरने के लिए इन दोनों रंगों का उपयोग किया है। आप अपने अनुसार कोई अन्य रंग का उपयोग कर सकते हैं। इसी तरह रंगोली के अंदर हल्के गुलाबी या पीले रंग का उपयोग करके रंगोली का डिज़ाइन बना सकते हैं। रंगोली में डिज़ाइन को हाई लाइट्स करने के लिए आप हल्के रंगों का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप इस तरह की रंगोली को और भी आकर्षक बनाना चाहते हैं एक कलश की स्थापना आप रंगोली के केंद्र में रख सकते हैं जो आपकी रंगोली को और भी खूबसूरत बना देगा।

घर की सामग्री से बनाएं ऐसी रंगोली :

चावल से बनी रंगोली
Diwali Simple Rangoli

यदि आप घर की सामग्री से कोई रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप दाल, हल्दी या चावल से कोई सरल रंगोली बना सकते हैं। उपरोक्त चित्र में हमने आपको विभिन्न रंगों के चावल से बनी रंगोली को दर्शाया है। ऐसी रंगोली को बनाने के लिए आप सफ़ेद चावल लें और उन सफ़ेद चावलों में से कुछ चावल को आप रंगोली के यूज़ होने वाले फ़ूड कलर के साथ एक बर्तन में पानी डालकर भिगों लें। इसके बाद चावल को सूखा लें। सूखने के बाद रंग चावल पर चढ़ जाएगा। अब अलग – अलग रंगे हुए चावलों का उपयोग करके आप चावल से रंगोली बना सकते हैं।

कलश या दिए की डिज़ाइन की बनाएं रंगोली :

diye or kalash design rangoli

यदि आप रंगोली के लिए कुछ अलग और ट्रेडिशनल डिज़ाइन के बारे में सोच रहे हैं तो आप उपरोक्त निम्नलिखित डिज़ाइन की रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली में आपको थोड़ी आर्ट वर्क की क्रिएटिविटी भी दिखानी होगी ताकि रंगोली ज्यादा से ज्यादा आकर्षक लग सके। इस तरह की रंगोली को आप घर के मुख्य द्वार या आंगन में बना सकते हैं।

Diwali शुभकामना सन्देश रंगोली :

diwali shikamna rangoli
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

दीपावली पर यदि आप कोई शुभकामना सन्देश से जुड़ी रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप उपरोक्त दिखाए गए चित्र के अनुसार रंगोली बना सकते हैं। ऐसी रंगोली बनाने के लिए अधिक-अधिक रंगों का उपयोग किया जा सकता है। रंगोली में स्पेशल इफ़ेक्ट देने के लिए पेन या चम्मच का उपयोग कर सकते हैं।

Diwali Simple Rangoli (FAQs)

रंगोली क्या है ?

दोस्तों किसी भी पर्व या त्यौहार पर साज सजावट के लिए बनाई जाने वाले डिज़ाइन को रंगोली कहा जाता है। इसके लिए आप प्राकृतिक रंग, फूल, और घर की सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।

कम समय में रंगोली कैसे बनाएं ?

यदि आप कम में एक अच्छी और बेहतरीन डिज़ाइन की रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप यहाँ पर बताये गए निम्नलिखित टूल्स का उपयोग कर सकते हैं –
आटे की छलनी
फोर्क या कंघी
पेन या चॉक
चम्मच आदि

किन पर्व एवं त्यौहारों पर बनाई जाती है रंगोली ?

वैसे अक्सर देखा जाय तो होली, दिवाली, नवरात्रे आदि त्यौहारों पर घरों में रंगोली बनायी जाती है।

रंगोली यूनिक डिज़ाइन कहाँ ढूंढें ?

दोस्तों इंटरनेट अथाह सूचना का भंडार है आप यदि गूगल पर Best Rangoli Designs टाइप कर सर्च करेंगे तो आपके सामने बहुत सारे रंगोली डिज़ाइनस की इमेजेज आ जाएगी। जिसमें से आप कोई यूनिक डिज़ाइन देखकर रंगोली बना सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment