UKSSSC VDO Bharti 2020 के लिए उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए है। राज्य के जो इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में आवेदन करना चाहते है वह अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन कर लें। राज्य के सभी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। उत्तराखंड समूह ग की भर्ती में विभिन्न पदों में आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किये गए सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तराखंड समूह ग की भर्ती से संबंधित आवेदन और पोस्ट के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। अतः भर्ती से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

उत्तराखंड समूह ग विज्ञप्ति पदों के नाम की सूची
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
ग्राम विकास अधिकारी | 381 | 25500 – 81100 – स्तर -4 |
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी | 292 | 25500 – 81100 – स्तर -4 |
सहायक प्रबंधक उद्योग | 70 | 35400 – 1,12400 – स्तर -6 |
सहायक समाज कल्याण अधिकारी | 35 | 29200 – 92300 – स्तर -5 |
सुपरवाईज़र (केवल महिला) | 34 | 29200 – 92300 – स्तर -5 |
मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज | 16 | 25500 – 81100 – स्तर -4 |
अभिभावक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर | 09 | 19900 – 63200 – स्तर -2 |
सहायक परिचर | 06 | 19900 – 63200 – स्तर -2 |
सहायक चकबंदी अधिकारी | 04 | 35400 – 1,12400- स्तर -6 |
सहायक समीक्षा अधिकारी | 02 | 35400 – 1,12400- स्तर -6 |
छात्रावास अधीक्षक | 03 | 29200 – 92300 – स्तर -5 |
संवीक्षक | 01 | 29200 – 92300 – स्तर -5 |
कुल | 381 |
UKSSSC VDO Bharti महत्वपूर्ण तिथि
Department | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
Board | UKSSSC |
कुल पोस्ट | 854 |
ऑनलाइन आवेदन जारी करने की तिथि | 10 नवंबर 2020 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 24 दिसंबर 2020 |
परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि | 26 दिसंबर 2020 |
लिखित परीक्षा का समय | अगस्त 2021 |
ऑफिसियल वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
UKSSSC शुल्क विवरण
- उत्तराखंड सामान्य जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग –300 रूपए
- अनुसूचित जाति एससी वर्ग –150 रूपए
- अनुसूचित जनजाति एसटी वर्ग –150 रूपए
- दिव्यांग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग -150 रूपए
UKSSSC समूह ग भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड
- UKSSSC समूह ग की भर्ती स्नातक स्तर के लिए है, इसलिए आवेदक के द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करना आवश्यक है और यह सभी पदों के लिए अनिवार्य है
- सहायक समीक्षा अधिकारी
- कंप्यूटर में न्यूनतम टाइपिंग की स्पीड 4000 वर्ड प्रति घंटे (लगभग 66 WPM) होने अनिवार्य है।
- लिखित परीक्षा में सामान अंक वाले अभ्यर्थियों को अंग्रेजी टाइपिंग वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- संवीक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास विद्यार्थी और इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी विषय में अभ्यर्थी को पास होना अनिवार्य है।
- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी
- अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास और साथ ही कंप्यूटर संचालन में न्यूनतम सी.सी.सी लेबल का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- सुपरवाईजर केवल महिलाओं के लिए
- विश्वविद्यालय में किसी एक विषय के रूप में समाजशास्त्र या समाज कार्य ,गृह विज्ञान,या पोषण बाल विकास के साथ कला वर्ग में स्नातक किया हो।
- सहायक परिचर
- आवेदकों को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना आवश्यक है और इसके साथ ही उन्हें आईटी या कंप्यूटर का नॉलेज होना अनिवार्य है।
- सहायक प्रबंधक उद्योग
- पद में आवेदन करने के लिए आवेदकों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या फैशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन टेक्नोलॉजी, क्राफ्ट टेक्नोलॉजी, हैंडलूम या टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में से किसी एक में स्नातक होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता-ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट उत्तीर्ण वाले सभी अभ्यर्थी
आयु सीमा-उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु 1 जुलाई 2020 के माध्यम से 21 वर्ष हो। - अधिमान (Preference)
- लिखित परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने पर आयु में बड़े अभ्यर्थी को चयन की सूची में प्रथम रखा जायेगा।
UKSSSC Bharti के लिए राष्ट्रीयता
- आवेदक भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- तिब्बत के वह नागरिक UKSSSC की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है जो भारत में 1962 से पहले से निवास करते है।
- या फिर भारतीय उदभव का ऐसा व्यक्ति जिसके द्वारा पाकिस्तान, म्यांमार ,श्रीलंका ,या फिर अफ्रीका देशो से भारत में प्रवर्जन किया गया हो।
- ऐसे लोगो को उत्तराखंड राज्य सरकार से पात्रता का प्रमाण पत्र बनाना आवश्यक होगा।
- अगर आवेदक के द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र पहले से ही प्राप्त किया गया है तो प्रमाण पत्र एक वर्ष की अवधि से पुराना नहीं होना चाहिए।
