Swayam Free Online Course Scheme 2024: स्वयं निशुल्क ऑनलाइन कोर्स

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

भारत सरकार ने देश में शिक्षा को और अधिक डिजिटल और सुलभ बनाने के लिए ‘स्वयं निशुल्क ऑनलाइन कोर्स’ की शुरुआत की है। इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय और ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उनके शिक्षा स्तर में सुधार हो। स्वयं पोर्टल के तहत उन सभी छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा जो उचित और ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं।

Swayam पोर्टल पर डिजिटलीकरण के माध्यम से छात्रों की शिक्षा को और अधिक उन्नत बनाया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी इस पोर्टल पर पंजीकरण करके इसके लाभ उठा सकते हैं। इस लेख में, हम ‘Swayam Free Online Course Scheme 2024’ के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें कोर्स के विविध आयाम, इसके फायदे, और पंजीकरण प्रक्रिया शामिल हैं। यदि आप इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।

Swayam Free Online Course Scheme 2024: स्वयं निशुल्क ऑनलाइन कोर्स
Swayam Free Online Course Scheme 2024

Swayam Portal 2024

भारत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाते हुए ‘स्वयं पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश भर के विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करना है, खासकर उन छात्रों के लिए जो डिजिटल शिक्षा से वंचित हैं।

स्वयं पोर्टल का लक्ष्य उच्चतम गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है, जिससे छात्रों की शिक्षा की जरूरतें पूरी हो सकें। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। इसके तहत, सरकार ने 32 चैनलों की शुरुआत की है, जिसके जरिए देश के करोड़ों बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

स्वयं पोर्टल को मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (MHRD) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के तहत विकसित किया गया है। यह पहल न केवल छात्रों को डिजिटल शिक्षा के नए आयामों से जोड़ेगी, बल्कि उनकी शिक्षा को और अधिक समृद्ध और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Swayam Free Online Course Scheme 2024 Highlights

आर्टिकल का नामस्वयं निशुल्क ऑनलाइन कोर्स
पोर्टलस्वयं पोर्टल
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के सभी विद्यार्थी
उद्देश्यछात्र-छात्राओं को उचित एवं गुणवत्ता ई-सामग्री प्रदान करना

स्वयं स्कीम उद्देश्य

सरकार द्वारा पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्नातकोत्तर स्तर तक के लिए उपयुक्त सामग्री तैयार करना है जिसके तहत विद्यार्थी घर बैठे ही अपने शैक्षिक ज्ञान को और भी बढ़ा सकते हैं।

यह भी देखेंमहाभियोग (इम्पीचमेंट) क्या हैं एवं इसके नियम | What is impeachment, its Process in Hindi

महाभियोग (इम्पीचमेंट) क्या हैं एवं इसके नियम | What is impeachment, its Process in Hindi

स्वयं स्कीम लाभ एवं विशेषताएं

  • यह पोर्टल देश के गरीब विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है जिसके तहत वे अपनी शिक्षा को और मजबूत कर सकते हैं।
  • पोर्टल को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
  • पोर्टल के तहत लोग ज्ञान प्राप्त करेंगे जिससे हमारे समाज में विकास बढ़ेगा।
  • स्वयं स्कीम के विद्यार्थियों को सर्वोत्तम शिक्षा एवं संसाधन प्रदान किए जाएंगे।
  • यह एक डिजिटल क्रांति है जिसके तहत छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • स्वयं पोर्टल के तहत बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए 32 चैनलों को लॉन्च किया गया है।
  • कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई से सम्बंधित आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

स्वयं पर होस्ट किए गए पाठ्यक्रम चार भागों में

  • वीडियो व्याख्यान
  • ऑनलाइन चर्चा मंच संदेह समाशोधन
  • विशेष रूप से तैयार रीडिंग सामग्री जिसे डाउनलोड या फिर प्रिंट कर सके।
  • परीक्षा एवं क्विज की सहायता से स्वयं-मूल्यांकन परीक्षण

भारत सरकार के मंत्रालय द्वारा ‘स्वयं पोर्टल’ के जरिए देश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली ई-सामग्री की प्रदान की जा रही है। इस मंच पर लगभग 2000 से अधिक पाठ्यक्रमों की होस्टिंग की जा रही है, जिससे देश के लगभग 3 करोड़ विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

