तेजस्वी सूर्या का जीवन परिचय | Biography of Tejasvi Surya in Hindi – Tejasvi Surya कौन है, जीवन परिचय

दोस्तों नमस्कार, दोस्तों आज के आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के सांसद “तेजस्वी सूर्या” के बारे में। दोस्तों आपने टीवी, समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के माध्यम से तेजस्वी सूर्या के बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा। तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) भारतीय जनता पार्टी के एक लोकप्रिय और सक्रिय ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

दोस्तों नमस्कार, दोस्तों आज के आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के सांसद “तेजस्वी सूर्या” के बारे में। दोस्तों आपने टीवी, समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के माध्यम से तेजस्वी सूर्या के बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा। तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) भारतीय जनता पार्टी के एक लोकप्रिय और सक्रिय युवा सांसद नेता होने के साथ एक प्रखर अधिवक्ता भी हैं। BJP ने तेजस्वी को पार्टी की युवा मोर्चा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। तेजस्वी सूर्या के नाम सबसे कम उम्र 29 वर्ष में भारतीय संसद के सदस्य बनने का रिकार्ड दर्ज है। आगे आर्टिकल में आप तेजस्वी सूर्या की शिक्षा, राजनीति, उपलब्धि आदि से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त करेंगे। कृपया आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

आर्यभट्ट की जीवनी | Aryabhatta Biography

Shri tejswi suryaa biography

Tejasvi Surya का जीवन परिचय

क्रम संख्या आर्टिकल से संबंधित आर्टिकल से जुड़ी जानकारियाँ
1नामसूर्या श्री एल. एस. तेजस्वी
2पिता जी नामश्री सूर्यनारायण एल. ए.
3माता जी नामश्रीमती राम सूर्यनारायण
4जन्मतिथि16 नवंबर 1990
5जन्म स्थानचिक्कमगलुरु ,
बंगलौर (कर्नाटक)
6शैक्षिक योग्यताबीए , एलएलबी
7शैक्षणिक संस्थानबैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज , बंगलौर
8पेशावकील
9विवाहिक स्थितिअविवाहित
10स्थायी पतानंबर 381, पहला मुख्य मार्ग, विवेकानंद पार्क के पास, गिरिनगर, प्रथम फ्लोर,
बेंगलुरु-560085, कर्नाटक
11वर्तमान पता40 , अशोका रोड,
नई दिल्ली – 110001
टेलीफोन : (011) 23311226
12निर्वाचन क्षेत्रबंगलौर दक्षिण (कर्नाटक)
13संबंधित पार्टीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
14संपर्क हेतु फोन नंबर(080) 26651166, 09916836964, 09964453032
15ऑफिसियल ईमेल आईडीcontact@tejasvisurya.in
tejasvi.surya@sansad.nic.in
tejasvisurya@gmail.com

तेजस्वी सूर्या के द्वारा अधिग्रहित पदभार

क्रम संख्या पदों से संबंधित डेटअधिकृत पद और उनके विभाग
1मई 2019बंगलौर दक्षिण (कर्नाटक) की लोकसभा सीट से अपने प्रतिद्वंदी नेता बीके हरिप्रसाद को एक लाख से अधिक वोटों से हराकर तेजस्वी सूर्या 17 वीं लोकसभा के लिए चुने गए ।
213 सितंबर 2019सदस्य, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति के सदस्य के रूप में स्वीकृत पदभार
316 सितंबर 2019सदस्य, लाभ के पदों पर संयुक्त समिति के सदस्य
411 दिसंबर 2019सदस्य, डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 पर संयुक्त समिति
सदस्य, परामर्शदात्री समिति, वित्त मंत्रालय से संबंधित पद

Tejasvi Surya से जुड़े कुछ तथ्य

  • तेजस्वी सूर्या ने 2008 में Arise India Movement के तहत एक फाउंडेशन की स्थापना की जो श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के मुद्दों को उठाता है और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करता है। शिक्षा की जागरूकता हेतु फाउंडेशन के द्वारा कई रैलियाँ निकाली गई , जिसमें बहुत सारे राज नेताओं ने भाग लिया।
  • तेजस्वी सूर्या अपनी BA की पढ़ाई के दौरान अपने कॉलेज बेंगलुरु इंस्‍टीट्यूट ऑफ लीगल स्‍टडीज़ में भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे जो उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत रही।
  • तेजस्वी सूर्या ने 2014 में अपनी पार्टी BJP के लिए आम चुनावों में एक प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई।
  • तेजस्वी सूर्या का अपनी पार्टी की 2017 में आयोजित मंगलोर चलो रैली को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा।
  • 2018 के कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में तेजस्वी ने बीजेपी के लिए काफी प्रचार किया।

संदीप माहेश्वरी का जीवन परिचय

तेजस्वी सूर्या की साहित्यिक, कलात्मक और वैज्ञानिक उपलब्धियां

  • स्वराज्य, भारत तथ्य और कन्नड़ प्रभा जैसे ऑनलाइन प्रकाशनों और समाचार पत्रों में एक नियमित योगदानकर्ता के रूप में संवैधानिक कानून, संस्कृति, पर्यटन, शहरी गतिशीलता और नागरिकों के जीवन में आसानी से संबंधित अन्य विषयों पर कई लेख लिखे।