UKSSSC भर्ती आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- एम्प्लॉयमेंट पंजीकरण प्रमाण पत्र
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अनापत्ति प्रमाण पत्र -जो अभ्यर्थी किसी सरकारी या गैर सरकारी क्षेत्र में कार्यरत है ,उन्हें विभाग के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु
- लिखित परीक्षा-
- सामान्य वर्ग या ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 45% अंक लाने अनिवार्य है।
- साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थी को 35% अंक लाने अनिवार्य है अन्यथा वो लिखित परीक्षा में अयोग्य माने जायेंगे।
- लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही जवाब का 1 अंक दिया जायेगा। और गलत जवाब के लिए नगेटिव मार्किंग दिया जायेगा।
- परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की कोई भी बुकलेट ले जाने की अनुमति अभ्यर्थी को नहीं दी जाएगी।
- यदि परीक्षार्थी के द्वारा किसी प्रश्न का जवाब नहीं दिया जाता है तो उस प्रश्न के लिए कोई नेगेटिव अंक नहीं दिया जायेगा।
- ओएमआर शीट में अगर अभ्यर्थी के द्वारा किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है जैसे व्हाइटनर इत्यदि का प्रयोग किया जाता है तो उसके लिए अभ्यर्थी को कोई अंक नहीं दिया जायेगा। और नेगेटिव अंक की भी कटौती की जाएगी।
- यदि अभ्यर्थी के द्वारा ओएमआर शीट में गलत रोल नंबर या फिर बुकलेट सीरीज अंकित की जाती है तो ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा और वह निरस्त माना जायेगा।
- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मंडल के बाहर समूह ‘ग’ के भर्ती के पदों पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। जिनके द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा या समकक्ष स्तर की शिक्षा को उत्तराखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त की हो।
- सैनिक और अर्द्ध सैनिक की पोस्ट में तैनात सैनिक जिनकी सेवाएं उत्तराखंड राज्य से बाहर स्थानांतरित नहीं हो सकती है। उनके बच्चों के लिए इस पोस्ट में छूट दी जाएगी। वह इस पोस्ट में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
एग्जाम और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी
- एग्जाम-यूकेएसएसएससी से संबंधित परीक्षाओं का समय अभी बोर्ड के द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन अनुमानित समय के अनुसार बोर्ड के द्वारा यह परीक्षा मई 2021 में शुरू की जा सकती है।
- एडमिट कार्ड -परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को परीक्षा की निर्धारित तिथि के 15 दिन पहले वेबसाइट में अपलोड किया जायेगा।
UKSSSC OTR registration की प्रक्रिया
यूकेएसएसएससी OTR संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदक को UKSSSC की sssc.uk.gov.in ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करना होगा
- वेबसाइट प्रवेश करने के बाद आपको होम पेज में One Time Registration OTR का लिंक दिखाई देगा।
- अब आपको इस लिंक में क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन में लॉगिन फॉर्म प्राप्त होगा।
- लॉगिन फॉर्म में आपको कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिंक में क्लिक करना है।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आपको 7 स्टेप्स के माध्यम से पूर्ण करना होगा।
- जैसे-personal information ,address details ,other details ,qualification details ,work experience details ,certificate document ,criteria details
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस तरह से आपकी OTR करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
यूकेएसएसएससी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
UKSSSC भर्ती में ऑनलाइन आवेदन हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदक को UKSSSC की sssc.uk.gov.in ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करना होगा। वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज में आवेदक को रजिस्टर OTR के लिंक में क्लिक करना है।
- इस लिंक में क्लिक करने के बाद आवेदक को अपनी एक यूजर आईडी बनानी होगी।
- user id बनाने के पश्चात आपको लॉगिन करना होगा। उसके बाद ही आप UKSSSC के लिए आवेदन कर सकते है।
- ध्यान रहें OTR के समय आपकी जो जानकारी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन में दर्ज की गयी है उसी जानकारी से संबंधित पोस्ट के लिए आवेदक मान्य होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
पीडीएफ फाइल लिंक | क्लिक करें |
आवेदन हेतु लिंक | क्लिक करें |
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी भर्ती से संबंधित सवाल और उनके जवाब
उत्तराखंड राज्य के स्नातक वर्ग के विद्यार्थी ही UKSSSC की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
21 वर्ष की आयु से लेकर 42 वर्ष की उम्र के व्यक्ति उत्तराखंड समूह ग भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
यह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग है। जिसके द्वारा राज्य के युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर सरकारी विभागों में उत्तराखंड समूह ग भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाता है ?
समूह ग भर्ती के लिए आवेदन sssc.uk.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता सकता है।
उत्तराखंड समूह ग भर्ती समाज कल्याण अधिकारी , ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा अगस्त सितंबर में हो सकती है।