एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती रिजल्ट 2022 जल्द ही जनवरी 2022 में जारी कर दिया जायेगा। लेकिन आपको बता दे स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले आंसर की जारी की जाएगी। SSC Delhi Police Bharti के लिए 1 अगस्त 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी और 7 सितम्बर 2022 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। इसके और साथ ही 27 नवंबर से लेकर 14 दिसम्बर 2022 तक लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। 13 नवंबर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे। एग्जक्यूटिव कॉन्स्टेबल के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए भर्ती निकाली गयी थी। कुल 5846 पदों के लिए भर्ती निकाली गयी थी। जिसमें 3902 पुरुष कॉन्स्टेबल और 1934 महिला कॉन्स्टेबल को भर्ती किया जायेगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जायेंगे उन्हें अपना फिजिकली टेस्ट देना होगा।

एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती रिजल्ट 2022
Staff Selection Commission के माध्यम से दिल्ली पुलिस भर्ती रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। इसके साथ ही परीक्षा के कुछ दिनों के बाद उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आंसर की से अपने दिए हुए उत्तरों से मिलान कर सकते हैं। इसके लिए आपकी नेगेटिव मार्किंग को भी देखा जायेगा। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की कैसे आप SSC Delhi Police Answer Key, Result 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इससे जुडी और भी जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं उम्मीदवार जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
SSC Delhi Police Result 2022
आर्टिकल का नाम | एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती रिजल्ट 2022 |
विभाग | कर्मचारी चयन आयोग |
आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि | 1 अगस्त 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 7 सितम्बर 2022 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 9 सितम्बर 2022 |
चालान द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 14 सितम्बर 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 13 नवंबर 2022 |
परीक्षा की तिथि (सीबीटी ) | 27 नवंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 |
परीक्षा का मोड़ | ऑनलाइन |
आंसर की जारी करने की तिथि | 20 दिसम्बर के बाद (अनुमानित ) |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | जनवरी 2022 |
नेगेटिव मार्किंग | 0.25 |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.nic.in |

SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आंसर की कैसे डाउनलोड करें ?
परीक्षा में शामिल होने के बाद आंसर की जारी कर दी जाएगी आप आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि परीक्षा होते ही बहुत से संस्थाएं कोचिंग सेंटर आंसर की जारी कर देती है जो पूरी तरह से सटीक नहीं होती है। ऑफिसियल आंसर की कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाती है। जो पूर्ण रूप से सटीक होती है। और आप आंसर की से मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। यदि आपको आंसर की में कोई भी असुविधा होती है तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते है। इसके लिए आपको 100 रूपये का शुल्क देना होगा। हम यहां पर आपको बता रहे हैं की किस प्रकार आप ऑनलाइन आंसर की डाउनलोड कर सकते है। आपसे कुछ स्टेप्स साझा कर रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको इस पेज में आंसर की के सेक्शन पर जाना होगा।
- उसके बाद आंसर की पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर बहुत से विकल्प आजायेंगे। आपको SSC Delhi Police Answer Key के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें ?
आंसर की जारी होने के बाद कुछ दिन बाद आयोग द्वारा रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार कैसे ऑनलाइन अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं यहां पर हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
- आप रिजल्ट के सेक्शन में जाएँ।
- आपको होम पेज में एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य जानकारी भरनी होगी फिर आप सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
- सर्च के बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट होगा। आप चाहे तो अपना रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
कंप्यूटर लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार चयनित किये जायेंगे उनका फिजिकली टेस्ट और मेजरमेंट टेस्ट लिया जायेगा। जो उम्मीदवार फिजिकली टेस्ट में उत्तीर्ण हो जायेंगे उन्हें मेजरमेंट के लिए बुलाया जायेगा।
कॉन्स्टेबल भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सभी चरणों को पास करके चयनित उम्मीदवार को आयोग केंद्र बुलाया जायेगा जिसमें आपको अपने सभी दस्तावेज और उनकी स्कैन की हुयी कॉपी साथ ले जानी होगी। यदि आपके दस्तावेज सत्यापित हो जाते हैं तो आपको एग्जक्यूटिव कॉन्स्टेबल का पद दे दिया जायेगा। आपको कौन-कौन से दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे उनकी लिस्ट कुछ इस तरह है।
- 10th की मार्कशीट सेर्टिफिकेट
- 12th की मार्कशीट
- अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र
- यदि पहले से सरकारी नौकरी में कार्यरत है उसका प्रमाण पत्र ( एक्स सर्विसमैन )
- जाति प्रमाण पत्र जो आरक्षित वर्ग के हैं
- मूल निवास प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )
- सेवारत रक्षा प्रमाण पत्र एनओसी यदि लागू हो तो।
- स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ( यदि लागू हो )
- अंडरटेकिंग एप्लिकेशन फॉर्म – जो सिर्फ एक्स सर्विसमैन को देना होगा।
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आयु छूट के लिए प्रसांगिक प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )
- दिल्ली पुलिस के द्वारा दी गयी सिपाहियों को दिए गए वार्ड प्रमाण पत्र
- अनापत्ति प्रमाण पत्र ( ये प्रमाण पत्र आप तभी दे सकते हैं जब आप पहले से ही सरकारी नौकरी में कार्यरत हो )
- दिल्ली पुलिस द्वारा दिया गया उम्मीदवारों को विभागीय प्रमाण पत्र
- एनसीसी प्रमाण पत्र
- 10th के बाद नाम बदलने पर, शादी, पुनर्विवाह, तलाक जैसे कारणों से नाम बदले जाने पर दस्तावेज जमा करने होंगे।
यदि आपके दस्तावेज पूर्ण रूप से सत्यापित नहीं होते हैं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।
SSC Delhi Police Bharti से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in है।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस के लिए भर्ती 5846 पदों के लिए भर्ती निकाली गयी थी। जिसमें 3902 पुरुष कॉन्स्टेबल और 1934 महिला कॉन्स्टेबल को भर्ती किया जायेगा।
SSC Delhi Police Answer Key परीक्षा के कुछ दिन बाद ही जारी कर दी जाएगी।
एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जनवरी 2022 तक जारी किया जायेगा।
हमने अपने लेख के माध्यम से आपको एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती रिजल्ट 2022 चेक करने की पूरी जानकारी दी है। आप हमारे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस कम्प्यूटर लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
रिजल्ट के बाद चयनित उम्मीदवार को फिजिकली टेस्ट और मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा।
तो जैसे की हमने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती रिजल्ट 2022 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और इससे जुडी और भी जानकारी आपसे साझा की है। यदि आपको इससे जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या होती है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।