आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आधार कार्ड कैसे वेरीफाई करें ? इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं। सभी नागरिको का आधार कार्ड वेरीफाई होना बहुत जरूरी है। आधार कार्ड सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले दस्तावेजों में से एक है। इसका उपयोग आईडी कार्ड के रूप में किया जाता है। आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है।
वे इच्छुक उम्मीदवार जो अपना आधार कार्ड वेरीफाई करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर आधार कार्ड वेरीफाई कर सकते हैं।
आधार कार्ड वेरीफाई
आप सभी जानते होंगे आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। किसी भी सरकारी या निजी कागजी कार्यों में आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती ही है। इसलिए आपका आधार कार्ड वेरीफाई होना बहुत आवश्यक है। आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, पिता/पति का नाम, पूरा पता आदि जानकारी दर्ज होती है।
Verify Aadhaar 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | आधार कार्ड वेरीफाई कैसे करें ? |
साल | 2023 |
केटेगरी | आधार कार्ड |
लाभार्थी | सभी नागरिक |
वेरीफाई करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | uidai.gov.in |
आधार कार्ड वेरिफिकेशन क्यों आवश्यक है ?
- फर्जी आधार कार्ड धारको का पता लगाने के लिए यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य किया गया है।
- इस प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों को इस बात का पता चलेगा उनके आधार में दर्ज जानकारी सही है या नहीं।
- आप किसी अन्य व्यक्ति की पहचान सिद्ध करने के लिए/वेरिफिकेशन के लिए भी यह कर सकते हैं।
आधार कार्ड वेरीफाई कैसे करें ?
- आधार कार्ड वेरीफाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इसी पेज पर मेन्यू में आपको My Aadhaar के विकल्प पर जाना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
- उसके बाद आपको Aadhaar Services के सेक्शन में Verify an Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपके सामने लॉगिन का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद Send OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद अपने रजिस्टर्ड नंबर पर आया हुआ ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने आधार कार्ड डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको वेरीफाई के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपना आधार कार्ड वेरीफाई कर सकते हैं।
मोबाइल एप्प द्वारा आधार वेरीफाई कैसे करें ?
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन के गूगल प्लेस्टोर/एप्पल स्टोर से mAadhaar App डाउनलोड करें।
- उसके बाद आपके सामने एप्प का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Verify Aadhaar का विकल्प मिलेगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- उसके बाद वेरीफाई के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप मोबाइल एप्प के माध्यम से अपना आधार कार्ड वेरीफाई कर सकते हैं।
Check Aadhaar Validity 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न/उत्तर
आधार वेरीफाई करने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट http://resident.uidai.gov.in/ है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in है।
आधार कार्ड पर 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है।
UIDAI की फुल फॉर्म Unique Identification Authority of India है।
आधार कार्ड से सम्बंधित मोबाइल एप्प का नाम mAadhaar एप्प है।
इस लेख में हमने आपसे आधार कार्ड वेरीफाई कैसे करें ? से सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।