देशों का दौरा

  • बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने अपने राजनीतिक करिअर में काफी देशों की व्यापक यात्राएँ की हैं।

खेल और क्लब

  • तेजस्वी सूर्या को बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद है। सूर्या शौकिया तौर पर अपनी फिटनेस के लिए दौड़ भी करते रहते हैं। सूर्या को कभी – कभी तैराकी की भी करना पसंद है।

तेजस्वी सूर्या की रूचियाँ

  • तेजस्वी सूर्या अपने आप को स्वामी विवेकानंद के एक उत्साही अनुयायी मानते हैं
  • डॉ.B आर अंबेडकर और वीर सावरकर, इतिहास, धर्म और आध्यात्मिकता के बारे में जानने और पढ़ने की उनकी काफी रुचि है।
  • सूर्या हिंदुत्व में एक मुख्य विश्वास रखते हैं, समावेशी दर्शन जो अपने प्राचीन काल से भारत का मूल है। इन सभी विषयों पर सूर्या की गहरी रुचि है।
  • तेजस्वी सूर्या इतिहास, दर्शन, विज्ञान और सभ्यता के अध्ययन में भी अपनी गहरी रुचि रखते हैं।

संगीत और मनोरंजन

  • तेजस्वी सूर्या कर्नाटक संगीत में प्रशिक्षित हैं और हिंदुस्तानी संगीत कार्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं।
  • तेजस्वी सूर्या अधिकांश खाली समय भारत के इतिहास, आधुनिक समय और देश के सामने आने वाली तकनीकी चुनौतियों के बारे में अध्ययन करने में बिताते हैं।

तेजस्वी सूर्या के द्वारा किए गए कार्य

  • Tejasvi Surya ने बेंगलुरु दक्षिण शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन परियोजना शुरू की।
  • बेंगलुरु के लिए एक विशेष कानून के लिए एक मुखर समर्थक रहे हैं, उन्होंने मेयर के लिए मौजूदा एक साल के कार्यकाल पर भी चिंता व्यक्त की है और सुझाव दिया है कि मेयर का कार्यकाल कम से कम 3-5 साल होना चाहिए।
  • बेंगलुरु में बेघर लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर दिलवाकर उनकी सहायता की।

तेजस्वी सूर्या से जुड़े विवाद

  • तेजस्वी सूर्या अपनी राष्ट्रवादी और हिन्दुत्व वादी छवि के लिए जाने जाते हैं कई बार अपनी प्रचार रैलियों में दूसरे धर्मों के खिलाफ भाषण देने पर सूर्या के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जा चुकी है।
  • अपने भाषणों में Tejasvi Surya हिंदुओं की घर वापसी का मुद्दा बहुत प्रखर रूप से उठाकर विवादों से घिरते आए हैं।
  • जब केंद्र सरकार ने NRC कानून पूरे देश में लागू करने की बात कही थी तो इसके खिलाफ दिल्ली में काफी प्रदर्शन हुए थे सूर्या ने प्रदर्शन के खिलाफ़ दिए अपने बयान में कहा की कानून का विरोध सिर्फ ‘पंक्चर बनाने वाले’ करते हैं। यह बयान उनके लिए बहुत बड़े विवाद का विषय रहा। और इस प्रदर्शन के खिलाफ ट्वीट करते हूए तेजस्वी सूर्या ने लिखा की देश में मुगल राज आ गया है।
  • इसी तरह कोरोना कोविड -19 के समय में एक अस्पताल का वीडीयो सोशल मीडिया में वाइरल हुआ था जिसमें सूर्या मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्ति जनक बयान देते नजर आ रहे थे। वीडीयो वाइरल होने के बाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। सूर्या पर कानूनी कार्यवाही की गई।

Tejasvi Surya से जुड़े कुछ प्रश्न

तेजस्वी सूर्या की लोक सभा सीट कौन सी है ?

तेजस्वी सूर्या कर्नाटक राज्य की बंगलोर दक्षिण लोक सभा सीट से सांसद है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
तेजस्वी सूर्या से जुड़े विवाद क्या हैं ?

सूर्या से संबंधित विवादों के बारे में हमने आर्टिकल में आपको बताया है आप आर्टिकल में इनके बारे में पढ़ सकते हैं।

तेजस्वी सूर्या का पूरा नाम क्या है ?

तेजस्वी सूर्या का पूरा नाम “लक्ष्य सूर्यनारायण तेजस्वी” है।

तेजस्वी सूर्या ने अपने प्रतिद्वंदी नेता बीके हरिप्रसाद को कितने वोटों से हराया ?

तेजस्वी सूर्या ने अपने प्रतिद्वंदी नेता बीके हरिप्रसाद को एक लाख से अधिक वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज की और 17 वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए।

भारतीय संसद लोकसभा की आधिकारिक वेबसाईट क्या है ?

लोकसभा की आधिकारिक वेबसाईट loksabha.nic.in है।

आशा करते हैं की आपको हमारा बीजेपी राजनेता तेजस्वी सूर्या के बारे में यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपको आर्टिकल से जुड़ा कोई डाउट है तो आप कमेन्ट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने का भरपूर प्रयास करेंगे। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Photo of author

Leave a Comment