भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज: Top Engineering Colleges in India

12वीं पास के बाद छात्र का इंजीनियरिंग करना एक बेहतर करियर ऑप्शन माना जाता है जिससे उन्हें अच्छी प्लेसमेंट प्राप्त होती है। हर विद्यार्थी का सपना रहता है कि वे भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई को पूरा कर सके। लेकिन आपको इन कॉलेजों में एडमिशन लेने से पहले एंट्रेंस एग्जाम ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

12वीं पास के बाद छात्र का इंजीनियरिंग करना एक बेहतर करियर ऑप्शन माना जाता है जिससे उन्हें अच्छी प्लेसमेंट प्राप्त होती है। हर विद्यार्थी का सपना रहता है कि वे भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई को पूरा कर सके। लेकिन आपको इन कॉलेजों में एडमिशन लेने से पहले एंट्रेंस एग्जाम को पास करना होता है जिसके लिए आपको खूब मेहनत करनी होगी तब जाकर आप यहाँ दाखिला ले सकते हैं। यहाँ हम आपको भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस, कोर्सेज की जानकारी देने जा रहें है जिससे आपको यह जानने में आसानी होगी कि आपको किस आईआईटी संस्थान में आवेदन करना चाहिए, अतः आपको इस आर्टिकल के लेख को अंत तक आवश्यक पढ़ना है।

भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज:Top Engineering Colleges in India
Top Engineering Colleges in India

Top Engineering Colleges in India Highlights

भारत में कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो कि बहुत मशहूर हैं लेकिन हम आपको यहाँ पर भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बता रहें है।

रैंक कॉलेजों के नाम
1इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
2इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली
3इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे
4इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर
5इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़गपुर
6इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की
7इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी
8इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी हैदराबाद
9इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी तिरूचिराप्पल्ली
10इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिट्स पिलानी

भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

यहां हम भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की जानकारी नीचे विस्तार से देने जा रहें हैं अतः आप जान सकेंगे कि कौन सा कॉलेज बेहतर है जहाँ आपको इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी चाहिए।

यह भी देखें- भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी कौन सी हैं?

1. Indian Institute of Technology (IIT) Madras

भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी (IIT) पहले नंबर पर आता है। इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1959 में हुई थी। यह इंस्टीट्यूट मद्रास में स्थित है। यदि कोई छात्र इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं तो वह इस कॉलेज में प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर सकते है। बी.टेक तथा बी.ई करके आप एक अच्छा इंजीनियर बन सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

फीस- बीटेक/बी.ई – 2.5 लाख प्रति वर्ष, एमएससी – 20,000 प्रति वर्ष

कॉलेजइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी (IIT)
स्थापना वर्ष1959
रैंक1
स्थानमद्रास
कोर्सेजCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
डिग्रीबीएससी, एसएससी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, एमबीए

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी दिल्ली

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी दिल्ली, एनआईआरएफ रेटिंग में दूसरे नंबर पर है। यह इंस्टीट्यूट दिल्ली में स्थित है जिसकी स्थापना 1961 में हुई थी। यहां से आप गुणवत्ता युक्त एजुकेशन प्राप्त करके एक अच्छा इंजीनियर बन सकते हैं। इसके लिए आपको JEE Mains में एक अच्छा स्कोर प्राप्त करना है जिसके तहत आप IIT Delhi में एडमिशन ले सकते हैं।

फीस- B.tech – 8-10 लाख/सेमस्टर, M.sc – 50 हजार/वर्ष

कॉलेजइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी
स्थापना वर्ष1961
रैंक2
स्थानदिल्ली
कोर्सCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
डिग्रीबीएससी, एसएससी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, एमबीए

यह भी देखें- भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज

3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे

भारत में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे का नाम भी शामिल है। इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1958 को हुई थी। इस संस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर में इंजीनियरिंग एवं इंजीनियरिंग में अग्रणी के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह एक बेहतर कॉलेज है जहां स्टूडेंट्स को विशिष्ट एवं गुणवत्ता युक्त ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। इस कॉलेज में पढ़ाई करके आप अपने इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

फीस- B.tech – 1.2 लाख/सेमस्टर, M.sc – 56 हजार/वर्ष

कॉलेजइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे
स्थापना वर्ष1958
रैंक3
स्थानबॉम्बे
कोर्सCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
डिग्रीबीएससी, एसएससी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, एमबीए

