UP School Holiday List: 2023 में सरकारी छुट्टियों का कैंलेंडर जारी, जानें 2023 में कब बंद रहेंगे स्कूल

हाल ही में उत्तर-प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें की प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए वर्ष 2023 में सभी छुट्टियों की डिटेल्स दी गयी है. UP School Holiday List 2023 में कई तरह के फेरबदल किये गए है. साथ ही इसमें बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी दिन निर्धारित किये गए है. चलिए जानते है क्या है इस कैलेंडर के मुख्य बिंदु

UP School Holiday List: 2023 में सरकारी छुट्टियों का कैंलेंडर जारी,
UP School Holiday List: 2023 में सरकारी छुट्टियों का कैंलेंडर जारी

Holiday List of Uttar Pradesh for the year 2023:

  • 26 जनवरी, 2023 – गणतंत्र दिवस
  • 5 फरवरी, 2023 – मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस
  • 18 फरवरी, 2023 – महाशिवरात्रि
  • 7 मार्च, 2023 – होलिका दहन
  • 8 मार्च, 2023 – होली
  • 30 मार्च, 2023 – राम नवमी
  • 4 अप्रैल, 2023 – महावीर जयंती
  • 7 अप्रैल, 2023 – गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल, 2023 – डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती
  • अप्रैल 22, 2023 – ईद-अल-फित्र
  • 5 मई, 2023 – बुद्ध पूर्णिमा
  • 29 जून, 2023 – बकरीद/ईद-अल-अजहा
  • 29 जुलाई, 2023 – मुहर्रम
  • 15 अगस्त, 2023 – स्वतंत्रता दिवस
  • 31 अगस्त, 2023 – रक्षाबंधन
  • 7 सितंबर, 2023 – जन्माष्टमी
  • 28 सितंबर, 2023 – मिलाद-उन-नबी
  • 2 अक्टूबर, 2023 – गांधी जयंती
  • 23 अक्टूबर, 2023 – महानवमी
  • 24 अक्टूबर, 2023 – दशहरा/विजयदशमी
  • 12 नवंबर, 2023 – दीवाली
  • 13 नवंबर, 2023 – गोवर्धन पूजा
  • 15 नवंबर, 2023 – भईया दूज/चित्रगुप्त जयंती
  • 27 नवंबर, 2023 – गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
  • 25 दिसंबर, 2023 – क्रिसमस

मिलेगी 113 दिनों की छुट्टी

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किये गए शैक्षिक सत्र 2023-24 के कैलेंडर (UP School Holiday List 2023) के हिसाब से वर्ष 2023 में सिर्फ 237 दिनों तक ही स्कूल में अध्यापन का कार्य होगा जबकि 113 दिनों का अवकाश मिलेगा. बता दें की इन 113 दिनों के अवकाश में रविवार की छुट्टी भी शामिल की गयी है।

यानी की छात्रों को 1/3 से कुछ कम दिनों का अवकाश प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा परिषद् द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी 15 दिन निर्धारित किये गए है. इस कैलेंडर को बेसिक शिक्षा विभाग सचिव द्वारा जारी किया गया है जो की  बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों के लिए लागू है. इन छुट्टियों के अतिरिक्त जिलाधिकारी भी स्थानीय जरुरत के हिसाब से 2 छुट्टी देने के लिए अधिकृत है जो की जिलाधिकारी के विवेक पर निर्भर है.

आ गया यूपी हाईस्कूल परीक्षा का टाइम टेबल

हर हफ्ते दी जाएगी 3 दिनों की छुट्टी

निदेशक विनय कुमार पांडेय द्वारा जारी किये गए उत्तर प्रदेश शैक्षिक कैलेंडर 2023 के अनुसार 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जायेगा साथ ही गर्मियों में स्कूल खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक है. वही शीतकाल के दौरान स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोले जायेंगे.

शासन द्वारा हर तालिका तीज, संकष्टी चतुर्थी और करवा चौथ की छुट्टी सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही दी जाएगी. राष्ट्रीय अवकाश जैसे की स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गाँधी जयंती को स्कूलों में ही मनाया जायेगा हलांकि ये भी अवकाश में गिने जायेंगे.

Photo of author

Leave a Comment