UP Pankh Portal Registration @ uppankh.in registration

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाये हैं। साथ ही शिक्षा संबंधी क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के लिए अलग अलग पोर्टल की शुरुआत भी की है। जिससे इन पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन ही सभी काम पूरे किये जा सकते हैं। UP Pankh Portal ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाये हैं। साथ ही शिक्षा संबंधी क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के लिए अलग अलग पोर्टल की शुरुआत भी की है। जिससे इन पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन ही सभी काम पूरे किये जा सकते हैं। UP Pankh Portal ऐसा ही एक पोर्टल है जिसे विशेषकर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से सभी यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आज इस लेख में हम आप को इसी पोर्टल (यूपी पंख पोर्टल ) के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

ऐसे करें UP Pankh Portal Registration
UP Pankh Portal Registration

आप इस लेख के माध्यम से जान सकेंगे की यूपी पंख पोर्टल क्या है? पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं ? पंख पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया, पंजीकरण हेतु पात्रता और इसके उद्देश्य आदि के बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी आप को इस लेख में मिल जाएगी। जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

जानिए क्या है यूपी पंख पोर्टल (UP Pankh Portal)

 प्रदेश में शिक्षा को भविष्य में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा एक पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम यूपी पंख पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी कक्षा 9 वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र/ छात्राएं लाभान्वित होंगे। ये पोर्टल उन्हें आगे के करियर के लिए उन्हें काउंसलिंग की सुविधा प्रदान करेंगे। साथ ही सभी विद्यार्थी करियर के संबंध में अपनी किसी भी परेशानी या शंकाओं का हल प्राप्त कर सकेंगे। और ये सभी सुविधा उन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। इस के लिए उन्हें यूपी पंख पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।

पंख पोर्टल के माध्यम से सरकार बच्चों को पेशेवर काउंसलिंग प्रदान करवाएगी। बच्चे पोर्टल के जरिये अपनी रूचि के अनुसार अपने करियर का चुनाव कर सकेंगे। साथ ही इसमें आने वाली किसी समस्या या जानकारी के बारे में पेशेवर काउंसलिंग ऑनलाइन ही प्राप्त कर लेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Highlights Of UP Pankh Portal

आर्टिकल का नामUP Pankh Portal Registration
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
सम्बंधित बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा परिषद।
लाभार्थीकक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र/ छात्राएं
उद्देश्यसभी कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा
पोर्टल का नामउत्तर प्रदेश पंख पोर्टल
आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टलUP Pankh Portal
वर्तमान साल2023

UP Pankh Portal का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षक दिवस पर लांच किये गए इस पोर्टल के जरिये सरकार प्रदेश के सभी छात्रों को उनके भविष्य में करियर चुनाव हेतु काउंसलिंग की सुविधा प्रदान करेगी। छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपने करियर से जुड़े अनेक शंकाओं और परेशानियों का हल मिल जाएगा। इस पोर्टल का उद्देश्य ही छात्रों को अपनी रूचि अनुसार अपने करियर को चुनने में मदद करना है। साथ ही उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने में भी सहायता करनी है। जो कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद डैशबोर्ड पर सभी संबंधित जानकारियों को एक्सेस करने की सुविधा देने पर हो जाएगा।

यूपी पंख पोर्टल से क्या लाभ/ फायदा है ?

  • करियर चयन के मामले में जानकारी और सही सलाह की कमी के चलते विद्यार्थियों में भटकाव होता है, जिसे इस पोर्टल की मदद से दूर किया जाएगा।
  • विद्यार्थियों व उनकी रूचि को समझते हुए गाइडेंस प्रदान की जाएगी।
  • जिस क्षेत्र में उन्हें करियर बनाना है उससे क्षेत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
  • किसी भी क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के लिए या रोजगार पाने के लिए सभी आवश्यक पढ़ाई, कॉलेज व अन्य संबंधित जानकारी भी पोर्टल पर लॉगिन करके मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल की पात्रता

आप की जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल में आवेदन करने के लिए निर्धारित पात्रता होनी आवश्यक है। जानने के लिए आप आगे दी गयी पात्रता शर्तों को पढ़ें –

  • पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ते हों।
  • यूपी बोर्ड से पढ़ने वाले छात्र इसमें आवेदन कर सकेंगे।
  • कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।

यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन / UP Pankh Portal Registration कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने पंख पोर्टल की शुरुआत की है। यदि आप भी इस पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं तो आप को इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। अगर आप पंजीकरण कराने के लिए पात्रता शर्तें पूरी करते हैं तो आगे दी जा रही UP Pankh Portal पर पंजीकरण की प्रक्रिया को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप को उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  2. दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप संबंधित पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  3. आप को होम पेज पर दिख रहे विकल्प प्रवेश पर क्लिक करना होगा। पंख पोर्टल पंजीकरण कैसे करें
  4. इस लिंक पर क्लीक करते ही आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को लॉगिन करें के सेक्शन पर जाना होगा।
  5. आप को करियर डैशबोर्ड पर जाने के लिए लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  6. इसके लिए आप अपना छात्र यूनिक आई डी और पासवर्ड का प्रयोग करें। जानिए क्या है UP Pankh Portal?
  7. छात्र यूनिक आई डी और पासवर्ड के लिए अपने विद्यालय के टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करें।
  8. लॉगिन की प्रक्रिया पूरी होते ही आप करियर डैशबोर्ड पर पहुँच जाएंगे।
  9. इस इंटरफ़ेस पर आप विभिन्न प्रकार के करियर संबंधी विकल्पों को देख सकेंगे।
  10. आप इन विकल्पों में से अपनी रूचि अनुसार किसी भी पर क्लिक करके संबंधित क्षेत्र से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  11. इसके अतिरिक्त आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसमें आगे की शिक्षा हेतु बेहतर कॉलेज और एडमिशन संबंधी जानकारी आदि हासिल कर सकते हैं।
  12. इसके अतिरिक्त आप को और भी अनेक सुवधाएं इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गयी हैं। जिनका लाभ आप इस पोर्टल पर लॉगिन करके उठा सकते हैं।

UP Pankh Portal से संबंधित प्रश्न उत्तर

यूपी पंख पोर्टल क्या है ?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी छात्रों को ध्यान में रखकर इस पोर्टल की शुरुआत की है। जिस के माध्यम से छात्रों को करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। इस काउंसलिंग के माध्यम से सभी छात्रों को अपने बेहतर भविष्य और करियर के संबंध में किसी प्रकार की परेशानी से निपटने में सहायता मिलेगी।

UP Pankh Portal की शुरुआत कब की गयी है ?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल की शुरुआत 5 सितमबर 2022 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गयी है।

यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

इस पोर्टल का उद्देश्य सभी छात्रों को उनके करियर चुनने की दिशा में किसी प्रकार की भटकाव की स्थिति से बचाना है। साथ ही उन्हें अपने करियर के चुनाव में सहायता करना है। इसके अतिरिक्त इसका लाभ विशेषकर उन ग्रामीण परिवेशों में रहने वाले उन छात्रों को होगा जिनके आस पास ऐसी सुविधाएं नहीं होती।

UP Pankh Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

यदि आप भी पंख पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने की पात्रता रखते हैं, तो आप को भी संबंधित पोर्टल (https://uppankh.in/) पर जाकर प्रवेश के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आप अपने यूनीक आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करके आना पंजीकरण करवा सकते हैं। विस्तृत जनकारी हेतु इस लेख को पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आज इस लेख के माध्यम से आप ने UP Pankh Portal / यूपी पंख पोर्टल पंजीकरण से जुडी जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारी के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें