Valentine Day क्यों मनाते हैं? इस दिन की History क्या है?

हमारे देश को विविधताओं का देश कहा जाता है। जहाँ कोस कोस पर पानी और बाणी (वाणी / बोली) बदल जाती है। यहाँ सभी धर्मों को मानने वाले लोग निवास करते हैं और उनकी अलग अलग मान्यता और संस्कृतियों का पालन करते हैं। इसी प्रकार हर धर्मों के त्योहारों को भी सब साथ मिलकर मनाते हैं। और यही वजह है कि हमारे देश को त्योहारों का देश के नाम से भी जानते हैं। जहाँ हर महीने कुछ न कुछ त्यौहार या दिवस मनाये जाते हैं। आज इस लेख में हम आप को ऐसे ही एक दिवस के बारे में बताएंगे जिसे Valentine Day के नाम से जाना जाता है। इस लेख में आप पढ़ेंगे कि Valentine Day क्या होता है? और इसे क्यों मनाते हैं ? विस्तृत जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक पढ़ें –

यहाँ जानिये क्यों मनाते हैं Valentine Day?
Valentine Day

Valentine Day क्यों मनाते हैं ?

वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे का कारण संत वैलेंटाइन को माना जाता है। कहते हैं कि संत वैलेंटाइन एक ऐसे पादरी थे जो प्रेम और प्रेम के प्रसार में भरोसा रखते थे। उनका मानना था की विश्व में शान्ति और सौहार्द के लिए प्रेम की भावना आवश्यक है। फिर चाहे वो किसी भी रूप में हों। Valentine Day मनाने के पीछे वजह भी प्रेम का प्रचार प्रसार और प्रेम की भावना को सशक्त करना है। इस दिवस (वैलेंटाइन डे) पर सभी प्रेमी जोड़े अपने अपने पार्टनर को वैलेंटाइन कार्ड्स, फूल, चॉकलेट्स और गिफ्ट्स आदि देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। वैलेन्टाइन पर्व की शुरुआत रोम सामराज्य से शुरू हो चुकी थी। जिसे आज भी पूरे उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है।

इस दिन की History क्या है?

वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे बहुत से कारण बताये जाते हैं जिनमे से एक बात सामान है और वो हैं संत वैलेंटाइन। हालाँकि उनसे जुडी कौन सी कहानी सत्य है, इस बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। यहाँ हम आप को उस कहानी के बारे में बताएंगे जो की अघिकतर लोग मानते हैं। जैसे कि हमने जाना कि Valentine Day पर्व की शुरुआत रोम काल से हुई है। जहाँ संत वैलेंटाइन जो कि प्रेम भावना पर अत्यंत विश्वास रखते थे वहीँ उस वक्त के राजा क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय इसके उलट विचार रखते थे।

राजा क्लॉडियस ने अपने इन्ही विचारों के चलते अपने राज्य के सभी सैनिकों और सेना के जवानों व अधिकारियों के लिए शादी करने पर रोक लगा दी थी। उनका मानना था कि शादी चलते युवा अपना लक्ष्य भूल जाता है। हालाँकि बावजूद इसके वैलेंटाइन नामक पादरी ने इच्छुक सैनिकों / सिपाहियों के गुप्त रूप से विवाह कराये। जिस की खबर राजा क्लॉडियस को लग गयी।

इसके बाद राजा ने संत वैलेंटाइन को दरबार में बुलाया और उन्हें ईसाई धर्म छोड़कर रोमन धर्म अपनाने को कहा। लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया और इसके उलट संत ने राजा क्लॉडियस को ईसाई धर्म को अपनाने की सलाह दी। जिससे नाराज़ होकर राजा ने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी को फांसी पर लटकाने का आदेश दे दिया। और बताते हैं कि तभी से संत वैलेंटाइन के सम्मान में और उनकी याद में वैलेंटाइन डे को प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाने लगा।

इसके साथ ही एक और वाकये को इस से जोड़ा जाता है। बताते हैं की मरने से पहले संत वैलेंटाइन ने अपनी शक्ति का उपयोग करके जेलर की बेटी की आँखों को भी ठीक किया था। वहीँ कुछ लोग मानते हैं कि जेलर की अंधी बेटी, जिसका नाम जैकोबस था। उसे संत वैलेंटाइन ने मरने से पहले अपनी आंखें दान कर दी थी। जबकि कुछ मान्यताओं के अनुसार संत वैलेंटाइन और जेलर asterious की अंधी बेटी बीच प्रेम हो गया था। जब संत वैलेंटाइन ने जेलर की बेटी की आँखें ठीक की थी उसके बाद उनमे दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्रेम में बदल गयी। मरने से पूर्व संत वैलेंटाइन ने अपनी प्रेमिका जैकोबस को एक पत्र लिखा जिसमे उन्होंने “तुम्हारे वैलेंटाइन के द्वारा” लिखा था।

एक अन्य मान्यता के अनुसार कई शुरुआती क्रिश्चियन शहीदों के नाम वैलेंटाइन थे। 1969 तक, कैथोलिक चर्च ने औपचारिक रूप से ग्यारह वैलेंटाइन दिनों को मान्यता दी और 14 फरवरी को सभी संतों के सम्मान में वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

वैलेंटाइन डे कब मनाते हैं ?

