Visheshan Kise Kahate Hain – विशेषण किसे कहते हैं

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

विशेषण किसे कहते हैं: – संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते है, अर्थात जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते है, उन्हें विशेषण कहते है। उदाहरण सहित जानें :-

  • रोहन बहुत अच्छा लड़का है।
  • मेरी दोस्त का घर बहुत सूंदर है।
  • कविता के पास पांच पुस्तक है।
  • रवि बहुत तेज दौड़ता है।
  • मुझे फूलों से बहुत प्यार है।

ऊपर बताएं गए उदाहरण में, अच्छा, सूंदर, पांच, तेज और प्यार आदि शब्द वाक्य की विशेषता बता रहे है। इसी को ही विशेषण कहते है। हम सबसे व्याकरण पढ़ते समय कई बार वाक्य शब्द पढ़ा होगा, लेकिन आप जानते हो वाक्य की परिभाषा, भेद और उदाहरण क्या है।

Visheshan Kise Kahate Hain - विशेषण किसे कहते हैं
Visheshan Kise Kahate Hain

यह भी पढ़े :- Hindi Varnamala – हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन (Hindi Alphabet Varanmaala)

विशेषण के प्रकार

विशेषण मुख्य रूप से 4 प्रकार के होते है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  1. गुणवाचक विशेषण
  2. परिमाणवाचक विशेषण
  3. संख्यावाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण

1) गुणवाचक विशेषण (qualitative adjective)

जब कोई शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द का गुण बताते है, तो उसे गुणवाचक विशेषण कहते है। आसान शब्दों में, जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम के रंग, रूप, गुण और आकार आदि को बोध होता है, तो उसे गुणवाचक विशेषण कहा जाता है।

जैसे –

  • शाम आज ऑफिस लाल रंग के कपडे पहन कर आया था।
  • आज मैंने राम को भला-बुरा बोल दिया।
  • मेरे पास पीले रंग के फूल है।
  • आशा पंजाब में रहती है।

जैसे की आप दिए गए उदाहरण में देख सकते है कि लाल रंग, भला -बुरा, पीले रंग और पंजाब का नाम आ रहा है। यह सभी शब्द वाक्य की विशेषता दर्शा रहे है।

गुणवाचक विशेषण की पहचान

इस विशेषण की पहचान करना आसान है, क्योकि जिस वाक्य के अंतर्गत समय/काल, स्थान, आकार, रंग, दशा और गुण आदि का बोध होता है। वह गुणवाचक विशेषण होते है।

2) परिमाणवाचक विशेषण (परिमाणवाचक विशेषण)

वह शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की मात्रा, नाप,तोल और परिमाण आदि का बोध करवाते है, तो उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते है। यह किसी वाक्य में मात्रा बताने का कार्य करता है।

जैसे –

  • देशी गाय एक दिन में पांच लीटर दूध देती है।
  • मुझे 20 मीटर कपडा चाहिए।
  • राम के परीक्षा में 80% अंक आएं है।

ऊपर बताएं गए उदाहरण में, पांच लीटर, 20 मीटर और 80% अंक आदि शब्द वाक्य का परिणाम बता रहे है।

3) संख्यावाचक विशेषण (Numerical adjectives)

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जिस वाक्य के शब्द में संज्ञा या सर्वनाम के संख्या का बोध होता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है।

यह भी देखेंUpsarg क्या होते हैं ? इसके भेद और उदाहरण।

उपसर्ग (Upsarg) – परिभाषा, अर्थ, भेद और उदाहरण : Upsarg in Hindi

उदाहरण –

  • देहरादून शहर में 10 कॉलेज है।
  • भारत में 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र है।
  • हमारे विद्यालय में केवल 300 बच्चे है।
  • मुझे दो और पुस्तकों की आवश्यकता है।

ऊपर बताएं गए उदाहरण में, 10 कॉलेज, 28 राज्य, 8 संघ, 300 बच्चे, दो आदि शब्द वाक्य की संख्या बता रहे है।

4) सार्वनामिक विशेषण (Pronominal adjective)

जिस सर्वनाम का प्रयोग विशेषण की तरफ होता है। अर्थात जो सर्वनाम शब्द विशेषण के रूप में किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द के आगे लगते है, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते है।

उदाहरण-

  • कोई बच्चा रो रहा है।
  • ये कौन है ?
  • वह बहुत अच्छी लड़की है।
  • वह आदमी पता नहीं कहा से आ गया।
  • मेरी पुस्तक खो गई है।

ऊपर बताये गए उदाहरण में, कोई, ये, वह, मेरी आदि शब्द सार्वनामिक विशेषण की पहचान करते है।

विशेषण से संबंधित सवालों के जवाब –

विशेषण किसे कहते है ?

जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते है, उन्हें विशेषण कहते है। जैसे – एक आदमी, हरा रंग और सूंदर लड़की।

विशेषण के कितने भेद होते हैं ?

विशेषण के चार भेद होते हैं – गुणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण और .सार्वनामिक विशेषण।

गुणवाचक विशेषण किसे कहते है ?

ऐसे शब्द जो किसी संज्ञा व सर्वनाम के गुण बताते है, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते है। जिस वाक्य में किसी गुण होने का बोध होता है जैसे – बुरा लड़का, मोटा व्यक्ति, बीमार, भारतीय, उचित, मीठा आदि शब्द किसी वाक्य की विशेषता को दर्शाते है।

यह भी देखेंYojak Chinh In Hindi - योजक चिह्न: परिभाषा एवं प्रयोग नियम

योजक चिह्न (Hyphen): परिभाषा एवं प्रयोग नियम (Yojak Chinh in Hindi)

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें