UP Staff Nurse Bharti Recruitment 2022– नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश के माध्यम से स्टाफ नर्स के पदों हेतु भर्ती जारी की गयी है। राज्य के जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती 2022 का इन्तजार कर रहे थे वह अब भर्ती हेतु आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। हमारे इस लेख में उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती आवेदन प्रक्रिया, योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी को साझा किया गया है। लाभार्थी इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी पर आसानी से UP Staff Nurse Bharti आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती 2022
UPNRHM Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत 2400+ यूपी स्टाफ नर्स भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गयी है। जो उम्मीदवार स्टाफ नर्स भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक है वह Uttar Pradesh National Health Mission (upnrhm.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट के तहत ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया UPNHM के माध्यम से 20 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि ——– निर्धारित की गयी है। उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती संविदा के आधार पर शुरू की जा रही है। भर्ती के संबंध में यूपीएनआरएचएम नर्स भर्ती हेतु एक शार्ट नोटिस जारी किया गया है।
UP Staff Nurse Bharti Recruitment
आर्टिकल | UP Staff Nurse Bharti Recruitment |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2022 |
विभाग | स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश |
कुल पद | 2445 |
आर्टिकल श्रेणी | स्टाफ नर्स भर्ती |
भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी | |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | |
भर्ती नोटिफिकेशन | यहाँ से डाउनलोड करें |
आधिकारिक वेबसाइट | upnrhm.gov.in |
UPNRHM Recruitment 2022 All Post Details (नर्स भर्ती में रिक्त पदों का विवरण)
नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश के माध्यम से स्टाफ नर्स के विभिन्न पदों के लिए यह विज्ञप्ति जारी की गयी है। सभी पदों के कुल रिक्तियों का विवरण नीचे सूची में दर्शाया गया है। सूची में दी गयी जानकारी के आधार पर आप देख सकते है की इन पदों के लिए उम्मीदवारों को कितना मानदेय वितरण किया जायेगा।
कार्यक्रम | पद नाम | कुल रिक्तियां | मानदेय |
बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स – SNCU ,KMC (एसएनसीयू/केएमसी) | 189 | 20500 |
बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स -NBSU (एनबीएसयू) | 320 | 20500 |
बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स -NRC (एनआरसी) | 54 | 20500 |
बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स -SNCU (एसएनसीयू) | 36 | 20500 |
सामुदायिक प्रक्रिया | स्टाफ नर्स – MHCP (एमएचसीपी) | 500 | 20500 |
मातृ स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स | 900 | 20013 |
राष्ट्रीय कार्यक्रम | स्टाफ नर्स | 384 | 20000 |
एनयूएचएम | स्टाफ नर्स UPHC (यूपीएचसी) | 34 | 19101 |
एनयूएचएम | स्टाफ नर्स UHCC (यूएचसीसी) | 10 | 19101 |
एनयूएचएम | स्टाफ नर्स UHCC (यूएचसीसी) | 18 | 19101 |
कुल पोस्ट | 2445 |
उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती हेतु योग्यता
नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से जारी की गयी इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जो इसके योग्य है। आवेदन करने हेतु सभी योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है।
- केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार ही यूपी स्टाफ नर्स भर्ती हेतु आवेदन कर सकते है।
- जिन उम्मीदवारों के द्वारा बीएससी नर्सिंग या डिप्लोमा नर्सिंग की गयी है वह UP Staff Nurse Bharti हेतु आवेदन के पात्र है।
- आवेदन करने वाले कैंडिडेट का इस भर्ती हेतु स्टेट नर्सिंग कॉउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
- निम्न श्रेणी OBC,ST ,SC आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- एसटी, एससी, ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन करने हेतु जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- इसके साथ ही सक्षम अधिकारी के द्वारा प्रदत किया गया अधिवास प्रमाण पत्र भी उम्मीदवारों के पास होना आवश्यक है।
- यदि भर्ती के किसी भी चरण में यह पाया जाता है की वह पात्रता एवं मानदंडों को पूरा नहीं करता है या फिर उसके द्वारा गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये गए है तो उनके आवेदन को रद्द कर दिया जायेगा।
UP Staff Nurse Bharti Recruitment Documents
उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स की भर्ती हेतु सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर वह स्टाफ नर्स भर्ती हेतु आवेदन कर सकते है।
- बीएससी नर्सिंग सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आरक्षण श्रेणी से संबंधी कैंडिडेट के लिए जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए ऐसे आवेदन करें ?
उत्तर प्रदेश राज्य के जो इच्छुक उम्मीदवार UP Staff Nurse Bharti Recruitment हेतु आवेदन करना चाहते है वह नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती आवेदन करने हेतु Uttar Pradesh National Health Mission (upnrhm.gov.in) की ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिंक में क्लिक करें।
- नए पेज में आवेदक कैंडिडेट को भर्ती से संबंधित सभी सूचना प्राप्त होगी।
- अब आवेदन हेतु उम्मीदवार को Online Apply के विकल्प में क्लिक करना है।
- इसके पश्चात नए पेज में प्राप्त आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को फॉर्म में दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों एवं फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना है।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच अवश्य करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट लें और आगे के लिए इसे सुरक्षित रखे।
UP स्टाफ नर्स भर्ती से संबंधित प्रश्न उत्तर
स्टाफ नर्स के पदों हेतु नेशनल हेल्थ उत्तर प्रदेश के माध्यम से 2445 पदों हेतु वैकेंसी जारी की गयी है।
यूपी नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in है।
NBSU के 320 पदों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से भर्ती जारी की गयी है।
उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।