उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के द्वारा प्रत्येक वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू की जाती है। बोर्ड के द्वारा परीक्षा के लिए डेट शीट परीक्षा के 2 या 3 माह पहले Uttarakhand Board of School Education की वेबसाइट में जारी किया जाता है। वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी बहुत जल्द UBSE Date Sheet 2023, को ubse.uk.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जारी कर दिया जायेगा। विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे। छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल को हमारी वेबसाइट में दिए गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तराखंड बोर्ड डेट शीट 2023 से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा नई अपडेट
उत्तराखंड दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गयी है। बोर्ड द्वारा सभी छात्राओं की बोर्ड परीक्षाओं को तौर पर 16 मार्च से 06 अप्रैल तक संपन्न करवाया जायेगा। जिसका परिणाम जून माह तक घोषित किया जायेगा।
10 वीं – 12 वीं टाइम टेबल 2023
Uttarakhand Board Of School Education के द्वारा प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल दिसंबर जनवरी माह तक घोषित किये जाते है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष की परीक्षा तिथि को अप्रैल माह में जारी किया जायेगा। हर वर्ष की तरह ही सत्र 2023 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लाखों विद्यार्थियों के द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया गया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 डेट शीट को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट में जल्द ही जारी किया जायेगा। सभी छात्रों को उसके लिए अभी कुछ समय का इन्तजार करना होगा।
UK Board Date Sheet 2023
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2023 से सम्बन्धित संक्षिप्त विवरण को नीचे सूचि में दिया गया है –
बोर्ड | Uttarakhand Board of School Education |
आर्टिकल | 10वीं – 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2023 |
10वीं बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी होने की तिथि | जनवरी |
बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा | फरवरी |
10वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 17 मार्च, 2023 |
परीक्षा की अंतिम तिथि | 06 अप्रैल 2023 |
12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल जारी होने की तिथि | जनवरी 2023 |
12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने की तिथि | 16 मार्च 2023 |
परीक्षा की अंतिम तिथि | 06 अप्रैल 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | ubse.uk.gov.in |
उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा डेट शीट 2023 (UK Board 10th Date Sheet 2023)
संभावित रूप से 10 वी कक्षा की परीक्षा को मार्च माह से आयोजन किया जाएगा –
यूके बोर्ड डेट शीट 2023 कक्षा 10वीं
तारीख | समय | विषय |
17 मार्च, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | हिंदी |
18 मार्च, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | उर्दू, पंजाबी, बंगाली |
21 मार्च, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | साइंस |
24 मार्च, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | अंग्रेजी |
25 मार्च, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक | हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कशन वादन) |
प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | रंजन कला | |
28 मार्च, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | गणित |
29 मार्च, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | गृह विज्ञान (विषय 1- केवल लड़कियों के लिए और विषय 2 – उन लड़कों और लड़कियों के लिए है, जिन्होंने अनिवार्य विषय के रूप में नहीं चुना है) |
1 अप्रैल, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | सामाजिक विज्ञान |
3 अप्रैल, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | व्यापारिक तत्व, बही खाता एवं लेखा शास्त्र, कृषि |
प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक | आईएस, ऑटोमोटिव रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, मल्टी-स्किलिंग, प्लंबर | |
5 अप्रैल, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक | संस्कृत |
प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे तक | सूचना प्रौद्योगिकी | |
6 अप्रैल, 2023 | प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक | टंकण(अंग्रेजी या हिंदी) हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन) |
यूके बोर्ड 2023 डेट शीट कक्षा 12वीं 2023 (UK Board 12th Date Sheet 2023)
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि | विषय |
16 मार्च, 2023 | हिंदीकृषि हिंदी (पार्ट 2 के लिए) |
18 मार्च, 2023 | भूगोल, भूगर्भ विज्ञान |
20 मार्च, 2023 | उर्दू, पंजाबी, भौतिक विज्ञान लेखाशास्त्र, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र,(केवल कृषि भाग- I के लिए)कृषि शस्य विज्ञान षष्ट प्रश्न पत्र ( केवल कृषि भाग- II के लिए) |
21 मार्च, 2023 | समाजशास्त्र |
23 मार्च, 2023 | राजनितिक विज्ञान,कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र( केवल कृषि भाग-I के लिए)कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न -पत्र ( केवल कृषि भाग II के लिए) |
24 मार्च, 2023 | ड्राइंग एंड पेंटिंग |
25 मार्च, 2023 | गणित |
27 मार्च, 2023 | संस्कृत, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, तृतीय प्रश्न पत्र ( कृषि भाग- Iके लिए)कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र ( केवल कृषि भाग- II के लिए) |
28 मार्च, 2023 | मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान |
29 मार्च, 2023 | सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान |
31 मार्च, 2023 | अर्थशास्त्र |
1 अप्रैल, 2023 | जीव विज्ञान,हिंदुस्तानी संगीत (गायन)हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन)हिंदुस्तानी संगीत (पर्कशन वादन),कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (कृषि भाग 1)कृषि पशु पालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्न पत्र (कृषि भाग 2) |
3 अप्रैल, 2023 | अंग्रेजी |
5 अप्रैल, 2023 | इतिहास,कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र( केवल कृषि भाग I)कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र( केवल कृषि भाग II) |
6 अप्रैल, 2023 | गृह विज्ञान व्यवसाय अध्ययन |
उत्तराखंड 10th 12th बोर्ड परीक्षा डेट शीट डाउनलोड करने की प्रकिया
उत्तराखण्ड 10th 12th बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कैसे करें ?उत्तराखंड दशवीं /बारहवीं परीक्षा की समय सारिणी जो डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले विद्यार्थी को UTTARAKHAND BOARD OF SCHOOL EDUCATION की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा। होम पेज में आपको BOARD EXAMINATION के दिए हुए लिंक में क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक कर लेने के पश्चात आपकी स्क्रीन में अगला पेज खुल जायेगा। अगले पेज में आपको Uttarakhand board examination 10th 12th exam date sheet की लिंक दिखाई देगी।
- अब आपको इस लिंक Uttarakhand board examination 10th 12th exam date sheet में क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन के सामने बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- पीडीएफ खुल जाने के बाद आप डेट शीट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हो।
- डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते है।
- इस तरह से कुछ आसान स्टेप्स की सहायता से आप उत्तराखंड 10th 12th बोर्ड परीक्षा डेट शीट डाउनलोड करने की प्रकिया को पूरा कर सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में पहले अभ्यार्थियों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आईये जानते हैं उन महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में –
- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का निर्धारित समय 3 घंटे का दिया गया है।
- छात्र /छात्राओं को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा।
- विकलांग और दृष्टि हीन विद्यार्थियों के लिए बोर्ड के द्वारा परीक्षा के लिए विशेष रूप से 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
- छात्राओं को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
- परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले छात्र /छात्राओं को उत्तरपुस्तिका दी जाती है और परीक्षा के 5 मिनट पहले छात्र/छात्राओं को प्रश्न पत्र बांटे जाते है।
- विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 2023 एडमिट कार्ड
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित करने के बाद परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाता है। छात्र 10th 12th परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है या फिर हमारी वेबसाइट के माध्यम से दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना छात्राओं को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Uttarakhand Board Exam 2023 Result
परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के द्वारा प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षा के परिणाम मई या जून में जारी किये जाते है। सत्र 2023 की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को बोर्ड के द्वारा जून के अंतिम सप्ताह तक में घोषित किया जायेगा। छात्राओं के रिजल्ट को बोर्ड के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट में जारी किया जायेगा। सभी छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन माध्यम से या फिर हमारी वेबसाइट के माध्यम से देख सकते है।
10वीं ,12वीं टाइम टेबल यहाँ से डाउनलोड करें।
उत्तराखंड 10th बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल पीडीएफ 2023 |
उत्तराखंड 12th बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल पीडीएफ 2023 |
Uttarakhand हाईस्कूल, इंटर टाइम टेबल से संबंधित सवाल और उनके जवाब
उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 2023 के लिए परीक्षा तिथि को फिलहाल घोषित नहीं किया गया है परन्तु फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह तक डेट शीट को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया जाएगा।
Uttrakhnd Board Of School Education के द्वारा बोर्ड एग्जाम के लिए डेट शीट जारी किया जाता है ?
ubse.uk.gov.in उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट है।
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
10th ,12th उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शुरू होने के 15 दिन पहले छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड को जारी किया जायेगा।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र नीचे दिए गए सहायता नंबर पर कॉल कर सकते है।
Secretary,
Board Of School Education Uttarakhand,
Ramnagar, District – Nainital.
Phone No – 05947-254275
Fax-05947-255021