Uttarakhand IFMS पर Pay Slip और Annual Pay Slip कैसे चेक करें Uttarakhand govt employee payslip

उत्तराखंड सरकार द्वारा अब प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों की पे स्लिप से सम्बंधित जानकारियां अब ऑनलाइन कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने विभिन्न पोर्टल्स के माध्यम से अपने कर्मचारियों की जानकारियां ऑनलाइन की हैं। ऐसे ही Uttarakhand IFMS Pay Slip वेबपोर्टल की मदद से सभी कर्मचारी अपनी वार्षिक पे स्लिप कभी भी और कहीं ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

उत्तराखंड सरकार द्वारा अब प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों की पे स्लिप से सम्बंधित जानकारियां अब ऑनलाइन कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने विभिन्न पोर्टल्स के माध्यम से अपने कर्मचारियों की जानकारियां ऑनलाइन की हैं। ऐसे ही Uttarakhand IFMS Pay Slip वेबपोर्टल की मदद से सभी कर्मचारी अपनी वार्षिक पे स्लिप कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।आप ई-कोष पे स्लिप वेबसाइट (eKosh Pay Slip Website)  के माध्यम से पेस्लिप डाउनलोड करने के अलावा भी अन्य काफी सुविधा का उपयोग भी कर सकते हैं। इन सभी सुविधाओं के बारे में हम आगे बताएंगे।

Uttarakhand IFMS पर Pay Slip और Annual Pay Slip कैसे चेक करें Uttarakhand govt employee payslip
Uttarakhand IFMS पर Pay Slip और Annual Pay Slip कैसे चेक करें

अगर आप भी उत्तराखंड सरकार के अधीन कार्यरत हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आप हमारे इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन Uttarakhand IFMS पर Pay Slip और Annual Pay Slip कैसे चेक करें के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप Uttarakhand govt employee payslip Download करने की प्रक्रिया भी जान सकते हैं।

Uttarakhand Govt Employee IFMS Pay Slip

उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए आईएफएमएस उत्तराखंड सैलरी स्लिप (IFMS UK Salary Slip) से सम्बंधित पोर्टल शुरू किया गया है। इसका नाम IFMS UK पे स्लिप / IFMS UK Salary Slip है। IFMS का पूरा नाम “Integrated financial management system” है। जिसका हिंदी में नाम (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) है। इस पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी अपना मासिक वेतन ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अवकाश ,भत्ता ,वेतन पर्ची और ऋण इत्यादि के बारे में भी डिटेल्स देख सकते हैं।

इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां उन्हें ई-कोष ऑनलाइन पे स्लिप (e-Kosh Online Payslip) से संबंधित सभी जानकारियां एक ही जगह पर आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए बस उन्हें इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। जिसके बाद वो लॉगिन आईडी की मदद से वो अपने पे स्लिप तथा बाकी की जानकारी देख सकेंगे। IFMS पे स्लिप का निरिक्षण व सञ्चालन उत्तराखंड ट्रेजरी निदेशालय द्वारा किया जाता है। आइये ई कोष / सीटीएस पे स्लिप पीडीएफ (e Kosh CTS Pay Slip PDF) से संबंधित जानकारी के बारे में जानते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

EKOSH Salary Slip Highlights

पोर्टल IFMS
राज्य उत्तराखंड
विभाग फाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ़ उत्तराखंड
पोर्टल का उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पे स्लिप
ऑनलाइन उपलब्ध कराने की सुविधा देना
वर्तमान वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के अधीन सभी सरकारी कर्मचारी
आधिकारिक वेबसाइट www.ekosh.uk.gov.in

Uttarakhand IFMS पर Pay Slip और Annual Pay Slip से होने वाले लाभ

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया Uttarakhand IFMS Pay Slip ई कोष का पोर्टल राज्य के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बहुत सुविधापूर्ण है।ये पोर्टल सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि सरकार के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। इस पोर्टल (eKosh Pay Slip Website) से होने वाले लाभ के बारे में हम आगे चर्चा करने वाले हैं। कृपया जानने के लिए आगे पढ़ते रहे।

  • ये पोर्टल सबसे ज्यादा लाभकारी उत्तराखंड राज्य के कर्मचारियों के लिए है। इस पोर्टल की सहायता से सभी सरकारी कर्मचारी अपनी मासिक व वार्षिक पे स्लिप ऑनलाइन एक ही जगह देख सकते हैं।
  • अपनी वार्षिक और मासिक वेतन पर्ची देखने के लिए उन्हें सिर्फ एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड की ही जरुरत होगी। लॉगिन आईडी उनका एम्प्लोयी कोड या ट्रेज़री कोड होता है।
  • सभी सरकारी कर्मचारियों से जुडी जानकारी इस पोर्टल पर मिल जाती है।
  • अब सभी कर्मचारी विभाग से अपने लिए हुए किसी भी प्रकार के लोन, मेडिकल क्लेम और आय से कटने वाले टैक्स आदि के बारे में भी जानकारी देख सकते हैं।
  • इसके माध्यम से कर्मचारियों को मिलने वाले एच आर ए , बोनस या अन्य भत्ते के बारे में भी जानकारी मिलती है।
  • आपको किसी भी वक्त और कहीं से भी ये जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकती है। इसके लिए आपको सिर्फ कंप्यूटर या अपने मोबाइल फ़ोन की जरुरत होगी।
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने अधीन सभी कर्मचारियों से सम्बंधित जानकारी अब ऑनलाइन कर दी है।
  • इस से सबसे ज्यादा सुविधा सरकारी कागज़ातों को सुरक्षित रखने की हुई है।
  • अब ऑनलाइन जानकारी होने से उनका रखरखाव भी आसान हो जाएगा।
  • हम किसी भी सरकारी कर्मचारी से सम्बंधित जानकारी कुछ ही मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसी भी राज्य द्वारा सरकारी दस्तावेज़ और जानकारियां ऑनलाइन करने से पुरे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी।

उत्तराखंड मूल निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड, आवेदन प्रक्रिया

Uttarakhand IFMS पर Pay Slip और Annual Pay Slip

उत्तराखंड राज्य के अधीन कर्मचारियों के लिए अब अपना वार्षिक और मासिक पे स्लिप / वेतन पर्ची देखना अब बहुत आसान हो गया है। सभी कर्मचारी अब IFMS ई कोष के ज़रिये Pay Slip आदि की जानकारी कभी भी ऑनलाइन देख सकते हैं। ई कोष पे स्लिप में Uttarakhand कर्मचारी के उस महीने का वेतन मान तथा उसके पद और विभाग जैसी जानकारियों का भी ब्यौरा होता है।  EKOSH Salary Slip के माध्यम से वेतन से कटने वाले टैक्स और मेडिकल क्लेम आदि अन्य किसी प्रकार की कटौती के बारे में जान सकते हैं। अगर आपने किसी प्रकार का कोई लोन अपने विभाग से लिया है तो आप उस बारे में भी आपके वेतन स्लिप में विवरण मिल जाएगा। इसके अलावा बेसिक पे और एचआरए आदि के बारे में जानकारी होती है।

Uttarakhand IFMS पर Pay Slip और Annual Pay Slip कैसे चेक करें ?

अगर आप भी अपनी IFMS उत्तराखंड सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं तो आपको भी सबसे पहले ई कोष में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसके बाद आपको आधिकारिक पोर्टल / वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

  • सबसे पहले आप आईएफएमएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। इसके लिए आप दिए गए लिंक को www.ekosh.uk.gov.in को फॉलो कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
  • आपको यहाँ पर बायीं तरफ अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। आप नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भी भर दें।
  • आपका यूजर आईडी आपका कर्मचारी कोड (एम्प्लॉई कोड ) या ट्रेज़री कोड है। अगर आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं हैं तो आपका पासवर्ड होगा “एडमिन@123”
  • अगर आप पहले भी लॉगिन पासवर्ड बदल चुके हैं तो आप नए पासवर्ड को डालेंगे।
  • इसके बाद आप लॉगिन पर क्लिक कर देंगे।
  • अब अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ सबसे ऊपर आपको चार ऑप्शंस दिखेंगे।ये है माय प्रोफाइल , माय क्लेम्स , रिपोर्ट्स और सपोर्ट।
  • अब हमें पे स्लिप या वार्षिक सैलरी देखनी है तो हम रिपोर्ट्स पर क्लिक करेंगे।
  • इसपर क्लिक करते ही ड्रापडाउन मेनू खुल जाएगा। यहाँ आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे।
  • अगर आप वार्षिक सैलरी देखना चाहते हैं तो एनुअल पे स्लिप पर क्लिक करके देख सकते हैं।
  • अगर मासिक पे स्लिप देखनी हो तो इन सभी ऑप्शन में से हम पे स्लिप पर क्लिक कर देंगे।।
  • पे स्लिप पर क्लिक करते ही आप देखेंगे की आपके सामने स्क्रीन पर वर्ष और माह का ऑप्शन दिख रहा है।
  • अब आपको जिस माह और वर्ष की पे स्लिप देखनी है वो भर दें।
  • उसके बाद आपको “सबमिट” पर क्लिक करना है।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने आपकी पे स्लिप खुल जाएगी। अब आप इसे चेक कर सकते हैं।
  • अगर आप चाहें तो इसे प्रिंट कर सकते हैं।

लॉगिन आईडी का पासवर्ड भूलने पर क्या करें ?