सरकार ने इस पोर्टल को और अधिक विकसित करने के लिए 32 चैनलों को भी जारी किया है। इन चैनलों पर विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। इन चैनलों का लाभ नागरिक निशुल्क ले सकते हैं, जहां रोजाना 4 घंटे देश के सर्वोत्तम अध्यापकों द्वारा ज्ञान प्रदान किया जाता है। यह विद्यार्थियों को घर बैठे कौशल और ज्ञान से युक्त सामग्री प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

‘स्वयं पोर्टल’ के माध्यम से, सरकार डिजिटल शिक्षा को सुलभ और समृद्ध बनाने के अपने लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है, जिससे विद्यार्थियों को नए ज्ञान और कौशल हासिल करने में मदद मिलेगी।

स्वयं पोर्टल के MHRD 32 चैनल की लिस्ट

  • चैनल 01: CEC/UGC: मानविकी- 1, Language And Literature
  • चैनल 02: CEC/UGC: मानविकी- 2, कला, फिलॉसफी, इतिहास एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 03: CEC/UGC: सामाजिक विज्ञान – 1, सामाजिक विज्ञान, राजनितिक विज्ञान एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 04: CEC/UGC: सामाजिक विज्ञान – 2, शिक्षा, विज्ञान, गृह विज्ञान एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 05: CEC/UGC: सामाजिक विज्ञान – 3, प्रबंधन, साहित्यिक विज्ञान, सूचना विज्ञान एवं संबंधित विषय
  • चैनल 06: CEC/UGC: सामाजिक विज्ञान – 4, कानून, क़ानूनी अध्ययन, मानव अधिकार एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 07: CEC/UGC: आर्थिक, वाणिज्य एवं वित्त
  • चैनल 08: CEC/UGC: शारीरिक विज्ञान, गणित भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 09: CEC/UGC: जीवन विज्ञान, जीव विज्ञान, विज्ञान, जैव विज्ञान एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 10: CEC/UGC: लागू विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, सम्बद्ध भौतिक एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 11: एनपीटीईएल: रसायन विज्ञान, रासायनिक इंजीनियरिंग तथा सम्बंधित विषय
  • चैनल 12: एनपीटीईएल: सिविल इंजीनियरिंग एवं सम्बंधित विषय
  • चैनल 13: एनपीटीईएल: कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
  • चैनल 14: एनपीटीईएल: इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • चैनल 15: एनपीटीईएल: चैनल 14: एनपीटीईएल: इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार इंजीनियरिंग
  • चैनल 16: एनपीटीईएल: इंजीनियरिंग विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के लिए सामान्य सब्जेक्ट
  • चैनल 17: एनपीटीईएल: मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं रिलेटेड सब्जेक्ट
  • चैनल 18: एनपीटीईएल: गणित, धातु विज्ञान, भौतिकी एवं रिलेटेड सब्जेक्ट
  • चैनल 19: आईआईटी पाल: जीवविज्ञान
  • चैनल 20: आईआईटी पाल: रसायन विज्ञान
  • चैनल 21: आईआईटी पाल: भौतिक विज्ञान
  • चैनल 22: इग्नू: कृषि, व्यावसायिक एवं सम्बंधित विज्ञान
  • चैनल 23: इग्नू: Liberal Arts and Humanities
  • चैनल 24: इग्नू: Agriculture, Vocational and Allied Sciences
  • चैनल 25: IGNOU: कल्चर
  • चैनल 26: IGNOU: State Open Universities Programs
  • चैनल 27: NIOS: Secondary School Education
  • चैनल 28: NIOS: Higher Secondary School Education
  • चैनल 29: QEEE: QEEE 1 (Live classes in Engineering and Technology)
  • चैनल 30: NPTEL: मैथमेटिक्स
  • चैनल 31: NCERT: स्कूल एंड टीचर एजुकेशन
  • चैनल 32: IGNOU and NIOS: टीचर एजुकेशन

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें: Swayam Prabha | Educational DTH channels | India

यह भी देखें51 Shakti Peeth | देवी माँ सती के प्रमुख 51 शक्ति पीठ अंगो के नाम सहित जानकारी

51 Shakti Peeth | देवी माँ सती के प्रमुख 51 शक्ति पीठ अंगो के नाम सहित जानकारी

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें