स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का इतिहास, मूर्तिकार, ऊंचाई और स्थान। | 10 रोचक तथ्य।

आप ने न्यूयॉर्क स्थित स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में कभी न कभी सुना ही होगा। ये सबसे विशाल और ऊँची मूर्तियों में से एक है। एक समय में इससे ही सबसे ऊँची प्रतिमा माना जाता था। ये अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। इसे फ्रांस द्वारा अमेरिका के स्वतंत्रता की स्मृति और दोनों ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आप ने न्यूयॉर्क स्थित स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में कभी न कभी सुना ही होगा। ये सबसे विशाल और ऊँची मूर्तियों में से एक है। एक समय में इससे ही सबसे ऊँची प्रतिमा माना जाता था। ये अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। इसे फ्रांस द्वारा अमेरिका के स्वतंत्रता की स्मृति और दोनों देशों की आपसी मित्रता के प्रतीक के तौर पर दिया गया था। आज इस लेख के जरिये हम आप को इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। हम इस लेख में आप को Statue Of Liberty से जुड़े विभिन्न तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही Statue Of Liberty से जुड़े 10 रोचक तथ्यों के बारे में भी बताएंगे। जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का इतिहास, मूर्तिकार, ऊंचाई और स्थान। | 10 रोचक तथ्य।
स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का इतिहास, मूर्तिकार, ऊंचाई और स्थान। | 10 रोचक तथ्य।

यहाँ जानिए क्या है Statue Of Liberty और इस का इतिहास

स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी एक विशाल मूर्ती है जो न्यूयॉर्क में स्थित है। ये मूर्ती स्टील (मूल रूप से एक किस्म के लोहे ) से बनी है जिसके ऊपर ताम्बे का आवरण है। इस की लम्बाई 151 फुट है। वहीँ अगर आधारशिला और चौकी की लम्बाई भी मिला दिया जाए तो इसकी कुल लम्बाई 305 फुट (93 मीटर) हो जाएगी। स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी को बनाने का श्रेय फ्रेडरिक अगस्त बार्थोल्डि को जाता है। फ्रेडरिक अगस्त बार्थोल्डि ही स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी के मूर्तिकार हैं

बता दें कि इस मूर्ती को फ्रांस द्वारा अमेरिका को दोस्ती के प्रतीक के रूप में भेंट किया था। ये वर्ष 1886 की बात है जब अमेरिकन क्रांति के बाद के बाद अमेरिका आज़ाद हुआ था। इस मूर्ती को आधिकारिक तौर पर लिबर्टी इनलाइटिंग द वर्ल्ड (Liberty Enlightening The World) के नाम से भी जाना जाता है। जो की फ्रांस द्वारा अमेरिका को उसकी स्वतंत्रता के स्मृति में दिया गया है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों ने मिलकर किया था। जहां प्रतिमा की नींव का निर्माण अमेरिका द्वारा किया गया था, तो दूसरी तरफ प्रतिमा के अन्य हिस्सों का निर्माण फ्रांस के द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़े :- ताज महल किसने बनवाया था ? Taj Mahal Kisne Banwaya Tha ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Highlights Of Statue Of Liberty

आर्टिकल का नाम स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का इतिहास, मूर्तिकार, ऊंचाई और स्थान
स्थान लिबर्टी द्वीप, मैनहट्टन,
न्यूयॉर्क शहर, न्यूयॉर्क, 
संयुक्त राज्य अमेरिका
मूर्तिकार का नामफ्रेडरिक अगस्त बार्थोल्डि
निर्देशांक40°41′21″N
74°2′40″W
महत्व फ्रांस द्वारा अमेरिका को दोस्ती के प्रतीक के रूप में दिया था।
ऊंचाई *तांबे की मूर्ति की ऊंचाई
(मशाल तक): 151 फीट
1 इंच (46 मीटर)
*जमीनी स्तर से मशाल
तक: 305 फीट 1
इंच (93 मीटर)
अनावरण28 अक्टूबर 1886

कैसी दिखती है स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी ?

आज भी इस मूर्ती को देखने के लिए बहुत से लोग प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में आते हैं। यह मूर्ति ताम्बे की धातु से बनी है जो कि देखने में एक महिला की आकृति की है जिसके दाहिने हाथ में मशाल है। साथ ही दूसरे हाथ में एक किताब है। जिस में अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा की तारिख रोमन भाषा में यानी जुलाई 1776 (JULY IV MDCCLXXVI) लिखा गया है। स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी के सर पर एक ताज है जिसमें से से 7 किरणें निकली हैं।

ये सात 7 महाद्वीपों और समुद्रों का प्रतीक हैं। प्रत्येक किरण की लम्बाई 9 फ़ीट है जबकि इसका वजन 68 किलो है। साथ ही इस ताज पर कुल 35 की संख्या में खिड़कियां है। जो हमारी पृथ्वी के रत्नों का प्रतीक हैं।

स्टैचू ऑफ लिबर्टी कहाँ स्थित है ?

यह United States Of America के New York हार्बर के तट पर लिबर्टी द्वीप पर स्थित है।

Statue Of Liberty से जुड़े 10 रोचक तथ्य

आइये अब जानते हैं Statue Of Liberty से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में –

  1. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का पूरा नाम लिबर्टी एनलाइटिंग द वर्ल्ड है। ये प्रतिमा एक महिला की मूर्ती है और मूर्तिकार ने इस प्रतिमा का चेहरा अपनी माँ के चेहरे के आधार पर बनाया था। प्रतिमा का नाम रोमन देवी लिबर्टस के नाम पर रखा गया है, जो रोमन पौराणिक कथाओं में स्वतंत्रता का प्रतीक है।
  2. 22 मंज़िला मूर्ति के ताज तक पहुंचने के लिये 354 घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इन सीढ़ियों को चढ़ने में औसतन 20 – 22 मिनट लगते हैं।
  3. Statue Of Liberty का वजन 204,117 किलोग्राम (225 टन) है। जिसकी वजह इसे बनाने में उपयोग किये गए धातु की। इसका ढांचा स्टील से बना है जबकि बाहरी आवरण ताम्बे से बनाया गया है।
  4. वर्तमान में स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी के हाथ में रखी मशाल ओरिजिनल की कॉपी है। दरअसल सन 1984 में, मौसम की वजह से हुए नुकसान के चलते मशाल को बदल दिया गया दिया गया था। और वर्तमान में रखी गई टॉर्च में नए तरीके से मशाल को डिजाइन किया गया है।  लिबर्टी संग्रहालय में डिस्प्ले के रूप में ऑरिजिनल मशाल को देखा जा सकता है।
  5. Statue Of Liberty के पैरों में शूज का साइज 879 है।
  6. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का रंग हरा दिखता है जिसके पीछे वजह मौसम है। दरअसल प्रतिमा की बाहरी परत शुद्ध तांबे से बनी है और पहले इस प्रतिमा का रंग ताम्बे का भूरा ही था। लेकिन बदलते मौसम के चलते बाहरी परत पर कॉपर कार्बोनेट (पटिना) बनने लग गया जिसकी वजह से स्थापना के 30 साल बाद इसका रंग हरा दिखाई देता है।
  7. Statue Of Liberty में मूर्ति के मुकुट पर 7 किरणे/ स्पाइक्स हैं जिन का अपना एक अलग मतलब और महत्व है। आप की जानकारी के लिए बता दें कि ये स्पाइक्स दुनिया के 7 महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  8. क्राउन में कुल 35 खिड़कियां हैं।
  9. नेशनल पार्क सर्विस द्वारा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को देखने के लिए एक दिन में अधिकतम 240 पर्यटकों को ही प्रवेश की अनुमति देती है। पर्यटकों को एक बार में 10 लोगों के ग्रुप में विभाजित किया जाता है। जिसके बाद वो क्राउन तक जा सकते हैं और वहां रुकने के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गयी है। हर 10 लोगो के समूह के साथ एक राष्ट्रीय उद्यान सेवा रेंजर होता है जो समूह की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके अतिरिक्त स्मारक की सुरक्षा की भी देखरेख करने की जिम्मेदारी उसी की होती है।
  10. प्रत्येक वर्ष स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी पर 300 बार बिजली गिरती है क्यूंकि ये धातु से बना है। यदि इसे इकठ्ठा किया जाए तो इससे 600 वाल्ट बिजली उत्पन्न हो सकती है।

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी से जुड़े अन्य माप संबंधी तथ्य

क्रम संख्या माप
1तांबे की प्रतिमा की ऊंचाई151 फीट 1 इंच (46 मीटर)
2जमीन से मशाल के ऊपरी हिस्से तक की ऊंचाई305 फीट 1 इंच (93 मीटर)
3मूर्तितल से सिर की ऊंचाई111 फीट 1 इंच (34 मीटर)
4हाथ की ऊंचाई16 फीट 5 इंच (5 मीटर)
5तर्जनी अंगुली की लम्बाई8 फीट 1 इंच (2.44 मीटर)
6ठोड़ी से कपाल तक सिर17 फीट 3 इंच (5.26 मीटर)
7कान से कान तक सिर की मोटाई10 फीट 0 (3.05 मीटर)
8आँखों के बीच की दूरी2 फीट 6 इंच (0.76 मीटर)
9नाक की लम्बाई4 फीट 6 इंच (1.48 मीटर)
10दाहिने बांह की लम्बाई42 फीट (12.8 मीटर)
11कमर की मोटाई35 फीट (10.67 मीटर)
12चेहरे की चौड़ाई3 फीट (0.91 मीटर)
13नोटबुक या तख्ती की चौड़ाई13 फीट 7 इंच (4.14 मीटर)
14नोटबुक या तख्ती की लम्बाई23 फीट 7 इंच (7.19 मीटर)
15नोटबुक या तख्ती की मोटाई2 फीट (0.61 मीटर)
16मूर्तितल की ऊंचाई89 फीट (27.13 मीटर)
17नींव की ऊंचाई65 फीट (19.81 मीटर)
18स्टैच्यू में लगे तांबे का कुल वजन27.22 टन
19स्टैच्यू में लगे स्टील का कुल वजन113.4 टन
20स्टैच्यू का कुल वजन225 टन
21तांबे के शीट की मोटाई2.4 मिमी

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी से संबंधित प्रश्न उत्तर

Statue Of Liberty क्या है ?

ये एक प्रतिमा है जो दुनिया की सबसे विशाल और ऊँची प्रतिमाओं में से एक है। इसे लिबर्टी इनलाइटिंग द वर्ल्ड के नाम से भी जाना जाता है

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी कहाँ स्थित है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Statue Of Liberty, United States Of America के New York हार्बर के तट पर लिबर्टी द्वीप पर स्थित है

Statue Of Liberty का मूर्तिकार कौन है ?

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के मूर्तिकार फ्रेडरिक अगस्त बार्थोल्डि हैं।

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी बनाने का क्या कारन था ?

Statue Of Liberty को फ्रांस द्वारा अमेरिका को दोस्ती के प्रतीक और अमेरिका की आज़ादी की स्मृति में उपहार स्वरुप दिया था।

Statue Of Liberty की ऊंचाई कितनी है?

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की कुल ऊंचाई (जमीनी स्तर से मशाल तक की ऊंचाई) 305 फीट 1 इंच (93 मीटर) है।

आज इस लेख के माध्यम से माध्यम से हमने आप को Statue Of Liberty के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें