SSC MTS 2023: एसएससी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को हम बता दें की SSC (Staff Selection Commission) ने 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली MTS के भर्ती पदों हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बताते चलें की नोटिफिकेशन 18 जनवरी 2023 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट जारी किया गया था। notification के अनुसार 11,409 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी।

जो भी अभ्यर्थी SSC एमटीएस पदों के ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक हैं उन्हें हम बता दें की इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन Registration कर सकते हैं।
SSC एमटीएस 2023 भर्ती:
दोस्तों हम आपको बताते चलें की एसएससी के द्वारा मल्टी टास्किंग भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी (Group C) की भर्तियां की जाएंगी। SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के तहत 10,880 पदों पर योग्य उम्मींदवारों की नियुक्तियां करेगी। आपको बताते चलें की केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) व केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) जैसे केंद्रीय विभागों में कुल 529 हवलदार पदों पर भर्ती की जायेगी।
यहाँ हम आपको यह भी बता दें की SSC MTS 2022-23 की भर्ती परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से Computer Based होगी जो अंग्रेजी के साथ भारत की 13 भाषाओं में कराई जायेगी।
Official Notification डाउनलोड करने हेतु लिंक:
SSC MTS 2022-23 हेतु Age limit (आयु सीमा):
- एसएससी MTS भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आपको हम यह बता दें की अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए तो ही वह MTS 2023 भर्ती हेतु योग्य है।
- SC/ST/PWD और महिला अभ्यर्थीयों को केंद्र सरकार के भर्ती आरक्षण नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जायेगी।
SSC MTS 2023 के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता (Education Qualification):
जो भी अभ्यर्थी SSC MTS 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होना जरूरी है –
- आवेदक अभ्यर्थी देश के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से 10वीं पास किया हुआ होना चाहिए।
SSC एमटीएस 2023 के लिए जरूरी पात्रता:
- आवेदक अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक अभ्यर्थी यदि नेपाल और भूटान का नागरिक है तो वह MTS के आवेदन हेतु पात्र है।
- सन 1962 के युद्ध के दौरान भारत आये तिब्बती शरणार्थी नागरिक भी SSC एमटीएस भर्ती के आवेदन हेतु पात्र है।
- जो नागरिक पाकिस्तान, बर्मा, श्री लंका, केन्या, यूगांडा, तंज़ानियां, ज़ाम्बिया, इथोपिया आदि देशों से विस्थापित होकर भारत आये हैं वह भी एमटीएस के पदों हेतु आवेदन के लिए पात्र हैं
SSC एमटीएस 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 18 जनवरी 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथि | 18 जनवरी 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 फरवरी 2023 |
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2023 |
फीस भुगतान ऑफलाइन चालान generation की अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2023 |
ऑनलाइन फॉर्म में सुधार हेतु तिथियां | 23 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक |
अनुमानित Computer Based Examination परीक्षा तिथि | अप्रैल 2023 |
एसएससी MTS 2023 भर्ती हेतु आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश:
- आवेदक अभ्यर्थी को OTR (One Time Registration) के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदक अभ्यर्थी के द्वारा Application form में अपलोड की जाने वाली फोटो 3 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- अपलोड की जाने वाली फोटो का टाइप (JPG/JPEG) होना चाहिए इसके साथ फोटो का साइज (लम्बाई 4.5 cm X चौड़ाई 3.5 cm) के तहत 20 से 50 KB के बीच होना चाहिए।
- आवेदक के द्वारा अपलोड किये जाने सिग्नेचर फोटो का साइज (लम्बाई 4.0 cm X चौड़ाई 3.0 cm) के तहत 10 से 20 KB के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक के द्वारा अपलोड किये जाने वाले डाक्यूमेंट्स का फॉर्मेट पीडीऍफ़ फाइल के रूप में होना चाहिए।
एसएससी MTS 2023 भर्ती से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):
एसएससी MTS 2023 के आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ है।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए Physical Standard
ऊंचाई: 152cm (असम , गढ़वाली, गोरखा, पुरुष अभ्यर्थियों को ऊंचाई में 5 cm की छूट प्रदान की जायेगी)
छाती: 81cm (छाती फुलाकर 86cm होनी चाहिए)
महिला अभ्यर्थियों के लिए Physical Standard
ऊंचाई: 152cm (असम , गढ़वाली, गोरखा, अभ्यर्थियों को 2.5 cm की छूट प्रदान की जायेगी)
वजन: 48kg (असम , गढ़वाली, गोरखा, महिला अभ्यर्थियों को वजन में 2kg छूट प्रदान की जायेगी)
सामान्य/OBC/ EWS – 100/- रूपये
SC/ST/PWD/ महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निः शुल्क है।
यह भी जानें:
- SSC Exam Calendar 2023 New Exam Dates Check Online
- मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति योजना आवेदन पंजीकरण, लिस्ट | MP Scholarship 2023 – List, Scholarship Status