वैलेंटाइन डे हर साल फ़रवरी के 14 तारिख को मनाया जाता है। इस दिन का इन्तजार मुख्य रुप से नवयुवाओं को होता है। हालांकि इस दिन को प्रेम के प्रतीक के रूप मे के रूप में कोई भी मना सकता है लेकिन विशेष तौर पर नवयुगलों में इस दिवस को लेकर काफी उत्साह रहता है। पहले ये ईसाईयों द्वारा मनाया जाने वाला दिवस था जिसे अब देश विदेश सभी जगहों पर मनाया जाने लगा है।

इस त्यौहार को मनाने के सबके अपने अपने तरीके हैं। जैसे कि कोई इस दिन अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने या फिर साथ रहकर वैलेंटाइन डे मनाना पसंद करते हैं। जबकि कोई इस दिन साथ खाना खाने या अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देकर आदि भी मनाते हैं। अधिकतर लोग इस दिन को अपने लव पार्टनर को गिफ्ट्स चॉकलेट्स और फूल देकर उन्हें अपना प्यार जताते हैं।

वैलेंटाइन डे किसके साथ मनाते हैं ?

Valentine Day उस व्यक्ति के साथ मनाते हैं जिनसे आप प्यार करते हैं। आप जिनकी फ़िक्र करते हैं और जिन्हे कभी खोना नहीं चाहते वो सब लोग आप के वैलेंटाइन हो सकते हैं। प्रायः वैलेंटाइन का अर्थ लोग एक दुसरे के पार्टनर के रूप में समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। आप उन सभी लोगों के साथ अपना वैलेंटाइन दिवस मना सकते हैं जिनके लिए आप प्रेमपूर्ण भाव रखते हैं। फिर वो प्रेम किसी भी रूप में क्यों न हो। ये अपने माता पिता से प्रेम की भावना हो, मित्र के प्रति लगाव हो या फिर अन्य किसी संबंधी से। आप इसे किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ मना सकते हैं जिनसे आप किसी भी प्रकार क प्रेम रखते हों। संत वैलेंटाइन प्रेम की भावना के प्रसार में यकीन रखते थे, और उनके इस दिवस को पूरी तरह से प्रेम के प्रतीक के रूप में आप किसी के साथ भी मना सकते हैं।

Valentine Day से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

वेलेंटाइन डे के पीछे क्या कहानी है?

Valentine Day एक ईसाई पर्व दिवस के रूप में शुरु किया गया था। इसे संत वैलेंटाइन की याद में शुरू किया गया था। उन्हें प्रेम के प्रतीक के रूप में माना जाता है। आज ये पर्व को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रोमांस और प्रेम के एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यावसायिक उत्सव के तौर पर स्थापित हो चूका है। इस त्यौहार से समबन्धित इतिहास जानने के लिए हमारे इस लेख को पढ़ें।

वेलेंटाइन डे क्या होता है हिंदी में बताएं?

Valentine Day या संत वैलेंटाइन दिवस को हर साल 14 फ़रवरी को मनाया जाता है। आज के समय में इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस पारम्परिक दिवस को जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर, फूल देकर करते हैं, कई वर्षों से पूरे उत्साह से मनाया जाता है।

Valentine Day कब मनाते हैं ?

वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मानते हैं।

वैलेंटाइन डे कैसे मनाते हैं ?

यूँ वैलेंटाइन डे मनाने के लिए सबका अलग अलग अंदाज़ होता है। लेकिन इस दिन पर अधिकतर अपने पार्टनर्स को या एक दुसरे को फूलों, चॉकलेट्स, टेडी बेयर और गिफ्ट्स देते हैं और साथ मिलकर इस दिन को मनाते हैं।

Valentine Day को क्यों मनाया जाता है ?

वैलेंटाइन डे हार साल 14 फरवरी को प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

वैलेंटाइन डे किसके साथ मनाते हैं ?

Valentine Day अपने प्यार, हस्बैंड वाइफ के साथ मनाया जाता है। यही नहीं आप हर उस इंसान के साथ मना सकते हैं जिससे आप प्रेम करते हैं। जैसे कि ये प्रेम का प्रतीक है तो आप इसे अपने दोस्तों, परिवार वालों की साथ भी मना सकते हैं।

आज इस लेख के माधयम से आप ने Valentine Day क्यों मनाते हैं? इस दिन की History क्या है? आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। उम्मीद है आप को आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आप ऐसी ही अन्य लेखों को पढ़ने के इच्छुक हैं तो हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ पर विजिट कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram