UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन

उत्तर प्रदेश के नागरिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए e-Pension पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के तहत डिजिटल रूप से नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए को शुरू किया गया है। राज्य में नागरिकों को पेंशन प्राप्त करने के ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

उत्तर प्रदेश के नागरिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए e-Pension पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के तहत डिजिटल रूप से नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए को शुरू किया गया है।

UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन
UP e-Pension Portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राज्य में नागरिकों को पेंशन प्राप्त करने के लिए डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू किया गया है इसके तहत वे घर बैठे आसानी से पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट epension.up.nic.in पर क्लिक करके अपना पंजीकरण एवं लॉगिन प्रक्रिया को पूरा

आज हम आपको e-Pension पोर्टल क्या है? पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं एवं दस्तावेज क्या है? पोर्टल की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है? epension.up.nic.in लॉगिन किस प्रकार करें? आदि से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी को उपलब्ध कराएँगे इसके लिए हमारे आर्टिकल के लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यूपी e -पेंशन पोर्टल 2023

यूपी e -पेंशन पोर्टल की शुरुआत राज्य में श्रम दिवस के मौके में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राज्य के नागरिकों को पेंशन से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल के तहत राज्य के 11.5 लाख पेंशनरों को शामिल कर लाभ प्रदान कराया जाएगा।

लोकसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इसलिए 31 मार्च को रिटायर 1220 हुए पेंशनर को इस कार्यक्रम के दौरान पेंशन को ट्रांसफर किया जाएगा।

आपको बता दे जो पेंशनर है उनको रिटायर होने से 6 माह पहले इस पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। और पेंशन के पेपर नागरिक को उसके रिटायर होने से तीन महीने पहले उपलब्ध कराये जाएंगे।

ऑनलाइन पेपरलेस और कॉन्टेक्ट लेंस प्रोसेस के जरिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त करने की जो प्रक्रिया है उसे पूर्ण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के शासन के कर्मचारियों को इस पोर्टल का लाभ दिया जाएगा।

यहां भी देखे- उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट कैसे देखें | UP Vridha Pension list सम्बंधित पूरी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।

UP e-Pension Portal Highlights

पोर्टल का नामe -पेंशन पोर्टल
शरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2023
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
रजिस्ट्रेशन मोडऑनलाइन
उद्देश्यनागरिकों को पेंशन प्रदान करने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटepension.up.nic.in

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

पोर्टल को जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य नागरिकों को पेंशन से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है।

योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • श्रम दिवस के अवसर पर यूपी पेंशन पोर्टल की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गयी है।
  • जो भी आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते है वे अपनी पेंशन प्राप्त करने के प्रोसेस को पूरा कर पाएंगे।
  • राज्य के नागरिक पेंशन से सम्बंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी को इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से जान सकते है।
  • पोर्टल का लाभ प्राप्त कर नागरिकों के टाइम और पैसे दोनों की बचत है।
  • नागरिक को पेंशन के पेपर तब दिए जाएंगे जब नागरिक को रिटायर होने के लिए तीन माह का समय होगा।
  • राज्य के करीबन 11.5 लाख से ज्यादा पेंशनरों को इस पोर्टल के जरिये लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश राज्य में इस पोर्टल के शुरू होने से किसी भी रिटायर होने वाले नागरिक को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • 31 मार्च को रिटायर हुए 1220 पेंशनरो का जो खाता है उसमे पेंशन को इस कार्यक्रम के द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा।
  • लोकसभा में आयोजित कार्यक्रम के तहत सीएम द्वारा इस पोर्टल को जारी किया गया है।
  • पुलिस एवं जो अन्य विभाग के कर्मचारी के उनको भी कुछ समय बाद इस पोर्टल में शामिल किया जाएगा।
  • पोर्टल पर रिटायर होने वाले पेंशनर को 6 माह पहले अपना पंजीकरण कराना है।
  • ऑनलाइन पेपरलेस तथा कॉन्टेक्ट लेंस प्रोसेस के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP e-Pension Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या है?

