Uttarakhand ANM GNM Admit Card 2023 -: हेमवंती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी ANM GNM प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड Hemwati Nandan Bahuguna Uttarakhand Medical Education University की वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। हम जानते हैं, कि किसी भी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के बैठने की अनुमति नहीं है, आपको अनिवार्य रूप से एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में ले कर जाना होता है, जिसके बाद ही आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलती है।
यदि आप उत्तराखंड राज्य के निवासी हैं और आपने भी उत्तराखंड नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है तो बता दें की आपका उत्तराखंड नर्सिंग एडमिट कार्ड जारी होते ही आप अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे एडमिट कार्ड को आप अन्य किसी माध्यम से नहीं निकाल सकते हैं। यह केवल ऑनलाइन माध्यम से ही निकला जा सकता है। यदि आपने भी उत्तराखंड नर्सिंग 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है और आप Uttarakhand ANM GNM Admit Card 2023 व इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल में दी गयी समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।

उत्तराखंड नर्सिंग एडमिट कार्ड 2023
उत्तराखंड नर्सिंग एडमिट कार्ड हेमवंती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाता है। आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से कुछ दिनों पहले ही जारी किये जाते है। यदि किसी कारणवश आपकी परीक्षा की तारीख आ जाती है, और एडमिट कार्ड तब तक जारी नहीं होता है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योकि जब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं होता। तब तक आपकी परीक्षा नहीं करवाई जा सकती है। उसके लिए एडमिट कार्ड जारी होने तक परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया जाता है।
Uttarakhand ANM GNM Admit Card 2023
आर्टिकल | उत्तराखंड नर्सिंग एडमिट कार्ड 2023 |
साल | 2023 |
परीक्षा का नाम | उत्तराखंड नर्सिंग एएनएम जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2023 |
विश्वविद्यालय | हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द जारी किये जाएंगे |
परीक्षा की तिथि | जल्द जारी किये जाएंगे |
एडमिट कार्ड डाउनलोड | ऑनलाइन |
कोर्स का नाम | ANM (Auxiliary Nursing midwifery) GNM (General Nursing midwifery) |
परीक्षा मोड़ | ऑफलाइन (ओएमआर शीट में) |
राज्य का नाम | उत्तराखंड |
कुल प्रश्न | 100 |
परीक्षा माध्यम | हिंदी, अंग्रेजी |
परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
ऑफिसियल वेबसाइट | hnbumuexams.com |
Uttarakhand ANM GNM परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
जब भी हम परीक्षा देने जाते हैं, तो हमें पहले से ही दस्तावेज़ों की जानकारी होनी बहुत आवश्यक है। कभी-कभी हमें इसकी पूर्ण जानकरी नहीं होती है, जिसकी वजह से हम कोई ना कोई दस्तावेज को घर भूल जाते हैं, और हमें परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलती है। इसलिए हमें सारी जानकारी परीक्षा तिथि से पहले होना जरुरी है। यदि आप एग्जाम देने जा रहें है, तो आपको पहले ही सब तैयार कर के रखना पड़ता है। यदि आपको इससे सम्बंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त करनी है। जो आपको नीचे आर्टिकल में दिया गया है।
- सबसे पहले आपको अपना एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी निकालनी है, जो परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।
- अपनी कोई भी आईडी ( आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी, स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड, पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस) ले कर जा सकते हैं।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो।
- ब्लैक और ब्लू पैन।
एडमिट कार्ड : उत्तराखंड नर्सिंग 2023 एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
उत्तराखंड ANM GNM परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां:
Events | Exam Dates |
Online application starts | 1st week of June 2023 |
Fee submission date | 4th week of June 2023 |
Admit card | 1st week of July 2023 |
Date of Exam | 2nd week of July 2023 |
Result announcement | August 2023 |
Counselling commencement | August/ September 2023 |
एडमिट कार्ड में प्राप्त जानकारी
जब आप परीक्षा हॉल में प्रवेश करते हैं, तो आपके एडमिट कार्ड में सही-सही जानकरी होनी चाहिए। जिसे आप पहले से ही चेक कर के रख लें।
- व्यक्ति का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- सेंटर का नाम
- लिंग (महिला/पुरुष)
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा होने की तिथि
