वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है – Bharat ke Rashtrapati Vartman Kaun Hai

द्रौपदी मुर्मू, भारत की 15वीं राष्ट्रपति, का सफर वंचित आदिवासी समाज से देश के सर्वोच्च पद तक का रहा है। जानें, उनकी सैलरी, शक्तियां, और वह विशेष सुविधाएं जो भारत के राष्ट्रपति को मिलती हैं। यह कहानी आपको उनके जीवन और प्रेरणा से जोड़ेगी!

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है – Bharat ke Rashtrapati Vartman Kaun Hai

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) है। वे 2022 से भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं​​​​। उनकी शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई, 2022 को हुआ था​​। श्रीमती मुर्मू न केवल भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, बल्कि वे आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली राष्ट्रपति भी हैं​​।उनका जन्म 20 जून, 1958 को हुआ था और वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ व पूर्व शिक्षिका हैं। उनका राजनीतिक करियर झारखंड की राज्यपाल के रूप में 2015 से 2021 तक रहा है। उन्होंने अपना जीवन वंचितों और हाशिए के समुदायों के सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरा करने में समर्पित किया है​​।

भारत के राष्ट्रपति को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश N.V रमना के द्वारा 25 जुलाई 2022 को शपथ दिलाई गयी। इस आर्टिकल में आप जानेंगे की कौन हैं द्रौपदी मुर्मू , कैसा रहा मुर्मू जी का राजनीतिक सफर, कितनी होगी सैलरी, क्या मिलेंगी सुविधाएं आदि। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं द्रौपदी मुर्मू जी के बारे में।

यह भी पढ़े: वर्तमान में भारत में कौन क्या है?

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? (Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai)

NDA सरकार में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू जी आदिवासी समाज से आती हैं और वह पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा प्रान्त के मयूरभंज जिले के छोटे से गांव बैदापोसी में हुआ था।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू जी फ़िलहाल 64 वर्ष की हैं। मुर्मू जी के पिता जी का नाम बिरंची नारायण टुडू है जो की आदिवासी समूह के संथाल परिवार से संबंध रखते हैं। द्रौपदी मुर्मू जी ने अपनी पढ़ाई में स्नातक ओडिशा के रमादेवी वुमेंस कॉलेज से पूरा किया है।

आदिवासी समाज के प्रति समाज सेवा का भाव रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इसके बाद कुछ समय तक अरबिंदो इंटिग्रल एजुकेशन सेंटर में आदिवासी लोगों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर समाज सेवा की। इसके बाद BJD और BJP गठबंधन की सरकार में रहते हुए वर्ष 2000 से वर्ष 2002 के बीच रहते हुए वाणिज्य और ट्रांसपोर्ट विभाग में रहते हुए अपने मंत्री पद का निर्वहन किया। वर्ष 2002 से वर्ष 2004 के बीच द्रौपदी मुर्मू जी उड़ीसा राज्य सरकार के मत्स्य और पशुपालन संसाधन विभाग में मंत्री रह चुकी हैं।

कैसा रहा द्रौपदी मुर्मू का राजनितिक सफर ?

द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1997 में ओडिशा राज्य के रायरंगपुर क्षेत्र के Counselor पद के रूप में चुने जाने से की थी। काउंसलर पद के लिए चुने जाने के बाद कुछ समय तक द्रौपदी जी रायरंगपुर क्षेत्र की Vice Chairperson भी रहीं। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू जी को Schdule tribes (अनुसूचित जनजाति) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वर्ष 2007 में द्रौपदी मुर्मू जी को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरूस्कार” से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 से वर्ष 2015 तक द्रौपदी जी BJP की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मेंबर रहीं। वर्ष 2015 से वर्ष 2021 के बीच वह झारखंड की राज्यपाल भी रहीं।