  • डीडीओ द्वारा पेंशनर login id लॉगिन करके पेंशनर को प्रदान किया जाएगा।
  • जब एक्टिवेशन हो जाएगा उसके बाद SMS तथा email के तहत जो राजकीय सेवक होगा उनको इस योजना की लिस्ट दी जाएगी।
  • इसके बाद आवेदक को पोर्टल को आधिकारिक वेबसाइट epension.up.nic.in पर जाकर कर क्लिक करना है।UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको Pension Corner दिखेगा आपको उस पर क्लिक करके login करना है।
    UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन
  • अब नए पेज पर आपको pension application फॉर्म का एक ऑप्शन दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ दिशा-निर्देश दिखेंगे।
  • इन दिशा निर्देशों को आपको ध्यान से पढ़ना है।
  • इसके बाद आपको जो भी फॉर्म में आपसे जानकारी पूछी गई है उनको सही से दर्ज करना है जैसे- सेवा से सम्बंधित विवरण, बेसिक जानकारी तथा सेवा इतिहास से सम्बंधित विवरण आदि इनको फॉर्म में भरना है।
  • फॉर्म में पूरी जानकारी भरने के बाद आपको पोर्टल पर नेक्स्ट का ऑप्शन दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है और उस डाटा को सुरक्षित करने के लिए save कर लेना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछे गए सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना है।
  • अब आपको Submit to DDO का ऑप्शन दिखेंगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको preview का जो ऑप्शन है उनको केस करना है।
  • अब अपने जो जानकारी को दर्ज किया है उसे आपको जाँच लेना है।
  • आप अपने पेंशन फॉर्म में जो ये स्टेप है इसका आप मॉडिफिकेशन कर सकते है।
  • इसके बाद आपको Submit to DDO का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपको चेक बॉक्स पर टिक कर लेना है और submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

यूपी पेंशन पोर्टल यूजर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले यूपी पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट epension.up.nic.in पर जा कर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा उसमे आपको user login का ऑप्शन नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
    UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन
  • इसके बाद आवेदक को अपना यूजर टाइप को सेलेक्ट करना है।
  • उसके पश्चात आपको login id और password को entered कर देना है।
  • ये दर्ज करने के बाद login के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप आसानी से प्रक्रिया को फॉलो करके यूजर लॉगिन कर सकते है।

यूपी e-Pension पोर्टल पेंशनर लॉगिन करने की प्रक्रिया क्या है?

  • सबसे पहले आवेदक को यूपी पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट epension.up.nic.in पर जा कर विजिट करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा। UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन
  • यहां पर आपको पेंशनर लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद नए पेज में आपको पेंशनर id, otp, मोबाइल नम्बर और कैप्चा कोड को भरना है।
  • उसके आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप आसानी से पेंशनर लॉगिन कर सकते है।

एडमिन लॉगिन करने की प्रक्रिया क्या है?

  • उम्मीदवार को सबसे पहले यूपी e-Pension पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा उसमे आपको एडमिन लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा उसमे आपको यूजर टाइप को सेलेक्ट करना है।
  • इसके पश्चात अब login id और password को दर्ज करना है।
  • इन जानकारी को सही से भरने के बाद आपको login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप आसानी से एडमिन लॉगिन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

केस स्टेटस देखने की प्रक्रिया क्या है?

  • केस स्टेटस देखने के लिए सर्वप्रथम आपको पोर्टल को ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद होम पेज खुलेगा उसमे आपको केस स्टेटस का ऑप्शन दिखेगा उसमे आपको क्लिक करना है। UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, epension.up.nic.in लॉगिन
  • अब आपको नए पेज पर अपनी अप्लाई आईडी और कैप्चा कोड को entered करना है।
  • अंत में आपको submit का ऑप्शन दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद केस स्टेटस से रेलेटेड जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

UP e-Pension Portal से सम्बंधित सवाल/जवाब

e-Pension पोर्टल किस राज्य में शुरू किया गया है?

e-Pension पोर्टल उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश e-Pension पोर्टल को किसने शुरू किया है?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उत्तर प्रदेश e-Pension पोर्टल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ जो द्वारा शुरू किया गया है।

e-Pension पोर्टल पर पंजीकरण करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

e-Pension पोर्टल पर पंजीकरण करने की ऑफिसियल वेबसाइट epension.up.nic.in ये है।

यूपी e -पेंशन पोर्टल के लाभार्थी कौन है?

इस पोर्टल के लाभार्थी राज्य के पेंशनर नागरिक है।

उत्तर प्रदेश e-Pension Portal पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है?

आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से Portal की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

यहां हमने आपको इस आर्टिकल में UP e-Pension Portal से सम्बंधित सभी जानकारी को प्रदान किया है। फिर भी आपको इस पोर्टल से सम्बंधित अन्य जानकारी को प्राप्त करना है तो आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में प्रश्न लिख सकते है हमारी टीम द्वारा जल्द ही आपके सवाल का जवाब दिया जाएगा। उम्मीद करते है आपको हमारे द्वारा जानकारी से सहायता प्राप्त हुई हो। इस तरह से अन्य सरकारी पोर्टल एवं योजनाओं की जानकारी जानने के लिए हमारी साइट से जुड़े रहे।

Photo of author

Leave a Comment