- परीक्षा हाल में प्रवेश का समय
- एग्जाम स्टार्ट और खत्म होने का समय
- विषय
- राज्य
- परीक्षा माध्यम (हिंदी, अंग्रेजी)
परीक्षा केंद्रों का नाम व केंद्र कोड
- देहरादून (1)
- श्रीनगर (2)
- नई टिहरी (3)
- हल्द्वानी (4)
- पिथौरागढ़ (5)
- अल्मोड़ा (6)
Uttarakhand ANM(Auxiliary Nursing midwifery)
विषय | प्रश्न संख्या | मार्क्स |
सामान्य विज्ञान | 20 | 20 |
गणित | 20 | 20 |
(भाषा) हिंदी | 20 | 20 |
सामान्य ज्ञान /सामान्य अध्ययन | 40 | 40 |
कुल | 100 | 100 |
Uttarakhand GNM(General Nursing midwifery)
विषय | प्रश्न संख्या | मार्क्स |
सामान्य विज्ञान | 30 | 30 |
गणित | 20 | 20 |
हिंदी भाषा | 10 | 10 |
सामान्य अध्ययन /सामान्य ज्ञान | 30 | 30 |
अंग्रेजी भाषा | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
उत्तराखंड नर्सिंग परीक्षा सम्बंधित जानकारी
- Uttarakhand ANM GNM परीक्षा तिथि जारी होने पर निर्धारित तिथि को कराई जाएगी।
- एग्जाम शुरू होने से पहले आपके दस्तावेज़ों की जांच की जायेगी।
- जिसके पश्चात आपको परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति मिलेगी।
- परीक्षा शुरू होने की अवधि आपके एडमिट कार्ड में लिखी होगी।
- परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले आपको परीक्षा केन्द्र में पहुंचना है, ताकि आप अपना रूम नंबर, रोल नंबर इत्यादि चेक कर सकें।
- पेपर होने के पहले आपको ओएमआर शीट में पूछी गयी जानकारी को सही-सही भरना है।
- जिसके बाद आपको पेपर दिया जाएगा।
- एग्जाम होने के बाद भी आपको अपने एडमिट कार्ड को संरक्षित रखना पड़ता है।
Uttarakhand ANM GNM Admit Card 2023 डाउनलोड कैसे करें ?
उत्तराखंड एएनएम जीएनएम एडमिट कार्ड 2023 जारी होते ही उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यहाँ हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Uttarakhand ANM GNM Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया बता रहें है। जिसके आधार पर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –
- सबसे पहले आपको हेमवंती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
- वहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा यहाँ आपको यूजर आईडी या मोबाईल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है।
- अब आपका एडमिट कार्ड खुल जाता है, एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
पासवर्ड भूल गये HNBUMU Nursing 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें ?
यदि आप आवेदन करने के बाद पासवर्ड भूल गए हैं तो आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। पासवर्ड रिसेट करने के लिए आपको कुछ चरणों का पालन करना होगा। जिसके बाद आप फिर से लॉगिन कर सकते हैं , HNBUMU Login Password Retrieve करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले HNBUMU की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- अब उम्मीदवार लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जायेगा यहां आपको मोबाइल नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना है।
- अब पासवर्ड रिसेट करने के लिए Forgot Password के विकल्प पर क्लिक करें जैसे नीचे तस्वीर में दिखाया गया है।
- अब अगले पेज पर अपना मोबाईल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरके सब्मिट कर दें।
- अब आपके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एक डिफ़ॉल्ट पासवर्ड भेज दिया जायेगा, जिसके माध्यम से आप लॉगिन कर सकते हैं।
UK ANM GNM Admit Card 2023 से संबंधित पूछे गए कुछ प्रश्न और उत्तर
यूके एएनएम जीएनएम एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। संभावित तिथि जुलाई 2023
उत्तराखंड नर्सिंग परीक्षा 2023 की तिथि जल्द ही आयोजित की जाएगी।
एएनएम जीएनएम परीक्षा में कुल पूछे गए प्रश्नों की संख्या 100 होगी जिसमे प्रतेक प्रश्न एक नंबर का होगा।
परीक्षा केंद्रों की संख्या 6 है जिनका नाम देहरादून, श्रीनगर, नई टिहरी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा है।
सबसे पहले आपको अपना एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी निकालनी है, जो परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। अपनी कोई भी आईडी ( आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी, स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड, पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस) ले कर जा सकते हैं। अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और ब्लैक ब्लू पैन।
सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी भाषा, सामान्य अध्ययन /सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा आदि।
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Uttarakhand ANM GNM Admit Card 2023 से जुड़ी जानकारी साझा की है। यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर अवश्य दिया जायेगा।