अगर कभी आप अपनी मासिक व वार्षिक पे स्लिप देखने के लिए IFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं तो आपको सबसे पहले आपका लॉगिन आईडी और लॉगिन पासवर्ड की जरुरत पड़ती है। उसके बाद आप लॉगिन होने के बाद अपनी पे स्लिप व अन्य जानकारियां प्राप्त करते हैं। लेकिन क्या हो अगर कभी आप अपना पासवर्ड भूल जाएँ ? तो ऐसी स्थिति में भी आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। यहाँ पर आप हमारे बताये गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं। यहाँ हम आपको बताएंगे कि नया पासवर्ड कैसे सेट कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको IFMS के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको लॉगिन के डैशबोर्ड पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी डालनी होगी।
  • वहां पर आप को “फॉरगॉट पासवर्ड ” पर क्लिक करना होगा।
  • आगे आपके सामने भाषा चयन का ऑप्शन आएगा। इसमें आपको हिंदी और इंग्लिश में से किसी एक भाषा को चुन लेना है।
  • उसके बाद आपसे आपकी मान्य यूजर आईडी को भरने के लिए कहा गया है।
  • यहाँ आप नियत स्थान पर अपनी यूजर आईडी (एम्प्लोयी कोड )को भर देंगे और फिर “सबमिट ” पर क्लिक कर देंगे।
  • क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अब आप ओटीपी को नियत स्थान पर दर्ज़ कर दें।
  • ओटीपी वेरीफाई होने पर आपको आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर टेम्पररी पासवर्ड मिलेगा।
  • अब आप इस पासवर्ड को इस्तेमाल कर लॉगिन कर पाएंगे।
  • इसके बाद आप चेंज पासवर्ड के ऑप्शन से फिर अपना पासवर्ड अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
  • आपको अपना पुराना पासवर्ड और नया पासवर्ड मिलाकर सबमिट करना है।
  • इस तरह से आप अपने नए पासवर्ड को अगली बार लॉगिन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Uttarakhand IFMS से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

उत्तराखंड IFMS क्या है ?

उत्तराखंड IFMS एक सरकारी पोर्टल है जो राज्य सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों से सम्बन्धित जानकारियां इसी पोर्टल पर रिकॉर्ड रखता है। इस पोर्टल की मदद से कोई भी सरकारी कर्मचारी कभी भी अपनी मासिक व वार्षिक पे स्लिप ऑनलाइन देख सकता है।

IFMS का फुल फॉर्म क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उत्तराखंड IFMS का फुल फॉर्म “Integrated financial management system” है। जिसे हिंदी में हम “एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली” के नाम से भी जानते हैं।

आईएफएमएस उत्तराखंड के लाभ कौन कौन उठा सकता है ?

उत्तराखंड आईएफएमएस पोर्टल का लाभ प्रदेश के सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं। जो लोग राज्य सरकार के अधीन कार्यरत हैं।

उत्तराखंड के आईएफएमएस पोर्टल से क्या लाभ हैं ?

इस पोर्टल से राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सारी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाएगी।
पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी सेव होने से उन का प्रबंधन भी आसान हो गया है
सभी राज्य के अधीन कर्मचारी अब कभी भी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी पे स्लिप देख सकेंगे।

आईएफएमएस पोर्टल पर पे स्लिप या वार्षिक पे स्लिप देखने के लिए क्या करना होगा ?

आपको पे स्लिप चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आप अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड भरना होगा। उसके बाद आप लॉगिन पर क्लिक कर दें। वहां से आप “पे स्लिप” के ऑप्शन पर जाकर अपना वार्षिक या मासिक पे स्लिप देख सकते हैं। अधिक जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

लॉगिन पासवर्ड भूलने की स्थिति में क्या करें ?

आगरा आप कभी अपना लॉगिन पासवर्ड भूल जाएँ तो फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करके नया पासवर्ड बना सकते हैं। अधिक जान ने के लिए आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को Uttarakhand IFMS Pay Slip के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं की आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। आप को इस सन्दर्भ में कुछ पूछना है तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों का उत्तर देने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर आप ऐसी ही अन्य जानकारी से संबंधित लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप तक ऐसी ही जानकारी लाते रहेंगे।

Photo of author

Leave a Comment