4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। इस संस्थान की स्थापना 1959 में हुई थी। भारत में सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में इस कॉलेज का नाम भी शामिल किया गया है। यह कॉलेज कानपुर शहर से लगभग 16 किलोमीटर दूर जी.टी रोड कल्याणपुर के ननकारी में बसा हुआ है। भारत सरकार द्वारा इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था। इस कॉलेज में कई प्रकार की फैसिलिटी है, जैसे- हॉस्टल, लाइब्रेरी, ट्रांसपोर्ट, कम्प्यूटर रूम, ऑडिरोरियम तथा लैब्रोटरी आदि। यहाँ से सुपर स्पेशलिटी कोर्सेज को पूरा करके आप इंजीनियर बन सकते हैं।

फीस- बी.टेक/बी.ई – 2,06,000 रूपए प्रति वर्ष, एम.टेक/एम.ई – 58,600 रूपए प्रति वर्ष।

कॉलेजइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी
स्थापना वर्ष1959
रैंक4
स्थानकानपुर
कोर्सCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
डिग्रीबीएससी, एसएससी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, एमबीए

5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़गपुर

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत सरकार द्वारा स्थापित किए गए पहले आईआईटी कॉलेज का नाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर है जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में की गई थी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर पश्चिम बंगाल में स्थित एक सार्वजनिक तकनीकी एवं अनुसंधान यूनिवर्सिटी है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान कहा गया है अर्थात यह कॉलेज इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस संस्थान की स्थापना उच्च कोटि के इंजीनियरों एवं वैज्ञानिकों को trained करने के लिए की गई है। इस कॉलेज से आप बीटेक, बी.आर्क, एमएससी, इंटीग्रेटेड बी.टेक, एम.टेक, पीएचडी अथवा पी.डी.एफ आदि कोर्सेस कर सकते हैं।

फीस- बीटेक/बी.ई – 67,500 प्रति वर्ष, एम.टेक/एम.ई – 25,500 प्रति वर्ष

कॉलेजइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी खड़गपुर
स्थापना वर्ष1951
रैंक5
स्थानखड़गपुर, पश्चिम बंगाल
कोर्सेजCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
डिग्रीबीएससी, एसएससी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, एमबीए

6. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की

भारत में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की 6वें स्थान पर आता है यह कॉलेज उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के रुड़की में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1949 में की गई थी। इस संस्थान को पहले थॉमसन कॉलेज ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था जिसकी स्थापना 1847 को की गई थी जिसके पश्चात इसे वर्ष 2001 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के रूप में बदल दिया गया था। यहाँ से कोर्स करने के पश्चात आपको आसानी से बेस्ट प्लेसमेंट भी प्राप्त हो जाती है जिससे आप अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

फीस- B.tech – 1.24 लाख/सेमस्टर, M.sc – 26 हजार/वर्ष

कॉलेजइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी रुड़की
स्थापना वर्ष1949
रैंक6
स्थानरुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)
डिग्रीB.sc, M.sc, B.tech, M.tech, P.hd, MBA
कोर्सेजCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
एडमिशनIIT-JEE, JEE Advanced entrance (B.tech), IIT-JAM (M.sc), GATE M.tech एवं P.hd) CAT (MBA)

7. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी भारत के आईआईटी कॉलेजों में सातवें स्थान पर आता है। यह संस्थान असम राज्य के गुवाहाटी में स्थित है जिसकी स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी। भारत के सबसे खूबसूरत परिसरों में इस संस्थान का नाम है जो कि नदियों से घिरा हुआ है। यदि आप बी.टेक करना चाहते हैं तो IIT गुवाहाटी को इंजीनियरिंग करने का एक बहुत ही अच्छा विकल्प कहा गया है। यह संस्थान 2.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

फीस- 1.48 लाख/सेमस्टर (B.tech), 35 हजार/वर्ष (M.sc)

कॉलेजइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी गुवाहाटी
स्थापना वर्ष1994
रैंक7
स्थानगुवाहाटी, असम
डिग्रीB.sc, M.sc, B.tech, M.tech, P.hd, MBA
कोर्सेजCSE, EEE, ECE, मैकेनिकल इंजीनियरिंग
एडमिशनIIT-JEE, JEE Advanced entrance (B.tech), IIT-JAM (M.sc), GATE M.tech एवं P.hd) CAT (MBA)

8. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी हैदराबाद

भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में Indian Institute of Technology Hyderabad का स्थान 8वें नंबर पर आता है जो कि तेलंगाना के सगरेड्डी जिले में स्थित है। इस संस्थान की स्थापना शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2008 में की गई है। संस्थान द्वारा विज्ञान, कला, इंजीनियरिंग, डिजाइन की कई शाखाओं में कार्यक्रम भी प्रदान किए जाते हैं। आपको बता दे यहाँ करीबन 222 पूर्णकालिक संकायों के साथ 1,155 स्नातक, 893 पीएचडी एवं 635 परास्नातक छात्र है। यहाँ छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा एवं उच्च गुणवत्ता शिक्षा प्रदान की जाती है। आईआईटी हैदराबाद आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बालकों को स्कॉलरशिप ही प्रदान करता है ताकि होनहार छात्र अपनी पढ़ाई को पूरा कर सके। इंजीनियरिंग के मामले में इसे बेस्ट कॉलेज माना जाता है।

फीस- 1.4 लाख/सेमस्टर (B.tech), 30 हजार/वर्ष (M.sc)

कॉलेजइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी हैदराबाद
स्थापना वर्ष2008
रैंक8
स्थानहैदराबाद, तेलंगाना
डिग्रीB.sc, M.sc, B.tech, M.tech, P.hd, MBA
कोर्सेजCSE, EEE, ECE, मैकेनिकल इंजीनियरिंग
एडमिशनIIT-JEE, JEE Advanced entrance (B.tech), IIT-JAM (M.sc), GATE M.tech एवं P.hd) CAT (MBA)

9. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी तिरूचिरापल्ली

Indian Institute of Technology Tiruchirappalli की स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी। यह संस्थान तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में स्थित है। यह भारत के शीर्ष कॉलेजों में 9वें स्थान पर आता है। यह कैंपस 3.2 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यदि विद्यार्धी इंजीनियरिंग करना चाहता है तो बी.टेक के लिए IIT तिरूचिरापल्ली बेहतर कॉलेज माना जाता है।

फीस- 1.62 लाख/सेमस्टर (B.tech), 33 हजार/वर्ष (M.sc)

कॉलेजइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी तिरूचिरापल्ली
स्थापना वर्ष1964
रैंक9
स्थानतिरूचिरापल्ली,
डिग्रीB.sc, M.sc, B.tech, M.tech, P.hd, MBA
कोर्सेजCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
एडमिशनIIT-JEE, JEE Advanced entrance (B.tech), IIT-JAM (M.sc), GATE M.tech एवं P.hd) CAT (MBA)

10. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिट्स पिलानी

भारत में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में IIT बिट्स पिलानी का स्थान 10वें स्थान पर आता है। इस संस्थान से कम्प्यूटर कोर्स करने के बाद आपको अच्छा प्लेसमेंट मिलता है। इस संस्थान की स्थापना घनश्याम दास बिड़ला के द्वारा वर्ष 1929 में की गई थी। इस आईटीआई संस्थान को इंजीनियरिंग के मामले में एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

कॉलेजइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिट्स पिलानी
स्थापना वर्ष1929
रैंक10
स्थान बिट्स पिलानी
डिग्रीB.sc, M.sc, B.tech, M.tech, P.hd, MBA
कोर्सेजCSE, EEE, ECE, Mechanical engineering
एडमिशनIIT-JEE, JEE Advanced entrance (B.tech), IIT-JAM (M.sc), GATE M.tech एवं P.hd) CAT (MBA)

भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़े सवाल/जवाब

भारत में कौन सा इंजीनियरिंग कॉलेज पहले नंबर पर आता है?

भारत में Indian Institute of Technology (IIT) Madras इंजीनियरिंग कॉलेज पहले नंबर पर आता है

आईआईटी (IIT) की स्थापना का हुई?

आईआईटी (IIT) की स्थापना 15 मई 1950 को हुई थी।

IIT कानपुर की स्थापना कब हुई?

वर्ष 1959 में IIT कानपुर की स्थापना की गई थी।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी दिल्ली की स्थापना कब हुई थी?

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी।

NIRF 2022 के अनुसार भारत में कौन सा इंजीनियरिंग कॉलेज चौथे स्थान पर आता है?

NIRF 2022 के अनुसार भारत में इंजीनियरिंग कॉलेज Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur चौथे स्थान पर आता है।

Photo of author

Leave a Comment