राष्ट्रपति बनते ही क्या मिलेंगी सुविधाएं

  • द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने के साथ ही मुर्मू जी को प्रतिमाह 5 लाख रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे।
  • यदि राष्ट्रपति की पति या पत्नी जीवित हैं तो उन्हें 30,000 रूपये प्रतिमाह सेक्रेटरी सहायता के रूप में दिए जाते हैं।
  • वेतन के अलावा राष्ट्रपति को चिकित्सा, आवास, यात्राएं से संबंधित भत्ते एवं सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
  • राष्ट्रपति बनने के साथ द्रौपदी जी का नया निवास स्थान नई दिल्ली में बना 340 कमरों का राष्ट्रपति भवन होगा जिसमें राष्ट्रपति के साथ 200 लोग रहते हैं यह राष्ट्रपति भवन 5 एकड़ में फैला हुआ है।
  • राष्ट्रपति के मेहमानों और अन्य खर्चो को मिलाकर वार्षिक 22.5 मिलियन रुपये खर्च किये जाते हैं।
  • राष्ट्रपति की छुट्टियां मनाने हेतु ठहरने के लिए देश में दो निवास स्थान बनाये गए हैं एक है शिमला की रिट्रीट बिल्डिंग और दूसरी है हैदराबाद की राष्ट्रपति निलायम।
  • राष्ट्रपति के काफिले के साथ 25 मर्सिडीज बेंज गाड़ियां चलती हैं। इन गाड़ियों में सुरक्षा इंतजाम काफी उच्च स्तर का होता है।
  • राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड में बॉडीगार्ड की संख्या 86 है।
(President) राष्ट्रपति के रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाएं
  • जब भी देश में कोई राष्ट्रपति अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद रिटायर होते हैं उन्हें आजीवन 1.5 लाख रुपये पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।
  • राष्ट्रपति के रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति और परिवार के लोगों को निवास हेतु बंगला प्रदान किया जाता है।
  • बंगले की साफ सफाई और देख रेख करने वाले कर्मचारियों को 60 हजार रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाता है।
  • इसके अलावा दो लैंडलाइन कनेक्शन और एक मोबाइल की सुविधा प्रदान की जाती है इन सभी सुविधाओं का खर्च भारत सरकार के द्वारा उठाया जाता है।

राष्ट्रपति के पास क्या-क्या शक्तियां होती हैं?

  • देश के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर होता है।
  • संविधान के आर्टिकल 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति दोषी ठहराए गए अपराधी के मृत्युदंड की सजा को माफ़ कर सकते हैं।
  • आर्टिकल 352 के तहत राष्ट्रपति देश में आपात काल की घोषणा कर सकते हैं।
  • आर्टिकल 356 के तहत किसी राज्य में विधान सभा भंग होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा सकते हैं।
  • दूसरे देशों के साथ होने वाली अंतरराष्ट्रीय संधि राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना नहीं होती हैं।
  • राष्ट्रपति अपने विवेक के अनुसार संसद में पारित किसी कानून को पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकते हैं।
  • राष्ट्रपति मौजूदा सरकार के मंत्रिमंडल के साथ अपने अधिकारों हेतु सलाह कर सकते हैं।

अब तक के भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

क्रमांकराष्ट्रपति के नामकार्य-काल का समयराजनीतिक पार्टी
1डॉ राजेंद्र प्रसाद1950-1962भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
2डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन1962-1967स्वतंत्र
3डॉ जाकिर हुसैन1967-1969स्वतंत्र
4वी.वी गिरी1969-1974स्वतंत्र
5फखरुद्दीन अहमद1974-1977भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
6नीलम संजीवा रेड्डी1977-1982जनता पार्टी
7गिआनी जेल सिंह1982-1987भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
8रामास्वामी वेंकटरमण1987-1992भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
9डॉ शकर दयाल शर्मा1992-1997भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
10के आर नारायण1997-2002स्वतंत्र
11ए पी जे अब्दुल कलाम2002-2007स्वतंत्र
12श्रीमती प्रतिभा पाटिल2007-2012भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
13प्रणव मुखर्जी2012 से 2017भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
14रामनाथ कोविंद2017 से 2022भारतीय जनता पार्टी
15द्रौपदी मुर्मू2022भारतीय जनता पार्टी

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति से सम्बंधित प्रश्न

भारत के राष्ट्रपति का नाम क्या है?

भारत के राष्ट्रपति का नाम द्रौपदी मुर्मू है।

देश की पहली महिला राष्ट्रपति कौन हैं?

देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल रहीं हैं।

किस आर्टिकल में देश के राष्ट्रपति अपराधी की मृत्युदंड की सजा माफ कर सकते हैं?

संविधान 72 के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति दोषी अपराधी के मृत्युदंड की सजा को माफ कर सकते हैं।

स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे जिनका कार्यकाल का समय 1950-1962 तक रहा।

भारत के राष्ट्रपति का वेतन (Salary) कितनी होती है?

भारत के राष्ट्रपति का वेतन (Salary) 5 लाख रुपये प्रतिमाह होती है जिसमें अनेक प्रकार के भत्ते एवं सुविधाएं शामिल हैं।

भारत का संविधान कब लागू हुआ?

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ जिसे हर वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें